AAJ KA RASHIFAL 1 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
1 अगस्त शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः08 तक श्रावण कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः45 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
विकेंड एंड मंथ स्टार्टिंग रिटेल और होलसेलर दोनों के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ बिक्री वाला रहेगा, नया स्टॉक मंगाना फायदेमंद होगा।
गवर्नमेंट कांट्रेक्टर अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश में जुट जाएंगे, अगर आप यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपके लिए बेहतर नहीं रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन यदि करियर के क्षेत्र में भी अपना परचम लहराना चाहते हैं, तो उन्हें काम और आराम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, जिससे सभी चीजें व्यवस्थित रूप से चल सकें।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपने काम को लेकर ज्यादा केंद्रित रहेंगे और ऑफिस में अपनी स्थिति को कैसे बढ़िया बनाया जाए, इस पर ध्यान देंगे, काम की जगह नए लोगों से परिचय होने की वजह से नए अवसर की जानकारी आपको प्राप्त हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके करियर में स्थिरता प्राप्त होती हुई नजर आएगी लेकिन बड़े लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करने के बाद भी किसी निर्णय तक पहुंच पाना संभव नहीं होगा।
घर पर पार्टी का माहौल बन सकता है, आप लाइफ पार्टनर के लिए या लाइफ पार्टनर आपके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, चुनौतियों को पार करने के बाद ही सफलता हासिल होती है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
बिजनेसमैन यदि आप कोई नया शोरूम या ऑफिस खोलने का मन बना रहे हैं, तो आज डील फाइनल करने के लिए दिन सर्वोत्तम है।
बिजनेस में स्थिति लाभदायक तो नहीं है, परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा।
इस वीकेंड पर अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं इन्वेस्टमेंट करने की ना सोचे।
बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए काफी विचार-विमर्श करेंगे। इसके लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन सौम्य और मधुर व्यवहार रखें, जिससे लोग कोवर्कर एंड सीनियर आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे और आपकी बातों को महत्व भी देंगे।
टारगेट बेस्ड एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, कम समय में टारगेट पूरे होने की संभावना है।
कोर्पोरेट मीटिंग में एंप्लॉयड पर्सन को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा और आपका आत्मसम्मान तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
वहीं शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में कुछ कमियों को नजरअंदाज करने की कोशिश करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी और लक्ष्य को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते है साथ ही निंदा से घबराएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
बिजनेस में आप अपने दोस्तों से मिलकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे, जिसमें आप कुछ हद तक सफल भी होंगें दिन आपको खुशी देगा।
शोभन योग बनने से कोई नया ऑर्डर या डील फाइनल हो सकती है साथ ही आज बिजनेसमैन जो भाग्य पर भरोसा करेंगे उससे उन्हें लाभ भी होगा लेकिन कुछ कामों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका सोचा हुआ समय व्यर्थ हो सकता है।
इस वीकेंड पर अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आप कोर्ट के बाहर ही अपोजिट पार्टी से मिलकर आपसी सहमति के लिए वार्तालाप कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को बहुत ही शालीनता के साथ पूरा करने में फोकस करना चाहिए।
आईटी और बैंकिंग सेक्टर रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को कोई नया और बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने का मौका मिल सकता है जो उनका ड्रिम प्रोजेक्ट था।
पर्सनल लाइफ खुशी से भरा रहेगा, लाइफ पार्टनर कोई गुड न्यूज सुना सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छी होगी।
स्टूडेंट्स फ्रेंड्स के साथ पुरानी यादें ताजा करने के लिए घूमने फिरने में ज्यादा वक्त लगाएंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में न होने से बिजनेसमैन के स्टॉक मिसमैच होने के कारण कस्टमर के सामने किरकिरी हो सकती है।
बिजनेस में कुछ धन संबंधित परेशानियां आ सकती है, बिजनेस के सिलसिले में आप मजबूती से डटे रहेंगे।
बिजनेस में यदि अप्स-डाउन की सिचुएशन चल रही है, तो इस समय सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, सहयोग ही मुश्किलों से बाहर निकलने में मदद करेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से कोवर्कर की आपसी खींचतान में आज तुम्हें बलि का बकरा बनाया जा सकता है, चुप रहना ही समझदारी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में बॉस के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे, यदि वह किसी कारण आप पर क्रोधित होते हैं तो भी शांत ही रहें।
