5 December 2022 आज का राशिफल और भविष्यवाणी | AAJ KA RASHIFAL | Today Horoscope | Suresh Shrimali

 

।।श्रीगणेशाय नमः।।

05 दिसम्बर 2022 का राशिफल

पंडित सुरेश श्रीमाली

पंचाग :-

      आज पुरे दिन त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिध योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है, तो हंस योग मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है, तो शश योग का लाभ मिलेगा। वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। चन्द्रमा मेष राशि में रहेगे। आज का शुभ समय दो है। सुबह 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ का चौघडिया एवं दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।             

 

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे बढेगा आत्म-सम्मान।

सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें। Sports Person Track पर अपना 100 Percent देने में सफल होंगे। Week Starting वासी, परिध और सुनफा योग के बनने से मिलने से Business के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी। शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। व्यवसाय में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी। लेकिन Workspace पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।

 

चन्द्रमा 12th हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेगे।

Students को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। चुनावी महोल को ध्यान में रखते हुए Politics से जुड़े लोग के लिए अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण होगा।

 

चन्द्रमा 11th हाउस में रहेंगे जिससे Income में होगी वृद्धि।

Workspace पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। Business में किसी भी जगह की यात्रा आपको फिलहाल Avoid करनी होगी। फिर भी अगर Urgent हो तो आप प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य जाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। Students अपने Field में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।

 

चन्द्रमा 10th हाउस में रहेगा जिससे बनेगे कर्मशील।

Workspace पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे। पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं। Students को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा। स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा। Marketing क्षेत्र से जुड़े लोग Online काफी व्यस्त रह सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा। कोई नया Project का शुभारंभ करते है तो आप प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ना आपके लिए शुभ रहेगा। एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।

 

चन्द्रमा 9th हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्या में लेगेगा मन।

Students Study में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। Business में दिन मिश्रित फलदायी होगा। दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। Workspace पर नए संपर्क बनेंगें जो आपके Career के लिए लाभकारी रहेंगे। कर्ज लेने और देने में सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में उलझें। आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं। लेखनादि कार्य, Medical Education, सौंदर्य प्रसाधन, औषधि निर्माण योजना संबंधित, आभूषण धारण, हजामत बनाना, नया जूता पहनना शुभ है।

 

चन्द्रमा 8th हाउस में रहेंगे जिससे ननिहाल में हां सकती है समस्या।

आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है। ग्रहण दोष के बनने से Business में खर्च की अधिकता रहेगी। किसी किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें। Workspace पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा। Students स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपको स्वस्थ भोजन खाने की आवश्यकता है।

 

चन्द्रमा 7th हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथ से सम्बध रहेगे अच्छे।

जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा। Business में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभफलदायक रहेगी। सुनफा और वासी योग के बनने से Workspace पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। Students के हाथ कई अवसर लगेंगे। नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे। वे नए दोस्त बना सकते हैं। सेहत में आपको अपच संबंधित कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।

 

चन्द्रमा 6th हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से मिलेगा छुटकारा।

Business के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। वासी, सुनफा और परिध योग के बनने से कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा। रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। वे एक जटिल समस्या को हल कर सकते हैं। आप अपनी माँ और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे। Students नकारात्मक विचारों से दूर रहें।  बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें। पौष्टिक भोजन खाएं।

 

चन्द्रमा 5th हाउस में रहेगें जिससे Students की पढाई में आऐगा निखार।

Business में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे। वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अभी आप अपने बाहरी रूप को लेकर अच्छा महसूस कर रहे हैं जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक है। धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकमाना पूर्ण होगी। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से लाभ प्राप्ति का संकेत है। Students अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे। पैरों में चोट के संकेत मिल रहे हैं।

 

चन्द्रमा 4th हाउस में रहेगें जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।

घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। Workspace पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे। Students आसानी से पढ़ नहीं सकेंगे। आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है। ग्रहण दोष के बनने से व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है। स्थितियां अभी पूरी तरह आनके अनुकूल नहीं है। व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।

 

चन्द्रमा 3rd हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि।

Students Study में कुछ नया करने में लगे रहेंगे। Business में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है। Workspace पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य की Planning बना रहे हैं तो प्रातः 10:15 से 11:15 और दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य करें तो आपके लिए अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा। आसान दिन बिताएंगे। आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएँगे। आपको अपच और Acidity से पीड़ित होने की संभावना है।

 

चन्द्रमा 2nd हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश से होगा लाभ।

Business में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।  कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। घर में मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे। Competitive Students अगर Exam देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने ईष्ट देव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले। आप घर के भोजन और निर्बाध नींद का आनंद लेंगे। आप अच्छे संगीत का आनंद ले सकते हैं।

आध्यात्मिक साधना सिद्धि केंद्र, जोधपुर

9314728165, 8955896625

Comments