क्या कारण है कि अक्षय तृतीया है सबके लिए खास ! | Suresh Shrimali


क्या कारण है कि अक्षय तृतीया है सबके लिए खास!


हम सब यही कहते है कि आज का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण और अबुझ मुहूर्त माना गया है। लेकिन ऐसा क्यूं है, क्यों हुआ यह दिन खास। आईए जानते हैः- 
1. अक्षत तृतीया के दिन से ही त्रेता युग की शुरूआत हुई थी। इस युग की आयु 12,96,000 साल रही। इसी युग में भगवान श्री वामन, परशुराम एवं श्रीराम ने अवतार लिया।
2. आज ही के दिन बद्रीनाथ धाम के पट खुलते है।
3. नर-नारायण ने इस दिन अवतार लिया था।
4. वृदावंन के श्री बांके बिहारी मंदिर में इसी दिन श्री विग्रह के चरण दर्शन होते है, अन्यथा पूरे वर्ष भर वस्त्रों से ढ़के रहते है।
5. इसी दिन कृष्ण और सुदामा का मिलन हुआ था और सुदामा का भाग्य बदल गया था।
6. भगवान ब्रह्मा के पुत्र श्री अक्षय कुमार का इसी दिन अवतरण हुआ था।
7. कुबेर देव को अतुल ऐश्वर्य की प्राप्ति इसी दिन हुई थी और वह देवताओं के कोषाध्यक्ष बने थे।
8. अक्षय तृतीया के दिन गणेश जी ने वेद व्यास के साथ महाभारत लिखना शुरू किया था।
9. इसी दिन महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष अनुष्ठान किये जाते है।
10. इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था।
11. इस दिन गंगा नदी पृथ्वी पर स्वर्ग से उतरी थी।
12. भगवान कृष्ण ने इसी दिन पाण्डवों को अक्षय पात्र दिया था।
13. इसी दिन देवी अन्नपूर्णा का जन्म हुआ।
14. द्वापर युग का समापन इसी दिन को हुआ।
15. इसी दिन द्रोपदी को चीर हरण से श्री कृष्ण ने बचाया था।
तो दर्शको इस दिन इन्हीं कारणों से बिना पंचाग देखे शुभ व मांगलिक कार्य जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, नवीन गृह निर्माण कार्य, आभूषणों की खरीदारी, वाहन, नई फर्म एवं व्यापार आदि शुरू करते है। 
अक्षय तृतीया के दिन ऐसे विवाह भी मान्य होते हैं, जिनका मुहूर्त साल भर नहीं निकल पाता है। दूसरे शब्दों में ग्रहों की दशा के चलते अगर किसी व्यक्ति के विवाह का दिन नहीं निकल पा रहा है, तो अक्षय तृतीया के दिन बिना लग्न व मुहूर्त के विवाह होने से उसका दांपत्य जीवन सफल हो जाता है। यही कारण है कि हमारे यहां आज भी अक्षय तृतीया के दिन हजारों की संख्या में विवाह होते हैं। वहीं दूसरी ओर लम्बे समय से अटके हुए काम नहीं बन पाते हैं, व्रत उपवास करने के बावजूद जिनकी मनोकामना की पूर्ति नहीं हो पा रही हो और जिनके व्यापार में लगातार घाटा चल रहा हो, उनके लिए कोई भी नई शुरुआत करने के लिए अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ रहेगा।
इसके अलावा, कमाई के बावजूद जिनके घर में पैसा न टिकता हो, घर में सुख शांति न हो, मनोनुकूल संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो, चारों तरफ से शत्रु हावी हो रहे हों, तो ऐसे में अक्षय तृतीया का व्रत रखना और दान पुण्य करना बेहद फलदायक होता है।  

Comments