AAJ KA RASHIFAL 24 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
24 अगस्त, सोमवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः28 तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र फिर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, प्रीति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मध्य रात्रि 03ः06 के बाद मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
प्रीति योग बनने से बिजनेस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
व्यवसाय में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी।
सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दूर रहें।
करियर में स्टेबिलिटी के लिए आज किसी नए प्रोफेशनल कोर्स या सर्टिफिकेशन के बारे में सोचना आपके फ्यूचर को सिक्योर करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन सेहत के मामले में आप चैन से रहते हुए अपने कार्य पर ध्यान लगाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पर पॉजिटिव थिंकिंग रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
जिन लोगों की परिवार में रिश्ते की बात चल रही है, उनका रिश्ता तय होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपना 100 प्रतिशत देने में सफल होंगे।
लक्की कलर ब्लू,लक्की नं.3, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बिजनेसमैन को सफलता हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी, तय मान लें कि बिना परिश्रम कोई भी सफलता हाथ नहीं लगने वाली है।
व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालने की कशमकश की कोशिश में लगे रहेंगे।
पेपरवर्क में कोई भी ढिलाई बिजनेसमैन को भविष्य में कानूनी पड़पंचों में डाल सकती है।
व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे, बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर और बॉस के द्वारा किसी प्रॉजेक्ट्स में डीले करने पर सुनना पड़ सकता है।
आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे, संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.1, अन लक्की नं.5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ यादो भरे पल बिताए।
बिजनेसमैन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को एंप्लॉयड और अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग करने जा रहे है, तो आप सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य जाएं।
ई-कॉमर्स और ऑनलाइन पोर्टल्स के जरिए नए क्लाइंट्स जोड़ने की कोशिश करें।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
ऑफिस में आज आपकी मल्टी-टास्किंग एबिलिटी की सराहना होगी और बॉस आपको किसी किसी प्रॉजेक्ट का टीम हेड बना सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों को कुछ क्रिएटिव काम करने होंगे, तभी करियर के फील्ड में उन्नती मिलेगी।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
लक्की कलर रेड,लक्की नं.8, अन लक्की नं.3
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेसमैन परिश्रम से ज्यादा प्लानिंग के साथ काम करें, तो यह उनके और उनके बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
बिजनेसमैन को न्यू बिजनेसमैन से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा, जीवन में यह सब तो चलता ही रहता है इसे देखकर बिलकुल भी परेशान न हो।
मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, सडनली ही आपको धन लाभ हो सकता है।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत तो कल के मुकाबले बेहतर रहेंगे लेकिन शरीर में दर्द बना रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर,लक्की नं.4, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
प्रीति योग बनने से बिजनेस में फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर रहेगी।
कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन बिजनेसमैन के लिए सही नहीं है, तो कर्ज देर से चुकता हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
गवर्नमेंट एम्प्लॉईस के लिए आज का दिन फाइलों के निस्तारण और पुराने अटके कामों को पूरा करने के लिए उत्तम है।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे, प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
स्टूडेंट्स स्टडी में दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
बिजनेस में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
बिजनेसमैन को कोई भी सौदा करते समय अलर्ट रहना होगा होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका है।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपकी मां आपको बाहर निकाल सकती है।
मार्केट में किसी की स्थिति को देखकर बिजनेसमैन की आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन जो परमोशन एंड सैलरी की उम्मीद लगाए बैठे है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स स्वयं को पर्टिकुलर किसी एक सब्जेक्ट में कमजोर महसूस करेंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं.3, अन लक्की नं.7
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से छोटे भाई की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेसमैन मार्केट में कोई भी डील करते समय पार्टी के साथ रिलेशन अच्छा बनाकर रखें, तब ही आप बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे।
मार्केट की रफ़्तार के साथ कदम मिलाने के लिए बिजनेसमैन के लिए नई सेल्स टीम को हायर करना एक अच्छा विचार हो सकता है।
बिजनेसमैन कस्टमर से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, जिससे वो उन्हें अच्छी तरह से समझ पाएंगे, साथ ही नए कस्टमर भी आपके बिजनेस से जुड़ेंगे।
प्रीति योग बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारथ हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
बदलते मौसम के चलते एंप्लॉयड पर्सन को कुछ समस्यां का सामना करना पड़ेगा।
जे एंप्लॉयड पर्सन जॉब के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं, वह अपनों से मिलने की योजना बना सकते हैं।
स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे।
लक्की कलर ग्रीन,लक्की नं.9 अन लक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन-निवेश से होगा लाभ।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की प्लानिंग बनाएंगे, पेरेंट्स के सपोर्ट से आ रही जटिल समस्या हल होगी जिससे आप लाभ प्राप्त करेंगे।
प्रीति योग बनने से बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
घर और ऑफिस के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चले, दोनों जगह का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
ऑफिस में आप अपनी बुद्धि का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन नेगेटिव थॉट्स और नेगेटिव पर्सन से दूरी बनाकर रखें यह आपकी उन्नति के लिए बाधा बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं तब ही वो अपना बेहतर दे पाएंगे।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.5, अन लककी नं.8
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डेवलपमेंट होगा।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे।
बिजनेसमैन मार्केट में पार्टी के साथ बेहतर तालमेल रखकर आज डूबते हुए मुनाफे को बचाने में सफल होंगे।
मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों से आज बिजनेसमैन के लाभ प्राप्ति का संकेत बन रहे है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बेहतर ट्यूनिंग बनाकर रखें, यदि वह आपसे किसी तरह की सहायता की उम्मीद रखती है तो उस पर खरा उतरे।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर वाइट,लककी नं.4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आपके अनुकूल नहीं है।
न्यू बिजनेसमैन को बिजनेस में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
ऑफिस में कोवर्कर के स्वास्थय में गिरावट आने की आशंका है जिससे उनका प्रॉजेक्ट भी आपको हेंडल करना पड़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में जॉब को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, ऑफिशियली वर्क को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भी बढ़ेगा।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन के स्वास्थ्य सितारे कमजोर हैं क्योंकि हड्डी से संबंधित विकार होने की संभावना है जिससे वो प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर रेड,लक्की नं.6, अन लक्की नं.3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा।
इंटरनेशनल विवाद के कारण कच्चा माल आने में देरी हो सकती है, इसलिए बिजनेसमैन लोकल वेंडर्स के साथ बैकअप प्लान तैयार रखें ताकि बिजनेस की गति चलती रहे।
प्रीति योग बनने से आपकी मेहनत की वजह से एन्सेस्ट्रल बिजनेस की कमान आपको सौंपी जा सकती है।
समय की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर से जुड़े लोगों को विदेश जाने का मौका या किसी ग्लोबल प्रोजेक्ट की लीडरशिप मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक काम करें इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
गृहस्थ जीवन में आनंद ही आनंद होगा, आसान दिन बिताएंगे, आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.2, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो के आदर्शो पर चले।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
मार्केट की नब्ज पकड़ने की आपकी कला आज आपको कॉम्पिटिटर्स से मीलों आगे खड़ा कर देगी, डिमांड और सप्लाई का सटीक अंदाजा रहेगा।
बिजनेसमैन न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना उनके लिए उत्तम है, उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी।
सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
ऑफिस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे जिससे सीनियर के बीच उनकी तारीफ होगी।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा, जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।
लक्की कलर स्काई ब्लू,लक्की नं.9, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment