कुंभ राशि || Aquarius (Kumbh) || Predictions for- 2018 Rashifal || Yearly Horoscope || Suresh Shrimali


|| कुंभ राशि 2018 ||



पाॅजीटिव प्वाॅइंट:-

कुंभ राशि वाले इंसान अपनी धुन के पक्के, जिदद् पर अड़ने पर अपनी बात मनवाकर ही दम लेते हैं। अपने में बौद्धिक क्षमता समेटे हुए रहते हैं। आप ऊपर से भले ही कठोर, जिद्दी, हठी प्रवृत्ति के, राग, द्वेष, वैमनस्य रखने वाले दिखाई दंेगे परन्तु अन्दर से उतने ही नरम दिल, संवेदनशील, दार्शनिक विचार रखने वाले, कोमल हृदय के स्वामी होते हैं।


नेगेटिव प्वाइंट:-

ऐसे इंसानों की बात स्वीकार ना किये जाने पर शीघ्र ही क्रोधित हो जाते
हैं। कभी-कभी तो क्रोध में अपना मानसिक संतुलन खोकर चीखने-चिल्लाने
लग जाते हैं परन्तु क्रोध शीघ्र शांत भी हो जाते है। इस राशि वाले इंसान को
भोगवादी, सांसारिक मायाजाल में उलझे रहने के पश्चात् भी दार्शनिक विचारों
का अद्भुत समावेश देखा जा सकता है।


बिजनस पाॅजीशन:-

बिजनस- 02 मई से 06 नवम्बर तक मंगल की 7जी हाउस पर दृष्टि होने से बिजनस अच्छा चलने की उम्मीद। आय के नए-नए स्रोत मिलेंगे। नई भागीदारियां बनेगी, जो कि अच्छे परिणाम देगी। अगर आपका खुद का कारोबार है तो इस साल अप्रत्याशित मुनाफा प्राप्त होने वाला है। इस अवधि में आप कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं, हालाँकि इसके लिए आपको अच्छे-खासे पैसों की भी जरूरत होगी। अगर आपका व्यवसाय आर्ट, डिजाइनिंग, फैशन, आर्किटेक्ट और निर्यात से जुड़ा है तो अपार मुनाफा होगा। वहीं जो जातक विदेशी सर्विस से जुड़े हैं उनकी भी कमाई अच्छी होने वाली है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी जाँच कर लें।


जाॅब:- राहु की 10th हाउस पर दृष्टि होने से अगर आप नौकरीपेशा हैं तो यह साल आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस अवधि में आप खूब मेहनत करेंगे और सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। सैलरी में अच्छी वृद्धि के साथ पदोन्नति होगी। इस साल आप सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। कार्य-स्थल पर कोई अच्छा पद मिलेगा, हालाँकि ऑफिस में होने वाले विवादों से आपको दूर रहना होगा। इस दौरान आप नई जिम्मेदारी लेंगे और इससे आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। सीनियर्स के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें, क्योंकि छोटे-मोटे विवाद होने की संभावना है। आपके समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले सुखःद परिणाम देंगे।

फाइनेंशियल पाॅजीशन:-

 07 मार्च से 02 मई तक मंगल की धनभाव पर दृष्टि होने से अगर आपको साल 2018 में पैसे कमाने हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है तो मेहनत करने से पीछे नहीं हटना होगा। कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर आपको सुखःद परिणाम देगी। पैसे की आवक अच्छी रहेगी और आपका जीवन आनंदमय रहेगा, लेकिन बेहतर मैनेजमेंट जरूरी है। इस अवधि में आप पुराने कर्ज से उबर जाएँगे। इस समय आपको कई सुनहरे मौके मिलने वाले हैं जिसका फायदा उठाने के लिए आपको तैयार रहना चाहिए।


फैमिली लाइफ एण्ड रिलेशनशिप:-

फैमिली:- केतु की 4th हाउस पर दृष्टि होने से आपका पारिवारिक जीवन पहले से ठीक रहेगा और जिन्दगी अच्छे से व्यतीत होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। इस साल नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास भी नजर नहीं आएगी। कभी-कभार परिवार में विवाद जन्म ले सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से इन्हें टाल भी सकते हैं। मार्च से अप्रैल के बीच अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। वैवाहिक जीवन में कुछ समय के लिए किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।


रिलेशनशिप:- इस साल प्यार के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। इस दौरान कुछ उतार-चढ़ावों का भी सामना करना पड़ सकता है। साल के शुरुआत में कुछ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बोलने से पहले सोच-विचार लें। किसी भी नतीजे पर पहुँचने से पहले उसके परिणाम के बारे में सोच लें। 


