27 December 2022 आज का राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

27 दिसम्बर 2022 का राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली

पंचाग :-

आज रात्रि 10:52 तक पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02:26 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, बुधादित्य योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये, आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा।                           

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पूरा करे।

अपने Life Partner के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है। बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण, सुनफा और वासी योग के बनने से Business में कोई मन मुताबिक Contract मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को दूसरे के समक्ष जाहिर करें। नए साल को देखते हुए व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाने की स्थिति दिखाई दे रही है, Suddenly Demand बढ़ने से आपका लाभांश भी बढ़ेगा। Office के काम को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कामकाज में रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी। Competitive Students अपने Field पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन आपको खान-पान में सावधानी बरतनी चाहिए।   

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे Job में आऐगा बदलाव।

सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। Business अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन कोई भी Decision जल्दबाजी में लें, तो आपके लिए सही रहेगा। Business में किसी कार्य को करने की Planning बना रहे हैं, तो दोपहर 12:15 से 2:00 बजे के मध्य करें। लेकिन किसी भी प्रकार के शुभ कार्य जैसेः- विवाह, ग्रहप्रवेश, सगाई, मुहुर्त और मांगलिक कार्य अभी नहीं करें क्योंकि 16 दिसम्बर से लेकर 14 जनवरी तक मलमास रहेगा। वित्तीय लाभ के संकेत हैं। आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आपका खर्च कम रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे। वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। युवाओं का समय के महत्व को समझना चाहिए। Students को कामयाबी पाने के लिए छोटे बदलावों पर अम्ल करना होगा जिससे उनकी कामयाबी में वृद्धि होगी।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे Social Life रहेगी अच्छी।

Students के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि Staff की मदद से गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। नौकरी पेशा लोग काम में लापरवाही से बचें। शुभग्रहों का साथ मिलने से सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है। Promotion पाने के लिए प्रयासों में कमी नहीं करनी चाहिए, Promotion के लिए Boss को प्रसन्न रखें। आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है। जाते हुए साल और आते हुए साल पर युवाओं को नए प्रयोग आजमाने से पहले जानकारों से सलाह लेनी चाहिए, साथ ही वरिष्ठों के अनुभवों का लाभ लेते रहना चाहिए। Family के साथ किसी Religious Place की सैर हो सकती है। दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है। दोस्तों से मदद मिल सकती है। अविवाहितों के रिश्ते की बात चल सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ददियाल में हो सकती है समस्या।

व्यापार में आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने के प्रयास में लगे रहेंगे। अगर आप कारोबार में कोई नया प्रयोग कर रहे हैं तो प्रयासरत रहें। Production के साथ-साथ Marketing पर भी ध्यान दें। कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की जरूरत है। नौकरी में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। Office का कार्यभार बढ़ेगा, जिसके चलते देर तक बैठना होगा काम निपटाने के लिए। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं। Sports Person को अपने Field में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करें धोखा के रूप में परिणाम प्राप्त होगा। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। बीमार पड़ सकते हैं या खुद को घायल कर सकते हैं।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे पति-पत्नी के सम्बध रहेगे अच्छे।

Businessman को यदि कहीं से बड़ी Deal का Offer मिल रहा है तो उसे पूरा करने में देरी नहीं करना चाहिए, इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। लक्ष्मीनारायण, बुधादित्य, सुनफा और वासी योग बनने से Suddenly कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे। नए साल को लेकर Family के साथ किसी Picnic Spot पर जाने की Planning बना सकते है। जीवनसाथी से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है। Sports Person की Track पर तारीफ होगी। पुरानी चोट से आराम मिलेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा।

Workspace पर कार्य में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे। रिश्तों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं। Office में अधिकारियों से मतभेद होने की संभावना है। Students अपने Field में Batter करने के प्रयास में जूटे रहेंगे। सेहत के मामले में आप बदलते मौसम का ध्यान रखें। Corporate Business Meeting में आपकी उपस्थिति होने से आपको फायदा होगा। किसी नए Project में ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय उचित रहेगा। कोई Deal Final होने की संभावना है। जिस Payment को लेकर आप परेशान थे कि अब यह कैसे प्राप्त होगा वह काफी समय से रुका हुआ Payment मिल सकता है। आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।     

