HOLI 2019 | होली पर विशेष उपाय | Suresh Shrimali
होली पर विशेष उपाय
शत्रु नाश और अच्छी सेहत के लिए:-
1. शत्रुओं और विरोधियों को शांत करने के लिए कांसे के बर्तन में 11 कनेर के फूल, 11 गुग्गल की गोलियां लेकर दोनों को ऊँ ह्लीं हुं फट्। मंत्र का जाप करते हुए, जलती हुई होलिका में अर्पित करते जाएं। मंत्र की कम से कम 5 या 11 माला जाप करें।


4. जब होली जल जाए, तब होलिका की थोड़ी-सी अग्नि ले आएं। अपने घर के आग्नेय कोण (पूर्व दक्षिण) में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें और निकट सरसों के तेल का दीपक जला दें। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा जलकर समाप्त हो जाएगी।
5. स्वास्थ्य वृद्धि के लिए इस दिन प्रातःकाल में हींग के पानी से कुल्ला करें। यह मान्यता है कि ऐसा करने पर सेहत अच्छी बनी रहती हैं।
6. परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ रहें इसके लिए आप होलिका दहन के दिन परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँपर करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें। होली की विभूति यानि भस्म (राख) घर जरुर लाएं। पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में लगाएं इससे स्वास्थ्य सुख बना रहेगा।
अच्छी विद्या और गृहस्थ में शांति के लिए:-
यदि मेहनत के बाद भी बच्चों के कम अंक आ रहें हों तो आप अपने बच्चे के हाथों से पान, नारियल और सुपारी को होलिका दहन वाली जगह पर दान कर दें। इस उपाय से जरूर लाभ मिलेगा।
शीघ्र विवाह के उपाय:-
होली के दिन सुबह एक साबुत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
वैवाहिक सुख व गृहस्थ में शांति के उपाय:-
1. घर के बीच में एक चैकोर टुकड़ा साफ कर के उसमें आसन लगा कर कामदेव का पूजन करें। इससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
2. होली के दिन 5-5 रत्ती के 5 मोतियों का ब्रेसलेट अभिमंत्रित करवा कर पहनें। इसके अतिरिक्त हर पूर्णिमा को चांदी के पात्र में कच्चा दूध डालकर चन्द्रमा को अघ्र्य दें, पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
3. जिस दिन होलिका का दहन किया जाता है उस दिन आप होलिका दहन में आटा और जौ चढ़ाएं। इस उपाय से घर के क्लेश मिट जाते हैं।
4. जब होली जल जाए, तब होलिका की थोड़ी-सी अग्नि ले आएं। अपने घर के आग्नेय कोण (पूर्व दक्षिण) में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रखें और निकट सरसों के तेल का दीपक जला दें। इस उपाय से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा जलकर समाप्त हो जाएगी।
5. होली के दिन एक काले रंग का कपड़ा लें और उसमें काली हल्दी बांध दें। इसके बाद इस कपड़े को अपने सिर के ऊपर से सात बार वार लें और इस कपड़े को शाम के समय होलिका दहन में डाल दें। घर का परिवेश सकारात्मक हो जाएगा और सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।
वास्तु दोष से मुक्ति पाने के लिए होलिका दहन के अगले दिन सर्वप्रथम उठकर स्नान कर स्वच्छ होकर अपने इष्टदेव को गुलाल अर्पित करें और अपने इष्ट देव का निवास स्थान ईशान कोण में रख कर पूजन करें। यह उपाय करने से ग्रह दोष, वास्तु दोष समाप्त हो जाता है और घर में शांति, सुख-सुविधा धनेश्वरी की वर्षा होती है। नजर उतारने के लिए होलिका के सायंकाल में एक कागजी नींबू लेकर उसे चार भागों में बांट दें। जिस व्यक्ति को नजर लगी हों उस व्यक्ति से सात बार उतारें और इसे ले जाकर चारों टुकड़ों को चारों अलग अलग दिशाओं में फेंक दें। होली का मौका हमें ग्रहों का अपने अनुरूप् करने का मौका भी देता है। कैसे कल बताउंगा।






Comments
Post a Comment