AAJ KA RASHIFAL 2 July 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 जुलाई बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 11ः59 तक सप्तमी तिथि फिर अष्टमी तिथि रहेगी। आज सुबह 11ः07 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, वरियान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
मेष राशि के जातकों को मूंगा धारण करना चाहिए, लेकिन आप ज्योतिष सलाह, कुंडली विश्लेषण, शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का रत्न सही धातु में ग्रह के अनुकूल दिन और समय पर धारण और नियमित रूप से उसे साफ करते रहें इससे आपके जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन को मन मुताबिक सफलता मिलेगी, सिचुएशन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और विश्वास की जरूरत है।
बिजनेसमैन के हाथ बड़ी डील लगने की संभावना है, यह डील उनके लिए धन की बरसात करा सकती है।
वर्कस्पेस पर अगर किसी प्रकार का मामला रुका हुआ है, तो उस पर ध्यान केंद्रित करें। उपलब्धि हासिल होगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को स्टडी में अपना शत-प्रतिशत लगाना होगा, तब ही वो अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
फैमिली मेंबर के मध्य किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। समझदारी से काम लें।
युवाओं के प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
डायबिटीज और बीपी संबंधी परेशानी बढ़ सकती हैं। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा उचित इलाज लें।
स्पोर्ट्स पर्सन के द्वारा की गयी मेहनत उन्हें नेशनल टीम में सिलेक्ट करवा सकती है।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
डे स्टार्टिंग आत्मनिरीक्षण करें कि कल क्या अच्छा किया, क्या सुधारना है।
बिजनेसमैन अगर किसी प्रकार की प्रॉपर्टी संबंधी कोई प्लानिंग बना रहे हैं, तो प्रातः 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
पब्लिक सेक्टर रिलेटेड बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा उन्हें प्रॉफिट हाथ लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सडनली कोई गुड न्यूज प्राप्त हो सकती है जिसका उन्हें काफी समय से इंतजार था।
एंप्लॉयड पर्सन को आगे बढ़कर सीनियर्स से मित्रतापूर्ण संबंध कायम करने का प्रयास करना चाहिए।
फैमिली में धार्मिक कार्यक्रम होने से घर के बड़े सदस्यों का परिवार पर स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। आपका अधिकतर समय घर की साज सज्जा तथा रखरखाव संबंधी कार्यों व खरीदारी में व्यतीत होगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे।
शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में ना आए तो उचित रहेगा।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से कैम्पस प्लेसमेंट में आपका सिलेक्शन हो सकता है।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
डे स्टार्टिंग आप धार्मिक कार्यक्रम, भगवान का स्मरण और पूजा करें।
बिजनेस में पुराना स्टॉक आपके लिए सिरदर्द बनेगा। सेल लगाने के बावजूद भी स्टॉक में कोई कमी नहीं आएगी।
बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। किसी भी तरह का रिस्क लेना मुसीबत में डाल देगा। किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
मार्केटिंग तथा व्यावसायिक पार्टियों से आपको लाभदायक अनुबंध प्राप्त होंगे। परंतु कार्य क्षेत्र में भी लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
वर्कस्पेस पर कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, परंतु उनसे उलझे नहीं।
नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप ना होने दें, क्योंकि गलती होने पर उसका दुष्प्रभाव आपको ही भुगतना पड़ेगा।
घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की वजह से चिंता रह सकती है।
संतान की उपलब्धि प्राप्त होने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा लेकिन कुछ तनावपूर्ण वातावरण भी बनेगा।
मित्रों के साथ मेल मुलाकात के अवसर कम ही बनेंगे।
वंशानुगत बीमारी संबंधित दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
कर्क राशि के जातक ऊँं क्लीं श्रीं बीज मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करें इससे धन, यश और वैभव की प्राप्ति होती है। बेहतर शुभता के लिए अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं।
बिजनेस में नए इक्विपमेंट परचेज करने का मानस बन रहा हैं, तो प्रातः 7.00 से 9.00 और शाम 5.15 से 6.15 के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व का व्यवहार को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप अवश्य सफल होंगे।
व्यवसायिक गतिविधियां यथावत रहेंगी। दिन की शुरुआत में कुछ भागा-दौड़ी रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी।
स्टूडेंट्स को अब अपनी स्टडी पर फोकस करना होगा, होलिडे में बोहत माइंड फ्रेस हो चुका है अब इसे दौड़ाने का समय आ गया है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कॉवर्कस के साथ संबंध मधुर रखें, उनके साथ किसी भी तरह का वाद विवाद न हो इस बात का भी ध्यान दें।
नौकरी में पेपर संबंधी कार्यों को बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करें, क्योंकि छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं।
पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान महसूस होगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को उचित बनाकर रखें।
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
डे स्टार्टिंग र्स्पोट्स पर्सन के लिए दिन मेंटल प्रेशर वाला हो सकता है, लेकिन डे एंडिंग आपका कॉन्फिडेंस स्ट्रांग होता दिखाई देगा।
लोगों की परवाह न कर के अपने मन मुताबिक कामों पर ध्यान दें। पहले तो सुबह उठेंगे परंतु आपकी उपलब्धि हासिल होने पर यही लोग आपके पक्ष में भी होंगे। आपकी योग्यता लोगों के सामने खुलकर आएगी।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि, वासी और अनफा योग के बनने से फाइनेंस संबंधी रुके हुए कार्य संपन्न होने की उचित संभावना है।
बिजनेसमैन को उधार लेने से पूर्व उसे चुकाने की प्लानिंग तैयार करके ही आगे बढ़ना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन करियर को लेकर परेशान होंगे लेकिन धीरे-धीरे सिचुएशन में सुधार आएगा, जल्दी ही आप करियर को लेकर सही डिसीजन लेने में सफल होंगे।
नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कामों को पूरी निष्ठा से करें क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं।
अपोजिट जेंडर से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी बातें भी ताजा होंगी। तथा आप अपने अंदर पुनः नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाह ना रहे। पानी का प्रयोग करते समय उसकी शुद्धता का ध्यान अवश्य रखें।
आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे।
लेखन कला में रुचि रखने वाले युवा अपनी कलम का संरक्षण करें, इस समय लेखन शैली में सुधार लाने के प्रयास करने होंगे।
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तर मुखी घर शुभ होता है, यह आपको आर्थिक क्षेत्रों, वाणी और शिक्षा-अध्ययन कार्यों में शुभता देता है, बेहतर धन-धान्य में बढ़ोतरी के लिए आप अपनी कुण्डली का विश्लेषण एक बार अवश्य करवा लें।
बिजनेसमैन स्वयं पर आलस हावी ना होने दें और अपने अंदर उचित ऊर्जा बनाकर रखें। क्योंकि ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बना रहा है। इसलिए एकाग्र चित्त होकर अपने कार्यों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति भी अब बेहतर होना शुरू हो रही है।
व्यवसाय में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। इस समय व्यावसायिक गतिविधियां कुछ बेहतर होना शुरू हो रही है। प्रगति के महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को समय की सिचुएशन को देखते हुए थोड़ा झुकना होगा जो उनके लिए फायदेमंद ही होगा।
एंप्लॉइड पर्सन को अपने कार्यो को कम्पलिट करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, चुनौतियों को लेकर परेशान बिलकुल न हो, क्योंकि यह आपको सशक्त और मजबूत बनाएंगी।
नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी अपने काम के प्रति अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
परिवार के साथ मनोरंजन व आमोद प्रमोद संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। जिससे आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी।
खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही ना बरतें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। जिंदगी की भागदौड़ में अपनी सेहत का भी ख्याल रखे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है।
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
डे स्टार्टिंग यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो दिन की शुरुआत दवा आदि से समय पर करें।
किसी भी तरह का इन्वेस्टमेंट करना फायदेमंद नहीं रहेगा। ध्यान रखें कि वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। किसी भी दस्तावेज या पेपर संबंधी कार्य में हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
तमाम नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से अभी भी व्यवसाय गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। इसलिए वर्तमान में जैसा चल रहा है, अभी उसी पर ध्यान केंद्रित रखें तो उचित रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी इसलिए फिक्र ना करें।
चिटफंड, शेयर्स आदि जैसी गतिविधियों में विश करने से पहले उचित सोच विचार अवश्य करें।
व्यापार में मैन्युफैक्चरिंग संबंधी कार्यों पर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है आलस्य से दूरियां बनाकर रखें।
एंप्लॉयड पर्सन की किसी प्रोजेक्ट के प्रति की गई लापरवाही से कंपनी को नुकसान तो होगा ही साथ में आपके मान-सम्मान पर भी धब्बा लगेगा।
पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को नसों में दर्द व खिंचाव जैसी स्थिति महसूस रहेगी। योग तथा व्यायाम पर भी अधिक समय व्यतीत करें।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बडी बहन से खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि के जातक शीशी या कांच में भरा हुआ गंगाजल का प्रयोग करने से आपको लाभ होगा, ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी कुंडली का विश्लेषण अवश्य करवा लें।
धार्मिक यात्रा संबंधित योजना बनेगी। किसी महत्वपूर्ण या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो कि बहुत अधिक लाभदायक साबित भी होगी।
स्टूडेंट्स अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे।
बिजनेसमैन अपनी बिजनेस स्ट्रेटजी एंड को सीक्रेट रखें, लीक होने पर कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन के लिए आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। रुका हुआ धन प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहें, इसमें काफी हद तक सफल रहेंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन अपने कंधों को पहले से ही मजबूत कर लें क्योंकि आप पर रेस्पॉन्सिबिलिटि का बोझ बढ़ने वाला है जो आपको बॉस और सीनियर की नज़र में ला सकता है।
नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रुकी रहेगी।
पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। आपस में ही सुलझाने से समस्या का समाधान भी अवश्य ही मिल जाएगा।
प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना लें।
सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लेना उत्तम रहेगा।
