AAJ KA RASHIFAL 2 June 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 जून सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः35 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः56 तक मघा नक्षत्र फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, व्याघात योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स की कोई अभिलाषा पूरी होती नजर आ रही है जिसकी वो चाह रख रहे थे।
ऐसे लोग जो पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, पार्टनर की सहायता से व्यापारिक समस्या का समाधान होगा।
बिजनेसमैन को थोड़ी सावधानी रखनी होगी, अनावश्यक रूप से माल की खरीद करना नुकसानदायक है।
प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहे है, इसके लिए रिश्ते को समय दें, तभी रिश्ते की डोर मजबूत हो सकेगी।
किस्मत के तारे बुलंद हैं, आप जो भी कार्य करेंगे उसमे निश्चित ही सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर आपको आगे बढ़ने के लिए ऑफिस के सीनियर से नई-नई प्रेरणा मिलेगी जिस पर आप कार्य कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को गर्वनमेंट की ओर से सम्मान मिलने की संभावना है, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य में पारिवारिक सदस्य बहुत ही हर्षित भाव के साथ एक दूसरे का सहयोग करेंगे साथ ही मनोबल भी बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
र्स्पोट्स पर्सन की सेहत में सुधार आएगा जिससे वो अपनी प्रेक्ट्सि पर ध्यान दे पाएंगे।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
बिजनेसमैन को किसी कारणवश लॉस का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप पेशेंस रखें समय जल्द ही आपके पक्ष में आएगा।
जिन लोगों का बिजनेस पार्टनरशिप में चलता है, पार्टनर के संग अहंकार का टकराव से बिजनेस रिलेशन बिखर सकता है, इस बात का खास ध्यान रखें।
र्स्पोट्स पर्सन को समय को ध्यान में रखते हुए उसका फायदा उठाना होगा, तभी वह करियर में ग्रोथ कर सकेंगे।
लवर का अलर्ट रहने की एडवाइज दी जाती है जाती है, क्योंकि र्थड पर्सन की इंट्री के कारण ब्रेकअप होने का डर है।
मुंह और दांतों से संबंधित परेशानियों को लेकर अलर्ट रहें, तनिक भी दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
वर्कप्लेस पर आपको अधिक एक्टिव रहना चाहिए जो टेक्नोलॉजी के मामले में थोड़े से पीछे हैं, समय के साथ खुद को अपडेट करें वरना आप बहुत पीछे रह जाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के मन की परेशानी से अध्यात्म चिंतन में वृद्धि होगी।
संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
ग्रहण दोष के बनने से स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को स्टडी में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटी बहन की संगत पर नजर रखें।
अपने साथ-साथ घर के बड़े बुजुर्गों को भी न्यू टेक्नोलॉजी से अपडेट करें, समय के साथ उनका अपडेट होना भी जरूरी है।
बात करें लव लाइफ की तो काफी दिनों के बाद लवर के साथ डिनर की प्लानिंग बन सकती है
वर्कप्लेस पर यदि ऑनलाइन वर्क करते हैं तो वह सभी कार्यों का विभाजन कर दें, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो सके।
एंप्लॉयड पर्सन घर और ऑफिस में तालमेल बनाकर चले, क्योंकि आपकी भागीदारी दोनों ही जगह जरूरी है।
बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप ही नहीं पूरा परिवार प्रसन्न होगा।
यदि घर पर ही व्यायाम आदि करते हैं तो सावधानी बरतें नसों में खिंचाव हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद का रहेगा उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से कोई बडी डील मिल सकती है।
व्याघात योग के बनने से बिजनेसमैन के व्यापारिक स्थितियों में सुधार होने से उनकी मनोदशा में पॉजिटिव चेंज होगा।
र्स्पोट्स पर्सन को कोई ऑनलाइन वीडियो उनके टारगेट तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकता है।
आप द्वारा किए जाने वाले सभी प्रयासों में उन्हें ताबड़तोड़ सफलता मिलने वाली है।
घर के सदस्यों के साथ डिनर पार्टी भी कर सकते हैं, इससे अपनों से प्यार मिलेगा और अपनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी बरते।
