01 फरवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, देवकार्ये मौनी अमावस्या के राशि उपाय बताउगा क्या होगा आपकी राशि का हाल? | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

01 फरवरी, मंगलवार 

नमस्कार दर्शको!

01 फरवरी आज का राशिफल में जानेगे एक काहनी, देवकार्ये मौनी अमावस्या के राशि उपाय बताउगा क्या होगा आपकी राशि का हाल? साथ ही जानेंगे गुरु मंत्र उपाय में सुख-षांति बनाएं रखने के लिए मौनी अमावस्या पर करें यह उपाय। तो 01 फरवरी आज का राशिफल देखने के लिए सैट रिमाइंडर बटन पर क्लिक करें। जिससे ठीक साढ़े सात बजे आप नोटीफिकेशन प्राप्त कर पाऐगे।    


शुरूआत करते है आज के गुरुमंत्र से-  सुख-षांति बनाएं रखने के लिए मौनी अमावस्या पर करें यह उपाय।


अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

एक बार समुंद्री तूफान के बाद हजारांे लाखों मछलियां किनारे पर तड़प-तड़प कर मर रही थी। इस भयानक स्थिति को देखकर पास में रहने वाले एक 7 वर्ष के बच्चे से रहा नहीं गया और वह एक एक मछली उठाकर समुंद्र में वापस फेंकने लगा। यह देखकर उसकी मां बोली बेटा लाखांे की संख्या में है। तू कितनों कि जान बचाएगा। यह सुनकर बच्चे ने अपनी गति को बढ़ाया। मां फिर बोली बेटा रहने दे ‘‘कोई फर्क नहीं पड़ता‘‘। बच्चा जोर-जोर से रोने लगा और एक मछली को समुंद्र में फेंकते हुए जोर से बोला, इसको तो फर्क पडता है। दूसरी मछली को उठाता और फिर बोलता, ‘‘इसको तो फर्क पडता है‘‘। मां ने बच्चे को सीने से लगा लिया। इससे क्या सीख मिली हमें।

सीख - आप भी हो सके तो इस कोरोना महामारी के बारे में सिर-पैर की खबरें शेयर करके लोगों को कमजोर मत करना। लोगों को हौसला और उम्मीद देने की कोषिष करें। न जाने कब आपकी वजह से किसी की जिंदगी बदल जाए, क्यांेकि आपको कोई फर्क नहीं पड़ता पर ‘‘उसको तो फर्क पड़ता है‘‘। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहे। जय हिन्द। 

..................

अवेकनिंग मंत्रा में स्वागत है।

एक गांव मंे राजनेता को भाषण देना था, तो नेताजी जैसे ही उस गांव में पहुंचे तो हैरान हो गए क्योंकि समाज स्थल पर सिर्फ एक ही किसान उन्हें सुनने के लिए बैठा था तो नेताजी उस अकेले किसान को देखकर के कहा की भाई, मुझे समझ नहीं आता अब मैं भाषण दू या न दू। तो किसान ने कहा, साहब मेरे घर पर 20 बैल है। मैं उन्हें चारा डालने जाऊं और वहां एक ही बैल हो तो बाकी 19 बैल नहीं होने पर उस एक बेल को भुखा छोड़ दिया जाए। यह सुन नेताजी खुष हो गए हो मंच पर जाकर उस एक किसान को दो घंटे तक भाषण दिया और इसके बाद नेताजी ने किसान को कहा, की तुम्हारी बैलों वाली बात मुझे बहुत पसंद आ गई। अब बताओं तुम्हें मेरा भाषण कैसा लगा। तो उस किसान ने कहा, साहब 19 बैलों की गैर हाजरीं में 20 बैलों का चारा एक ही बैल को नहीं डालना चाहिए इतनी अक्ल मुझ मैं तो है। लेकिन आप में नहीं।

सीख- अगर अक्ल बादाम खाने से आती तो हर धनवान बेहद अकलवान होता, अक्ल तो जीवन पथ पर ठोकरंे खाने से आती है।


नमस्कार प्रिय साथियों मैं हूं सुरेश श्रीमाली आप देख रहे 01 फरवरी मंगलवार, देवकार्ये मौनी अमावस्या का राशिफल। आज के राशिफल में देवकार्ये मौनी अमावस्या के राशिअनूसार उपाय बताउगा।  


 4 फरवरी जोधपुर, 5,6 फरवरी सूरत, बड़ौदा, अहमदाबाद, 11 फरवरी मुम्बई, 12 फरवरी पूना, 13 फरवरी नासिक, 19 फरवरी जयपुर, 20 फरवरी दिल्ली, 26 फरवरी गोवा, 27 फरवरी बैलगांव कर्नाटक।


पंचाग-

आज सुबह 11ः15 तक अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज शाम 07ः43 तक श्रवण नक्षत्र फिर धनिष्ठा रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग का साथ भी मिलेगा। अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेगे। आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।   


आज के गुरू मंत्र में जानेंगे- सुख-षांति बनाएं रखने के लिए मौनी अमावस्या पर करें यह उपाय।


  अंत में जानेंगे ऐस्ट्रो ज्ञान। 

 

मेष राशि

चन्द्रमा 10जी हाउस में रहेगा जिससे होगी राजनितिक उन्नति।     

व्यवसायिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा हो सकता है। आप दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के मध्य यह कार्य करें तो आपके लिए बेहतर होगा। बिजनस में स्टाफ और सहयोगियों का उचित योगदान रहेगा। इससे उत्पादन बढ़ेगा। ऑफिस में कामकाज को लेकर एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ेगा। ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे। घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की प्लानिंग बन सकती है। जीवन साथी बिजनस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है। काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है। ैजनकमदजे के द्वारा की गई मेहनत का उचित फल मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल के साथ दो चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान करें साथ ही देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


वृषभ राशि

चन्द्रमा 9जी हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में लगेगा मन। 

ग्रहों की चाल पक्ष में नजर आ रही है। बिजनस में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे। कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है। बिजनस में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है। आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी सफलता मिलेगी। दूर-दराज में रह रहे लोगों से महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ब्वउचमजपजपअम ेजनकमदजे को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। “जिस मनुष्य के पास अच्छा स्वास्थ्य नहीं है, तो समझों उसके पास सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं।”

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल और सफेद तिल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से कानूनी विवादों से छुटकारा प्राप्त होगा। साथ ही आपको ऐसा करने से व्यापार में भी लाभ की प्राप्ति होगी।


मिथुन राशि

चन्द्रमा 8जी हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा के समय परेशानी हो सकती है।

बिजनस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। दोपहर 3.00 से 4.00 बजे तक का समय आपके लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी निर्णयों पर सोच समझकर ही कोई फैसला लें। जल्दीबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनस में महत्वपूर्ण डील संभव नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं। अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें। दाम्पत्य जीवन में परेषानियों का सिलसिला चलता रहेगा। दोपहर बाद कुछ राहत महसुस हो सकती है। ैजनकमदजे अपने अमूल्य समय को बेकार में बर्बाद न करें। “समय प्रबंधन ही जीवन प्रबंधन है।” ग्रहों की चाल आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है। अपने खाने-पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें। ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल के साथ दो चुटकी काले तिल डालकर स्नान करें। ऐसा करने से आपको शनि दोषों से मुक्ति प्राप्त होगी और आपको शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।


कर्क राशि

चन्द्रमा 7जी हाउस में रहेगे जिससे जीवनसाथी से मनमुटाव दुर होगा। 

ग्रहों की चाल यह बताती है कि मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। बीमा और कमीशन संबंधी बिजनस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनस में अचानक फायदा हो सकता है। कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। वर्कस्पेस पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा। इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे। घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे। ैजनकमदजे अपने फिल्ड में व्यस्त रहेंगे। सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। 

मौनी अमावस्या परः- स्नान के जल में गंगाजल के साथ केसर डालकर स्नान करें। ऐसा करने से आपके ज्ञान में और भी ज्यादा वृद्धि होगी। और साथ ही आपको आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।


सिंह राशि

चन्द्रमा 6जी हाउस में रहेगे जिससे मानसिक रोग से मिलेगा छुटकारा।

बिजनस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नए कामों की शुरुआत न करें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और जीवन साथी को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे। ैजनकमदजे काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। लेकिन आप ऑवर कॉन्फिडेंस से दुरिया बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा। “अति आत्मविष्वास व्यक्ति को अंदर तक मार देता है।” जोड़ों में दर्द से आप परेषान रहेंगे।

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल की बूंदे और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर स्नान करें। ऐसा करने से आपके अपने भाई बहनों के साथ रिश्तों में और भी ज्यादा सुधार होगा। इसके साथ ही आपको ऐसा करने से मित्रों से भी लाभ प्राप्त होगा।


कन्या राशि

चन्द्रमा 5जी हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा।

बिजनस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े बिजनस में आपको बहुत सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। बिजनस पर काफी ध्यान देंगे और उसमें चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी। कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा। ैजनकमदजे सोषियल साईट पर बिजी रहेंगे। बाहरी खान-पान को अवॉइड करें। 

मौनी अमावस्या परः- स्नान के जल में गंगाजल और गुलाब जल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से भौतिक सुखों में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी और आपको सभी प्रकार का ऐश्वर्य प्राप्त होगा।


आज का गुरूमंत्र-

सुख-षांति बनाएं रखने के लिए मौनी अमावस्या पर करें यह उपाय।

मौनी अमावस्या के दिन मौन रखना, गंगा स्नान और दान देने से कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। अगर आप गंगा स्नान नहीं कर पाएं तो घर पर ही गंगाजल में सादा जल मिलाकर स्नान करें। फिर जल में काले तिल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। वहीं शाम को सूर्यास्त से पहले पीपल के पेड़ के नीचे आटे से पांच दीपक बनाकर प्रज्जवलित कर सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर घर के ईशान कोण में पूजा वाले स्थान पर गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। 


तुला राशि

चन्द्रमा 4जी हाउस में रहेगें जिससे मॉ की सेहत रहेगी अच्छी।

बिजनस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें तथा पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं। ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें। कार्यक्षेत्र में जरूरी फैसले लेने से पहले किसी काबिल इंसान की सलाह जरूर लें। मानसिक तनाव से जूझते हुए आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है। “मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वाले को ही पता होती है, तोड़ने वाले को नहीं” ैजनकमदजे के विदेश जाने की प्लानिंग ओमिक्रोन के चलते केंसल हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। 

