AAJ KA RASHIFAL 29 July 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

29 जुलाई मंगलवार


सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
    आज पुरे दिन पंचमी तिथि रहेगी। आज शाम 07ः28 तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र फिर हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शिव योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे राहुकाल रहेगा।        
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।  
आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय, आप अपने फील्ड पर फोकस करें।
शिव योग के बनने से ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
बिजनस विस्तार के लिए डिजिटल मार्केटिंग के लिए आपको मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करना होगा।
स्ट्रांग व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं बिजनेस रिलेटेड कुछ कार्य करने जैसी प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
स्टूडेंट्स के साथ दोपहर बाद कुछ नया घटित हो सकता है अलर्ट रहें।
लव पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन बराबर बनाकर रखे, क्योंकि बात न होने से आप दोनों में गलतफहमी बढ़ सकती है।
बात करें सेहत की तो आपकी सेहत में सुधार आएगा जिससे आपकी परेशानियों में कमी आएगी।
आप उन्हीं जिम्मेदारियां के लिए हामी भरे, जिन्हें वह आसानी से निभा सकें, चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से किसी से अचानक मुलाकात से धन लाभ हो सकता है।          
स्टूडेंट्स को अपने फिल्ड में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपको अपनी स्थितियां को मजबूत करना होगा।
आप में पॉजिटिव चेंजेस देखने को मिलेंगे, आप फीजिकली एंड मेंटली रूप से काफी एक्टिव दिखेंगे।
आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
मार्केटिंग से जुडे बिजनसमैन को थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा, हल्के में स्थितियों को लेना नुकसानदायक हो सकता है।
वर्कस्पेस पर आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे और चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तों से प्यार और अपने कामों में सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी कार्य के चलते दूसरी सीटी में ट्रांसफर होने से फैमिली से दूर जाना पड़ सकता है।
मेहनत करने के मौके के साथ ही स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन अनुकूल रहेगा।  
घर के इंटिरियर चेंज एंड रिनोवेशन को लेकर कुछ प्लान बना सकते है, जिसका बजट पहले से तय कर ले तो आपके लिए अच्छा रहेगा, अन्यथा एक्सपेंडिचर ज्यादा होने पर किसी धन उधार लेना पड़ सकता है।
आंखों में दर्द भी हो सकता है, जरूरत पड़ने पर दवा लें।
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।  
समय आपके पक्ष में न होने से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट की सेहत में गिरावट आ सकती है।
नकारात्मक ग्रहों की स्थिति आपसी मतभेद को बढ़ावा देने वाली चल रही है, ऐसे में मौन रहकर घर का माहौल शांत रखें।
पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
बिजनेस में न्यू मार्केटिंग टै्रक्ट्स से बहुत सारे मेजिक मोमेंट्स आएंगे, व्यापार में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
अगर आप टेक्नोलॉजी का ज्यादा यूज करते है, तो अलर्ट होकर करें, थोड़ी भी चूक नुकसानदेह साबित हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को त्वरित प्रतिक्रिया देने की आदत में सुधार लाना होगा, अन्यथा आपकी आदत बनी बनाई बात को भी बिगाड़ सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी कार्य से बॉस नाराज हो सकते है आप अपने कार्य पर कंसंट्रेट करना स्टार्ट करें।
आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है।
स्टूडेंट्स की फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सेहत गड़बड़ा जाने के चलते केंसल हो सकती है।
अपने घर में चल रही परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण कम रहेगा, वो भी आपके प्रयासों के कारण।
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।      
बिजनस में अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना जरूरी होगा, हालांकि आपकी बुद्धि अच्छी रहेगी, जिससे आपको सही समय पर सही काम करते हुए आप विरोधियों को चारों खाने चित करने में सफल होंगे।
अगर आप न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे थे, तो उसकी प्लानिंग करना स्टार्ट कर दें, प्रॉपर तैयारी के बाद उचित समय दिन देखकर श्री गणेश कर दें।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन उन्हें अपनी हिम्मत नहीं खोनी है, उन्हें उसे बनाएं रखनी है।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, कोवर्कर का भी सहयोग रहेगा, एंप्लॉयड पर्सन अपने प्रयासों में बिल्कुल भी कमी ना आने दे, निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे, साथ ही आपको अपनी कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन लाने के प्रयास करने होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर से मिली सलाह को अनदेखा न करें, वह एक्सपिरियंस है इसलिए उनकी बातों पर ध्यान दें।
जीवनसाथी के साथ कोई काम शुरू करने की बात भी कर सकते हैं। जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
जुकाम की समस्या से परेशान रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट डे स्टार्टिंग आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, साथ ही आत्मविश्वास भी चरम सीमा पर होगा, जिसके चलते आपको सफलता मिलेगी।
 
