AAJ KA RASHIFAL 18 November 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 नवंबर, बुधवार, आंवला नवमी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय आंवला नवमी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिजात योग, ध्रुव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने के प्रयास में सफल होगे।
ध्रुव योग बनने से बिजनेसमैन के बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा पाएंगे, अन्य कारोबार भी मध्यम गति से चलते रहेंगे, एक्टिविटी में पॉजिटिव चेंजेस आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में चल रही परेशानियां दूर होने से राहत महसूस होगी।
ऑफिस की ओर से किसी अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए आपको तैयारी रखनी चाहिए।
संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है, आपकी कुछ समस्याएं हल हो जाएंगी, फैमिली मेंबर के साथ व्यवहार करते समय आप उत्तेजित रहेंगे, आप उन्हें अपनी बुद्धिमत्ता और तेज कौशल से हल करेंगे।
ग्रह गोचर का साथ मिलने से एंप्लॉयड पर्सन को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
अच्छा रिजल्ट प्राप्त करना हैं, तो आर्टिस्ट, स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जो काम हाथ में लगे उसमें सफल होगे।
बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी को सीक्रेट रखें, इस समय आपकी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे।
ध्रुव योग बनने से बनने से बिजनेसमैन जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता निश्चित है।
एंप्लॉयड पर्सन के काम में व्यवस्थित रूप से चीजें आगे बढ़ती रहेगी।
दोपहर बाद ऑफिस में आंतरिक राजनीति की वजह से परेशानी हो सकती हैं।
घर के रख रखाव या नवीकरण पर भी खर्च कर सकतें हैं, आपके घरेलू आनंद में किसी गड़बड़ी के संकेत हैं, अपने परिवार के सदस्यों से बात करते समय आपको बहुत ध्यान रखना चाहिए।
स्टूडेंट्स यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहें हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें, किसी बात को लेकर मानसिक बेचैनी रहेगी, ऐसे में उन्हें अपने टिचर से मार्गदर्शन लेना चाहिए।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 2
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से दूसरों के कल्याण के लिए काम करेगे।
ध्रुव योग बनने से बिजनेस को बढ़ाने के लिए नई प्लानिंग को धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो अनुकूल रहेगा।
व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं, उन्हें कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए कुछ अट्रैक्टिव स्लोगन या लाइटिंग आपको प्रॉफिट दिलाएगी।
संपत्ति निवेश या गृह के नवीनीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।
एमएनसी कंपनियों से ऑफर मिल सकता है, विदेश जाने की तैयारी अभी से स्टार्ट कर दे अन्य कंट्री से भी ऑफर आ सकता है।
नौकरी में काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे।
कही बाहर घूमने और खरीदारी का मूड बनेगा, आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे, पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फ्रेंड्स और टिचर से कुछ मनमुटाव हो सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिश्तेदारों से विमुख होना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन के बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, उन्हें एकाउंट रिलेटेड एंट्रियों में गड़बड़ दिखाई देगी।
फेस्टिवल सीजन के बाद मार्केटिंग संबंधी कामों को स्थगित करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा क्योंकि अगर मार्केटिंग से आपकी सेल बेहतर हो रही है, तो उसे कुछ और दिन और चलने दें।
एंप्लॉयड पर्सन के काम की अधिकता रहेगी, व्यय की अधिकता रहेगी परंतु आमदनी सीमित रहेगी।
वर्कस्पेस पर आलस्य को लेकर सतर्कता बरतें, इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही करना उनके लिए नुकसान देह होगा साथ ही जल्दबाजी के कार्यों से बचें जल्दबाजी में किए गए कार्यों से परेशानी में फंस सकते है।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से सेहत का पाया गड़बड़ा जाने से न्यू बिजनेसमैन बिजनेस की रूटिन एक्टिविटी को अच्छे से नहीं कर सकेंगे।
विवाहित लोगों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं पर मानसिक तनावों को हावी ना होने दें, व अपनी सेहत का ध्यान रखें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।
बिजनेस में आपके सामने चुनौतियां तो आएगी किंतु निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को पूरा कर सकने में सक्षम हो पाएंगे।
बिजनेस में सभी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अब सोच विचार करने में ज्यादा समय ना लगाएं, अन्यथा कोई महत्वपूर्ण अनुबंध या ऑर्डर रद्द भी हो सकता है।
बिजनेसमैन जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन दान कर सकते हैं, आप बहुत उदारता से पैसा खर्च करेंगे।
ध्रुव योग बनने से नई नौकरी के लिए आपको मेल मिल सकता है, सभी कार्य आसानी से बनते नजर आ रहे हैं।
कॉम्पिटिशन के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी।
वर्कप्लेस पर सडनली विकास होगा और ये बदलाव आपके पक्ष में होंगे।
परिवार में एकता-भाईचारा का भाव देखने को मिलेगा, प्रेम जीवन में आप एक दूसरे को अट्रैक्ट करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।
ध्रुव योग बनने से आयात-निर्यात संबंधी बिजनेस में गति आएगी।
बिजनेस में अदर एक्टिविटी भी सुचारू रूप से चलती रहेंगी, ओल्ड कॉन्टेक्ट को दोबारा स्ट्रांग करने का प्रयास करें, इस समय उनसे लाभ होने की उम्मीद है।
मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े लोगों को प्रदर्शन के लिए अच्छा अवसर मिल सकता है, यह अवसर ही उन्हें करियर का ब्रेक दे सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर सीनियर के आदेशों की अनदेखी नुकसानदायक हो सकती है।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन के कई दिनों से लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में आप सक्षम होंगे।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है।
पारिवारिक संबंध और बातचीत अच्छी रहेगी और शादी या जन्मोत्सव मनाया जा सकता है, आपको अपने जीवन साथी का सम्मान करना चाहिए, आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करना चाहेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन रूटिन एक्टिविटी को निपटाने में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से यश प्रिय रहेगे।
बिजनेस में फालतु और राजनीतिक विवादों से दूर रहें और सारा ध्यान अपने कारोबार पर ही केंद्रित करें कि किस तरह आप अपने कस्टमर को अट्रैक्ट करें।
बिजनेसमैन की व्यवसायिक योजनाएं सफल रहेंगी, अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति द्वारा कार्यों को शानदार तरीके से पूरा करेंगे।
ध्रुव योग बनने से वर्कस्पेस पर पूर्व में किए गए कार्य और कार्य के प्रति आपकी लगन का परिणाम आपको मिलने वाला है आपकी मेहनत रंग लाएगी, पदोन्नती प्रयास में गति आएगी।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें, आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।
लाइफ पार्टनर के साथ आनंददायी समय बीतेगा, परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।
सेहत के मामले में दिन शानदार रहेगा स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को मेहनत का फल जल्द ही मिलेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अच्छी-खासी घरेलू सुविधा में कमी आ सकती है।
बिजनेसमैन के चल रहे काम में कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा जो आपको काफी परेशान करेगा।
कॉम्पिटिशन के चलते बिजनेसमैन को थोड़ी परेशानी हो सकती है, उन्हें अपना नेटवर्क बढ़ाते हुए अपने टारगेट को अचिव करना होगा।
वर्कप्लेस की आंतरिक व्यवस्था में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इस समय बाहरी कामों पर ज्यादा ध्यान देने की बजाय अपने कार्यस्थल पर ही समय लगाएं।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें अन्यथा आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट हो सकती है।
किसी एंप्लॉई के न आने से वर्कप्लेस पर उसका कार्य आपको करना पड़ेगा जिससे वर्कलोड का असर आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है और आप थोड़ा तनाव में आ सकते हैं।
जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स विषयों की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने भाइयों की अच्छी देखभाल करेंगे।
ध्रुव योग बनने से बिजनेस रिलेटेड कॉन्टैक्ट सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं।
बिजनेस करने वाले अपने बिजनेस को ऑनलाइन करेंगे जिससे उन्हें अच्छा खासा मुनाफा हाथ लगेगा।
बिजनेमसैन की समाज में किसी कार्य को लेकर यश और इज्जत बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली मीटिंग में लिड करने के लिए कहा जा सकता है, जो उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होगी।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और इसी से आपको पहचान मिलेगी, आपके बॉस आपकी कुछ ऑनलाइन मदद करेंगे, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पूर्ण एकाग्रता से अपने फील्ड में आगे बढ़ेंगे।
घर में खुशियां आएंगी और परिवार का भी सहयोग मिलेगा, जीवनसाथी के साथ प्यार और गर्मजोशी के कुछ प्यारे पल बिताएंगे।
लेकिन स्पोर्ट्स पर्सन को स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक धन की प्राप्ति होगी।
न्यू बिजनेसमैन को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अभी और अधिक मेहनत की जरूरत है।
व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है, अपनी वित्तीय स्थिति को स्थिर करने के लिए कदम उठाएंगे।
ध्रुव योग बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
वर्कस्पेस पर कड़ी मेहनत और विनम्रता आपके लिए सफलता की कुंजी है।
बॉस व सीनियर्स के साथ संबंध मधुर होंगे, इसका लाभ उन्हें किसी बड़े प्रोजेक्ट् में प्राप्त होगा, कयासों के लिए समय ठीक नही है।
आपको पारिवारिक जीवन में अशांति का सामना करना पड़ सकता है, जिसके पीछे आपकी अय्याश लाइफ स्टाइल रहेगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का फोकस अपने फील्ड से भटक सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से शक्तिशाली, बुद्धिमान रहेगे।
बिजनेस में बिक्री अपेक्षाकृत कम होगी, लेकिन फिर भी आप दूसरा रास्ता निकालने में सफल होंगे।
बिजनेस में बेहतर लाभ हाथ लगेगा, कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे लेकिन आपसी सामंजस्य को लेकर दिक्कतें भी बनी ही रहेगी।
ध्रुव योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को दोपहर बाद दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिसकी उन्हें आशा ही नहीं थी।
इस समय किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य में रुचि ना लें, क्योंकि किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की भी आशंका बन रही है।
विवाह योग्य वर के लिए सुकन्या मिल सकती है, कुण्डली मिलान के बाद ही आगे बात बढ़ाएं, सब बिंदुओं से संतुष्ट हों तो विवाह के लिए हामी भर देनी चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर अपने क्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
फेस्टिवल सीजन के बाद बिजनेसमैन को बिजेनस में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है, किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, फोन द्वारा आपको उचित आर्डर मिल सकते हैं।
बिजनेस में विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी और एक नई रणनीति बनानी होगी, शांत रहें क्योंकि आपको जल्द ही इन समस्याओं का हल मिल जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कस्पेस पर वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे जिससे वो टेंशन में रहेंगी।
वर्कप्लेस पर ओवर कॉन्फिडेंस में नही रहें गलतियों का कारण हो सकता है, इसलिए कांफिडेंस में तो रहिए किंतु ओवर कॉन्फिडेंस से दूरी बनाए रखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में बेड एक्टिविटी से स्वयं को दूर रखना होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से स्पोर्ट्स पर्सन मस्कुलर पेन के चलते अपनी प्रैक्टिस से दूर रहेंगे जिससे वो डिप्रेशन में रहेंगे।
परिवार में सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखें और घर परिवार के अंदर एक अच्छी बॉन्डिंग बनाएं, आपको काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 2

Comments
Post a Comment