सूर्य का कुंभ राशि में गोचर- 13 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022 | SURESH SHRIMALI | GRAHON KA KHEL

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर- 13 फरवरी 2022 से 15 मार्च 2022 

ज्योतिष विज्ञान में सूर्य को नवग्रहों के राजा की मान्यता दी गई है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य के महत्व का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कुंडली में सूर्य को आत्मा, पिता, पूर्वज, उच्च पद-प्रतिष्ठा, सम्मान आदि का कारक बताया गया है। अगर किसी की जन्म कुंडली में सूर्य शुभ स्थिति में होता है तो उस जातक का भाग्य प्रबल होता है। उसे अपने जीवन में आरोग्य, प्रतिष्ठा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस बार सूर्य 12 फरवरी की रात 13 फरवरी 2022 को सुबह 03ः26 के बाद कुंभ राशि में रहेगे जो 14 मार्च 2022 तक इस राशि में रहेगे।  


ग्रहो के कुछ कोबिनेशन-

1. सूर्य की सातवीं दृष्टि सिंह राशि पर है।

2. सूर्य का तुला राशि से नवम-पंचम राजयोग रहेगा।   


मेष राशि- सूर्य 5जी हाउस के लॉर्ड होकर 11जी हाउस में विराजित है। 

बिजनस में विस्तार लिए अनुभवी लोगो की सलाह ले जो आपके लिए अच्छा रहेगा।

वर्कप्लेस पर आर्थिक दृष्टि से आपको खूब लाभ प्राप्त होगा। 

आध्यात्मिक एवं धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

पिता की सेहत खराब हो सकती जिससे आप का मानसिक तनाव बढ सकता है।

आपको अपने मित्रों, परिजनों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।

स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। 

उपाय- शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन किसी प्राचीन शिव मंदिर में सुबह के समय गौरी शंकर रुद्राक्ष चढ़ाने से सूर्य देव की कृपा बनी रहती है। 


वृषभ राशि- सूर्य 4जी हाउस के लॉर्ड होकर 10जी हाउस में विराजित है। 

बिजनस में कई मामलों में मन में असंतोष पैदा होगा। 

प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने के बारे में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। 

वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं कुछ नुकसान हो सकता है। 

सेहत को ठीक रखने के लिए खान पान पर ध्यान दें और नियमित व्यायाम करें।

वर्कप्लेस पर आपके अच्छे कार्य को देखकर आपके बोस आपकी तारीफ करेगे।

स्टूडेंट्स का अपने दोस्त के साथ मनमुटाव हो सकता है। 

उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और 11 परिक्रमा करें। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें इससे सूर्य देव की कृपा मिलती है।


मिथुन राशि- सूर्य 3तक हाउस के लॉर्ड होकर 9जी हाउस में विराजित है। 

आप वर्कप्लेस पर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।  

परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। 

आपकी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। 

बिजनस में आप कोई झूठे मुकदमों में फॅसा सकता है सावधानी बरतें। 

पिता के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस में सफलता मिलेगी। 

उपाय- रविवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चार मुख वाला दीपक बनाकर जलाएं। इससे यश, धन व समृद्धि प्राप्त होगी।


कर्क राशि- सूर्य 2दक हाउस के लॉर्ड होकर 8जी हाउस में विराजित है। 

पैसों के मामले में सोच समझ कर फैसले ले नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। 

स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आऐगी जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। 

आप परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक स्थानों पर जा सकते। 

वर्कप्लेस पर गैर कानूनी कामों से दूर रहे नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है।

आप नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच आपको इस में सफलता मिलेगी।

आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है उनका ध्यान रखे।

उपाय- रविवार की रात को सिरहाने दूध का गिलास रखकर सोएं और सुबह उस दूध को बबूल के पेड़ के जड़ में डाल दें इससे सूर्य से सम्बधित समस्याएं दुर होती है। 


सिंह राशि- सूर्य आपकी राशि के लॉर्ड होकर 7जी हाउस में विराजित है। 

बिजनस में पार्टनर के साथ किसी भी मामले को शांतिपूर्वक और धैयपूर्वक हल करें नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है। 

वर्कप्लेस पर नई पहचान मिलेगी और मान सम्मान बढ़ेगा।  

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद और तनाव हो सकता है। 

आप की सेहत बिगड़ सकती है योग व प्राणायाम का सहारा ले लाभ मिलेगा।

जो स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उन्हें इस में सफलता मिलेगी।

जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। 

उपाय- रविवार के दिन बाजार से 3 झाड़ू खरीदें और अगले दिन ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर इन झाडुओं को घर के पास स्थति किसी मंदिर में रख आएं। बस ध्यान रखें कि ऐसा करते हुए आपको कोई देख न पाए।


कन्या राशि- सूर्य 12जी हाउस के लॉर्ड होकर 6जी हाउस में विराजित है। 

बिजनस में अगर पहले से कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। 

वर्कप्लेस पर आप खूब मेहनत करेंगे इससे आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। 

स्टूडेंट्स के अंदर की शक्ति और सामर्थ्य में वृद्धि होगी जिससे आप बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। 

