Surya Grahan Kab Hai ? सूर्य ग्रहण कब है ? 14 October 2023 Surya Grahan | Surya Grahan Timing | 14 October Ko Surya Grahan Kab Hai | Grahan Kab Hai | Suresh Shrimali

सूर्य ग्रहण - 14 अक्टूबर 2023

सबको प्रकाश देने वाले, आज खुद रहेंगे अंधेरे में

तीन राशियों को चर्म रोग कर सकता हैं परेशान

प्रिय साथियों,

                             ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह अपनी रोशनी से पूरी दुनिया में उजाला करता है। सभी जीव-जन्तु, पेड़-पौधे और समस्त प्राणी मात्र इस प्लेनेट की उर्जा से अपना जीवन संचालित करते हैं, इतने पॉवरफुल प्लेनेट को ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण वर्ष 2023 कर आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, जो 19 अक्टूबर की रात्रि 9 बजकर 40 मिनट से 01 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इस खगोलीय घटना के दौरान सूर्य चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देगा और सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा, लेकिन मैक्सिको, अर्जेटिना, क्यूबा, कोलम्बिया, कनाड़ा, ब्राजील सहित नॉर्थ अमेरिका में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

                       इस बार का सूर्य ग्रहण विशेष होने वाला हैं, क्योंकि इस दिन ग्रहण और सर्वपितृ अमावस्या का संयोग है। सूर्य को ज्योतिष में अपने पितरों से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए आज का दिन पितृ दोष निवारण एवं पितरों के तर्पण के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है।

                       इस सर्वपितृ अमावस्या के दिन पानी में दूध, जौं, चावल, कुशा (डाब) और गंगाजल मिलाकर पितरों का तर्पण करना चाहिए। इससे पितृ शांति होगी और आपके काम में आने वाली अड़चनें समाप्त होगी तथा पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी।

                       सूर्य ग्रहण जैसी एस्ट्रो नॉमिकल घटना का एस्ट्रो लॉजिक्ल एंड रिलिजीयस एर्म्पोटेंस बहुत ज्यादा होता है। इसलिए हर व्यक्ति के लिए जानना महत्वपूर्ण हो जाता हैं कि उनकी राशि पर सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव रहने वाला है।

                             इस बार का सूर्य ग्रहण श्राद्ध पक्षीय शनिवारी अमावस्या के दिन हो रहा है। इसलिए इसका पितृ दोष निवारण दान, पुण्य एवं पूजा-पाठ के लिहाज से विशेष महत्व रहने वाला है।

क्या होता हैं सूर्य ग्रहण

                              सूर्य सौरमण्डल का राजा है। सभी प्लेनेट इसके चक्कर लगाते है। इसी चक्कर लगाने की प्रक्रिया में जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा जाता है तो सूर्य के प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता, वह सूर्य के प्रकाश की जगह चन्द्रमा की परछाई पृथ्वी पर दिखती हैं इसी स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते है।

                सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटना से प्रकृति में नकारात्मक ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए शास्त्रों में बताए कुछ विशेष उपायों एवं दान-पुण्य से हम इस नेगेटिव एनर्जी से बच सकते है।

                सूर्य ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से वैश्विक स्तर पर सुनामी भूकम्प और तूफानी जैसी प्राकृतिक आपदाएं भी देखी जा सकती है और वाइरल इंफेक्शन जैसी कोई बीमारी परेशान कर सकती है।

                इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में कुछ उतार-चढ़ाव और देशों के मध्य सीमा विवाद जैसी नकारात्मक घटनाएं भी खबरों में देखने को मिल सकती है।

ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष :- सूर्य ग्रहण का आपकी राशि से षड़ाष्टक दोष रहेगा। हैल्थ को लेकर विशेष सावधानी रखें। कैल्शियम की कमी, हेयर फाल की दिक्कत परेशान कर सकती है।

वृषभ :- आपको संतान संबंधी प्रोब्लम हो सकती है। एज्यूकेशन में अननेसेसरी ओब्सेटकल्स सकते है।

मिथुन :- आपको चर्म रोग एवं आंखों से संबंधी दिक्कत हो सकती है। धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए।

कर्क :- आपको कोई अपना एमोशनली हर्ट कर सकता है। ओवर थिंकिंग एण्ड बदले की भावना से परेशान रह सकते है।

सिंह :- आपको इगो छोड़कर लॉ प्रोफाइल में रहना चाहिए। किसी का रूखा व्यवहार आपको निराश कर सकता है।

कन्या :- आपकी राशि में सूर्य को ग्रहण लगने वाला है। जिससे आपका मन उदास रह सकता हैं किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आंखों से संबंधित प्रोब्लम हो सकती है।

तुला :- आपकी सोशल इमेज खराब हो सकती है। वर्कप्लेस एण्ड ऑफिस में कलीग से मिसकम्यूनिकेशन से रिश्तें खराब हो सकते है।

वृश्चिक :- आपको बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। आर्थिक नुकसान की संभावना है। फिजूल खर्ची पर कंट्रोल करना चाहिए।

धनु :- आपको मदर एण्ड होम टाउन से दूर जाना पड़ सकता है। मदर की खराब हैल्थ आपकी चिंता का कारण बनेगी।

मकर :- आपको यात्रा में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। फैमिली मेम्बर से मन-मुटाव आपको परेशान कर सकता है।

कुंभ :- आपको सडन फाईनेंशियल लॉसेज हो सकता है। बिना सोचे-समझे इनवेस्ट करने से बचना चाहिए।

मीन :- ग्रहण के दिन आपको लाईफ पार्टनर एण्ड लव पार्टनर की हैल्थ को लेकर परेशानी हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए।

 

उपाय :-

  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर के अन्दर ही बैठकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः का जाप करना चाहिए और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • गर्भवती महिला, बुजुर्ग और बच्चों को ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए, ताकि उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़े।
  • इस दिन घर की महिलाओं को अपने हाथों से सफाई कर्मियों को गेंहू और गुड़ का दान करना चाहिए। इससे परिवार पर आने वाले संकट का हरण होता है।
  • ग्रहण के समय घर के पूजा मंदिर पर पर्दा लगा रहना चाहिए और भोजन पकाने और खाने से परहेज करना चाहिए।
  • जिन लोगों को स्कीन एवं आंखों से संबंधित प्रोब्लम हैं उन्हें ग्रहण के दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और भुवन-भास्कर सूर्य देव की अराधना करनी चाहिए।
  • जिन लोगों की कुण्डली में सूर्य पीड़ित एवं नीच राशि में कमजोर स्थित हो या पितृ दोष के कारण परेशान हो तो इस दिन व्रत रखकर इस विशेष मंत्र ऊँ घृणी आदित्य ऊँ का 108 बार जाप करना चाहिए।


Comments