रोजगार के क्षेत्र में एक्टिव पर्सन के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, ऐसे में आपको अपनी चतुराई से समस्याओं से बाहर निकलने का प्रयास करना होगा।
आपको इस समय समझदारी से बात करने और काम लेने की जरूरत है, जल्दबाजी और आवेश में आकर काम करने से बचें।
सितारों की चाल इशारा करती है कि आप अपने प्रेम जीवन को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय सावधानी रखें चोट लगने की संभावना बन रही है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है। बिजनेस में किसी पुराने प्रॉडक्ट् को नए तरीके से रिलॉच कर रहे है तो आज सुबह 10ः53 से रात्रि 11ः08 तक मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी आपके लिए बेहतर नहीं रहेगा।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को आज बड़ा विदेशी आर्डर मिलने के योग हैं, धन लाभ निश्चित है।
बिजनेस में आज भारी बिक्री देखने को मिलेगी, मार्केट में पार्टी के साथ आपकी ट्यूनिंग शानदार रहेगी।
आप अपनी प्लानिंग दूसरों से शेयर न करें, रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है।
वर्कप्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, मैनेजमेंट आपके किसी बड़े सुझाव को लागू कर सकता है, जिससे आपकी पोजीशन मजबूत होगी।
सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को यदि ऑफिस की ओर से उनके कार्य के अतिरिक्त नए कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है तो उसे लेने से इंकार न करें।
आपको ऑफिशियल मीटिंग को लेकर टूर पर जाने का अवसर मिल सकता है, अभी से अपनी पेकिंग स्टार्ट कर लें।
फ्रेंड्स और फैमिली के साथ विकेंड पर कहीं पिकनिक या धार्मिक स्थान पर जाने की प्लानिंग बन सकती है, वहां दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताएंगे, परिवार की किसी समस्या को सुलझाने में आप पूरी कोशिश करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
विकेंड का दिन बिजनेसमैन के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, दोपहर बाद फायदेमंद रहेगा, आपको अच्छा धन प्राप्त करने का कोई बड़ा मौका हाथ लग सकता है।
शोभन योग बनने से बिजनेसमैन विरोधियों पछाड़ते हुए उन पर भारी पड़ेंगे।
आसानी से अपेक्षित पैसा प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है, फिलहाल समय आर्थिक कामों के लिए सकारात्मक नजर आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन के करियर को आज नई उड़ान मिलेगी, सैलरी हाइक की बात बन सकती है।
काम के सिलसिले में दिन मजबूत है, मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी सीनियर के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को मार्केटिंग रिलेटेड नई बातों को सीखना जरूरी है, तभी आप काम का विस्तार कर सकेंगे और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
जिस प्रकार पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करते हैं, उसी प्रकार आप भी उनकी भावनाओं का आदर करना सीखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशी के पल लेकर आएगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
न्यू टेक्नोलॉजी या ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस को बढ़ाने का फैसला बहुत सटीक और मुनाफा देने वाला रहेगा।
बिजनेस में दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा, कस्टमर को अटेªक्ट करने के लिए कुछ न्यू स्कीम और ऑफर निकालने चाहिए, ऐसा करना निश्चित रूप से आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
बिजनेसमैन की कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी, लेकिन उससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नौकरी पेशा लोगों के लिए भाग्य साथ खड़ा नजर आएगा जबकि इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की समस्याओं को सुलझाने में स्वयं की परेशानियां बढ़ा सकते हैं, हालातों को ध्यान में रखते हुए कभी-कभी स्वार्थी बनना भी जरूरी होता है।
पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा, फैमिली के साथ किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
ई-कॉमर्स या वेबसाइट के जरिए व्यापार करने वालों का अकाउंट आज हैकिंग या टेक्निकल प्रॉब्लम का शिकार हो सकता है।
बिजनेस में किसी भी प्रकार का इन्वेस्ट करने से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य लें लें, अन्यथा पछतावे के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा।
बिजनेसमैन उचित मूल्य पर ही सामान बेचें, जरूरत से ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर में कस्टमर छूट भी सकते हैं।
आप समय रहते संगत में सुधार कर लें, अन्यथा गलत संगत के चलते आप भी बुरी आदतों को सीख सकते हैं।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन टारगेट के प्रेशर में आकर अपनी जॉब चेंज या छोड़ने का मन बना सकते हैं।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की सीक्रेट इंर्फोमेशन किसी से शेयर न करें नहीं तो फेलियर के भागी बनने में देर नहीं लगेगी।
व्यस्तता के चलते लाइफ पार्टनर के साथ बनाए गए प्लान को केंसिल करना पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान कोच से फटकार लग सकती है, जो उनके भले के लिए ही रहेगी।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अपने एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा, पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा, खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
बिजनेसमैन शुद्ध धन को ही वरीयता दें, दो रोटी कम ही सही लेकिन ईमानदारी की होनी चाहिए।
आपको जन कल्याण के कामों में योगदान देना चाहिए, जरूरतमंद की मदद करें, अपने साथ के लोगों को भी प्रेरित करें।
एंप्लॉयड पर्सन को सैलरी से ज्यादा काम को महत्व देना है, क्योंकि वर्तमान समय सीखने के लिए है, हुनर को निखारने का प्रयास करें।
नौकरी पेशा लोगों को करियर के फील्ड में आगे बढ़ने के लिए प्लानिंग करनी चाहिए, जिसके लिए आप को समय अधिक देना पड़ सकता है।
किसी परिचित के यहां से शुभ कार्य में सम्मिलित होने का निमंत्रण आ सकता है।
स्टूडेंट्स समय का सदुपयोग करें, खाली बैठे हैं और यदि कुछ समझ में नहीं आ रहा है तो आप ई-बुक का भी सहारा ले सकते हैं।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
टैक्स संबंधी कोई मामला आने वाले दिनों में उलझ सकता है, इसलिए किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह करना जरूरी है।
बिजनेसमैन के कोई बड़ा कांट्रैक्ट साइन हो सकता है, बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी होगी।
हार्ड वर्क बिजनेस को बढ़ाने का एकमात्र मूल मंत्र है, जिसे आपको भी अपनाना चाहिए।
पेरेंटल बिजनेस करते है तो उनकी बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम दूर होती नजर आ रही है।
सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति दें, इस समय आपका सामाजिक नेटवर्क को मजबूत करना जरूरी है।
एंप्लॉयड पर्सन पर टीम को लीड करने की रेस्पोंसिबिलिटी है, वह उसे ईमानदारी से निभाने का प्रयास करें।
कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल भी हो सकती हैं, काम के सिलसिले में आपका दिनमान अच्छा है।
शोभन योग बनने से आपने जो मेहनत की थी, उसका फल मिल सकता है साथ ही वर्तमान समय में की गई मेहनत के निकट भविष्य में आपको इसके उचित परिणाम हासिल होंगे।
इस वीकेंड पर आप प्यार भरी बातों से अपनों का दिल लगा कर रखने में सफल होंगे।
स्टूडेंट्स फैमिली मेंबर के साथ दिल खोलकर अपनी बातें करें, ताकि वो उसमें आ रही समस्या को दूर करने में साथ दे सकें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।
बिजनेस में आप अपनी किसी कमजोरी पर काबू करने का प्रण ले सकते है, जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन बेहतर होगा, धन का आगमन होगा, धन को सही जगह इन्वेस्ट करने की प्लानिंग बनानी होगी।
शोभन योग बनने से इस विकेंड समय आपके पक्ष में नजर आ रहा है, इसलिए आपके पास पैसा आ सकता है।
आप जनसेवा और सामाजिक कार्य से जुड़े हैं उन्हें कार्य के बदले में सरकार द्वारा मान सम्मान प्राप्त होने की संभावना है।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर के फील्ड में डेडिकेषन की भावना रखनी होगी अर्थात टारगेट के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने पर ही सफलता हासिल होगी।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ मेलजोल बनाकर चलें और हां यदि किसी का बर्थडे है तो हैप्पी बर्थ डे विश करना न भूलें, उन्हें अवश्य ही विश करें।
अपने किसी सीनियर से ऑफिस से बाहर मिलने का प्लान बन सकता है।
परिवार के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी, साथ ही कई कार्य भी संपन्न होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए दिन खुशनुमा रहेगा कोई खुश करने वाली खबर मिल सकती है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी। बिज़नेस पार्टनर आज तुम्हारी किसी नई स्कीम का विरोध कर सकते हैं, जिससे मीटिंग बिना किसी फैसले के खत्म हो जाएगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन कमजोर कहा जा सकता है क्योंकि सितारे आपके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं, सबसे ज्यादा आपको अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, मानसिक तनाव से जूझते हुए आप आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन समझदारी से काम लें और खासतौर पर मार्केट में किसी से भी झगड़ा या वाद-विवाद करने से बचें।
ऑफिस में आज तुम्हारी ईमेल की कोई गलत लाइन बॉस को इतनी चुभ सकती है कि तुम्हें सीधे केबिन में तलब किया जा सकता है।
ऑफिस में वर्कलोड बढ़ने पर क्रोध नहीं जाहिर करना है इस बात का खास ध्यान रखें, अन्यथा इस बात की शिकायत बॉस तक पहुंच सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन दूसरों की व्यर्थ की बातों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, उनकी बातें आपके मन को भटका सकती है।
घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है।
स्टूडेंट्स स्टडी पर फोकस नहीं कर पाएंगे, उनका गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मानहानि कर सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment