यहां दीपावली पर 13 जगहों पर जरूर रखे एक दीपक, बदल जाएगी किस्मत, दीवाली की रात्रि 13 दीपक से पाएं सुख समृद्धि | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 यहां दीपावली पर 13 जगहों पर जरूर रखे एक दीपक, बदल जाएगी किस्मत,

दीवाली की रात्रि 13 दीपक से पाएं सुख समृद्धि

दीपावली की आप सभी को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। साल का सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली का त्यौहार है। दीपावली की अमावस्या सिद्ध रात्रि में गिनी जाती है। मां लक्ष्मी मां सरस्वती और गणेश जी के साथ-साथ अनेकों देवी-देवताओं का पूजन और अहान इस रात्रि में किया जाता है।

इस साल दिवाली 4 नवंबर 2021 के दिन मनाई जाएगी, हिंदू परंपराओं में पांच तत्वों का बहुत महत्व है। यह पांच तत्व है पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और वायु। यह संयुक्त रूप में होकर सृष्टि व ईश्वर का निर्माण करते हैं। पांच तत्वों में अग्नि को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है।

शादी- विवाह, होम कोई भी यज्ञोपवित कार्य हो बिना अग्नि के वो कार्य अधूरा माना जाता है। अग्नि का तात्पर्य है कोई भी बुरी चीज अगर उसमें डालें तो वह भी पवित्र हो जाती है।  

इसीलिए हमारे जीवन के जो भी पवित्र कार्य, अनुष्ठान, पूजा पाठ होते हैं उसमें दीपक का बहुत महत्व होता है। दिवाली तो सोए दीपों की रात्रि होती है। इसलिए अपने घरों में मिट्टी का दीपक एकाग्र मन से जरूर जलाना चाहिए। क्योंकि एकाग्र मन से की गई प्रार्थना शीघ्र स्वीकार होती है।

अब खास बात कि दीपक सही जगह जलाया जाए तो उसके विशेष फल प्राप्त होते हैं, दिवाली के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वीं पर भ्रमण करती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें इसके लिए विशेष है दीपको को कुछ विशेष स्थानों पर जलाना न भूलें। तो आइये जानते हैं दिवाली पर कहां-कहां दिए जलाने चाहिए...

1. दिवाली के दिन घर के पूजा स्थान में दीपक अवश्य जलाएं। यह दीपक पूरी रात पूजा स्थान पर जलता रहना चाहिए। यदि यह दीपक आपके पूजा स्थल पर पूरी रात जलता है तो मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न रहेंगी और आपके जीवन में कभी भी धन संबंधी कोई भी परेशानी नही आयेगी।

2.दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार की चौखट पर दीपक अवश्य जलाना जलाए । क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन घर में मुख्य द्वार से ही होता है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं करेगी।

3.दिवाली की रात में घर के आंगन में भी दीपक अवश्य जलाये। ये दीपक भी रात भर जलता रहना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी का आगमन घर के आंगन से ही होता है। 

4.दिवाली की रात में किसी बेलपत्र के पेड़ के नीचे दीपक अवश्य जलाये। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी और भगवान शिव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।  

5. यदि आपके घर के आस-पास कोई मंदिर हो तो वहां पर जाकर दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपको न केवल माता लक्ष्मी का बल्कि सभी देवी देवताओं का आर्शीवाद प्राप्त होगा और आपके जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा। अब बात करते है 

छटा दीपक तुलसी के पास, सातवा दीपक पानी रखने के स्थान यानी परिंडे के पास, आठवा दिपक पीपल के पेड़ के नीचे,  नोवा दीपक कचरा रखने वाले स्थान पर, दसवा दीपक अपने कुलदेवी के नाम पर, 11वा, बारवा दीपक अपने पितरों के नाम पर और तेरवा दीपक घर के आसपास किसी सुनसान जगह पर जरूर प्रज्वलित करें। यह तेरह दीपक आपके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा से सुख समृद्धि बनाए रखेंगे। एक विशेष बात ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीपक प्रज्वलित करें।

--------------------------



Comments