Savan Maas || श्रावण मास में कैसे करें प्रसन्न भोलेनाथ को || Suresh Shrimali
क्या चढ़ाए भोलेनाथ को ?
ऐसा क्या करें की भोलेनाथ का आशीर्वाद पाएँ. उन्हें आज के इस पावन दिन क्या चढ़ाए, किस चीज से वो होते है अति प्रसन्न ? ये आज मैं आपको बताऊंगा-
बिल्व पत्र:- भोलेनाथ को ये सबसे प्रिय है. इसे चढाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है |
भांग:- आज के दिन ठंडाई प्रसाद के रूप में सभी में वितरण की जाती है. इस को शिवलिंग पर आज के दिन चढाने पर हमारे जीवन से सभी बुराइयों का अंत होता है और जीवन के सभी कष्ट दूर होते है |
शहद:- आज के दिन शहद शिवलिंग पर चढाने से जीवन और वाणी में मिठास घुलती है |
केसर:- आज के दिन यदि शिवलिंग पर केसर युक्त दूध अथवा जल चढाने से चेहरे पर तेज और सुन्दरता में निखार आता है |

चन्दन:- आज के दिन शिवलिंग पर चन्दन चढाने से सामाजिक जीवन में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है |

इत्र:- आज के दिन शिवलिंग पर इत्र चढ़ाया जाना अत्यंत ही शुभ माना गया है. इसके अर्पण से मानसिक शांति के साथ ही सभी बुरे विचारों का शमन होता है |
Comments
Post a Comment