धनतेरस पर राशि अनुसार घर क्या लाए क्या नहीं, एक विशेष उपाय जो बना देगा मालामाल | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

धनतेरस पर राशि अनुसार घर क्या लाए क्या नहीं, एक विशेष उपाय जो बना देगा मालामाल

औषधियों के जनक भगवान धनवंतरी की जयंती यानी धनतेरस दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाने वाला पर्व है। कहा जाता है कि समु्द्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही वजह है कि धनतेरस को भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हर साल धनतेरस पर ग्रहों, नक्षत्रों और तिथियों के अनुसार कुछ चीजों की खरीदारी बहुत शुभ होती है। 

धनतेरस की तिथि से पांच दिनों तक चलने वाले दीपावली महापर्व का आरंभ हो जाता है। इस दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी सामान घर में लेकर आते हैं, उसमें तेरह गुना की वृद्धि होती है। इस वर्ष धनतेरस का पर्व 02 नबंवर 2021 मंगलवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी की तिथि में मनाया जाएगा। धनतेरस पर लोग इस कामना के साथ नया सामान घर में लाते हैं कि उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। आज दिवाली स्पेशल एपिसोड में जानेंगे धनतेरस पर सामान खरीदते समय  किन चीजों को खरीदना शुभ रहता है और किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर क्या खरीदें क्या नहीं...

मेष राशि- लोहे की बनी वस्तु, चमड़ा, केमिकल खरीदने से बचे। सोना, चादी, बर्तन, गहने, हीरा, कपड़े खरीदना आपके लिए शुभ है।

 

वृषभ राशि- आपके लिए सोना, चादी, पीतल, कासा, हीरा, मसमबजतवदपब पजमउ ओर बर्तन की खरीदारी शुभ है। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं वुडन फर्नीचर से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।


मिथुन राशि- आपके लिए जमीन, मकान, प्लॉट के सौदे, सोना, चादी खरीद सकते हैं। लोहे की बनी वस्तु, केमिकल खरीदने से बचे। 


कर्क राशि- सफेद वस्तु, चादी, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना अच्छा रहेगा। नया वाहन घर लाने की सोच रहे है तो यह पेफेक्ट समय है। फर्टिलाइजर्स, वाहन, तेल, चमड़े एवं वुडन फर्नीचर से बनी वस्तुओं को खरीदने से बचें।


सिंह राशि- फैमली के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी करें तो बेहतर होगा। पर आपको सोना खरीदने से बचना है। शेयर में निवेश नही करें व लोहे से बनी चीजें न खरीदें।


कन्या राशि- इस दिन आप हीरा, सोना, जमीन, चादी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, फर्नीचर की खरीदारी करें। लोहे से बनी चीजें न खरीदें। 


तुला राशि- इस दिन आप सोना, ताबा व कासे से बनी चीजें, नया वाहन खरीद कर घर लेना आपके लिए शुभ है। लोहे की चीजो से परहेज करे।


वृश्चिक राशि- आप परिवार के किसी अन्य सदस्य के नाम पर खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन आप चादी, बर्तन, पीतल, वस्त्र, खरी द सकते हैं। वहीं लोहे की वस्तुं व सोना न खरीदें।


धनु राशि- इस राशि वालो को सोना, हीरा, पीले कपडे, गेहूं खरीदना बहुत शुभ हैं। चमड़ा, केमिकल खरीदने से बचे। 


मकर राशि- आपको इस दिन नए वस्त्र एवं सोना खरीद कर लाना फायदा देने वाला होगा। सजावटी सामान, वाहन, किताबें भी खरीद सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम न खरीदें व प्रॉपटी में इन्वेस्ट न करें।


कुंभ राशि- आपके लिए इन्वेस्ट करने के लिए यह दिन बहुत अच्छा है। किताबें, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, लकड़ी का फर्नीचर, एवं सजाने के समान खरीदना बहुत शुभ है। सोना खरीदने से बचे।


मीन राशि- सोने, चादी, खरीदने का अच्छा अवसर है। शेयर न खरीदें।


अब जानते है वो खास उपाय जो आप सभी के जीवन में लाएगा सुख समृद्धि 

धनतेरस की पूजा के बाद, दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़के। घर के मुख्य द्वार के बाहर 13 दीपक प्रज्वलित कर उसमें 1-1 लॉन्ग डालें। ये उपाय करने से साल भर रहेगा मा लक्ष्मी का आशीर्वाद।