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे संतान सुख संतान से सुख मिलेगा।

आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने Family Members के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा करें। आपका खर्च अधिक रहेगा। आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। बुधादित्य, सुनफा, वासी और लक्ष्मीनारायण योग के बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे। लेकिन जल्दी सफलता के चक्कर में गलत रास्ता चुनने से बचें। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। Business में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। Promotion होने के योग हैं। Competitive Students अपने Field में जमकर मेहनत करेंगे। हल्का बुखास आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में आऐगी कमी।

इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन आप अपने साहस और हिम्मत से उन्हें हल कर लेंगे। Property संबंधी कार्यों में Paper आदि अच्छी तरह चेक कर लें। नौकरी में सहयोगियों के मामले में हस्तक्षेप करें। Workspace पर आपको अपनी नकारात्मकता पर नियंत्रण करना होगा। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे। आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुःखी कर सकती है। घर में सामंजस्य कम रहेगा। Students के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा। युवाओं को अपने दिमाग में परेशानियों को स्थान नहीं देना चाहिए, ऐसा करना उनके लिए घातक हो सकता है। आपको Acidity और अपच होने की संभावना है।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से मिलेगी खुशखबरी।

Sports Person कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित हो सकते हैं। इस समय व्यापारिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन आर्थिक स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। व्यावसायिक योजनाओं पर गंभीरता से काम करना होगा। नौकरी में Client के साथ अपना व्यवहार मधुर और संयमित रखें। नौकरी में सितारों का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है। Office का काम-काज हल्का रहेगा, ऐसे में शांत मन से नए कार्यों की Planning करें। किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा। आपके और आपके Life Partner के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है। जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।

Workspace पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। अपने अधीनस्थों से कार्य कराने में सफल रहेंगे, इसके चलते Boss भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। वासी और सुनफा योग के बनने से भाग्य आपका सहयोग कर रहा है। किसी व्यवसायिक लक्ष्य को हासिल करने में आप सक्षम रहेंगे। जल्दी ही उचित Order भी मिलेंगे। लेकिन साझेदारी के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस तरह की योजनाएं भविष्य के लिए टाल दें। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दम्पत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी। Students के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। Blood Pressure Hi-Low आपके लिए नए साल पर परेशानियां खड़ी कर सकता है। जिससे आप परेशान रहेंगे।

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे विवेक में होगी वृद्धि।

Business के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, हो सकता है इस यात्रा में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है जिससे अच्छा मुनाफा मिले। व्यवसायिक यात्रा की Planning बन सकती है। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। Office में अधिकार बढ़ेगे, अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए ऐसे में Management अच्छा रखें। नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है। धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। लेकिन कोई भी नया Order लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर लें। कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय उचित रहेंगे। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। जो युवा सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो वह अपना प्रयास जारी रखें। Students फोन पर बात उतनी ही करें जीतनी आपके काम की आपको समय की अहमियता को समझना होगा। फालतू की गपशप से दूरियां बनाएं रखने में ही आपका फायदा होगा। सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे बढेगे खर्च रहे सावधान।

Business में कुछ नया करने की अगर आप Planning बना रहें है, तो उसे टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। दिन भर तनाव में रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है। व्यापारी लेन देन में समझ बूझ कर काम करें क्योंकि उनसे पैसों के बड़े लेन-देन में चूक होने की संभावना दिख रही है। शारीरिक तनाव के साथ-साथ भावनात्मक तनाव भी रहेगा। आपका खर्च कुछ अधिक रहेगा। जीवनसाथी से किन्हीं बातों को लेकर विवाद हो सकता है, विवाद को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना चाहिए, एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। Students किसी और की सफलता को देखकर Depression में रहेंगे। आप पराजित होने के साथ-साथ बीमार भी महसूस करेंगे।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

9314728165, 8955896625

Comments