हैल्थ:-

शनि की 8th हाउस पर दृष्टि होने से इस साल कुम्भ राशि के जातकों की सेहत अच्छी रहने वाली है और किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने की भी संभावना नहीं है, लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं है कि आप लापरवाही करें। दिनचर्या पर ध्यान दें और समय पर खाना खाएँ। अप्रैल मध्य से लेकर सितंबर तक की अवधि में काम की व्यस्तता के कारण नींद में कमी रहेगी और उदर विकार होने की संभावना है। अतः समय पर खाना खाएँ और भरपूर आराम करें।


स्टूडेंट:-

07 मार्च से 02 मई तक मंगल की 5th हाउस पर दृष्टि होने से कुंभ राशि वालों के लिए शिक्षा के मामले में यह साल सुनहरा रहने वाला है। विद्यार्थियों के जीवन में कई सारे बदलाव होंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि आप मेहनत करना और पढ़ाई करना छोड़ दें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए अपने स्तर पर मेहनत करें। कुछ समय के लिए आपके आत्मविश्वास और याददाश्त में कमी हो सकती है। वैसे ऐसी स्थिति ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली है, इसलिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। अपने लक्ष्य पर ध्यान रखें और सही दिशा में प्रयास करें। 


कौनसी मित्र राशि और कौनसी शत्रु:-

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए कुंभ, मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, धनु राशि
वालों से लाभ की स्थिति बन सकती है। आप इन से मित्रता, व्यावसायिक
सम्बन्ध भागीदारी में व्यापार, एवं उनके साथ इनवेस्ट कर सकते है तथा
मीन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर राशि वाले लोगों से जहां तक संभव
हो दूरी बनाए रखें।

कौनसा अंक और रंग है शुभ :-

कुंभ राशि के लिए 3, 5, 6, 8 लक्की नम्बर तथा सफेद, हरा, काला कलर शुभ रहेगा। 

विशेष सावधानी बरतने वाला समय:-

1. सूर्य 14 जनवरी से 12 फरवरी तक केतु के साथ ग्रहण दोष 12th हाउस में अशुभ।
2. 07 मार्च से 02 मई तक 11th हाउस में मंगल-शनि का अंगारक दोष। 
3. 02 मई से 06 नवम्बर तक 12जी हाउस में मंगल-केतु का अंगारक दोष।
4. सूर्य 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक 8जी हाउस में अशुभ।


खुशी के पल:-
 
1. 01 जनवरी से 16 जनवरी तक गुरु-मंगल का परिजात योग।
2. 16 जनवरी से 07 मार्च तक 10th हाउस में स्वगृही मंगल रूचक योग बना रहे है।
3. 9th हाउस में गुरू-शुक्र का शंख योग 01 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक रहेगा।
4. 19 अप्रैल से 14 मई तक स्वगृही शुक्र 4th हाउस में मालव्य योग।  
सफलता के चमत्कारिक उपाय

शनि यंत्र को  काले  वस्त्र  प साबुत उड़द अथवा उड़द की दाल से अष्टदल कमल बनाकर  उस  पर  स्थापित  करें,  तत्पश्चात्  काले  अथवा  नीले  वस्त्र धारण करके काली माला से  "ऊँ  शं  शनैश्चराय  नमः " मंत्र के 69 हजार जाप करें। शनिवार  का  व्रत,  शनि  उपसना / दशरथकृत  शनि  स्तोत्र  का पाठ  करना / करवाना।  कम्बल,  काले  तिल,  उड़द,  नीलम,  श्याम  धेन,  जूते, शमीवृक्ष  की  पूजा,  आक  की  जड़  के  कड़वा  तेल  सींचना  शुभ  रहेगा।
 
नोटः विशेष ध्यान रखने योग्य बात यह है कि शनिवार के दिन शनि की वस्तुएं खरीदकर घर में नहीं लाएं, जैसे- काले वस्त्र, लोहे की वस्तुएं, खाद्य तेल, सरसो का तेल, काले जूते, काले उड़द। जिनके माता-पिता जीवित है, वह छाते का दान नहीं करें।


सफलता का सूत्रः-

आपमें विद्यमान क्रोध आपका सबसे बड़ा दुश्मन है। जिसके चलते ना केवल कार्य सही ढंग से नहीं हो पाता, बल्कि  इसमें विलम्ब भी होता है। क्रोध, रिश्ते में दूरियां तथा इनके टूटने का कारण भी बनता है। क्यों नहीं इस नए साल में अपने क्रोध पर विजय प्राप्त करें। जिससे ना केवल जीवन, बल्कि रिश्तों में भी मधुरता घुलेगी। 


Comments