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल और केवड़े के जल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से संतान संबंधी सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। इतना ही नहीं यह उपाय आपको प्रेम सबंधों में भी सफलता दिलाएगा।


वृश्चिक राशि

चन्द्रमा 3तक हाउस में रहेगे जिससे साहस में होगी वृद्धि। 

व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। दोपहर 12.15 से 2.00 बजे के मध्य मार्केट से रुकी हुई पेमेंट आदि मिल जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से आपको उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में ना पड़े। स्टाफ तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। निजी जीवन खुशी से भरा रहेगा। जीवन साथी कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी। स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और प्लेयर फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर मस्ती करने जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। ज्यादा मसालों का सेवन ना करें।

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल के साथ- साथ दो चुटकी लाल चंदन मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी।  साथ ही शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी।

धनु राशि

चन्द्रमा 2दक हाउस में रहेगे जिससे पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।  

इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं। आपने व्यावसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था और अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किए हैं, अब उसके सकारात्मक परिणाम मिल जाएंगे। जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन में ग्रहों का साथ मिलने से आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी। ैजनकमदजे तिपमदके के साथ गपषप में अपना समय बर्बाद करेंगे। “जिस तरह पैसे का नियोजन करते है, उसी तरह समय का भी कीजिए।” सेहत बिगड़ सकती है। बाहर खाना खाने से परहेज करें। 

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल और सफेद चंदन मिलाकर स्नान करते हुए चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।


मकर राशि

चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन रहेगी विचलित।

बिजनस में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है। लेकिन दोपहर बाद बिजनस में फायदेमंद स्थितियां बनेगी। समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें। निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा साथ ही ऑफिस से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे। परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे। भाई बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे। ैचवतजे चमतेवद के किसी ंबजपअपजल  को लेकर दूर ट्रैवलिंग करने की संभावना बनेगी। पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में गंगाजल के साथ- साथ किसी अन्य पवित्र नदी के जल को मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से आपको वैवाहिक जीवन में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।


कुंभ राशि

चन्द्रमा 12जी हाउस में रहेंगे जिससे नए सम्पर्क से होगा लाभ।    

ग्रह स्थिति प्रतिकूल रहेगी। व्यवसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें। “आलस्य में जीवन बिताना आत्महत्या के समान है।” इस समय बहुत मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। दोपहर 3.00 से 4.30 से बजे तक किसी नए कार्य का आरंभ न ही करें तो आपके लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे। इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है। ैजनकमदजे की सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 

मौनी अमावस्या परः- स्नान के जल में गंगाजल और गुलाब जल डालकर स्नान करना चाहिए और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी में चल रही सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है।


मीन राशि

चन्द्रमा 11जी हाउस में रहेंगे जिससे कतव्यो को पुरा करे।

बिजनस में इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा। कार्यस्थल पर अपने प्उचवतजंदज चतवरमबजे को बहुत अधिक संभाल कर रखें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का रोमांटिक होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे। ैजनकमदजे के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए जरूरत पड़े तो दवाई जरुर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। 

मौनी अमावस्या परः- नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और एक चुटकी लाल चंदन डालकर स्नान करने से स्वास्थ्य में लाभ होगा। इतना हीं नहीं इस उपाय से आपको आपकी सभी परेशानियों से भी छुटकारा प्राप्त होगा।


एस्ट्रो ज्ञान

मेष, मिथुन, कर्क, सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।


तुला, वृश्चिक, धनु, कंुभ, मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।


वृषभ, कन्या, मकर राशि वालों के लिए थोडा सम्भल कर दिन गुजारे फिर भी आज आप व्रत करे हनुमान जी के मंदिर में बिना नमक की रोटी, गुड़ व घी के साथ चढ़ाएं। व वहीं बैठकर सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा का पाठ करे। 


-समाप्त- 

मेष राशि

व्यवसायिक स्थल को नया लुक देने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह मशवरा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। 


वृषभ राशि

नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। 


मिथुन राशि

बिजनस में ज्यादा मेहनत की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में परेषानियों का सिलसिला चलता रहेगा। 


कर्क राशि

बीमा और कमीशन संबंधी बिजनस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। 


सिंह राशि

अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। 


कन्या राशि

बिजनस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा। कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। घरेलु काम के सिलसिले में दिन मजबूत है। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। 


तुला राशि

बिजनस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें। 


वृश्चिक राशि

व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी में रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। 


धनु राशि

दाम्पत्य जीवन में ग्रहों का साथ मिलने से आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी। ैजनकमदजे तिपमदके के साथ गपषप में अपना समय बर्बाद करेंगे।


मकर राशि

व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे। 


कुंभ राशि

आपको अपनी मेहनत अनुरूप कम ही परिणाम मिलेंगे। इस समय बहुत ही सूझबूझ व दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। 


मीन राशि

बिजनस में पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। 




Comments