7 November 2022 आज का राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।
07 नवम्बर, सोमवार

नमस्कार दर्शको!

ये कहानी एक अमीर व्यक्ति की है जिसके पास ऐशो आराम की कोई कमी नहीं थी, कमी थी तो बस खुशियों की। वो पहले सोचता था कि अगर बहुत पैसे कमा लूंगा तो सब सही हो जाएगा, पर जब वो अमीर बन गया तो उसे लगा कि जिंदगी की असली खुशियां बहुत दूर हो गयी हैं। उम्र भी धीरे-धीरे बढ़ रही थी, पर सच्ची खुशी की कोई खबर ही ना थी। फिर एक दिन उसने बहुत सारे पैसे एक थैले में भरे और सच्ची खुशियों की तलाश में निकल पड़ा। उसका कहना था कि जो उसे सच्ची खुशी दे देगा या खुश रहने का रास्ता बता देगा तो वो सारा धन उसे दे देगा। वो व्यक्ति बहुत लोगों के पास गया, लेकिन किसी को सच्ची खुशियों की कोई खबर थी। लोगों ने खुशियों की बातें तो कीं, लेकिन उस व्यक्ति को बात नहीं, बस खुशियां चाहिए थी। उसे किसी ने बताया कि पास के गांव में एक फकीर है। और वो फ़क़ीर खुद को बहुत खुश इंसान मानता है तुम उसके पास जाओ वहीं तुम्हें कुछ रास्ता दिखाएगा। अगले दिन वह उस फकीर के पास पहुंच गया। गांव के बाहर ही एक पेड़ के नीचे उसे वो फकीर मिल गया। उस अमीर आदमी ने पैसों से भरी थैली उस फकीर के पैरों के पास रख दी और कहा, ‘मैं तुम्हें बहुत पैसे दूंगा बस तुम मुझे सच्ची खुशियां दे दो! एक झलक भी मिल जाए, तो भी काफी है।उस फकीर ने पूछा, ‘पक्का इरादा करके आए हो?” उस आदमी ने कहा, ‘महीनों से घूम रहा हूं, उदास हो गया हूं, अब आप पर ही भरोसा है!” फकीर ने फिर कहा, ‘सच में खुशियां चाहिए?’ उस आदमी ने कहा, ‘दुख का कोई हिसाब नहीं है और खुशियों की कोई उम्मीद ही नहीं मिलती।दोनों की बात चल ही रही थी कि अचानक उस फकीर ने उसकी पैसों से भरी थैली उठाई और भाग गया। वो व्यक्ति चिल्लाने लगा, ‘मैं लुट गया! मेरी सारी जिंदगी की कमाई लुट गई! तुम चोर हो। कैसे ज्ञानी हो? ऐसा कहकर वो व्यक्ति फकीर के पीछे भागा।बहुत देर भागने के बाद वो फकीर उसी जगह वापस लौट आया और थैले को वही रख कर पेड़ के पीछे खड़ा हो गया। वो अमीर व्यक्ति पीछे-पीछे हांफता हुवा वहां पहुंच गया। उसने पैसों से भरा थैला देखा और उसे छाती से लगा लिया। उस थैले को देखकर उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा। फकीर सामने आया और बोला, ‘क्यों कुछ खुशी मिली की नहीं?’ तो वो अमीर व्यक्ति बोला, ‘ये थैला पहले भी मेरे पास था लेकिन इसे दोबारा पाकर मुझे जो ख़ुशी मिली वो मैंने आज से पहले कभी महसूस नहीं करी।

सीख - दोस्तों ये कहानी पैसों या फिर उससे मिलने वाली खुशियों के बारे में नहीं है। असल में हमारी जिंदगी में ये थैला धन से नहीं बल्कि हमारी Family हमारे रिश्तों और अपनों के प्यार से भरा है। जब ये हमारे पास होते हैं तो हम इन्हें ज्यादा Value नहीं देते लेकिन जब हमारे अपने हमसे दूर हो जाते हैं या किसी वजह से हम उनसे दूर हो जाते हैं तो तब हमे इनकी Importance का पता चलता है।


उपाय :- 

दाम्पत्य जीवन में प्रेम बनाएं रखने के लिए करें यह उपाय।

प्रातः काल भगवान शिव की तस्वीर या प्रतिमा के सामने लौंग का एक जोड़ा, कपूर और मिश्री अर्पित करे। इसके बाद ओम नमः शिवाय की तीन माला का जाप करें। अब आप अपनी हथेली पर लौंग और कपूर लेकर मुट्ठी बंद कर लें। उसके बाद दाम्पत्य जीवन में खुशहाली की प्रार्थना करें। उसके बाद शिव मंदिर में जाकर जलाभिषेक करते समय लौंग और कपूर को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी से आपका प्रेम बना रहेगा। किसी सुहागिन को दूध से बनी चीजें, अक्षत, सफेद तिल, अखरोट-मिश्री दे।

 

पंचाग :-

आज दोपहर 04:16 तक चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज पुरे दिन अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो शश योग मालव्य योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।          

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे होगा बौद्धिक-विकास।

लक्ष्मीनारायण, बुधादित्य और सिद्धि योग के बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपने Bank में Loan के लिए Apply किया है तो वह Loan जल्द ही आपको मिल सकता है। दोपहर बाद Business में आपसे कुछ गलत हो सकता है।जिस गलती से हम कुछ सिखते है, वो गलती नहीं एक सीख है।बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। Job में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। थकान महसूस होगी। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा। मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगें और किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। Students की फिल्म और संगीत के प्रति रुचि बढेगी जो उनकी सफलता में बाधक बनेगी। ज्यादा देर तक Electronics Gadgets पर समय बिताने से आंखों में जलन की समस्यां से आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

ग्रहण दोष के बनने से Hand Printed Garments Business में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। Business से Related कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय ठीक नहीं चलेगा, दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों के बनते कामों में अड़चनें आएंगी। Career में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा। अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें। Students मौन धारण कर अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।मौन रहना ही क्रोध को वश में करने का सबसे सटीक उपाय है।पुरानी व्याधि उठ सकती है।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।

Labor Dealership का Business करने वालों का व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर जाएँ। उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करेंगे।अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी। Workspace पर मतभेद हो सकता है। आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा। आपका Caring रवैया जीवनासाथी का दिल जीत लेगा। जीवनसाथी को Time देंगे तो घर में आनंद का माहौल बनेगा। Students मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे कर्मशील।

सुनफा योग सिद्धि योग के बनने से Market से बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अधिकारियों से उलझने से बचना चाहिए। थकान महसूस होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा। Sports Person को Track पर किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।यदि मार्गदर्शन सही हो तो दीये का प्रकाश भी सूरज का काम कर जाता है।आप अपने जीवन की रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें समय व्यतीत कर सकें। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। शरीर में थकान और आलस्य महसूस करेंगे।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन।

ग्रहों का साथ मिलने से व्यापार में रही कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। Workspace पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जल्दबाजी से बचें। किसी सहकर्मी का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। अपने विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बीता सकते है। Competitive Students Career को Bright करने के लिए Study में जुटे रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।अच्छे स्वास्थ्य को हम खरीद नहीं सकते पर यह एक अत्यंत मूल्यवान बचत खाता हो सकता है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल ननिहाल में हो सकती है समस्या।

Business के लिए भूमि इत्यादि खरीदने की Planning किसी कारणवश Postponed करनी पड़ेगी। निराशाजनक विचारों से मन अशांत रहेगा।निराशाजनक स्थिति जैसी कोई चीज नहीं होती, आपकी जिंदगी का हर एक पल आपकी परिस्थिति को बदल सकता है।” Workplace पर अपने डर और चिंताओं को दूर करने के लिए किसी कार्य को एकाग्र होकर करें। साथ ही किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी बनाएं रखें। ग्रहण दोष के बनने से संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है। Students का अपने क्षेत्र में मन नहीं लगेगा। दांत में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।

 

Mythology Special :-

कीर्तन और आरती में ताली क्यों बजाते हैं?

हमारे देश में प्राचीनकाल से मंदिरों में पूजा, आरती, भजन-कीर्तन आदि में ताली बजाने की परंपरा रही है। हम सब ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि हम अपने पूर्वजों को ऐसा करते देखते आए हैं। हमारे देश में प्राचीनकाल से ऐसी मान्यता है कि ताली बजाकर प्रभु का नाम भजने से सारे पाप दूर हो जाते हैं। ताली बजाने को सहज योग माना जाता है। डॉक्टर्स का कहना है कि ताली बजाने के दौरान हथेलियों के Acupressure Points पर अच्छा दबाव पड़ता है, जिससे हृदयरोग, फेफड़ों की बीमारियां जैसे अनेक रोगों में लाभ पहुंचता है और शरीर निरोगी बनता है। इसलिए आप भी कीर्तन और आरती में ताली बजाने को अपना रोज़ का नियम बना लें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, ऊर्जा मिलेगी और आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध रहेगे अच्छे।

बुद्धि और चतुराई से Online व्यवसाय लाभदायक रहेगा। लक्ष्मीनारायण और बुधादित्य योग के बनने से लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेकिन किसी भी प्रकार की Property खरीदना चाहते हैं, तो Documents अवश्य पढ़ लें। Job में मान-सम्मान मिलेगा। अब आप अपने नियमों को खुद बनाएंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से तालमेल बढ़िया रहेगा। Students अपने Career को लेकर नई योजना को धरातल पर लाने के प्रयास में जुटे रहेंगे। आरोग्य बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा। 

Business में आत्मविश्वास से काम लेंगे।आपकी सकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगी।लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु पराजित होंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है। Workspace पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। नौकरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से आपको हौसला मिलेगा। अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को Share करें जो आपके दिमाग में हैं। मित्र संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। Students Study में व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ।

Business में समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है। अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। Workspace पर अपने बेहतर कार्य से आप दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। दिन सुकून से गुजरेगा। जल्दबाजी से बचने की कोशिश करें। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। प्रभु का ध्यान मानसिक सुकून देगा।एक निर्णय बदल देता है जीने का अंदाज आपका आपके अपनों का घर संसार जल्दबाजी में नहीं सोच विचार कर ही पछताना ना पड़े ऐसा निर्णय करें सदा।” Students सफलता हासिल करेंगे। सिरदर्द की शिकायत रह सकती है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

Business में अपने फायदे के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे। Tax Return आदि कार्य समय पर Complete नहीं कर पाएंगे जो आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। Workspace पर समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें। विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें। सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता है।याद रखें आपकी जिन्दगी में खुशियों की बहार आप स्वयं अपने पुरुषार्थ से ही ला सकते हैं।बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। निरोगी काया के लिए के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटी बहन से मिलेगे शुभ समाचार।

Family Business में पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको अपने ऊपर से कुछ भार कम लगेगा। कार्यक्षेत्र पर विवादों से दूरी बनाते हुए शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके। रोजगार में वृद्धि होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। परिजनों से Mobile पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा। सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें। मां की सेहत में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। Students नए और पुराने दोस्तों के साथ Social Media के माध्यम से जुड़े रहेंगे। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।पहले रखों स्वास्थ्य का ध्यान फिर करों सारे काम।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे Finance से होगा लाभ।

सुनफा योग, वासी योग सिद्धि के बनने से Mobile Sale And Accessories Business ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। लेकिन आपको Business में और अधिक मुनाफा कमाने के लिए Smart work करना होगा। नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी कुछ सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। बाहर जाने का मन बनेगा लेकिन किसी कारणवश अपना Plan Cancel करना पड़ेगा। परिवार के किसी दूर रह रहे Member से Video Calling से जुड़ सकेंगे। Students Career निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। श्वास की तकलिफ हो सकती है।

 

Astrology ज्ञान

जब चंद्रमा के साथ या चन्द्रमा से 4, 7, 10 गुरू हो तो गजकेसरी योग घटित होता है। चंद्रमा के साथ-साथ गुरू यदि लग्न से भी केन्द्र में हो तो इस योग की शुभता बढ़ जाती है। यह एक सुप्रसिद्ध राजयोग है। इस योग में जन्म लेने वाले तेजस्वी, धनी, मेधावी, राजप्रिय, दबंग राजतुल्य सुख प्राप्त करने वाले होते है। गज का अर्थ हाथी केसरी का अर्थ सिंह अर्थात् व्यक्ति के जीवन में वाहन, आभूषण, धन, धान्य सभी सुख होते हैं लक्ष्मी की पूर्ण कृपा इन पर बनी होती हैं। इसमें गुरू और चंद्रमा का जितना अधिक Degree सामिप्य होता है उतना यह योग प्रभावी होता है।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

9314728165, 8955896625

Comments