AAJ KA RASHIFAL 6 July 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
6 जुलाई रविवार, देवशयनी एकादशी
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः16 तक एकादशी तिथि फिर द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः42 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, साध्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04ः01 के बाद वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बहस हो सकती है।
मेष राशि के पेरेंट्स मेष राशि वाली संतान की सेहत और सुरक्षा के लिए “ ऊँ हं हनुमते नमः मंत्र की एक माला का जप करें साथ ही हनुमान जी को सिंदूर, गुड़-चना चढ़ाएं और हो सके तो मंगलवार का व्रत भी करें।
साध्य योग के बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है।
बिजनेस के लिए समय अनुकूल है, जो भी डिसीजन लेंगे या कदम उठाएंगे उसमें सफल होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम दूर होगी, जिससे वो अपने-अपने फील्ड पर ध्यान लगा पाएंगे।
ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है।
वर्कस्पेस पर आप काफी प्रगति करेंगे। बॉस की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के ज्यादा स्टडी करने से सेहत का ग्राफ डाउन जा सकता है।
अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा, इसलिए बिना अहंकार को बीच में माफी मांग लें।
आपके स्वास्थ्य सितारे खराब हैं। मुंह के छालों के संकेत हैं।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ राशि के जातक “ऊँ अरुणाय नमः“ सूर्य नारायण भगवान के मंत्र की एक माला का जप 108 बार करें जिससे सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
इस संडे आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं। भावनात्मक उथल-पुथल से गुजरेंगे।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को अपेक्षित मुनाफा होने में आशंका है, मुनाफा कम होने से बिजनेसमैन मायूस भी होते हुए नजर आएंगे।
क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छे नतीजे और फायदा मिलेगा।
व्यापार में बहुत फायदा होने की संभावना है। हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे।
प्राइवेट सेक्टर रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन न केवल बॉस बल्कि वहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी अच्छे संबंध बनाकर रखने हैं।
कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
पैरों में चोट का संकेत मिल रहे हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस दौरान ट्रैक पर किसी से बहस न करें। अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में समर कैम्प आदि का लुफ्त उठाने के बाद अब पुनः अपनी स्टडी में जुट जाएं।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स के पढाई के तरीके में बदलाव से लाभ होगा।
मिथुन राशि के जातक बाहर निकलते समय हरी इलायची या मिश्री का सेवन करें यह उनके लिए हितकर रहेगा।
आपके स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी।
बिजनेस में निवेश कर सकते हैं, यदि कोई डील सस्ते दामों में मिल रही हो तो इसे हाथ से जाने न दें।
अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है।
किसी सरकारी काम में गलती होने से इंक्वायरी की भी आशंका है। यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं।
वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे। घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं।
संडे को फंडे बनाने के लिए परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स का स्वयं के फील्ड में कॉन्सन्ट्रेट करना मुश्किल होगा जो उनके लिए अच्छी बात नहीं है।
फिजूल की बातों में समय देने से अच्छा है कि महिलाएं पूजा पाठ भजन और कीर्तन करें।
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में समस्या आएगी।
डे स्टार्टिंग योग या हल्की एक्सरसाइज करें जिससे शरीर चुस्त और तनाव मुक्त रहेगा।
स्पोर्ट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा।
प्रेम प्रसंग में चल रहे युवाओं को क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि क्रोधी स्वभाव बढ़ती नजदीकी में दूरियां ला सकता है।
बात करें बिजनेसमैन की तो अधिक धन कमाने की उत्सुकता में अनावश्यक निवेश से बचें, किया हुआ निवेश आर्थिक हानि के रूप में सामने आ सकता है।
अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें। कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है। स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदायक रहेगा।
वर्कस्पेस पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है। संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं संडे का दिन खराब रहेगा।
स्टूडेंट्स अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने-अपने फिल्ड में भुगतना पड़ेगा।
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त की मदद करें।
सिंह राशि के जातक लाल वस्त्र या लाल वस्त्र में लिपटी सुपारी का प्रयोग करें यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, ज्यादा जानकारी के लिए आप अपनी कुंडली का किसी योग्य विद्वान पंडित से कुण्डली विश्लेषण अवश्य करवा लें।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है।
आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में रोमांस भरपुर रहेगा। आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी। व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड प्रचार-प्रसार की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में अपोजिट जेंडर से हो रही अनबन का दी एंड होगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है। आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।
स्टूडेंट्स अब्रॉड में रहने वाले फ्रेंड से गपशप करने में व्यस्त रहेंगे।
लव पार्टनर का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई दिशा देगा।
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
हेल्थ के मामले में आपको डेली मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा, इससे आप निरोगी रहेंगे।
आप अपने मन और बुद्धि का तालमेल ठीक रखें, ऐसा करना आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
र्स्पोट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में स्वयं को दूसरों से आगे रखने के लिए यदि कुछ नया करने पर विचार बना रहें है तो समय उपयुक्त है।
एंप्लॉयड पर्सन जो प्रमोशन चाहते है, उनकी विश कम्पलीट हो सकती है, इसलिए मेहनत पर फोकस करना है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे। पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
बिजनेस एक्स्टेंड के लिए पूंजी की आवश्यकता होगी, जिसमें किसी पुराने मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है। क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
आपको अपच और एसिडिटी से पीड़ित होने की संभावना है।
किसी घरेलु कार्य को लेकर सडनली टै्रवलिंग करनी पड़ सकती है।
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
