AAJ KA RASHIFAL 6 November 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

6 नवंबर, शुक्रवार, धनतेरस


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 10ः31 कार्तिक कृष्ण द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, बुधादित्य योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।      
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगें।
बिजनेसमैन बिजनेस में कुछ नया करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर आपको नई नई चीजें सीखने को मिलेगी।
सीनियर्स का पूरा-पूरा सर्पोट आपको मिलेगा जिससे आपके अधुरे कार्य पूर्णता की और बढ़ेंगे। जीवनसाथी को लेकर यदि आपके मन में कोई गलतफहमी थी तो वह भी इस दौरान दूर हो सकती है। यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है, प्रेमी की कोई बात आपको सोचने के लिए मजबूर कर सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपनी अच्छी फिटनेस से दूसरों को आकर्षित करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में न्यू स्टॉफ की तरफ ध्यान जा सकता है, जिससे वो अपने कार्य पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से यश प्रिय रहेगे।    
बिजनेस में विरोधियों की चालों को लेकर परेषान और भय में कार्य करेंगे, आप भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास के साथ अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में जूटे जाएं।
बिजनेस को बढ़ाने के प्रयास में आप के हाथ सफलता लगेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में आप द्वारा किए गए अथक प्रयासों से आप दानों को कुछ लाभ हासिल करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके मन में सकारात्मक विचार आएँगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
कार्यस्थल पर दिए गए वर्क पर ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें, जिससे आप बॉस को अपने कार्य से खुश कर पाएं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स घर में ही अपनी स्ट्रीम्स में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे, आप अपनी मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए कुछ दवा ले सकते हैं या योग-प्राणायाम में संलग्न हो सकते हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को एक बात गांठ बांध लेनी है, कि स्वयं पर आलस को कभी हावी नहीं होने देना है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अच्छी-खासी घरेलू सुविधा में कमी आ सकती है।        
ग्रह स्थिति आपके अनुकूल नहीं होने से बिजनेस में प्राप्त धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा।
बिजनेस में किसी प्रकार के नोटिस का मिल सकता है, जिसे समय से पूर्व सॉल्व करना आपके लिए जरूरी रहेगा।
फालतू की गॉसिप से दूरियां बनाते हुए आप वर्कस्पेस पर अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपोजिट जेंडर से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि वो आपके कार्यों में खलल डाल सकते है।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है, चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने में सार्थक सिद्ध होंगे।
दांपत्य जीवन में मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है, दांपत्य जीवन का तनाव दूर करने के बारे में विचार करना चाहिए।
फॉरेन पार्टी से डील करते समय बिजनेसमैन अपने डाक्यूमेंट्स तैयार रखें, अन्यथा आपकी इमेज खराब हो सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने भाइयों की अच्छी देखभाल करेंगे।            
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में किसी नई कम्पनी के साथ आपका टाई अप हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेस में दिन आपके लिए मुनाफा साबित होगा, व्यावसायिक यात्रा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन को मार्केट से ही सडनली धन की प्राप्ति हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आप कुछ शानदार काम करने का प्रयास ही कर सकते है, पर कार्य करने में सफल नहीं हो पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के फाइनल होने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं, आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आप अपने निमयों को बनाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अगर अपना करियर संवारना है, तो कहीं और जाने की जरूरत नहीं आईने में स्वयं को देख ले, आप स्वयं का करियर संवार सकते है।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक धन की प्राप्ति होगी।  
बिजनेस में आप अपने खर्चों पर काबू रखने में कामयाब होंगे, जिसके कारण आप अच्छी खासी मात्रा में धन की बचत करने में कामयाब होंगे जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए वरदान साबित होगा।
बिजनेस में फेस्टिव सीजन पर किसी भी व्यावसायिक योजना में निवेश करने से पहले रिसर्च जरूर कर लेवें उसके बाद ही करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में चल रहे तेजी के चलते बिजनेस से रिलेटेड कोई नया चैप्टर ओपन हो सकता है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
किसी प्रकार के सरकारी नोटिस से आपको राहत मिलने की संभावना बन सकती है।
परिवार में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से जीवनसाथी खुश रहेगा, आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी, तब ही भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से शक्तिशाली, बुद्धिमान रहेगे।    
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेसमैन को इंटरनेशनल मार्केट में उम्मीद से ज्यादा उनके प्रोडक्ट्स के दाम मिलेंगे।
आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होने से धन लाभ होगा, जिससे बिजनेस के लिए लिए गए लोन को समय पर चुकाने में आप सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को आज के दिन फैमिली और ऑफिस दोनों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
विरोधी भी आपकी कार्यशैली के कायल हो जाएंगे।
घर में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा, आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, जिसके चलते आपको संतुष्टि की प्राप्ति होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ और उनसे उचित मार्गदर्शन ले।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।                
बिजनेस में कुछ पिछड़े हुए रहेंगे, इस समय किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है, धैर्य धारण करते हुए उचित समय का इंतजार करें।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए खराब रहेगा, आपको कोई सरकारी नोटिस थमाया जा सकता है, जो आपकी चिंता में बढ़ोतरी करेगा।
न्यू बिजनेसमैन की फाइनेंसियल कंडीशन डगमगा सकती है, जिससे उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने पड़ सकते है।
ग्रह गोचर आपके फेवर में न होने से वर्कस्पेस पर दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में विरोधियों के बिछाए जाल में फंस सकती है, अलर्ट रहते हुए आप अपना कार्य करें।
एंप्लॉयड पर्सन अपने जीवन और करियर को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का विवाद न करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स सेहत को लेकर नियमित योग और मेडिसिन पर ध्यान दें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने के प्रयास में सफल होगे।      
एंसेस्ट्रल बिजनेस में आप पर जिम्मेदारियां ज्यादा बढ़ सकती है, आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के प्रयास में आप लगें रहेंगे।
फॉरेन बिजनेसमैन कोई बड़ी व्यापारिक डील करने में किसी भी तरह की देरी नहीं करें, हां उसके बारे में एक बार रिर्सच अवश्य कर लें, समय उपयुक्त चल रहा है।
बिजनेसमैन न्यू बिजनेस ओपन करने जा रहे है, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए शानदार रहेगा।  
वर्कस्पेस पर आप किसी भी विवाद में हस्तक्षेप करने से बचे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर या इंटरव्यू रिलेटेड कार्यक्रम को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
घर-परिवार वालों के साथ आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा, लव लाइफ में शॉपिंग ज्यादा हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अगर दूसरों से अलग दिखना हो या अलग बनना हो तो हमें रिजल्ट भी अलग देना होता है, कुछ अलग करना होता है जो दूसरे लोग नहीं करते है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जो काम हाथ में लगे उसमें सफल होगे।
बिजनेस में आमदनी से ज्यादा खर्चे अधिक होने वाले हैं, लेकिन आप धैर्यपूर्वक उनका सामना करते हुए अपने खर्चों पर लगाम लगाने में सफल होंगे।  
बिजनेस में आपको अपनी मार्केटिंग की तरफ ध्यान देना होगा, वहीं से आप धन अर्जित कर पाएंगे।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें, आप अकेले ही कुछ भी करने में सक्षम बन जाओगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कलोड बढ़ सकता है।
विष्कुम्भ योग बनने से सोशियल मीडिया पर आप किसी स्पेशल व्यक्ति को अपने दिल का हाल बताएंगे, जिससे आपके जीवन के नए चरण की शुरुआत होगी।
संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें।
एक बेटर स्पोर्ट्स पर्सन आपको बनना है तो खुद को बेहतर बनाये और अपने आप पर भरोसा रखे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से दूसरों के कल्याण के लिए काम करेगे।        
बिजनेसमैन आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
लोन अप्रूवल होने से नए बिजनेस की नींव रखने के लिए उचित समय सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।  
वर्कस्पेस पर दूसरों के सहयोग से आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे, साथ ही आप अपने अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके इस समय आप अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा तब ही वो सफल हो पाएंगी।
विष्कुम्भ योग बनने से पुश्तैनी विवाद सुलझने से परिवार में शांति बनी रहेगी, साथ ही जीवनसाथी आपके प्यार को समझेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने स्पष्ट विचारों से अपने गुरुवर और पेरेंट्स को प्रभावित करने में सफल होंगे।  
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिश्तेदारों से विमुख होना पड़ सकता है।        
बिजनेस में किसी कारण के चलते कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, लेबर से उचित तालमेल बनाए रखना होगा, उनकी बातों को सुनना होगा।
बिजनेसमैन के मार्केट में डीलर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है, जो बिजनेस के अच्छे नहीं रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपना शत प्रतिशत देने में विफल रहेंगे, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
एंप्लॉयड पर्सन के सडनली ही ऑफिशियली ट्रेवलिंग हो सकती है, उसके लिए उन्हें कोई फैमिली कार्यक्रम छोड़ना पड़ सकता है।
मार्केट की भागदौड़ के मध्य आप अपने जीवनसाथी के साथ समय नहीं बिता पाएंगे, जिससे पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती हैं।
सेहत गड़बड़ा जाने से स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।    
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में आप द्वारा किए गए प्रयासों से अटके हुए पेमेंट क्लियर होंगे।
बिजनेस में वृद्धि करने जा रहे है, या किसी प्रकार का निवेश करने जा रहे है, तो आपके लिए शुभ रहेगा, आय में वृद्धि भी होगी।
बिजनेसमैन को डे स्टार्टिंग कोई बड़ा ओर्डर मिल सकता है।
नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी, जल्दबाजी न करें, प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी, लाभ होगा, पराक्रम वृद्धि होगी।
ग्रहगोचर मार्केटिंग एंप्लॉयड पसर्न के फेवर में रहेगा वो अपनी मेहनत के बलबूते पर पुनः एक बार फिर से एंप्लॉयड ऑफ द मंथ का खिताब जीतने में सफल होंगे।
सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, मान-सम्मान मिलेगा।
यदि आप काम के चलते घर से दूर रहते हैं तो इस समय आपको अपने परिजनों के साथ समय बिताने का समय मिल सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स काफी दिनों के बाद परिवार के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7

Comments