AAJ KA RASHIFAL 20 November 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 नवंबर, शुक्रवार, देव प्रबोधिनी एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07:16 तक कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी तिथि फिर देवप्रबोधिनी एकादशी तिथि रहेगी। आज पुरे दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिजात योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 08:15 से 10:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01:15 से 02:15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से काम में अपरिपक्वता के कारण नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में पैसे की तंगी से मन परेशान रहेगा, देखिए पैसा कहां फंसा है और उसे निकालने का प्रयास करें।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से टैक्स चोरी को लेकर आपको लीगल नोटिस मिल सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेसमैन किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
आपकी एक गलती सामाजिक रूप से आपकी छवि खराब कर सकती है।
खर्चों की लिस्ट लंबी हो सकती है, ध्यान रखें, कहीं ऐसा न हो इस लंबी लिस्ट के चक्कर में आपके जरूरी काम पैसों के अभाव में लटक जाएं।
वर्कप्लेस पर ऑफिशियली वर्कलोड अधिक रहेगा, इसको लेकर मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।
वर्कप्लेस पर पैसों को लेकर की गई धांधली पकड़ी जा सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन छोटे-छोटे कामों को भी बारीकी के साथ करें, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया कार्य मंजिल से दूर कर सकता है।
आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में बेहतर परिणाम लाने के प्रयास में सफल नहीं हो पाएंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में भागीदारी करने के लिए प्रेरित होगे।
इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन नई परियोजनाओं में हाथ आजमाने की प्लानिंग बना सकते है।
उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
वज्र योग बनने से ऑफिशियली मीटिंग में आपके विचारों पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की महत्वाकांक्षाएं उन्हें नई सफलता की ओर ले जाएगी।
लाइफ पार्टनर किसी बात को लेकर उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है, लेकिन आप सिचुएशन को कंट्रोल कर लेंगे, लव लाइफ में लव परवान पर रहेगा।
कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे युवा मेहनत पर फोकस करें, कड़ी स्पर्धा के बीच सफल होने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी ही होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से खुद की प्रवृत्ति या भावनाओं को अच्छी तरह समझने वाले होगे।
फेस्टिवल के जाने के बाद सेल को देखते हुए बिजनेसमैन बिजनेस में कुछ न्यू प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेस में आपको फैमिली सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन किसी डिल को फाइनल कर जा रहे है तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी, आपको समय-समय पर मित्रों और शुभचिंतकों का समर्थन मिलता रहेगा।
वज्र योग बनने से सरकारी सेवारत लोगों पर कार्य का दबाव बना रहेगा, अच्छी तरह से सोचा व लिया गया डिसीजन आपको अच्छा लाभ देगा।
आप अपने टारगेट को कंपलीट करने पर फोकस करने में सफल होंगे।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
जो इनकम के न्यू सोर्स सर्च कर रहे थे, उनके प्रयास सार्थक होंगे कुछ ऐसे अवसर हाथ लगेंगे जिसके बाद से पैसे हाथ में आएंगे।
स्टूडेंट्स किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके फील्ड को प्रभावित करेगा।
जीवनसाथी तथा परिवार जनों का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे, लव लाइफ में रोमांस की बहार आएगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आसपास के वातावरण और चीजों के प्रति बेहद उत्सुकता रहेगी।
वज्र योग बनने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
बिजनेसमैन कोई भी डील करने से पहले अपनी तरफ से रिसर्च अवश्य कर लें।
शेयर तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें, आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में स्थिरता आएगी।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को सोशल वर्क में फोकस करना है, जिससे एक अच्छे नागरिक के रूप में छवि बनें।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
छात्र संगठन अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से आपके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है।
बिजनेसमैन प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है, समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है।
ग्रह आपके गलत भाव में होने से कोई लीगल नोटिस बिजनेसमैन की निंद उड़ा सकता है।
मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें, ऑफिस में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों द्वारा काम पर लगाया जाएगा, आप अपने गुस्से पर काबू रखें घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कुछ नए दायित्व स्वीकार करने पड़ सकते है, जिसे मना करने के लिए आपके पास कोई रास्ते नहीं होंगे।
आपकी ईमानदारी पर अंगुली उठाई जा सकती है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी, लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से घर-परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला साथी मिलेगा।
वज्र योग बनने से इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी, सही समय पर सही फैसला लेने से आप सफल हो सकते हैं।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है, कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
आप आज किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
ऑफिस में कोवर्कर की एक्टिविटी से अनभिज्ञ ना रहे, टारगेट को पूरा करने के लिए उपयुक्त समय चल रहा है, बस अपने काम में इसी तरह जुटे रहें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ है, ड्यू चल रहा टारगेट भी कंप्लीट हो सकता है।
इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ डिनर पर जा सकते है, सडनली ही किसी फ्रेंड्स एंड रिलेटिव का घर पर आगमन हो सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन कामयाबी के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय पाने में भी सक्षम होगे।
वज्र योग बनने से कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग में आपकी प्रतिष्ठित लोगों से मेल-मिलाप होगा, आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेसमैन सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
वर्कप्लेस पर विपरीत परिस्थितियों में विपरीत जेंडर की एंट्री आपके लिए अच्छी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन यदि न्यू जॉब की तलाश कर रहे है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे। ”हमेषा याद रखो कि प्रयास और संघर्ष सफलता के पहले हैं, यहां तक शब्दकोश में भी“ पदोन्नति होने के योग हैं।
अवविवाहित के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है, घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, प्रेमी जोड़ों के लिए दिन अनुकूल है।
स्टूडेंट्स, स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड पर ध्यान केंद्रित करना ही परम उद्देश्य होगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वज्र योग बनने से बिजनेस में लाभ के आसार बनेंगे, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लौटेगी।
बिजनेसमैन अपनी क्रिएटिविटी से मार्केट में भूचाल ला देंगे, कॉम्पिटिटर अचंभित रहेंगे।
बिजनेस में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से अपने बिजनस में लगे रहे, जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
आप सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
एंप्लॉयड पर्सन अधिक व्यस्त नजर आ सकते हैं और यह व्यस्तता सारा दिन बनी रह सकती है।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा।
आपकी बुद्धिमता से ऑफिस में आ रही प्रॉब्लम सॉल्व होगी।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके, चीजें सुखद और हंसमुख रहेगी, लव लाइफ में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से खुद को बहुत असुरक्षित महसूस करेगे।
बिजनेस में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से आपको नुकसान होगा।
फेस्टिव सीजन के बाद कॉम्पिटिटर के द्वारा आपके हाथ से कोई ऑर्डर छिन जाने से आपका मन आहत होगा।
बिजनेसमैन को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, आप अपने खर्चों पर अंकुश रखें।
वर्कस्पेस पर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए, अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे अपनी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से ज्यादा वर्कलोड आपके स्वास्थ्य को डगमगा सकता है।
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के दबाव और घर में दरार के कारण आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है जो काम पर आपकी एकाग्रता को भंग करेगा।
फैमिली लाइफ में थोड़ी-बहुत उथल-पुथल देखने को मिल सकती है जिसका तुरंत समाधान ज़रूरी है, प्रेम संबंधों को समय देना होगा बात बढ़े उससे पूर्व ही बात को संवारना होगा।
स्टूडेंट्स उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से सहज, भावुक और दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझने वाले होगे।
वज्र योग बनने से बिजनेसमैन सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई पेमेंट आ सकती है।
बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है, वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
बिजनेसमैन संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
सोचने की बजाय वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वर्कप्लेस पर आपको आपका मनचाहा वर्क पुनः मिल सकता है।
परिवार के जरूरी मामलों पर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए, बुजुर्गो की सलाह हमेषा फलदायी रहती है, लवर की कोई बात आपको मोहित कर सकती है।
स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आपको वित्तीय प्रबंध में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी डिसीजन लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
बिजनेस में पार्टी या डीलर का सहयोग आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा करेगा।
बिजनेसमैन कार्य संबंधी ट्रैवलिंग करने जा रहे है तो आपके लिए लाभकारी होगी।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें, आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
वज्र योग बनने से वर्कप्लेस पर सीनियर की सलाह आपके लिए बेहतर रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में झंडा गाड़ने के लिए बुद्धि को प्रखर रखना है, क्योंकि ग्रहों का खेल आपके अनुकूल है।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है, बात करें प्रेम जीवन की तो रूफ टॉप डिनर की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मजबूत दृढ़ संकल्प के धनी होगे।
नया व्यापार करने या फिर पहले से चल रहे व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेश की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन बहुत शुभ है।
बिजनेसमैन को ईमानदारी के साथ बिजनेस को बढ़ाना चाहिए, यदि कोई सरकारी पैसा बाकी है, तो उसे समय पर चुकाने का प्रयास करें।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे।
नौकरी मे सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे।
वर्कप्लेस पर आपकी लाइफ स्टाइल और आपका वर्किंग स्टाइल अपोजिट जेंडर को आपकी ओर अट्रैक्ट करेगा।
वज्र योग बनने से वर्कस्पेस पर आप द्वारा किए गए योगदान की सहकर्मियों द्वारा सराहना की जाएगी।
बात करें सेहत की तो सुबह टहलना आपके लिए बेहतर रहेगा, आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है, चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
लव लाइफ में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।
स्टूडेंट्स को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7

Comments
Post a Comment