र्स्पोट्स पर्सन को अगर अपना फ्यूचर सुधारना है, तो गलत संगत से दूरियां बनाए रखनी होगी।
वर्कप्लेस पर ऑफिस का इंपोटेंट डाटा संभालकर रखें, लापरवाही के चलते डाटा लॉस या हेक हो सकता है जो आपक लिए कोई बड़ी प्रोब्लम क्रिएट कर सकता है।
बॉस से तालमेल बना कर चलें, वहीं नये कार्यों को लेकर बॉस से सलाह मशवरा अवश्य करें।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स नेक्स्ट एग्जाम को लेकर तैयार रहे और स्टडी में बिल्कुल भी आलस्य न करें।
जिन युवाओं का इंटरव्यू है, उनके इंटरव्यू में सफल होने की प्रबल संभावना है आप अपना ड्रेसिंग सेंस से भी आगे वाले का दिल जीत लेंगे।
पारिवारिक समस्याओं से यदि परेशान है तो घर के किसी मेंबर्स से साझा करें, उनसे अच्छा गाइडेंस मिलेगा।
जिन लोगों का अब्रॉड कम्पनी से जुड़ा है, उन्हें एक साथ कई बड़े लोगों के साथ पार्टनरशिप करने का ऑफर मिल सकता है।
आपको मन में अहंकार की भावना लाने से बचना होगा, अन्यथा अहंकार के कारण पुण्यों का क्षय हो सकता है।
फिटनेस को बरकरार रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए, अन्यथा मोटापा और रोग दोनों ही बढ़ सकते हैं।
लवर के लिए कॉस्टली गिफ्ट परचेज करने की प्लानिंग बन सकती है, जिनकी वो आशा भी नहीं करेंगे।
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व दुखी रहेगा।
वर्कप्लेस पर बॉस की महत्वपूर्ण सलाह आपके बहुत काम आने वाली है, उनकी सलाह आपके लिए गाइडेंस का काम करेगी।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अच्छे लोगों की संगति का प्रयास करें, उनकी संगति आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
स्टूडेंट्स को अपना पूरा फोकस ज्ञान अर्जन में लगाना चाहिए, उनका यह ज्ञान आगे चलकर उन्हें करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर पर लगाम लगानी होंगी, अन्यथा आने वाले समय में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
बात करें फैमिली की तो पेरेंट्स के लिए दिन कष्टप्रद हो सकता है उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
बिजनेस के मामले में न्यू प्लानिंग बना सकते हैं, बिजनेस पार्टनर उन प्लानिंग को बिजनेस में लागू करने के लिए आपका साथ देंगे।
बिजनेसमैन पूंजी निवेश करते समय उससे संबंधित जांच-पड़ताल कर लें, उसके बाद ही निवेश करें तो यह उनके और उनके बिजनेस के लिए अच्छा होगा।
लापरवाही के चलते हेल्थ से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
लव लाइफ में आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
र्स्पोट्स पर्सन की फाइनेंशियल कंडीशन स्ट्रॉंग होने से वो अपना पूरा ध्यान अपनी प्रैक्टिस पर लगा पाएंगे।
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखे।
ग्रहण दोष के बनने से र्स्पोट्स पर्सन पर कोई लीगल कमेटी बिठाई जा सकती है।
घाटे को देखते हुए बिजनेसमैन की फाइनेंशियल कंडीशन वीक हो सकती हैं जिससे वो चिंतित रहेंगे।
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी बिजनेसमैन को नुकसान की ओर ले जा सकती है, इस ओर सचेत रहें।
फैमिली मेंबर के साथ मिल कर सत्संग करें और हनुमान चालीसा का पाठ तो कर ही सकते हैं इसमें समय भी नहीं लगता है।
कॉम्पिटिटव एग्जाम की तैयार कर रहे कॉम्पिटिटर को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
लव लाइफ में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
वर्कप्लेस पर ऑफिशियली वर्कलोड अधिक रहने वाला है जिसको लेकर चिंतित हो सकते हैं, परेशान न हो काम करते रहे धीरे-धीरे काम भी हो जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, क्योंकि जरूरत से ज्यादा काम बीमार कर सकता है।
बात करे हेल्थ की तो आपका स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा।
घर में इस दौरान सौम्यता का वातावरण बनाएं, जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था उनका अब पढ़ाई में मन लगेगा और वह अब अच्छा प्रदर्शन भी कर सकेंगे।
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर का काफी दिनों का इंतजार खत्म हो सकता है।
बिजनेस पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद होने की आशंका है, जितना हो सके विवाद से बचने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन को सलाह दी जाती है, प्रोडक्ट की क्वालिटी का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपके प्रोडक्ट की सेल डाउन हो सकती है।
आपको लाइफ स्टाइल में सुधार करना होगा, वहीं दूसरी ओर अपना बिगड़ा रुटिन को भी ठीक करने पर ध्यान देना होगा।
व्याघात योग के बनने से वर्कप्लेस पर आप द्वारा पिछले प्रयासों के चलते आपको प्रोग्रेस मिलने की गुड न्यूज प्राप्त होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को बॉस एंड सीनियर से व्यवहार मृदुल रखना रहेगा, उनके सामने अपना क्रोधी स्वभाव जाहिर न होने दे क्योंकि वर्तमान समय में बॉस एंड सीनियर के साथ आपके संबंध बेहतर होना जरूरी है।
लाइफ पार्टनर को जैसे अभी तक सपोर्ट करते आए है वैसे आगे भी करें, आपके सहयोग से उनकी उन्नति होने की संभावना है।
आपको कुछ एक्स्ट्रा रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है, जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
सेहत के मामले में पैरों में दर्द रहने की आशंका है।
र्स्पोट्स पर्सन चोट से उबरकर अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान देंगे।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के पदचिन्हों पर चले।
र्स्पोट्स पर्सन को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे, सफलता का परचम लहराने के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दें।
वर्कप्लेस पर ऑफिशियली वर्क में मन लगाकर रखना होगा, मन को व्यथित रखकर काम करने से काम में गलती की गुंजाइश अधिक होती है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ जाने वाला है, जिसके चलते आपको ऑफिशियली वर्क के तनाव से राहत मिलेगी।
आपको फैमिली एंड फ्रेंड्स का सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से बिगड़े काम बनते चले जाएंगे।
बिजनेसमैन के लिए समय की सिचुएशन शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते आपके लिए सम्मान और प्रतिष्ठा के द्वार खुलने वाले हैं।
बिजनेसमैन के पूर्व के अनुभव उनके वर्तमान में काम आएंगे जिसके दम पर वह बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
सेहत के मामले में जो लोग किसी बीमारी से ग्रस्त है और नियमित तौर पर किसी दवा का सेवन करते है।
एग्जाम को देखते हुए कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कमर कस लेनी चाहिए जिससे उनके द्वारा की गई मेहनत का रिजल्ट उनके फेवर में आए।
घरेलू कलह व अशांति वर्किंग वुमन के स्वास्थ्य गड़बड़ होने का व उनके मानसिक तनाव का कारण बन सकती है।
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
वर्कप्लेस पर पर आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे जिससे कई कार्य स्वतः ही बनते हुए नजर आ रहें हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपोजिट जेंडर का सम्मान करें, उनसे किसी भी तरह की वाद-विवाद की स्थिति से बचें।
र्स्पोट्स पर्सन को अपनी वाणी पर संयम पर रखना होगा, आपकी भाषा शैली में कड़वाहट आ सकती है।
आपको सुनी सुनाई बातों में आकर पार्टनर को जज करने से बचना चाहिए, एक दूसरे पर भरोसा रखें।
घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करें, सपरिवार मिल कर गणपति जी का भजन कीर्तन करना चाहिए।
हायर स्टडी की तैयारी करने वाले युवाओं को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
बात करें हेल्थ की तो आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन के लिए दिन थोड़ा सजग रहने वाला है नया सौदा सोच-समझकर करें, अन्यथा नुकसान होने की आशंका है।
बिजनेसमैन बड़ी डील फायनल करने जा रहे हैं, डील उनके लिए आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने वाली हो सकती है।
लवर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे।
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से बहस हो सकती है।
आपके रूड बिहेवियर के कारण लव लाइफ में थर्ड पर्सन की एंट्री हो सकती है जो आपके लिए रेड सिग्नल होगा।
आप उन कार्यों को पूरा करने में इंट्रेस्ट रखेंगे, जिसमें आपको संतुष्टि होती है और जिसे वह रचनात्मक ढंग से करने में निपुण भी है।
फ्रेंड्स के साथ विवाद हो सकता है, अपने स्वभाव की कमियों को दूर करने का प्रयास करें, निरंतर संबंधों में आंच आना अच्छी बात नहीं है।
ऑफिशियली वर्क को लेकर की गई प्लानिंग फेल हो सकती है, लेकिन निराश न हो। आप अपने प्रयास जारी रखें।
ग्रहण दोष के बनने से एंप्लॉयड पर्सन को नकारात्मक स्थिति मानसिक तनाव दे सकती है, ऐसे में सेल्फ मोटिवेट रहें।
र्स्पोट्स पर्सन किसी कॉम्पिटिशन में स्वयं को फिजिकल फीट नहीं कर पाएंगे जिससे उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
ड्राइव करते समय सावधानी बरतें, स्थितियां घातक चोट पहुंचा सकती है।
बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ नहीं है, विरोधी पक्ष प्रबल होंगे जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
होलसेल एंड रिटेल बिजनेसमैन धन की शुद्धता का खास ध्यान रखें, यदि कोई टैक्स बकाया है तो उसे समय पर भरने का प्रयास करें।
यदि परिवार की जरूरतों और भविष्य की चिंता को लेकर किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो घरवालों से इसे साझा करें, परेशानी साझा करने से मन तो हल्का होगा ही साथ ही समस्या का हल भी मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आने वाले एग्जाम फियर को लेकर परेशान रहेंगे आपको उसे दूर करना होगा अन्यथा आप अपने टारगेट को अचीव नहीं कर पाएंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है।
व्याघात योग के बनने से बिजनेस में बेहतर लाभ मिलने की अधिक संभावना है।
बिजनेसमैन की भाषा कटु है तो उन्हें कस्टमर के साथ विनम्रता से पेश आना होगा जिससे आपके और उनके संबंध अच्छे बने रहे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जिन चुनौतियों का सामना कर चुके हैं उससे उन्हें शुभ परिणाम मिलेगें, इसलिए समय खराब देखकर मन कभी भी छोटा न करें।
पेरेंट संतान के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं, करियर के लिए अभी से प्लानिंग करना बेहतर होगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपनी पूरी क्षमता दिखाएं, यही समय है जब खुद को सर्वश्रेष्ठ दिखाना होगा।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन की उदारादी नीति के चलते अन्य लोग फायदा उठा सकते हैं, साथ ही लोग आपकी उदारता का मजाक उड़ाते हुए भी नजर आ सकते हैं।
लाइफ पार्टनर से बात करते समय वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, उनके साथ अधिक कटु वचन का प्रयोग आपको परेशानी में डाल सकता है।
हेल्थ की बात करें तो हार्ट पेशेंट को अधिक ऑइली फूड के सेवन से बचना उनके लिए लाभकारी रहेगा।
र्स्पोट्स पर्सन अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होंगे।
करियर को चमकाने के संबंध में किए गए प्रयास सार्थक होंगे, जिस कारण आपकी सभी जगह पर प्रशंसा भी होगी।
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन को कस्टमर को अट्रैक्ट करने के लिए ऑफर एंड सेल लाने से प्रॉफिट होगा, साथ ही पार्टनरशिप में बिजनेस करने का प्लान बना रहे है, तो सुबह 10.15 से 11.15 और दोपहर 4.00 से 6.00 के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए उन्नति के कई द्वार खोलेगा, जो आर्थिक ग्राफ का स्तर ऊंचा करेगा साथ ही बिजनेस के विस्तार में भी सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम का इंतजार कर रहे कॉम्पिटिटर को जल्द ही उस दिन से सामना होगा।
जितना हो सके आपको वाद-विवाद से और खासतौर पर दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा।
दुर्घटना से देर भली इस कहावत से भला कौन नहीं परिचित है, बस आपको भी इसी का पालन करना है और स्पीड में वाहन चलाने से बचना है।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर चल रहा तनाव कम होता नजर आ रहा है, जिस कारण आपके चेहरे पर खुशी की चमक दिखाई देगी।
अकाउंट फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन अपडेट रहें क्योंकि बॉस आपसे कुछ डिटेल ले सकते है।
र्स्पोट्स पर्सन कोच की मदद से अपने लक्ष्य को भेदने में सफल होंगे।
वर्किंग वुमन को ज्यादा से ज्यादा शांत रहने की कोशिश करनी होगी, क्योंकि उनकी अपने पड़ोसियों से कहा सुनी होने की आशंका है।
स्वास्थ्य में लापरवाही आपके लिए इस समय हानिकारक साबित हो सकती है, दिक्कत होने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।
लवर के साथ शॉर्ट जर्नी पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

Comments
Post a Comment