इस दीवाली बनेगी चार ग्रहों की युति कई सालों बाद बन रहा है दुर्लभ संयोग

बार-बार नहीं आता मौका, 6 राशियों के लिए होगी धन वर्षा 

आज के इस विषेश मचपेवकम में आप जानेगे वो 6 भाग्यशाली राशियां जिन पर दीपावली महालक्ष्मी की होगी विशेष कृपा दृष्टि व होगी धनवर्षा, साथ ही जानेगे विशेष दुर्लभ योग जो बनने जा रहे है इस दीपावली पर।


दीपावली सभी के लिए शुभ हो, महालक्ष्मी माँ सदैव सभी पर कृपालु रहे, ये हम प्रार्थना करते ही हैं पर जब किसी खास त्योहार से पूर्व अतिशुभ और दुर्लभ योग का आभास होता है तो फिर हमारे दर्शकों के साथ ऐसी खुशखबरी हम सबसे पहले ैींतम करना चाहते हैं। 


दुःख, दारिर्द्य, हताशा, अंधेरे और अज्ञान का नाश करके सुख, समृद्धि, उत्साह, उजाला करने और ज्ञान चक्षु खोलने वाले महापर्व दीपावली पर, सिद्धियों व निधियों की अधिष्ठात्री विष्णुप्रिया महालक्ष्मी की महापूजा के शुभ अवसर पर, एक दुर्लभ योग बन रहा है। 


जी हां, ।ेजतवसवहपबंससल इस साल की दिवाली लगभग सभी राशियों के लिए बहुत ही ंनेचपबपवने चतववअम होने वाली है। इस साल चार नवंबर को गुरुवार के दिन दिवाली मिेजपअंस बमसमइतंजम किया जाएगा। इस दिन चार ग्रह एक ही राशि में रहेंगे। इस वजह से अतिशुभ योग बन रहा है, जो कई सभी राशियों के लोगों को फ़ायदा पहुंचाएगा। दिपावली के त्योहार पर महालक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। इस दुर्लभ योग में मां लक्ष्मी की पूजा करने से देवी बहुत प्रसन्न और कृपालु, सुख-समृद्धि दायक सिद्ध होगी।


दीपावली का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 4 नवंबर को है और इस बार महापर्व दीपावली के दिन सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। चार ग्रहों की इस युति से दीपावली के दिन अतिशुभ और श्रेष्ठ योग बन रहा है। 


तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और लक्ष्मी जी की पूजा के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि लक्ष्मी जी की पूजा से शुक्र ग्रह के शुभ परिणाम और बढ़ जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह अच्छी ज़िंदगी, सुख-सुविधाओं आदि का कारक होता है, जबकि सूर्य ग्रहों के राजा, मंगल को ग्रहों के सेनापति और बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। वहीं चंद्रमा को मन का कारक होता है। इसके अलावा सूर्य पिता तो चंद्रमा को माता कारक माना गया है। ऐसे में जब ये सभी शुभ ग्रह एक साथ एक ही राशि में रहते हैं तो सभी लोगों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम देते हैं।


मेष व वृश्चिक राशि- इन राशियों के स्वामी मंगल तुला राशि में है इसलिए मकान खरिदने के योग बनेगे, बिजनस बेडोतरि होगी, पति-पत्नी में जो वैचारिक मतभेद चर रहा था वो अभ दुर हो जाऐगा।  


मिथुन व कन्या राशि- इन राशियों के स्वामी बुध तुला राशि में है इसलिए इनकी अटकि हुई गाडी आगे बढेगे, प्रमोशन मिलने के योग बनेगे, विदेश जाने का योग भी बनेगा।  


कर्क राशि- इस राशि के स्वामी चन्द्रमा तुला राशि में है इसलिए शेयर बाजर से आकस्मिक धनलाभ होगा, पुराने किये गए निवेश से भी धनलाभ होगा, कई मनोकामनाए पूर्ण होगी। 


सिंह राशि- इस राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में है इसलिए आपको नौकरी से सम्बधित लाभ होगा, जमीन-जायदाद के मामलो से मुक्त होगे व आकस्मिक धनलाभ होगा।  


बाकी 6 राशि के लिए यह दिपावली रहेगी शुभ। आज का एपिसॉड बस यहीं तक। अगले एपिसॉड में फिर होगी आपसे मुलाक़ात, लाएंगे आपके लिए एक खास नया टॉपिक, तब तक के लिए अनुमति दीजीए, नमस्कार।

दीपवाली के दिन करे ये छोटा सा उपाय, बड़े से बड़े कर्ज से मिलेगी मुक्ति चुटकियो में।

जादुई उपायों से हुए लाखों लोग कर्ज मुक्त 

रोटी, कपडा और मकान आज के वक़्त में हम सबकी बहुत ही सामान्य आवश्यकता है लेकिन इनको पाने की जो मेहनत है वो सामान्य नहीं है। आज के महंगाई के वक़्त में तो ये सब और भी बहुत ज़्यादा मुश्किल हो गया है।  

गत वर्ष कोरोना ने कितने लोगो के काम को प्रभावित किया है। पैसो की तंगी ने या फिर यूँ कहूं की आर्थिक परेशानी ने तो लोगो को कर्ज़ा लेने तक भी मजबूर कर दिया है। वो कहते है न की बिमारी और क़र्ज़ अपने आप बढ़ते है इन्हे तुरंत जड़ से ख़त्म कर देना चाहिए। कर्ज़े से मुक्त तो सभी होना चाहते है पर जब तक जीवन में धन आगमन नहीं होगा तब तक क़र्ज़ मुक्ति भी कैसे होगी। 

इसलिए इस दीपावली में आपको कुछ ऐसे उपाय बताऊंगा जिससे आपको क़र्ज़ से मुक्ति तो मिलेगी साथ ही आपके जीवन में धन का आगमन भी होगा। 


1 . कर्ज मुक्ति के लिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर लाएं। उसके बाद पूजा करने से पहले उससे थोड़ी सी सफाई करें फिर उसे एक तरफ रख दें। अगले दिन से उस झाड़ू का प्रयोग करें। इस उपाय को करने से दरिद्रता हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और लक्ष्मी का आगमन होता है। इस उपाय को आप धनतेरस और दीपावली दोनों दिन कर सकते हैं।


2. धनतेरस या दीपावली के दिन काली हल्दी को सिंदूर और धूप से पूजा के बाद चांदी के दो सिक्के के साथ लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें।  इस उपाय को करने से आपकी आर्थिक स्थिती मजबूत होती है। साथ ही इसके परिणाम भी शीघ्र मिलते है। 


3. दीपावली के दिन मालपुआ बनाकर माता को भोग लगाएं को गरीबों में बांट दें। प्रसाद के रूप में आप भी ग्रहण करें। इससे आरोग्य और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही कर्ज उतारने के रास्ते भी मिलते है। 


4. धनतेरस के दिन आप अपने दाई हाथ पर अपामार्ग की जड़ बांधें। इससे आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी साथ ही कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी। 


5. यदि आप हमेशा के लिए कर्ज से मुक्ति पाना चाहते है तो धनतेरस के दिन एक मिट्टी के बर्तन में शहद भर लें उसके बाद उसे ढ़ककर किसी सुनसान स्थान में गाड़कर आ जाएं, इससे आपका आर्थिक संकट टलेगा।


6 . दिवाली के दिन गरीबों को कपड़े, पैसे व मिठाई देकर सहायता करें। ऐसे करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। 


7 . दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद अपने घरों में शंख और घंटी बजाये। ऐसा करने से धन-धान्य में बरकत होती है।


8 . दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा करते समय कमल गट्टे की माला पहनाए, ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। 


इनमे से यदि आप कोई 1 या 2 उपाय भी माँ लक्ष्मी के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धा पूर्वक करते है तो आपको इसके बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे साथ ही माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आप पर बना रहेगा।

.............................



लक्ष्मी आगमन के शुभ संकेत 

भूलकर भी पहवदतम ना करे इन संकेतो को वरना साल भर होगा पश्चयाताप

हम सब लोग जीवन में किसी न किसी चीज़ को हमारे लिए सनबाल ज़रूर मानते है। चाहे वो कोई वस्तु हो, चाहे इंसान या कुछ और। और उस सनबाल चीज़ की चतमेमदबम ही काफी बार हमारे अंदर बहुत हिम्मत पैदा कर देती है।  

दीवाली का त्यौहार है और हम सब लोग कई सारी तैयारियों में जुट चुके है। बाजार की खरीदारी से लेकर घर की सफाई तक के कामो में पूरी तरह से लग चुके है। ज़ाहिर सी बात है की ये माँ लक्ष्मी का त्यौहार है और हम सब इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है और सदैव उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते है। पर आप ये कैसे जानेंगे की दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी आपके घर प्रकट हुई है या नहीं? 

जी हाँ आज के वीडियो में मैं आपको ये बताऊंगा की दीपावली के दिन अगर आपको ये 5 जानवर दिखे तो समझ लीजिये की माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बन चुका है जिससे आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि बानी रहेगी साथ ही आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


1. दीपावली के दिन गाय का दिखना बहुत शुभ माना गया है। हमारे शास्त्रों के अनुसार गाय को मां का दर्जा प्राप्त है साथ ही हम सभी इनकी पूजा भी करते है। दिवाली के दिन केसरियां रंग की गाय का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। यह गाय देवत्व का प्रतिक मानी गई है। दिवाली के दिन इस रंग की गाय का  दिखना समृद्धि का संकेत माना गया है।


2. छिपकली के देखने पर- सबसे छोटा जानवर जो हमे किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं पहुँचता फिर भी हम इससे डरते है। सामान्य रूप से छिपकली एक ऐसी जानवर है जो हमे हर रोज घरो की दीवारों पर आसानी से दिख जाती है लेकिन ये बहुत की कम होता है की दीवाली के दिन आपको घर पर छिपकली दिखे। छिपकली से जुड़ी कई मान्यताएं है पर सबसे बड़ी मान्यता तो ये है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन दीवार परह रेंगती हुई छिपकली दिखे तो आपको निश्चित ही धन लाभ होगा और लक्ष्मी का आपके घर में आना पक्का हो जाता है।


3. छछूंदर दिखने पर- सामान्यतः हममे से कई लोग छछुंदर को नापसंद करते है क्युकी वो दिखने में बिलकुल अच्छा नहीं होता। आपने कई अपने घरों मे या आस पास की नालियों छंछूदर को भी देखा होगा ये दिखने में चूहों की तरह ही होते है। माना जाता है कि दीपावली के दिन इनका घर में दिखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। ऐसे भी कई घर है जहां छछूंदरों ने सबके परेशान करके रखा है। लेकिन ये भी मान्यता है कि अगर आपको दिवाली वाले दिन छछूंदर दिख जाए तो सब कुछ सही हो जाता है। आपको धन लाभ भी होता है।


4. बिल्ली दिखने पर- दीपावली के दिन काली बिल्ली का दिखा काफी शुभ माना जाता है। अगर आम दिनों में बिल्ली आपके किचेन से दूध पीकर चली जाए तो आप उसको घर में घुसने नहीं देती हैं। पर दिवाली में अगर बिल्ली आपके घर में प्रवेश कर जाए और आपके घर में रखा दूध पी जाए तो ये माता लक्ष्मी के आने के संकेत है।


5. रात में उल्लू दिखने पर- जैसा कि आप सभी जानते हैं नवरात्रि में उल्लू का दिखना शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी ही एक मान्यता दिवाली की रात को भी है। आपको बता दें कि उल्लू हमेशा रात के अंधेरे में ही निकलता है और दिवाली वाले दिन आपको कहीं पर भी अंधेरा नहीं मिलेगा। इसलिए आपको उल्लू भी नजर नहीं आंएगे पर इसके बावजूद आपको उल्लू नजर आ जाए तो समझ लीजिए कि आपके घर में लक्ष्मी मां कृपा लाने वाली है।

यदि आपको इनमे से दिवाली के दिन कोई भी जानवर दिख जाए तो समझ लीजिए ये माँ लक्ष्मी के व आपके जीवन में खुशियों के आने के संकेत है।

...............................................


4 तारीख दिपावली के दिन करे ये उपाय, तुरंत दिखेगा प्रभाव, 

2021 के अंतिम माह होगे ओर भी खास

जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा किसकी नहीं होती पर कई बार दुर्बल भाग्य की वजह से चाह कर भी हम सफल नहीं हो पाते। इसलिए इस दीवाली के अवसर पर मै आपके लिए लाया हु कुछ ख़ास उपाय जिसको करने से आपका भाग्य चमक उठेगा और इन उपायों के परिणाम आपको शीघ्र ही मिलने लगेंगे।  

हमारे जीवन के कुछ मुख्य पहलु होते है जिनके इर्द गिर्द हमारा जीवन चलता रहता है। जिसमे मुख्य रूप से स्वास्थ्य, परिवार, करियर व पैसा होते है। यदि ये सुलभ रूप से चलते है तो जीवन की गाडी आसान हो जाती है और यदि इन चारो में से किसी एक क्षेत्र में भी कुछ गड़बड़ हुई तो उसका असर अन्य तीन क्षेत्रो में भी पड़ता है। और गत दो वर्षाे से तो हम सभी इन चारो क्षेत्रो में ही कुछ न कुछ परेशानी को ंिबम कर रहे है। इसलिए इस दिवाली पर इन कुछ मुख्य उपायों को करने से आपके जीवन के सभी क्षेत्रो पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा व आपको आगे बढ़ने के लिए नहीं राह भी मिलेगी। 


- दीपावली के दिन दोपहर में पांच पीपल के पत्तों को तोड़कर घर ले आएं। रात में माता महालक्ष्मी का पूजन करने के बाद उन पत्तों पर पनीर या दूध से बना कोई भी मिष्ठान रख कर उसे पीपल के पेड़ को अर्पित करें तथा अपनी इच्छा कहें। आपका कार्य अवश्य पूरा होगा।


- यदि आपकी ऑफिस में या व्यापार में किसी कारण से तरक्की नहीं हो रही है। अथवा साथ वालों के कारण आपका प्रमोशन नहीं हो पा रहा है तो दीपावली की रात को कच्चा सूत लेकर उसे शुद्ध केसर से रंग लें तथा भाई दूज पर मां लक्ष्मी का स्मरण करते हुए अपने व्यापारिक स्थल में बांध दें। निश्चित ही आपके व्यापार में तरक्की होगी। जो लोग नौकरी करते हैं वे इसे अपनी टेबिल, अलमारी अथवा कम्प्यूटर के बांध दें। आपका भाग्य तुरंत चमक उठेगा।


- यदि आपके स्वयं का घर खरीदने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है तो दीपावली के दिन किसी भूखे को भोजन कराएं तथा थोड़ा सा गुड़ खरीद कर गाय को खिलाएं। इसके बाद प्रत्येक शुक्रवार को किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं तथा रविवार को गाय को गुड़ प्रदान करें। ठीक एक ही वर्ष में आपके पास खुद का मकान होगा।


- दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय मां को इत्र तथा केसर अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन से प्रतिदिन इस केसर का तिलक लगाकर तथा कपड़ों पर इत्र का प्रयोग कर घर से निकलें। आर्थिक समृद्धि दिन दूनी रात चौगुनी बढ़ने लगती है।


- यदि आपके घर में बहुत ज्यादा क्लेश रहता हो तो दीपावली के दिन मां लक्ष्मी के पूजन के बाद 2 गोमती चक्र लेकर एक डिब्बी में सिंदूर बिछा कर उस पर रख दें। इसके बाद डिब्बी को बंद कर घर के किसी ऐसे एकांत स्थान पर रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े। ध्यान रहें इस प्रयोग के बारे में किसी को नहीं बताना है। घर में शीघ्र ही शांति हो जाएगी।


यदि आप अपने जीवन के मुख्य चार क्षेत्रो को सुधारना चाहते है तो ये दिवाली सबसे शुभ और सटीक समय है। बस माँ लक्ष्मी का ध्यान करके इन उपायों को करे और देखे आपको कितनी तरक्की मिलती है।







नहाने के पानी में डालकर देखो इन्हें 100 प्रतिशत निखरेगा रूप सौन्दर्य का खजाना है इन उपायो में

रूप चौदस के दिन राशि अनुसार रूप निखारे

नरक चतुर्दशी यानी रूपचतुदशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाला एक त्यौहार है। जो कि इस वर्ष 3 दवअमउइमत 2021 को है। इसे नरक चौदस, रूप चौदस भी कहा जाता है। दीपावली से ठीक 1 दिन पहले मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है। 

इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर तेल उबटन लगाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आपका सौंदर्य और आत्मविश्वास दोनों में निखार आता है। वहीं जो लोग इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान नहीं करते, उनके वर्ष भर शुभ कार्यों में बाधा आती है। आज के दीपावली स्पेशल एपिसोड में जानेंगे रूप चतुर्दशी के दिन कौन से विशेष उपाय करें, साथ ही राशि अनुसार नहाने के पानी में ऐसा क्या मिलाए, जिससे प्राप्त होगा रूप और सौंदर्य। सुंदरता सिर्फ चेहरे की नहीं हमारे भीतर भी होनी चाहिए। ये सुंदरता आपके आत्मविश्वास, साहस भी हो सकती है।


 अब बात करते है विशेष उपाय जो करे इस शाम -

1. शाम के समय सभी देवताओं की पूजन के बाद तेल के दीपक जलाकर घर की चौखट के दोनों ओर, घर के बाहर व कार्य स्थल के प्रवेश द्वार पर रख दें।  ऐसा करने से लक्ष्मी जी सदैव घर में निवास करती हैं।

2. विशेषकर स्त्रियां आटे का चार कोनों वाला एक बड़ा दीपक जलाकर उसे घर के द्वार के बाहर रखे तथा यम देवता से अपने परिवार के लोगों के स्वस्थ, निरोगी और बलवान बनने की प्रार्थना करे । 

3. साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करे। श्री कृष्ण मंदिर में मोरपंखी और माखन मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको सौंदर्य की प्राप्ति होगी। 


अब जानते हैं राशि अनुसार नहाने के पानी में क्या मिलाए-

1. मेष के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोगों को जल में लाल चंदन, लाल फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के पश्चात लाल रंगा के वस्त्र धारण करने चाहिए।

2. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र जो कि ऐश्वर्य और वैभव का कारक है। वृषभ राशि वाले पानी में पानी में इलायची, केसर, चमेली के फूल मिलाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें।

3. मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। जिस व्यक्ति का जन्म हुआ है उसे इसके लिए प्रातः पानी में हरी घास, शहद, मोती और सोना डालकर स्नान करना शुभ है। हरे रंग के वस्त्र पहने।

4. कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। आपको पानी में सफेद फूल, सफेद चंदन एवं मोती डालकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद सफेद वस्त्र धारण करें। आपको शुभ परिणाम देगा।

5. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। इसके लिए आपको पानी में लाल फूल, लाल चंदन, केसर और इलायची मिलाकर स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद नारंगी अथवा लाल शेड के वस्त्र पो पहने।

6. कन्या राशि वालों को अपने स्वामी बुध को खुश करने के लिए जल में शहद, मोती और सोना डालकर स्नान करे। स्नान के पश्चात हरे रंग या उससे मिलते-जुलते शेड्स के कपड़े पहनने चाहिए। 

7. तुला राशि के जातकों के स्वामी शुक हैं जो स्वयं ही रूप और सौंदर्य के प्रतीक हैं। आपको जल में केवड़े का रस, सफेद खुशबू वाले फूल डालकर स्नान करना चाहिए। फिर सफेद ही वस्त्र पहनने चाहिए।

8. वृश्चिक का स्वामी मंगल ग्रह है। इसके लिए जल में लाल फूल, लाल चंदन मिलाकर स्नान करने से शरीर निरोगी होने के साथ ही रूप में भी निखार आता है।

9. धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। गुरु की प्रसन्नता के लिए जल में कनेर के पीले फूल, पीला चंदन, शहद मिलाकर स्नान करना शुभ है। फिर पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

10. मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। वो चाहे जिसको मालामाल बना दे चाहे जिसको कंगाल। इसके लिए आप जल में काला तिल, शमी के फूल या फिर कोई और नीला फूल मिलाकर स्नान करे।

12. मीन राशि के लोगों को अपने स्वामी ग्रह बृहस्पति को प्रसन्न करना चाहिए। पानी में पीले रंग के फूल, पीली सरसों के कुछ दाने डालकर नहाएं और पीले वस्त्र पहनें।

............................



Comments