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
धनु राशि के जातकों के राशि स्वामी बृहस्पति है। अतः इस राशि के लोगों को पीला, लाल, गुलाबी या केसरिया रंग का रुमाल अपने पास रखना बहुत फलदायी होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में मंगल ही मंगल होगा, सफलता आपके कदम चूमेंगी।
समय की सिचुएशन को देखते हुए किन्हीं कारणों से बिजनेस में परिवर्तन होने की संभावना लग रही है।
निवेश संबंधी कार्यों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। इसलिए प्रयासरत रहें, और उपलब्धियां हासिल करें। निवेश संबंधी कार्यों के लिए भी समय उत्तम चल रहा है।
बैंकिंग सेक्टर एम्प्लॉइड पर्सन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, आप लाभान्वित हो सकते हैं।
सोशल एक्टिविटी के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा। मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। तथा आपको महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल हो सकते हैं। परंतु इनकम के मार्ग अभी धीमी ही रहेंगे इसलिए धैर्य रखना अति आवश्यक है। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लाइफ पार्टनर तथा परिवारजनों से आपको बेहतर सलाह मिलेगी तथा संबंध भी नजदीक आएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं।
घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
डिफेंस सेक्टर पर्सन को बल और बुद्धि का इस्तेमाल करके विजय हासिल करने का प्रयास करना चाहिए।
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी।
मकर राशि वालों अपने इष्ट देव के मंत्र ऊँ श्रीं वत्सलाय नमः मंत्र का जाप 108 बार करें इससे आपको विशेष लाभ मिलेगा मिलता है।
वरियान, सर्वार्थसिद्धि योग के बनने से बिजनेसमैन अपने विनम्र व्यवहार से गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल होंगे।
जिन्होंने हाल ही में बिजनेस स्टार्ट किया है, वह बिजनेस में सतर्कता का ध्वज लहराए, क्योंकि सतर्कता ही होने वाली दुर्घटना से बचा सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अगर अपनी लाइफ में कुछ अचीव करना है, तो उन्हें अपनी स्टडी पर फोकस बढ़ाना होगा।
प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा।
रुके हुए अधिकतर काम बन सकते हैं इसलिए अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। मनोरंजक दिनचर्या रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
एंप्लॉइड पर्सन को बॉस की अनुपस्थिति में कुछ ऑफिसियली आधिकारिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं, जिसे लेकर आपको गंभीरता दिखानी चाहिए।
आप अपनी व्यस्तता की वजह से परिवार को ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जनों का सहयोग आप में विश्वास व आत्मबल को बनाकर रखेगा।
थकान की वजह से सिर दर्द या माइग्रेन शुरू हो सकता है। समय पर अपना उचित इलाज लें तो जल्दी ही स्वस्थ हो जाएंगे।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
डे स्टार्टिंग किसी ग्राहक की शिकायत, फीडबैक आदि पर ध्यान दें।
बिजनेसमैन को अपना हर कदम बड़ी सावधानी के साथ बढ़ाना चाहिए, क्योंकि आपको आर्थिक हानि होने का संकेत मिल सकता है।
बिजनेस में मीटिंग में कम व ज्यादा बोलना आपके जिए हानिकारक रहेगा। आप जो भी बोले सोच-विचार करके ही बोले।
सोशल एक्टिविटी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे आपका मान-सम्मान और संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है।
रुकी हुई पेमेंट आज की बजाय कल मिलने के चांसेस बनेंगे।
वर्कस्पेस पर किसी के बारे में भ्रामक व गलत बाते न करें और झूठ बोलने से बचें।
नौकरी में भी की उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परंतु विवाहेतर संबंधों से दूर रहें अन्यथा आपके घर में भी क्लेश हो सकता है।
लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। आपको अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित लोग अपना विशेष ध्यान रखें, तथा नियमित जांच करवाते रहें।
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से साझेदारी के बिजनेस से लाभ होगा।
मीन राशि वालों को पूजा के समय ऊँ चन्द्रायै नमः मंत्र को जपना लाभकारी रहेगा और ज्यादा ग्रह गोचर के बारे में जानकारी के लिए आप अपनी कुंडली का विश्लेषण करवा लें।
स्पोर्ट्स पर्सन को योग, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। खान-पान में संयम रखें।
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त जैसे कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति अथवा मित्र से मुलाकात होगी।
वरियान, सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से सडनली बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड इनफार्मेशन प्राप्त होगी।
उत्तम व्यावसायिक लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। उनसे आपको व्यवसाय में तरक्की संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। आपको नए ऑर्डर और एग्रीमेंट मिल सकते हैं।
विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है। आपको मन मुताबिक आर्डर मिल सकता है परंतु अपने माल की क्वालिटी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
वर्कप्लेस पर सीनियर व अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कार्य काफी दिनों के बाद रफ्तार पकड़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में चल रही राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे जिससे वो अपने प्रोजेक्ट्स को पूर्ण कर नहीं पाएंगे।
दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा।
बात करें लव लाइफ की तो प्रेम संबंध भी रोमांटिक रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को आने वाले रिजल्ट का इंतजार रहेगा।

Comments
Post a Comment