AAJ KA RASHIFAL 28 July 2025 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 जुलाई सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः25 तक चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः36 तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र फिर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नहीं है। सुबह 10ः58 से रात्रि 11ः25 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे राहुकाल रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
स्टूडेंट्स अपने टीचर के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर करेंगे उस मेहनत का उचित फल मिल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट कम्पलीट करने के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहतन करनी पड़ सकती है।
काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है, ऑफिस में कामकाज को लेकर एक्स्ट्रा वक्त भी देना पड़ेगा।
ग्रहों की चाल यह इशारा करती है कि आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखेंगे, घरवालों के साथ कहीं बाहर खाना खाने की प्लानिंग बन सकती है।
लाइफ पार्टनर बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है, आपके एंप्लॉयड पर्सन आपके बिजनेस को अच्छे से प्रॉफिट मार्जिन तक लेकर जाएंगे।
बिजनेसमैन चल बिजनेस में कुछ चेंज करने का मानस बना रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
बात करें सेहत की तो दिन सेहत के मामले में आपके पक्ष में रहेगा, जिससे आपकी कुछ परेशानियां कम होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को फ्रेंड्स एंड किसी संस्था के द्वारा सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान लगाएंगे।
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर समस्या हो सकती है।
बिजनेसमैन अपने बिजनेस में कस्टमर सेटिस्फेकशन पर ध्यान दे वरना प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन को पहचान बनाने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए तैयार रहना चाहिए।
जल्दबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है आपको नुकसान हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को अलर्ट रहना होगा क्योंकि आप चुगलखोरों के चंगुल में फंस सकते है, वो आपके कार्य पर निगाह रख रहे है।
ग्रहण दोष के बनने से नौकरीपेशा लोगों के कामों में अचानक परेशानियां आ सकती हैं। अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
मैरिड लाइफ में परेशानियों का सिलसिला चलता रहेगा, दोपहर बाद कुछ राहत महसूस हो सकती है।
स्टूडेंट्स अपने अमूल्य समय को बेकार में बर्बाद न करें।
ग्रहों की चाल आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं के प्रति आगाह कर रही है क्योंकि दिन सेहत के लिए बेहद कमजोर है।
समय की स्थिति को देखते हुए आपको गुस्से व क्रोध की अपेक्षा धैर्य और संयम से परिस्थितियों को संभालने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से पराक्रम व साहस में होगी वृद्धि।
अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।
ग्रहों की चाल पक्ष में नजर आ रही है, बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे हासिल होंगे, कमीशन, परामर्श आदि जैसे व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की उम्मीद है।
बिजनेस में सफलता के लिए पैसों के मामले में स्वार्थी होना जरूरी है, आ रही समस्याएं सुलझ जाएंगी।
एंप्लॉयड पर्सन अपने टारगेट पर ध्यान दे, फोकस होकर काम करेंगे तो समय से पहले ही सारे काम कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली वर्क को सर्वोपरि रखें, उसके बाद अन्य कार्यों को अहमियत दें।
युवाओं को करियर संबंधी सफलता मिलेगी, साथ ही दूर-दराज में रह रहे लोगों से महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे।
परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने से नियुक्ति भी प्राप्त हो सकती हैं।
संतान को मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता हो सकती है, उन्हें आगे बढ़ने में पूरा सपोर्ट करें।
आपको कुछ नया सीखने की स्टार्टिंग कर सकते हैं, बातें जल्दी सीखने में आगे रहेंगे।
भाई-बहनों के साथ शाम के वक्त कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं या घर पर भी पार्टी प्लान कर सकते हैं।
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश करते समय सावधानी बरते।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी इवेंट में कंट्री, स्टेट, एंड पेरेंट्स का नाम रोशन करेंगे।
बिजनेस में मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें, क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है।
बिजनेसमैन उधारी संबंधी लेनदेन करते समय उसकी वापसी भी सुनिश्चित जरूर करने के बाद ही आगे बढ़े।
वर्कस्पेस पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा, इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा आप अपने कार्य पर पूरा ध्यान दें, दोपहर तक ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, सभी का साथ और सहयोग मिलेगा।
घर में किसी बुजुर्ग की सेहत की चिंता रहेगी और उनका ध्यान रखेंगे। घरेलू खर्च करेंगे और घर की स्थितियों का जायजा लेंगे।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे जो उनके उनके कार्य के प्रति निष्ठा को दर्शाता है।
बदलते मौसम को देखते हुए अपने खाने-पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें, ज्यादा पानी पीने की आदत डालें।
आपका अधिकांश समय रूठे पार्टनर को मनाने में व्यतीत हो सकता है, अंत में पार्टनर का गुस्सा भी छूमंतर हो जाएगा।
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढेगा।
शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे और लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए उनके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करेंगे।
परिध योग के बनने से बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे।
बिजनेसमैन की अनुभवी व्यक्ति से भेंट होगी, उनकी मदद और उपस्थिति से आपके रुके हुए काम बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कार्य नए तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए, जिससे कम समय में ज्यादा काम तो होगा ही है, साथ ही काम में रुचि भी बढ़ेगी।
वर्कप्लेस पर कार्य शुरुआती तौर पर कुछ कठिन प्रतीत हो सकता है, लेकिन थोड़ी बाद से कार्य आसान लगेंगे।
स्टूडेंट्स काफी कॉन्फिडेंट नजर आएंगे, लेकिन आप ओवर कॉन्फिडेंस से दूरी बनाकर रखें तो आपके लिए और भी बेहतर रहेगा।
पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, सबका साथ मिलेगा और साथ में समय भी व्यतीत करेंगे।
जोड़ों में दर्द से आप परेशान रहेंगे।
आपको मानसिक तौर पर स्वयं को एक्टिव रखना होगा, इसके लिए वह इंटरेस्टिंग नोवल, मैगजीन एंड पजल भी सॉल्व कर सकते है।
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से लीगल कॉम्प्लिकेशन हो सकता है सावधानी बरते।
स्पोर्ट्स पर्सन को उनके गलत व्यवहार के चलते किसी टूर्नामेंट से बाहर निकाला जा सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस के कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए प्लानिंग बनाकर अपने काम पूरे करें।
सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की दखलंदाजी ना करें तथा पार्टनरशिप संबंधी बिज़नेस में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
लाइफ पार्टनर एंड पेरेंट्स के साथ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होने की आशंका है।
वर्कप्लेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस से संबंधित पेपर्स को सुव्यवस्थित तथा कंप्लीट रखें।
अकाउंट रिलेटेड कार्य करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को ध्यान के साथ काम करना होगा।
ग्रहण दोष के बनने से परिवार में बिखराव जैसी स्थिति बन सकती है।
स्टूडेंट्स के विदेश जाने की प्लानिंग देशों के आपसी विवाद के चलते कैंसिल हो सकती है।
सेहत का ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है।
समय की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहना है क्योंकि घनिष्ठ मित्र के साथ कुछ बातों को लेकर नोक झोंक होने की आशंका है।
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
परिध योग के बनने से सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में आपको बहुत सफलता मिलेगी, साथ ही किसी अन्य कम्पनी के साथ बिजनेस एग्रीमेंट आपके लिए लाभदायक रहेगा।
बिजनेसमैन को वित्तीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है, बाहरी व्यक्ति से मदद के लिए कहने से पहले घर पर बात जरूर करें, पिता से सलाह और सहयोग दोनों ही मिलने की संभावना है।
गवर्नमेंट जॉब के लिए तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को खुशखबरी मिल सकती है।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा, आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप हो जायेगा।
एंप्लॉयड पर्सन पर सीनियर की और वर्कलोड बढ़ सकता है, काम की अधिकता के चलते निर्धारित समय से ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
घरेलू काम के सिलसिले में दिन मजबूत है, प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय कोई खुश करने वाली बात करेगा।
स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर व्यस्त रहेंगे जिससे वो अपनी स्टडी पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे।
बात करें सेहत की तो आपको बाहरी खान-पान को अवॉइड करना होगा।
प्रॉब्लम को लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ शेयर करें, उनकी एडवाइस आपके काम आएगी।
पारिवारिक और सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ेगा, धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे।
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
सेहत अच्छी रहेगी लेकिन फिर भी आप ज्यादा मसालेदार भोजन का सेवन न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे, आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे, फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से आपको उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है।
पार्टनरशिप बिजनेस में डे स्टार्टिंग अच्छी न होने से बिजनेसमैन कुछ परेशान नजर आएंगे, बिजनेस में इस तरह की स्थिति का बनना आम बात है इसे लेकर परेशान न हो।
ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद विवाद में ना पड़े, स्टाफ तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को गवर्नमेंट की ओर से मान सम्मान मिलने की प्रबल संभावना है।
ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है।
पर्सनल लाइफ में खुशियां भरी रहेगी लाइफ पार्टनर आपको कोई खुशखबरी सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट फ्रेंड्स के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर मस्ती करने जाएंगे।
महिलाओं को जीवनसाथी के साथ ससुराल पक्ष का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा।
लाइफ पार्टनर के करियर एंड हेल्थ को लेकर कुछ परेशान हो सकते है, वर्तमान समय में उन्हें आपके सपोर्ट की जरूरत है।
संतान के साथ मित्रवत व्यवहार करें, अच्छी पैरेंटिंग की सोच से आप कुछ ज्यादा सख्त हो सकते हैं।
