20 November 2022 आज का राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

20 नवम्बर 2022 का राशिफल

 

-पंडित सुरेश श्रीमाली

पंचाग :-

      आज सुबह 10:41 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, बुधादित्य योग, प्रीति योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेगे। आज का शुभ समय दो है। सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।

    

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे होगा मानसिक तनाव।

वासी और सुनफा योग के बनने से Students को किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा। विवेक का प्रयोग करें, लाभ होगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थदर्शन हो सकते हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। Business के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में बेहतर तो यही होगा कि किसी ऐसे जानकार की राय लें, जिन्हें अनुभव हो और आप उन पर आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हों। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे। Sunday पर हर जगह आपकी सराहना होगी।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में होगी तरक्की।

Corporate Business Meeting में Party And Picnic का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति संभव है। Partnership Business में यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। ऋण भार में कमी होगी। भगवान की कृपा से आपको कार्यस्थल पर सहकर्मियों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है। बाहरी लोगों और विरोधियों से सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ आनंदायक समय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। समाजसेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए भी आपकी सराहना होगी।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे आज माँ की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करे।

Students की रचनात्मक कार्यों में रुचि नहीं रहेगी। आपके नौकरी में कुछ अधिकार छीने जा सकते हैं। है। कार्य करते समय लापरवाही करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। Electronics And Electrical Gaming Business में अनावश्यक जोखिम लेना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। किसी बड़े नुकसान का सामना करना पड़ेगा। किसी भी व्यक्ति के उकसावे में आएं। विवेक का प्रयोग करें। फालतू खर्च होगा। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग Final होते-होते रह सकता है। शाम तक किसी पारिवारिक खुशी के मिट्टी में मिलने का भी योग मिलता है। आप मानसिक रूप से थोड़े भावुक रहेंगे। कुछ पुरानी अच्छी यादों को संजोने का काम करेंगे। जीवन के लगभग सभी क्षेत्रों में आपकी भर्त्सना हो सकती है। इस Sunday स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट दुर्घटना से हानि संभव

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

परिवार के प्रति आप अपने दायित्वों को पूरा करने में सक्षम होंगे। शाम को किसी धार्मिक कार्य के आयोजन की भी चर्चा हो सकती है। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। शुभ ग्रहों के योग से Market से आपको डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। उत्तम संपत्ति प्रदान हो सकती है। प्रीति, सर्वामृत, लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य योग के बनने से आपका खोया हुआ धन या रुका हुआ धन आपके पास सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। Sports Person के Track पर व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। किसी से प्रमाद करें। Workspace पर आपके बिगड़े काम बनने से Seniors Juniors और Boss आपके कार्यो की तारिफ करते नहीं थकेंगे। प्रसन्नता रहेगी। Sunday पर मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा।

घर के पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शुभ है, प्रयासों में सफलता का योग है। सेहत के मामले में पुराने जोड़ों के दर्द से आपको कुछ हद तक राहत महसूस होगी। नए कार्य में Technical सोच पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें। ताकि आपको यह पता हो कि कहां पर लाभ होगा और कहां हानि हो सकती है। ध्यान रखें कि कोई भी फैसला किसी के कहने-सुनने पर लें। कार्यस्थल पर Seniors और Boss से आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा जो भविष्य में आपके बोहत काम आएगा। कार्यक्षेत्र में होने वाली उलट-पुलट से आपको लाभ मिलने का योग है। Competitive Students Result को लेकर शंकित रहेंगे।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-विश्वासा।

Competitive Students घर से बाहर निकलते समय अपने इष्ट का ध्यान करें। सुनफा और वासी योग के बनने से Workspace पर आपके विरोधी कितने भी प्रयास कर लें लेकिन आपको परास्त नहीं कर पाएंगे। बस आप उनकी बातों पर तब ही गौर करे जो आपके किसी काम आए। Import-Export Business में दिन राजनीतिक क्षेत्र में सफलताकारक रहेगा आपको कोई बड़ा Order मिल सकता है जो आपके लिए मील का पत्थर साबित होगा। साथ ही आपके सितारे बता रहे हैं कि आपका सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। निवेश में लाभ का योग है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की Planning बन सकती है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय कर सकते हैं। 

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगी हानि।

घर-परिवार के साथ बहसबाजी और वाद-विवाद में समय निकलेगा। मान-सम्मान प्रतिष्ठा पर आंच लग सकती है। सतर्क रहें। व्यापार मनोनुकूल नहीं चलने से आपकी चिंता में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत नहीं होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन आपके लिए हानिकाकर रहेगा। विरोध होगा। काम करते समय लापरवाही करें। Sports Person की Practice करते समय चोटिल हो सकती है। साथ ही आपको थकान तथा कमजोरी महसूस होगी। घर-परिवार में वृद्धजनों से बहसबाजी का भी योग है। बेहतर होगा बड़े-बुजुर्गों से बात करते समय वाणी में माधुर्य रखें। उनकी राय आपके लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगी। खुद के क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। सेहत में गिरावट सकती है। शाम तक का समय आवश्यक सामान की खरीदारी में बीतेगा। 

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे बडी बहन से मिलेगी खुशखबरी।

बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। Lendor का Business करने वालों के Market से डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। Workspace पर सहकर्मियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दिन मिश्रित फलकारक है। वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करनी पड़ सकती है। लेकिन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ताकि अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो आपको किसी से उधार लेना पड़े। सांयकाल का समय घरवालों के साथ सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। Students का Exam की व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। 

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे नाना पिता के आदर्शो पर चले।

मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होने का योग है। इसलिए किसी भी बात पर उलझने से बचें। अन्यथा अपना ही नुकसान है। व्यावसायिक यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट उपहार की प्राप्ति संभव है। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। व्यावसायिक साझेदार पूर्ण सहयोग करेंगे। कोई नया उपक्रम प्रारंभ करने का मन बनेगा। आय बनी रहेगी। हर कार्य बेहतर होगा। सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठजनों की सलाह काम आएगी। नए मित्र बनेंगे। इस Sunday रुके धन की प्राप्ति होगी। नये संबंधो में स्थायित्व बनेगा। कार्यस्थल पर आपको अच्छी सफलता मिलने का योग है। इसलिए जो भी प्रयास कर रहे हैं, उसे जारी रखें।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे चमकेगा भाग्य।

वासी और सुनफा योग के बनने से नौकरी में स्त्री वर्ग को विशेष सफलता हासिल होगी। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। बहन-भाई के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। Business में अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। Partnership संबंधी व्यवसायिक कार्यों में पारदर्शिता जरूर रखें। काम की गति धीमी रहेगी, धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। Students के कोई पुराना मित्र अचानक सामने आने से सारी पुराने यादे ताजा हो जाएगी।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चोट दुर्घटना से हानि संभव है। कार्य करते समय लापरवाही करें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। विवाद से बचें। काम में मन नहीं लगेगा। कार्यालय में भी अचानक होने वाला कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। लेकिन उनके साथ वार्तालाप करते समय वाणी में विनम्रता बनाए रखनी होगी। किसी व्यक्ति के उकसाने में आएं। विवेक का प्रयोग करें। एक बात का खास ख्याल रखें कि अगर कोई उधार मांगे तो सोच-समझकर दें। ताकि भविष्य में पैसे फंसने की समस्या हो। Sports Person Friends से व्यर्थ और कड़वी बातों से विवाद हो सकता है। अपने आस-पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। शाम को किसी मित्र से हुई मुलाकात से मन अत्यंत प्रसन्न होगा। 

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे साझेदारी के Business से होगा लाभ।       

घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। जिससे राहत मिलेगी। सितारों का साथ मिलने से Business में कई अच्छे मौके मिलेंगे। लेकिन अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाएं। किसी नए काम को शुरू करने की अगर कोई Planning कर रहे हैं तो घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में उस पर काम करें। सफलता सुनिश्चित है। कार्यालय में भी Teamwork के जरिए किसी गंभीर समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। Workspace पर सहकर्मी की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते उनकी बात सही हो तो। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में स्नेह बढ़ेगा। चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए आप अपने मत का उचित प्रयोग करें।


आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

9314728165, 8955896625

Comments