सिरदर्द और बुखार की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती लापरवाही न बरतें।

भाई-बहनों के साथ नोकझोक हो सकती है बात करते समय सावधानी बरते।

उपाय- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होने के बाद एक लोटे में पानी लें, उसमें दो लौंग डाले, तत्पश्चात् ऊँ विश्वैश्वराय नमः मंत्र की एक माला जाप करते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं, जो जल धरती पर गिरे उससे अपने ललाट पर तिलक करें।   


तुला राशि- सूर्य 11जी हाउस के लॉर्ड होकर 5जी हाउस में विराजित है। 

बिजनेस में प्रगति के लिए आप नए-नए सम्पर्क बनाऐगे। 

वर्कप्लेस पर आप अपनी बुद्धि और कौशल की बदौलत मिले अवसरों का पूरा इस्तेमाल करेंगे।  

स्टूडेंट्स की एकाग्रता भंग होने की वजह पढाई में कुछ समस्या आ सकती है।  

लव लाइफ में गलतफहमी बढ़ेगी जिससे तनाव का माहौल बनेगा। 

छोटे भाई बहन के जरिए भी आपको आर्थिक लाभ होने के आसार है।

उपाय- रविवार के दिन आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा सा कुंकुम व चावल डालकर ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दें।


वृश्चिक राशि- सूर्य 10जी हाउस के लॉर्ड होकर 4जी हाउस में विराजित है। 

पारिवार में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव और टकराव हो सकता है। 

वर्कप्लेस पर आप अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है।  

बिजनस में अपने काम की बदौलत आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और नई पहचान बनेगी। 

स्टूडेंट्स अपने दोस्तो के साथ अलग राय या विचारों की वजह से उलझन हो सकती है। 

मॉ की सेहत खराब हो सकती जिससे आपका तनाव बढ सकता है। 

उपाय- रविवार के दिन शिवलिंग पर लाल चंदन का तिलक लगाने से धन लाभ मिलता है साथ ही आर्थिक समस्याएं भी दूर होती है।


धनु राशि- सूर्य 9जी हाउस के लॉर्ड होकर 3तक हाउस में विराजित है। 

स्टूडेंट्स के निशाने पर केवल उनका लक्ष्य रहेगा जिससे उनका फायदा परिक्षा में मिलेगा। 

सार्वजनिक जीवन में आपका मान सम्मान बढ़ता जाएगा। 

बिजनस में काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते है।

वर्कप्लेस पर आपकी किसी से अनबन हो सकती है सावधनी बरते है।

जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है।  

उपाय- रविवार के दिन सूर्य मन्दिर में जाकर गुलाब के पुष्प अर्पित करे ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते है।


मकर राशि- सूर्य 8जी हाउस के लॉर्ड होकर 2दक हाउस में विराजित है। 

ससुराल से आर्थिक लाभ मिल सकता है। 

आपके अंदर आध्यात्मिक चिंतन बढ़ेगा व धार्मिक कार्यों में भी झुकाव बढ़ेगा। 

वर्कप्लेस पर लोगों की उम्मीद से बढ़ कर आपका प्रदर्शन रहेगा।  

बिजनस में वाणी पर संयम बरतने नहीं तो किसी को ठेस पहुंच सकती है। 

परिवार के लोगो साथ कुछ मुद्दों पर टकराव हो सकता है उन्हें धैय पूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

स्टूडेंट्स की एकाग्रता भंग हो सकती है जिससे पढ़ाई से ध्यान भंग हो सकता है।

उपाय- रविवार के दिन रामायण के बाल्यकाण्ड का पाठ करना चाहिए ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

 

कुंभ राशि- सूर्य 7जी हाउस के लॉर्ड होकर आपकी राशि में विराजित है। 

सिरदर्द, बुखार या किसी संक्रमण की वजह से सेहत खराब हो सकती है। 

जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा, जिससे की जीवन खुशहाल होगा। 

वर्कप्लेस पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है। 

सामाजिक जीवन में खुद को थोड़ा अलग थलग महसूस कर सकते हैं। 

स्टूडेंट्स के लिए परिस्थितियों चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हो, संयम से काम ले।

बिजनस में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

उपाय- रविवार के दिन भगवान सूर्य को प्रातः जल चढाने से और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करने से सूर्य को बल मिलता है साथ ही आत्म विश्वास भी बढता है।


मीन राशि- सूर्य 6जी हाउस के लॉर्ड होकर 12जी हाउस में विराजित है। 

नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों के लिए मेहनत और अच्छे प्रयासों की वजह से लाभ मिल सकता है। 

बिजनस में अंहकार से बचे नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है। 

मॉ की सेहत का ख्याल रखें नहीं तो कुछ समस्या हो सकती है।

धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और आप दान-पुण्य भी करेगे।

स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिलेगी।

बड़े भाई-बहनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। 

आपके बड़े भाई से सहयोग से अधुरा पडा काम पुरा हो जाऐगा। 

उपाय- रविवार के दिन गुड़ व गेहूं गाय को तथा चने लाल मुख वाले बंदर को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य से सम्बधित समस्याए दुरू होती है। 



 

Comments