तुला राशि कि जातक घर में हवा के प्रवाह का विशेष ध्यान रखें। साथ ही घर के स्थानों के रंग पर भी ध्यान दें। साथ ही घर को हमेशा सुगंधित बनाए रखें बेहतर फल प्राप्त करने के लिए वास्तु का ध्यान रखें।
इस संडे आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को फैमिली एंड फ्रेंड्स का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे वो ट्रैक पर बेहतर दे पाएंगे।
बिजनेसमैन का ओवरकॉन्फिडेंस उन्हें ऊपर उठाने की बजाय गिराने का भी काम कर सकता है, संतुलन बनाकर चलना जरूरी है।
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है।
साध्य योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी मैनेजमेंट का सही यूज करते हुए वर्कप्लेस के सभी आयामों पर संतुलन बनाकर चलें।
स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे जिससे वो स्वयं को एक अन्य से एक कदम आगे रखेंगे।
बात करें लव लाइफ की तो लवर के साथ काफी दिनों के बाद घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है।
आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी।
डे स्टार्टिंग आत्मविश्वास और आंतरिक शक्ति के लिए ईश्वर-गुरु का स्मरण करें।
आपको धर्म और कर्म दोनों ही आयामों में मन लगाकर रखना होगा, यदि पूजा स्थल की साफ-सफाई कर सके तो बहुत ही शुभ रहेगा।
हायर एजुकेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे स्टूडेंट्स को अपना पूरा समय स्टडी को देना चाहिए।
जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी। धैर्य रखें।
वर्कस्पेस पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है। विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं है। इस समय मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।
बात करें बिजनेसमैन की तो उनके लिए दिन समस्या पूर्ण हो सकता है, लेकिन आपको अपने धैर्य को कायम रखना है।
बिजनेसमैन एक नजर स्टॉक पर भी बनाए रखें, क्योंकि सडनली से स्टॉक शोर्टेज होने जैसी सिचुएशन का सामना भी करना पड़ सकता है।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा। आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे।
इस संडे को किसी प्रकार के तनाव को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिसि पर कंसंट्रेशन नहीं कर पाएंगे।
आप बहुत कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़े भाई से खुशखबरी मिलेगी।
धनु राशि के जातकों को संडे के दिन “ऊँ शर्वाय नमः“ सूर्य भगवान के मंत्र की एक माला का जप करना चाहिए जिससे आपको सूर्य भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
साध्य योग के बनने से व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है।
बिजनेसमैन के लिए नेटवर्क ही उनकी ताकत है, जिसको कायम रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने चाहिए।
यदि परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिले, तो उसे हाथ से जाने न दे, आज के दिन अपनों के साथ बिताया गया वक्त यादगार रहने वाला है।
स्टूडेंट्स को अपने फिल्ड में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा। आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य में न्यू टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए, टेक्नोलॉजी का यूज करने से आपके कार्य को रफ्तार मिलेगी।
ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है। आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
डाइजेशन गड़बड़ा सकता है।
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है।
स्टूडेंट्स अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
आप स्वस्थ और उत्साहित महसूस करेंगे।
बिजनेस में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा। मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।
बिजनेस में कुछ नया कार्य करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए शुभ रहेगा।
गवर्नमेंट से संबंधित किसी भी कार्य में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे। काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा।
परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा। चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी। यह समय परिवार को समर्पित करने का है। अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में ईमानदारी से काम करें, जिसकी तारीफ बॉस के साथ पूरा विभाग करता हुआ नजर आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर की सलाह पर गंभीरता दिखाते हुए उस पर कार्य करें, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्य में रुकावट आ सकती है।
कुम्भ राशि वाले जातकों को हाथी दांत या सफेद पत्थर की मूर्ति का प्रयोग अपने जीवन में करना शुभ फलदायक रहता है, संपूर्ण जानकारी के लिए आप अपनी कुंडली का विश्लेषण अवश्य करा लें।
इस संडे को पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
साध्य योग के बनने से किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा।
बिजनेसमैन द्वारा की गई मेहनत सार्थक साबित होती दिख रही है, आपको अधिक लाभ होने की संभावना दिख रही है।
कार्यक्षेत्र में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है। आलस बिल्कुल ना करें। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आपको आपका पसंदीदा कार्य करने के लिए कहा जा सकता है उन्हें अपने दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने स्ट्रेस को दुर भगाएंगे।
आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
स्पोर्ट्स एंड आर्टिस्ट के फील्ड में प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से एड करने के लिए ऑफर आ सकता है जिससे उनकी कुछ परेशानियों में कमी आएगी।
घर परिवार में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, इससे आपको भी सुकून को अनुभूति होगी।
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से जटिल मामले में समस्या आएगी।
डे स्टार्टिंग ब्रह्म मुहूर्त में उठना मानसिक स्पष्टता और आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।
स्टूडेंट्स कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं। डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे।
बात करें बिजनेसमैन की तो आपकी चिंताओं में वृद्धि हो सकती है, इसे अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर करने का प्रयास करें।
साझेदारी बिजनेस में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है। हालांकि इस समय कार्यक्षेत्र में अचानक बेहतरीन स्थिति बनेगी। किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें, वर्तमान समय में ऊर्जा का सही समय में प्रयोग करना बेहद जरूरी है।
कार्यक्षेत्र पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को छोटी-मोटी समस्याओं से घबराने की बजाय उनसे लड़ने का हौसला लाए, आपकी हिम्मत ही आपको चुनौतियों को पार करने में मदद करेगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते मिलेंगे, लेकिन रिश्ते की बात बढ़ाने में किसी तरह की जल्दबाजी न करें अच्छी तरह से छान-बीन करने के बाद ही रिश्ते की बात आगे बढ़ाएं अन्यथा आएं दिन हो रही अनहोनियां कहीं आपके जीवन का हिस्सा न बन जाएं कहीं आपके साथ न हो जाएं।

Comments
Post a Comment