DIWALI-2018 || महालक्ष्मी ऐसे दे देती है अपने आगमन के संकेत || Suresh Shrimali

महालक्ष्मी ऐसे दे देती है 
अपने आगमन के संकेत


 ज्योतिष और भारतीय परंपराओं में षगुन और संकेतों का अत्यधिक महत्व रहा है। कौवा घर की मुंडेर पर बोले तो यह अतिथि के आगमन का संकेत माना जाता है, घर से निकलो और गधा आपके लेफ्ट से निकले तो काम सिद्ध होता है, घर की छत या बाल्कानी में कबूतर का गुटर गू करना अषुभता का संकेत माना जाता है। पर क्या आपको पता है कि धन की देवी महालक्ष्मी भी अपने जिस साधक पर अपनी कृपा बरसाती है, उसे अपने आगमन के कुछ संकेत पहले ही दे देती है। क्या है ये संकेत? जान लीजिए।

छिपकली का दिखना:-
सबसे पहले तो छिपकली से संदेष प्राप्त होता है। छिपकली आए दिन आपको अपने घर की दीवारों पर नजर आ जाएगी लेकिन धनतेरस से भाईदूज तक के पांच दिनों में ये अदृष्य रहती है। दिखाई नहीं देती, लेकिन जिस घर में धनतेरस या दीपावली की रात को छिपकली दिख जाए तो ये महालक्ष्मी के आगमन का संकेत मानें। अगर आपको धनतेरस या दीपावली की रात छिपकली दिख जाए तो तुरंत पूजाघर में जाएं वहां से जल व कुंकुंम लेकर आएं और पहले जल व फिर कुंकुंम उस छिपकली की ओर छिडकें। ऐसा करने से साल भर घर में धन की आवक किन्हीं स्त्रोतों से बनी रहेगी।

उल्लू का दिखना:-
  दूसरा संकेत है महालक्ष्मी के प्रिय वाहन उल्लू का। अगर आपको दीपावली के दिन या रात में पूर्व दिषा की ओर से उल्लू बोलता हुआ दिखाई दे जाए तो समझो पौ-बारह पच्चीस। ये संकेत है कि पूरे वर्ष घर में धन-धान्य की वर्षा होगी।

बिल्ली का घर में आना:-
ऐसी मान्यता है कि यदि दीपावली के दिन बिल्ली आपके घर आएं और आकर दूध पी जाएं तो इसे अत्यंत ही शुभ घटना माना जाता है। ऐसे घर में महालक्ष्मी की विशेष कृपा आनी शुरू हो जाती है।

घर में छछूंदर का दिखना:-
आमतौर पर लोग अपने घरों में चूहे-बिल्ली और छछूंदरों से परेशान रहते है। लेकिन दीपावली के दिन यदि आपके घर में छछूंदर नजर आ जाएं तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। ऐसे घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगती है। घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

पैसे मिलना:-
अगर आपको दिपावली के दिन रोड़ पर गिरे हुए पैसे मिल जाएं तो आप उन्हें तुरंत उठा लें और लक्ष्मी पूजा पर दूसरे चांदी के सिक्को के साथ-साथ उनकी भी पूजा करें और अगले दिन उस पैसे को अपनी तिजोरी में रख दें। महालक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।
अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत मिलता है तो समझिए पूरे साल आपके घर में सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य बना रहेगा।

Comments