AAJ KA RASHIFAL 22 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।। 22 अक्टूबर, गुरुवार, पापांकुशा एकादशी सुरेश श्रीमाली पंचांग- आज दोपहर 02:49 तक आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08:49 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, वृद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05:00 से 06:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा। मेष राशि चन्द्रमा 11th हाउस में होने से जीवन की ऊंचाइयों को छूने में सफलता मिलेगी। फेस्टिवल सीजन में होने वाले एक्स्ट्रा प्रॉफिट से आप लोन अप्रूवल लेकर पुराने बैंक लोन की किस्त समय से काफी पहले चुका सकें...