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, साथ ही पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं।
बिजनेसमैन हर एक एंट्री को नोट डाउन जरूर करें, क्योंकि हिसाब-किताब के वक्त कुछ जरूरी मदें छूटने की आशंका है।
आपके लिये अन एक्सपेक्टेड धन लाभ के योग बना रहे हैं, जरूरत अनुसार काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है, कोई महत्वपूर्ण और फायदेमंद ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी वर्किंग स्टाइल से खुश न होने पर जॉब चेंज करने का प्लान बना सकते हैं, ऐसे विचारों को फिलहाल के लिए टालना ही उचित होगा।
परिध योग के बनने से दाम्पत्य जीवन में आपकी लाइफ शानदार गुजरेगी।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ गपशप में अपना समय बर्बाद करेंगे।
सेहत बिगड़ सकती है। बाहर खाना खाने से परहेज करें।
लव पार्टनर यदि मिलते हैं तो दूसरों की बातों पर चर्चा करने के बजाय आप लोग अपनी बातें शेयर करें और उस पर चर्चा करें।
आप पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, अपने साथ आस-पास के लोगों में भी पॉजिटिव एनर्जी भरने के प्रयास में सफल होंगे।
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामलों में रुकावट आएगी।
ग्रहण दोष के बनने से व्यावसायिक गतिविधियों के प्रति लापरवाही और आलस्य बिल्कुल ना करें।
बिजनेसमैन के लिए यात्रा के लिए योग बनेंगे, लेकिन आपके लिए यात्रा को स्थगित करना ही उचित होगा, क्योंकि कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं, इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें।
लाइफ पार्टनर के साथ मजाक करना भारी पड़ सकता है, मजाक का असर इतना गहरा होगा कि वह आपसे बात करना भी बंद कर सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की लापरवाही को लेकर बिजनेसमैन कुछ परेशान नजर आ सकते हैं। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के काम पर बॉस की पूरी नज़र है, इसलिए काम में कोई गलती न हो इस बात का आपको पूरा ध्यान रखना है।
मैरिड लाइफ में प्यार तो रहेगा लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बातें होंगी, जो आपके प्रिय आप से छुपा सकते हैं, जिससे आपके बीच दूरी बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी कम और एंटरटेनमेंट ज्यादा करते हुए नजर आ सकते हैं, जिसका अफसोस उन्हें आने वाले दिनों में होगा कि काश स्टडी कर लेते।
नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी इवेंट में डोप टेस्ट के मामले में फंस सकते है, जिससे उनका करियर बर्बाद होने की कगार पर आ जाएगा।
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में कुछ बदलाव से लाभ होगा।
ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा साथ ही ऑफिस से संबंधित काम ज्यादा रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन जो अपनी वाणी के माध्यम से पैसा कमाते हैं उनके लिए दिन अनुकूल है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अब से टाइम-टेबल के अनुसार स्टडी करनी चाहिए, टाइम-टेबल में रिवीजन के लिए कुछ टाइम ऐड करें।
परिवार में दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, पारिवारिक वातावरण को प्रफुल्लित बनाए रखें, यदि संभव हो तो डिनर करने बाहर जाएं।
बिजनेस में कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बनेगी, समय का भरपूर सदुपयोग करें।
व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है, ये वक्त अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने में बीताएं करें, निकट भविष्य में इससे आपको फायदा होगा।
भाई बहन अपनी किसी समस्या को आपके सामने रखेंगे, जिसे दूर करने का प्रयास आप करेंगे।
जिनकी अभी हाल ही में करियर की स्टार्टिंग हुई है, उन्हें पूरी ऑनेस्टी एंड हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क से काम करने चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन की किसी एक्टिविटी को लेकर दूर ट्रैवलिंग करने की संभावना बनेगी।
बात करें सेहत की तो आप पेट दर्द की शिकायत से परेशान रहेंगे।
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा।
परिवार में लम्बे समय से चल रही लड़ाई अब खत्म होगी जिससे परिवार में शांति का माहौल बनेगा, शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खुशी से रहेंगे और जीवनसाथी का रोमांटिक होना आपसे कुछ खर्चे करवाएंगे।
बिजनेसमैन कस्टमर के फीडबैक को अनदेखा करने से बचें, कस्टमर की ओर से मिले फीडबैक से कार्य में सुधार लाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन बिजनेस में इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें, पब्लिक रिलेशन को और मजबूत बनाएं, समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
समाज में एक जिम्मेदार और सौम्य व्यक्ति की छवि बने, युवाओं को ऐसे कार्यों को करने के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन अपने आत्मविश्वास को प्रबल रखें, परिस्थिति चाहे जैसी भी हो अपनी हिम्मत और हौसला बनाए रखें।
वर्कप्लेस पर अपने इंपोर्टेंट प्रॉजेक्ट को बहुत अधिक संभाल कर रखें, ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से सीनियर से सराहना मिलेगी, भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन मध्यम फलदायक रहेगा।
मुश्किल समय में लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, उनकी सलाह और सहयोग चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा का काम करेगी।
सेहत कमजोर रहेगी, इसलिए जरूरत पड़े तो दवाई जरुर लें, नहीं तो परेशानी हो सकती है।

Comments
Post a Comment