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पत्ति की देखभाल करें।  
स्पोर्ट्स पर्सन के गवर्नमेंट ऑफिस में जॉब को लेकर लगाई गई फाइल अब क्लियर होने की आशा जग सकती है।
शिव योग के बनने से बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन की ट्रैवलिंग के दौरान प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, साथ ही उनके साथ की गई मीटिंग आपके लिए फाइनेंशियल प्रॉफिटेबल साबित होगी।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी रेस्पोंसिबिलिटी को अच्छे से निभाकर सीनियर एंड बॉस की नज़रों में आ सकते है, जो उनके लिए आगे के द्वार खोल सकती है।
वर्कस्पेस पर आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी, दिन बेहतरीन रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, फिर भी आपके मन में दूसरी नौकरी का विचार आ सकता है।
भाग्य का साथ मिलेगा जिससे अपने कुछ जरूरी कामों को आप भाग्य के सहारे भी छोड़ देंगे और उनमें आपको सफलता भी मिलेगी।
घर में खुशी आएगी और अपनी प्यारी मीठी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना-जाना हो सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
सेहत के मामले में एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे।
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व अशांत रहेगा।    
निजी जीवन को लेकर आप बहुत परिपक्वता दिखाएंगे और कुछ मामलों में आप गंभीर भी दिखाई देंगे, जीवनसाथी के साथ दिल खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी, उनका आनंद लेंगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे दिन खुशनुमा होगा।
व्यावसायिक परिस्थितियां आपके लिए कुछ अनुकूल रहेंगी, लेकिन पैसों से संबंधी लेन-देन करते वक्त बहुत सावधानी रखें, आपकी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर रहेगा जो भी कस्टमर आपके कांटेक्ट में आएंगे, वह आपसे खुश होंगे साथ ही अन्य लोगों को भी आपके पास भेजेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर के लिहाज से दिन अच्छा है, आपको काम की अधिकता से छुटकारा मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की एडमिनिस्ट्रेटिव पावर काफी अच्छी रहेगी जिसका यूज सही समय और सही स्थान पर करें।
काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होंगी। आपके लिए आसानी होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस दौरान हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे।
सेहत को लेकर आप टेंशन फ्री रहेंगे।
लाइफ पार्टनर से अच्छे सुझाव मिलेंगे, अपनी समस्याओं को उन संग साझा जरूर करें।
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से बढेगे खर्च रहे सावधान।
बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है, बिजनेस में बेहतरीन डील आपके आलस्य के कारण आपके हाथ से निकल जाएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं, क्योंकि एक बाद एक आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है जिस कारण काम समय पर होने में कुछ आशंका है।
जिन लवर ने अभी तक अपने रिश्ते के लिए किसी से जिक्र नहीं किया था, वह बात किसी बाहरी व्यक्ति के माध्यम से सबके सामने आ सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होने से उनकी परेशानियों में बढ़ोतरी होगी।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा, आपको अर्जेंट वर्क से दुसरे शहर यात्रा करनी पड़ सकती है जिसमें आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ झड़प हो सकती हैं, जॉब में मिला मौका आपके हाथ से छिन सकता है।
पारिवारीक काम के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे, खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिलेगा जिससे सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन को थोड़ी सावधानी रखनी होगी।
घर में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान सावधानी रखें कुछ रुकावट आने की संभावना बनेगी आप चोट चपेट के शिकार हो सकते है।
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में उस पर काम करें।        
लाइफ पार्टनर का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
ऑफिस से रिलेटेड किस प्रकार की यात्रा हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, काम को लेकर स्थितियां पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का कॉन्फिडेंस हाई होने से बॉस की ओर से मिले कार्य को आप बेहतर ढंग से करेंगे जिससे बॉस की नज़रों में आप रहेंगे, साथ ही कोई पार्टी की प्लानिंग भी बन सकती है।
स्कीन से संबंधित किसी समस्यां के कारण आपको समस्या का सामना करना पड़ेगा।
शिव योग के बनने से बिजनेसमैन को बिजनेस में फैमिली से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे उनके रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
बिजनेस में अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा, यदि आपने कहीं पैसा इन्वेस्ट किया है, तो उससे अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं, इसके अलावा पैसे को आगे इन्वेस्ट करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें। उनके साथ वक्त बिताएं और मन में कोई शंका चल रही है, तो उसे दूर करने के लिए बातचीत करें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में बेहतर परफॉर्मेंस करेंगे।
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में कुछ बदलाव से लाभ होगा।                    
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट भाग्य की प्रबलता के चलते अपने-अपने फील्ड में सफलता सुनिश्चित करेंगे।
शिव योग के बनने से जमीन जायदाद से जुड़े कामों में सफलता आपके कदम चूमेगी।
बिजनेसमैन को काम करने के साथ-साथ स्टॉक पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्टॉक शॉर्टेज होने से आया हुआ लाभ भी आपके हाथ से निकल सकता है, इसलिए अलर्ट होकर बिजनेस पर ध्यान दें।
मन में शंका रखना किसी भी बात में आपको नुकसान दे सकता है, इसलिए मन से इसे बिल्कुल निकाल दें और बिजनस को बेहतर बनाने के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़े, काम को लेकर स्थिति बहुत अच्छी है।
वर्कप्लेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी निजी जीवन में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को काम करने पर सफलता मिलेगी, साथ ही तनाव में भी कुछ कमी देखने को मिलेगी।
पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी, साथ ही सभी सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्टूडेंट्स की किसी उपलब्धि को देखते हुए उसे गवर्नमेंट और समाज के द्वारा कोई सम्मान मिल सकता है उनका सम्मानित होना उनके पेरेंट्स के लिए गर्व की बात होगी।
आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और आप अपने आप में ज्ञान और अनुभव के बल पर अपने आसपास के लोगों को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे।
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।            
एंप्लॉयड पर्सन के लिए पेंडिंग वर्क को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है, जितनी मेहनत करेंगे उतना ही लाभ कमा सकेंगे।
नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है, सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी इस लिए प्रयासरत रहें।
घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्टूडेंट्स जो करना चाहते है उसे दिल से करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।
बात करें सेहत की तो बदलते मौसम का ध्यान रखें सर्द-गर्म की समस्या से आपकी सेहत डगमगा सकती है।
बिजनेसमैन मार्केट में जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं जिससे आपके प्रॉडक्ट्स की पकड़ बढ़ेगी और आपके बिजनस को नई पहचान मिलेगी।
पार्टनरशिप बिजनेस में टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है, किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है, अपने व्यावसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें।
आप अपना अधिकांश समय अपने पार्टनर को देंगे, उनके साथ देर तक संवाद करते हुए नजर आ सकते हैं।
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ननिहाल में किसी से अनबन हो सकती है।      
बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है, अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उस फैसले को लेकर आप टेंशन में रहेंगे।
पार्टनरशिप बिजनेस में अहंकार का बीज का फूट सकता है, जिससे बचने के साथ ही धन को भी संभालकर रखना है।
आप तेजी से वायरल हो रहे कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का यूज सोच समझकर करें, क्योंकि इसके साइड इफेक्ट होने को आशंका है साथ ही हाई कॉलेस्ट्रोल आपकी समस्या बढ़ा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में बॉस के सामने ज्ञान का दंभ भरने से बचे, अन्यथा आपकी इज्जत की किरकिरी होने में जरा भी समय नहीं लगेगा।
अपने ऑफिशियल फाइलें वगैरा कंप्लीट रखें, ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स अपने फिल्ड में जितनी उम्मीद रखेंगे, उसके मुताबिक ना मिलने से निराश होंगे, आपको इस भावना को बदलना होगा, आप अपना बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास में लगे रहे अवश्य ही आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा, आप मोटिवेशनल स्टोरिज़ को ज्यादा से ज्यादा पढ़े जिससे आप हमेशा पॉजिटिव फील करेंगे।
कपल छोटी बातों को भी एक गंभीर विषय बना लेंगे और उन बातों को लेकर परेशान नजर आएंगे।
खर्चों में वृद्धि की संभावना है, इलेक्ट्रॉनिकस आइटम की रिपेयरिंग एंड परचेज़िंग जैसे कार्य करने पड़ सकते हैं।
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।                          
घर में किसी के आने से रौनक आ जाएगी, घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्यक्रम कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें, वर्कस्पेस पर केवल एक बात का ध्यान रखें, ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की वाणी में मिठास आएगी, जो आपको अटका हुआ पैसा दिलाने में मदद करेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन दिन को खूब इंजॉय करेंगे साथ ही सेहत भी बेहतर रहेगी।
लव पार्टनर को लेकर ओवर पजेसिव हो सकते हैं, तो वहीं जिन लोगों की विवाह की बात चल रही हैं उनका विवाह तय होने की संभावना है।
किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार जरूर कर लें, निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी, और अगर आप उस कार्य करने का मन बनाते हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, यदि कोई टेस्ट है तो उसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है बस अपने एंप्लॉयड को काम देने के साथ ही उनसे ठीक से बात भी करें।
बिजनेसमैन यदि निवेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो पहले मार्केट के अप्स-डाउन को ठीक से समझ लें।
आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के संपर्क में रहें ताकि एक दूसरे के बीच घुलना मिलना बना रहे।

Comments