AAJ KA RASHIFAL 21 November 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
21 नवंबर, शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, परिजात योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मीन राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चों में अधिकता रहेगी इसलिए बजट बनाकर खर्चा करें।
बिजनेसमैन को भाग्य का साथ नहीं मिलेगा जिससे उनके हाथ आए हुए ऑर्डर निकल सकते है।
कर्मचारियों और स्टाफ के सुझाव का खुले दिल से स्वागत करें। इससे आपके कारोबार में विस्तार की संभावना बनेगी।
व्यवसायियों को भी विस्तार के विचारों के बारे में सावधान रहना चाहिए, आप कर्ज नहीं लें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।
ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ टीम वर्क में काम करें तो उचित रहेगा, धैर्य रखें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से आपकी लेट-लतिफी और आलस्य के चलते किसी प्रोजेक्ट से आपको बाहर किया जा सकता है।
विकेंड पर बनते कामों में अड़चन आएगी, कार्यक्षेत्र में वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें।
फैमिली के साथ इन कठिन परिस्थितियों में अपने संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे, पर ऐसा हो नहीं सकेगा, लव लाइफ में विच्छेदात्मक स्थिति बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में थकान और आलस महसूस करेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन गुजरेगा।
सिद्धि योग बनने से इस समय आपके मन मे व्यवसाय संबंधी जो भी सपने अथवा कल्पनाएं हैं, उन्हें साकार करना बेहतर रहेगा।
अगर आप बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बना रहे है, तो दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक व दोपहर 02:30 से 03:30 बजे के मध्य का समय आपके अच्छा रहेगा।
पार्टनरशिप के बिजनेस में अकाउंट रिलेटेड गलत एंट्रियां आपकी नजर में आ सकती है।
नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
लंबी प्रक्रिया के बाद ट्रांसफर के आदेश आपको प्राप्त हो सकते है।
वर्कस्पेस पर मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, भय और डर छोड़कर आत्मविश्वास से काम लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में जी जान लगा देंगे।
अविवाहित पुरुष जातकों की आज किसी ख़ास से मुलाक़ात हो सकती है, उनको कोई प्रपोज़ल भी मिल सकता है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में नई उपलब्धियां प्राप्त होगी।
न्यू बिजनेसमैन करियर बनाने के लिए व लक्ष्य को पाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें।
इस समय ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है, व्यवसाय संबंधी कोई भी निर्णय को तुरंत लेने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन के एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है।
वर्कप्लेस पर आप विरोधी को आप अपने कौशल से जीत लेंगे, साथ ही आप अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
वर्कस्पेस पर अपनी गलतियों और दूसरों के अनुभवों से सीखने की आपकी क्षमता आपकी खासियत है।
सिद्धि योग बनने से लव लाइफ में जल्दबाजी से बचें तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा, जिससे आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कुछ समय बिता सकते है, पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को फैमिली का फुल सपोर्ट मिलेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति बढेगी।
सिद्धि योग बनने से कारोबार विस्तार संबंधी उचित संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें।
अगर आप शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग बना रहे है, तो फैमिली और जानकार के साथ कर सकते है।
व्यावसायिक मामलों में सही समय पर सही डिसीजन लेना जरूरी है, गाइडेंस के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी संवाद शैली से सभी का दिल जीतने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन हंसी-मजाक में ही किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही निकाल लेंगे।
वर्कप्लेस पर शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
फैमिली के लिए सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा, लवर से गिफ्ट मिल सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का झुकाव फिल्म और संगीत की तरफ हो सकता है जो उनका उनका माइंड डाइवर्ट कर सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से सांसारिक मामलों में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन इस समय रिस्क संबंधी किसी भी प्रकार के कार्यों में समय और पैसा व्यर्थ ना करें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन का ध्यान गलत तरीकों से पैसा कमाने की तरफ डायवर्ट हो सकता है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से मार्केट में पार्टी या डीलर से बिजनेस रिलेटेड कुछ पेशेवर मुद्दों के बारे में चिंतित रह सकते हैं।
ऑफिस में अभी कुछ दिक्कतें और चुनौतियां बनी रहेगी, जिससे आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
इस वीकेंड पर नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य समय पर पूरा न होने से तनाव रह सकता है।
वर्कस्पेस पर उल्टे-सीधे विचारों से मन अशांत रहेगा।
आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
पारिवार में किसी समस्यां से दो-दो हाथ होना पड़ सकता है, पूर्व प्रेमी के साथ दोबारा जुड़ते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
प्रैक्टिस के दौरान प्लेयर पीठ और रीढ़ की हड्डी में तकलीफ महसूस कर सकते हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यावसायिक साझेदारियों में सफलता मिलेगी।
व्यावसायिक परेशानियां दूर होंगी, प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं।
बिजनेसमैन के कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
बिजनेसमैन को मार्केट में चल रहे ट्रेंड को फॉलो का करना होगा, तब ही वो अपने बिजनेस को मार्केट में सेट कर पाएंगे।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन की मार्केट में भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी।
सिद्धि योग बनने से ऑफिस का माहौल ठीक बना रहेगा।
घर के वृद्धों का आशीर्वाद बना रहेगा, संतान सम्बन्धी खुशखबरी का एक समाचार आपको खुश कर देगा।
स्टूडेंट्स अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने सलाहकार या शिक्षक के पास जाएँ।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से अच्छा स्वास्थ्य जीवन की कठिनाइयों से लड़ने के लिए साहसी बनाऐगा।
बिजनेसमैन की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी जिससे उनके चेहरे की रंगत ही अलग होगी।
सिद्धि योग बनने से पार्टनरशिप के लिहाज से समय बहुत ही उत्तम है।
बिजनेसमैन को किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा जिससे उनका फोकस बिजनेस की तरफ जाएगा।
वर्कस्पेस पर आपकी बुद्धिमत्ता से आप ऑफिस की कार्यप्रणाली में सुधार करने में कामयाब होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में तरक्की के उत्तम योग बन रहे हैं, कार्यस्थल पर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेगी।
ऑफिशियली मीटिंग को लेकर सडनली ही आपकी अदर स्टेट की ट्रैवलिंग हो सकती है।
घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, संतान से जुड़ी कोई खबर सुकून देगी, पूर्व प्रेमी से आंखें दो चार हो सकती है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में अपना बेहतर देंगे जिससे उनका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से बुद्धिमत्ता, विश्लेषणात्मक कौशल, प्रभावी निर्णय लेने में सुसंगतता देगा।
सिद्धि योग बनने से कोई व्यापारिक यात्रा संभव है, क्योंकि लाभकारी रहेगी राजकीय कार्य अब गति पकड़ेंगे।
बिजनेसमैन अपनी कार्यकुशलता तथा कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास को जारी रखेंगे।
उच्च अधिकारियों के साथ मधुर होंगे, और आपकी व्यावसायिक गतिविधियों में लाभदायक भी रहेंगे।
बॉस आपके कार्यों से खुश हो सकते है, वर्कस्पेस आपके कार्यों की वाह-वाही भी होगी लेकिन विरोधियों के द्वारा कुछ विरोध भी होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट मिलेगा जिससे आपके अटके कार्य कंपलीट होंगे।
घर से दूर रह रहे इस विकेंड पर परिजनों से मोबाइल पर लंबी बात करके अच्छा लगेगा, लव लाइफ में आप सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अचल संपत्ति से संबंधित मामलों में रुकावट आएगी।
व्यापार के लिए जरूरत पर उधार लिया था तो उसे चुकाते भी रहें अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है।
कोई भी व्यवसाय संबंधित दिक्कत आने पर वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
अपनी व्यावसायिक कार्यप्रणाली को अपने प्रतिद्वंद्वियों के समक्ष शेयर ना करें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में अपने मन को केंद्रित करें।
आपको अपने काम के लिए आलोचना का सामना करना पड़ेगा, वर्कस्पेस पर जितना हो विवादों से बचें और वाणी पर संयम रखें।
ऑफिस से संबंधित डाक्यूमेंट्स कंप्लीट रखें।
वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाने में कुछ दिक्कत आएगी, खुद की बातों को महत्व देते समय पार्टनर का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर घरेलू विवाद के चलते ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई-बहनों के मध्य प्यार व मधुरता बढेगा।
बिजनेस ट्रैवलिंग के दौरान आपको अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
बिजनेस संबंधी नई योजना या नए काम को शुरू करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बात करें एंसेस्ट्रल बिजनेसमैन की तो बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही एकाग्र रहते हुए आगे बढ़े।
वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
वर्कप्लेस पर दोपहर बाद किसी कोवर्कर का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है।
आप प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ को आराम से मेंटेंन करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देने में सक्षम रहेंगे।
इस वीकेंड पर आप अपने परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
सिद्धि योग बनने से अपनी अच्छी फिटनेस से स्पोर्ट्स पर्सन दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी।
सिद्धि योग बनने से मीडिया, मार्केटिंग से संबंधित व्यवसाय में उचित उपलब्धियां हासिल होगी।
न्यू बिजनेसमैन को कड़ी मेहनत से सफलता मिलेगी।
मार्केट में कॉम्पिटिटर की एक्टिविटी आपको तनाव दे सकती हैं।
पेरेंट्ल बिजनेस में दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपने करियर में रुचि पता लगाने की कोशिश करेंगे, ताकि उसमें आप अपना भविष्य बेहतर बना सके।
युवाओं के करियर में स्थिरता आएगी और अधिकारियों से मन मदद भी मिलेगी।
वर्कप्लेस पर एनिमी एक्टिव रहेंगे, उनके पीछे आप सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, दूर रह रहे संबंधियों से मोबाइल पर संवाद होगा।
वीकेंड पर स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस की अधिकता के चलते थकान महसूस होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
सिद्धि योग के बनने से बिजनेस में चल रही रुकावटों में कमी आएगी।
किसी नए बिजनेस में कुछ भी निवेश करने से पहले उस पर रिसर्च अवश्य कर लें।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में आपको आज कोई बड़ी रेस्पोंसिबिलिटी दी जा सकती है, जिसे आप संभाल भी लेंगे।
कर्मचारियों व साझेदारी संबंधी गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पूरी नजर रखें।
वर्कस्पेस पर कुछ अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
एम्प्लॉई की कोई एडवाइस आपके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
आपकी ईमानदारी तथा उचित कार्य प्रणाली अधिकारियों को पसंद करेंगी।
पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी, मतभेद हो सकता है, लव लाइफ में जिंदादिली के इन क्षणों में आगे बढ़ें किंतु वास्तविकता से दूर न जाएँ।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment