AAJ KA RASHIFAL 10 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
10 अगस्त, सोमवार, श्रावण मास द्वितीय सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः01 तक श्रावण कृष्ण द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 12ः27 तक आर्द्रा नक्षत्र फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मी योग, वज्र योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मिथुन राशि मंक रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटो की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेस में पैसों से संबंधित स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा कदम उठाए जा सकते हैं, अपने काम के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान दें।
बिजनेसमैन आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
आलस से दूर रहकर प्रयास करें, जब तक किसी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते, तब तक काम की शुरुआत न करें।
एंप्लॉयड पर्सन को नए पद की प्राप्ति हो सकती है और जिन्हें पहले से नया ओहदा मिल गया है, वह इसकी गरिमा को ध्यान में रखकर ही कार्य करें।
ऑफिस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
परिचित व्यक्ति से विवाह संबंधित प्रपोजल प्राप्त होगा।
स्टडी को लेकर स्टूडेंट का मन कुछ विचलित हो सकता है, जिसके लिए उन्हें ध्यान का सहारा लेना चाहिए नियमित रूप से मेडिटेशन जरूर करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से करते समय सावधानी बरतें।
व्यवसाय संबंधी निवेश करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है, हालांकि आपकी मेहनत और परिश्रम के अनुकूल परिणाम मिलने का समय आ गया है, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, परंतु अभी निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।
बिजनेस में ऑनलाइन गतिविधियों तथा मीडिया द्वारा कई शानदार जानकारी मिलेंगी, कुछ न्यू टेक्नोलॉजी का यूज करके आप अपने दिनचर्या को और अधिक व्यवस्थित करेंगे।
बिजनेस में आप जितना मन को शांत रखकर काम करने की कोशिश करेंगे, उतनी आसानी से बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए संभव हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के काम से बॉस खुश होने के साथ ऑफिस के दूसरे लोगों के लिए आपको मिसाल के तौर पर बताएंगे।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
आप अपनी आवश्यकता अनुसार किसी जरूरतमंद की मदद करें, किसी व्यक्ति को मीठे का दान करें, आपके सौम्य व्यवहार को देखते हुए लोग आप पर भरोसा करेंगे, वहीं व्यक्तिगत रिश्ते भी मजबूत होते नजर आएंगे।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक-विकास होगा।
बिजनेसमैन को कस्टमर को लुभाने के लिए नये-नये तरीके अपनाने चाहिए, जो फ्यूचर में बिजनेस एक्स्टेंड में सहायक होंगे।
समय की परिस्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को धन लाभ होने की संभावना है, जिससे आपकी फाइनेंशियल कंडीशन में कुछ सुधार होगा।
एम्प्लॉइड पर्सन का वर्कप्लेस पर बेहतर प्रदर्शन सीनियर की नजर में आपकी अच्छी तस्वीर प्रस्तुत करेगा।
वज्र, लक्ष्मी योग का साथ मिलने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा एंजॉय करेंगे।
लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद बढ़ेगा, समाजिक कार्यक्रम में नए लोगों से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं, घर को सजाने संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है।
स्पोर्ट्स पर्सन का कॉन्फिडेंस यदि वीक पड़ रहा है तो उसे स्ट्रांग करें क्योंकि यही कॉन्फिडेंस आपके बिगड़े हुए कार्यों को सफल करेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बिजनेस में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है, अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें, व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें।
बिजनेसमैन का सारा समय सामान के रखरखाव में बीत सकता है, जिसके चलते अन्य काम अटक सकते हैं।
एम्प्लॉइड पर्सन के वर्कप्लेस पर कुछ उलझे हुए काम आ सकते है, जिनको पूरा करने के लिए आपको दिमाग का जोर भी लगाना पड़ सकता है।
एम्प्लॉइड पर्सन एडवांस में कार्य करने का प्रयास करें, क्योंकि सडनली से आपको किसी कार्य के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी, आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप जोश में होश गवा सकते हैं, इसलिए सोच समझकर ही सारे कार्य करें और धन के अतिरेक खर्च से भी बचें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का ध्यान रखें।
वित्तीय सहायता के रूप में बिजनेसमैन के लिए कई द्वार खोल सकती है, यदि आप लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो संभावना है कि आपको लोन मिल जाएगा।
किसी पूर्व नियोजित शुभ कार्य की स्टार्टिंग कर रहे हैं, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें।
वर्कस्पेस पर आपका पूरा ध्यान भविष्य पर रहेगा, इस कारण कठिन काम करते समय आत्म विश्वास बना रहेगा, अपने काम और क्षेत्र में पारंगत होने के लिए ट्रेनिंग लेने की कोशिश करें, एक आश्चर्यजनक वित्तीय लाभ के योग है।
एम्प्लॉइड पर्सन कार्य के प्रति सजगता दिखाएं तो वहीं दूसरी ओर ऑफिस में गॉसिप करने वाले लोगों से भी दूर रहें।
करियर के फील्ड में एक्टिव लाइफ पार्टनर के प्रमोशन की प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं।
स्टूडेंट्स को अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
आपको बेस्ट फ्रेंड्स एंड वेलविशर के साथ बहुत ही संयम भाषा में बात करें, अपशब्द तो किसी भी कीमत पर न निकालें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
बिजनेसमैन कस्टमर की डिमांड एंड फीडबैक को ध्यान में रखते हुए स्टॉक स्टोर करने का प्रयास करें।
वज्र, लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेसमैन को गवर्नमेंट फील्ड से लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन लोन लेने के बजाय अपनी पूंजी का ही उपयोग कर बिजनेस की प्रगति को रफ्तार देने की प्रयास करें और कमाने के बाद पूंजी में ही जमा कर दें।
वर्कप्लेस के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे, साथ ही आप यह ध्यान रखें कि आप किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं।
एम्प्लॉइड पर्सन के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं, इसलिए इस समय का उचित उपयोग करें, कोवर्कर और परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।
पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलंदाजी ना करें, घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होना और आपसी विचारों का आदान प्रदान करना दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
बिजनेसमैन दूसरों की सुनकर ही भरोसा न करें जब तक आप स्वयं निरीक्षण न करें तब तक कोई भी कदम उठाने से बचें।
बिजनेसमैन के पुरानी समस्याओं का अब अंत होगा जिसके चलते वह एक नई शुरुआत कर सकेंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन का मैनेजमेंट शानदार रहेगा, एनिमी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे, तो वहीं ध्यान रखने वाली बात यह कि स्वभाव में कठोरता न आने पाएं।
काम की अधिकता की वजह से मानसिक तनाव रहेगा, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या भी बढ़ सकती है।
धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
लाइफ पार्टनर से सहयोग मिलेगा, अनमैरिड के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है, मैरिड लाइफ में आनंद ही आनंद होगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल से अशुभ समाचार मिल सकते है।
बिजनेस में दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां भी आ सकती है, धीरे-धीरे सब व्यवस्थित होता जाएगा, परंतु जल्दबाजी तथा इमोषन में कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन ना ले, इसकी वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है।
बिजनेसमैन समझदारी के साथ नियमों के आधार पर काम करें अन्यथा विवाद होने पर मामला कोर्ट कचहरी तक भी जा सकता है।
ऑफिस में कोवर्कर यदि आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट करें तो धैर्य से काम लें, उत्तेजित हो कर झगड़ा करने की कतई जरूरत नहीं है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन को इस समय अपनी रिर्टन स्किल को और बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अभी तक स्टडी को लेकर सीरियस नहीं थे वे अभी से ही सीरियस हो जाएं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं.2, अनलक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लव व फैमेली लाईफ में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेस में भाग्य साथ देगा जिसके चलते बड़े लाभ वाले सौदे होंगे और अपेक्षा से भी ज्यादा आमदनी हो सकेगी।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे, वे कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन से बॉस अगर अधिक परिश्रम की इच्छा रखते हैं, तो खुद भी पहल कर उन्हें खुद के लिए भरोसा जगा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर डिसेंट बिहेवियर ही रखें और सीनियर एंड कोवर्कर के प्रति रिस्पेक्ट का भाव प्रदर्शित करें।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे, एक जटिल समस्या को हल करेंगें।
स्टूडेंट्स एग्जाम में बेहतर मार्क्स लाकर अपने घर के बड़े लोगों को खुश करेंगे, सभी का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
आप अपनी मां और बहन के कारण लाभ प्राप्त करेंगे, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा, चीजें सुखद और हंसमुख रहेंगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.7, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओ की शत्रुता को कम करे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन को पिता जी से बिजनेस की बारीकियां समझने की कोशिश करें, उनकी सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय संबंधी किसी भी यात्रा को अभी स्थगित रखें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बन रही है।
बिजनेसमैन यदि बिजनेस के लिए लोन लिया है, तो उसको उसी काम में लगाएं, कई बार वित्तीय संस्था ऑडिट करने भी आ जाती है।
एम्प्लॉइड पर्सन की ऑफिस में चल रही प्रॉब्लम धीरे-धीरे समाप्त होंगी, ऐसे में आपको मैनेजमेंट से जुड़े कार्यों में अधिक ध्यान देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन के कॉन्फिडेंस में वृद्धि होने से काम अच्छी तरह से पूर्ण कर सकेंगे, तो वहीं ऑफिस की ओर से दूसरे शहरों का काम संभालने की भी बात की जा सकती है।
वर्कस्पेस पर सहकर्मियों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा।
अपनी महत्वपूर्ण फाइलें व दस्तावेज संभाल कर रखें।
दाम्पत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से तनाव रह सकता है, इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर ऑफ वाइट, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
ग्रहो का साथ मिलने से बिजनेस में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
वज्र, लक्ष्मी योग बनने से मार्केट से रुकी हुई कोई पेमेंट आदि अचानक मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरा करने में आसानी रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन प्रतिभा को रोजमर्रा के कामों में निखार लाने के लिए नित्य ही प्रयास करते रहें दोपहर बाद वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है।
एम्प्लॉइड पर्सन को ऑफिषियली ट्रेवलिंग के करने के बाद वापस ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
आप ओवर कॉन्फिडेंस होकर कोई भी कमिटमेंट करने से बचें, खासतौर पर लव रिलेशन में अन्यथा बाद में पार्टनर एक ही बात पकड़कर बैठ सकती है।
समय कम बचा है इसलिए कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स याद करने का काम अभी से शुरू कर दें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.1, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख सुविधाओं में कमी आएगी।
बिजनेस में आप अपनी कार्यशैली व योजनाओं को सबके आगे शेयर ना करें, कुछ लोग स्वार्थ की भावना से इसका नाजायज फायदा उठा सकते हैं, बिना सोचे समझे कोई भी इम्पोर्टेंट डिसीजन ना ले, अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखें।
बिजनेसमैन को सही समय और सिचुएशन का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की कोकर्वर के संग विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे लेकर आपको हर हाल में बचना चाहिए।
वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर कंट्रोल रखें, आप अपनी आजादी को जिए लेकिन दूसरों की आजादी का हनन न करें।
स्टूडेंट्स को यदि स्टडी में कठिनाई महसूस हो रही है, तो उन्हें टीचर से एक्स्ट्रा क्लास के लिए बात कर लेनी चाहिए।
आपके लाइफ पार्टनर थोड़े परेशान रह सकते हैं, आपको उनके दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment