AAJ KA RASHIFAL 27 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
27 अगस्त, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः09 बजे तक श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि फिर पूर्णिमा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 01ः35 के बाद कुंभ राशि में रहेंगे वहीं दोपहर 01ः35 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सुबह 09ः09 से रात्रि 09ः33 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
बिजनेसमैन अपने स्वभाव में विनम्रता और सरलता बनाए रखें क्योंकि आपके इसी गुण के कारण ही अधिक से अधिक कस्टमर आपसे जुड़ेंगे।
पेरंेटल बिजनेस कर रहे है उनको थोड़ी सजगता के साथ बिजनेस करना होगा, तभी बिजनेस का विस्तार संभव होगा।
बिजनेस में पुरानी आदतों को बदलने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, तय किए गए लक्ष्य पर टिके रहना आपके लिए संभव हो सकता है।
शोभन योग बनने से वर्कप्लेस पर कॉन्फिडेंस के साथ आप अपने कार्य को करेंगे जिससे कार्य करने में आपका मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की कार्यकुशलता को देखकर उनके कई कॉवर्कर ईर्ष्या कर सकते हैं, इसके साथ ही वह आपके पद गरिमा को क्षति पहुंचाने का काम भी कर सकते हैं।
आपका मूड किसी बात को लेकर ऑफ हो सकता है लेकिन पॉजिटिव थिंकिंग का दामन पकड़ कर चले तो मन प्रसन्न रहेगा।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स जो घर से दूर रहकर स्टडी कर रहे है, वो किसी भी तरह के नशा करने से बचें साथ ही जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
घर के लिए लग्जीरियस आइटम परचेजिंग करना चाह रहे हैं तो उपयुक्त देखकर जल्दी से अच्छी डील देखकर समान बुक कर सकते हैं।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
बिजनेसमैन उधारी से दूरी बनाकर रखें, तो आपके लिए दिन बेहतर रहेगा, क्योंकि उधारी पर दिया गया सामान मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।
जो बिजनेसमैन काफी लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने का प्रयास कर रहे हैं, वह कुछ समय और इंतजार करें, समय अभी उपयुक्त नहीं है।
बिजनेसमैन को बिजनेस अपडेट करने के लिए अतिरिक्त धन निवेश करना पड़ सकता है।
शोभन योग बनने से वर्कप्लेस पर आप अपने स्मार्ट वर्क और विश्वसनीयता के कारण बॉस को प्रसन्न करने में सफल होंगे।
दिन आपके पक्ष में होने से एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में आ रही कई मुश्किलें अपने आप ही दूर हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड कॉवर्कर के साथ तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करना होगा।
प्रेम संबंध में जुड़े लोग पार्टनर पर शादी का दबाव न बनाएं, यदि वह कुछ समय और मांगते है तो उन्हें दे देना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का करियर पर फ्रेंड्स के साथ किसी टॉपिक, क्वेश्चन एंड आंसर को लेकर विवाद होने की आशंका है इसलिए अपने स्वभाव की कमियों को दूर करने का प्रयास करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
बिजनेसमैन ने यदि किसी को पहले कुछ कर्ज दे रखा है तो वह वापस मिलने की संभावना दिख रही है।
बिजनेसमैन मार्केट में किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें क्योंकि आपके साथ विश्वासघात होने के योग बन रहे है।
व्यय होने के आसार है, हो सकता है कि पुराना वाहन बेचकर नया वाहन खरीदना पड़ जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की रेस्पोंसिबिलिटी लेने से पहले अपनी कैपेसिटी का आकलन जरूर कर लें, उसके बाद ही रेस्पोंसिबिलिटी लेंगे तो अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, जिसके चलते आपको प्रमोशन लैटर मिल सकता है।
ऑफिस में फ्रेंड के साथ हंसी मजाक करते समय अपनी लिमिट का ध्यान रखें लिमिट क्रॉस न करने का ध्यान रखना होगा क्योंकि आपका व्यवहार उनको दुखी कर सकता है।
स्टूडेंट्स किसी विषय को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान थे, उसे टीचर की मदद से सुलझा पाएंगे।
बात करें लव लाइफ कि तो आपको गुड न्यूज मिल सकती है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बिजनेसमैन के लिए दिन फेवर में नहीं रहेगा, आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है।
बिजनेसमैन को वर्तमान समय को देखते हुए जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचना चाहिए, आपका पैसा फंस सकता है।
किस्मत भी अजीब चीज है, वह किसी मामले में आपके साथ है या नहीं।
सोशल मीडिया रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन एक्टिव रहें, हो सकता है कि उन्हें कोई धमाकेदार स्टोरी कवर करने का मौका मिल जाए।
दोपहर 01ः35 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से फाइनेंसियल कंडीशन वीक होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को मौन रहते हुए टारगेट पर फोकस करना होगा, अत्यधिक बोलचाल लक्ष्य से भटका सकती है।
परिवार में यदि किसी का स्वास्थय खराब है तो उनके इलाज में भागदौड़ करने के साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की आशंका है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स एग्जाम की नजदीक होने के बावजूद भी फ्रेंड के साथ फालतू में समय बर्बाद करेंगे।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है। बिजनेसमैन जल्दी सफलता हासिल करने के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं अन्यथा आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन इनवेस्टमेंट के बारे में विचार कर रहे हैं, तो अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी सही समय नहीं है।
बिजनेसमैन को आर्थिक संकट की स्थिति में निकट के व्यक्ति से आर्थिक लाभ लेना पड़ सकता है।
शोभन योग बनने से ऑफिस का काम-काज हल्का होने पर आप अपने कार्य को समय से पूर्व कम्पलीट कर पाएंगे जिससे दिन अच्छा बीतेगा, समय पर फ्री होने पर पुराने दोस्तों के साथ-साथ फैमिली के साथ बेहतर समय बिताएंगे।
ऑफिस से घर जाते समय फैमिली के लिए कुछ न कुछ लेकर के जरूर जाएं, और छोटे बच्चों के लिए संभव हो तो मीठा, चॉकलेट या टॉफी लेकर जाएं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कॉवर्कर पर मामूली बातों पर तनाव न फैलने दें, शांत रहकर काम करें।
लवर के साथ जर्नी पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
स्टूडेंट्स को सफलता की होड़ में आने के लिए अतिरिक्त फोकस और परिश्रम करना होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
बिजनेसमैन को सोच समझकर बड़ा स्टॉक करना चाहिए, क्योंकि बिजनेस में तेजी से बदलाव के आसार हैं।
बिजनेसमैन को अर्थ की अपेक्षा यश की आवश्यकता होगी, इस बात को ध्यान में रखें।
बिजनेसमैन किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें जल्दबाजी में किए गए कार्य से परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।
वर्कप्लेस पर आप आत्मबल से युक्त रहेंगे, कॉवर्कर के साथ अहंकार की लड़ाई न करें ऐसा करने से आपके उनके साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को नये प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।
आप अपनी क्षमता का आकलन करने के बाद ही वादे करें, झूठे या अधूरे वादे से कोई बहुत दुखी हो सकता है।
परिवार में आपकी एक अलग ही पहचान बनेगी, रिश्तों को बखूबी निभाने पर आप सबके चहेते बने रहेंगे।
स्टूडेंट्स के लिए ज्ञान लाभ लेने का सही समय हैं, अच्छी पुस्तकें पढ़ें और ज्ञानी लोगों की संगत में रहने का प्रयास करे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
बिजनेसमैन समस्याओं में उलझने के बजाय उनसे बाहर निकलने के उपाय ढूंढें।
बिजनेसमैन को किसी भी डील को साइन करने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छे से विचार जरूर कर लें, क्योंकि एक गलत डील फ्यूचर में लॉस पहुंचा सकती है।
नए अवसर की तलाश कर रहें बिजनेसमैन को अपने माइंड को एक्टिव रखना होगा तभी उन्हें जल्दी ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
अन एंप्लॉयड पर्सन अपने संपर्कों को एक्टिव रखें, जिससे जल्दी ही उनके काम बनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने आसपास का माहौल सकारात्मक रखना होगा, सकारात्मक माहौल उन्हें कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा देगा।
एंप्लॉयड पर्सन को न्यू स्ट्रैटजी बनाते हुए, अपने काम के तरीके में कुछ चैंज करने पड़ सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन को किसी र्स्पोट इवेंट को लेकर ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है।
शोभन योग बनने से एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी के विवाद से परेशान लोगों को अब राहत मिल सकती है, संभावना है कि डिसीजन आपके फेवर में हो।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
बिजनेस करने वालो के नुकसान की आशंका है इसलिए किसी भी तरह का कॉन्ट्रैक्ट लेते समय अलर्ट रहें।
बिजनेसमैन क्लाइंट के साथ कॉन्टेक्ट स्ट्रांग बने रहे इस बात का ध्यान रखते हुए ही बिजनेसमैन कलांइट एंड कस्टमर के साथ अच्छा व्यवहार करें।
दोपहर 01ः35 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन यदि कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं, तो पूरी तरह से सावधानी रखें, व्यापारिक कार्य में विघ्न या रुकावट आ सकती हैं।
पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम को प्रोफेशनल लाइफ हावी मत होने दें, अन्यथा यह आपकी प्रोग्रेस में बाधक बन सकता है।
वर्कप्लेस पर कॉवर्कर के साथ कम्पटीशन बढ़ सकता है, आगे बढ़ने के चक्कर में और खुद को बेहतर साबित करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन का मेहनत के अनुपात में लाभ प्राप्त न होने से मन खिन्न भी हो सकता है, लेकिन फिर भी आपको मायूस होने से बचना होगा, मेहनत का फल आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा।
पेरेंट को बच्चों की जिद पर अंकुश लगाना होगा, ध्यान रखें कि उन्हें विलासिता या नुकसान का कोई भी सामान न खरीदने दें।
र्स्पोट्स पर्सन प्रैक्टिस करते समय ट्रैक पर चोटिल हो सकते है, प्रैक्टिस ध्यान से करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
बिजनेसमैन की बात करे तो, डे स्टार्टिंग बिजनेस के लिए मंद रह सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति लाभप्रद हो जाएगी।
बिगड़े स्वास्थय में आराम मिलने की पूर्ण संभावना है जिस कारण बिजनेसमैन स्वयं को आंतरिक तौर पर ऊर्जावान महसूस करेंगे और बिजनेस पर ध्यान दे पाएंगे।
बिजनेस में अनुभवी व्यक्ति का सहयोग आपके कार्य में पूरी तरह सहायता और मदद करेगा।
ऑफिस में कॉवकर, जूनियर एंड सीनियर के साथ अच्छे से व्यवहार करें उनको प्रसन्न रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को कर्म प्रधान रहना है, फिजूल की बातों को न तो ऑफिस में महत्व दें और न ही ऑफिस के बाहर।
वर्कप्लेस पर आपके द्वारा यदि जाने अनजाने में किसी का दिल दुखी हुआ है तो, उनसे अपनी गलतियों की क्षमा मांग कर दिल का बोझ कम कर सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स अज्ञात भय के कारण स्टडी पर कंसंट्रेट नहीं कर पाएंगे इसके लिए आप किसी ज्ञानी व्यक्ति से बात करके भय को दूर करने की कोशिश करें।
पारिवारिक वातावरण सुखमय रहने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर मां के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बात करें बिजनेसमैन की तो मार्केट में सक्रियता फायदेमंद साबित हो सकती है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में प्रॉफिट व हिस्सेदारी को लेकर फैमिली मेंबर के मध्य मनमुटाव हो सकता है, विवाद की स्थिति से बचें साथ ही फैमिली मेंबर के साथ प्रेम से वार्ता करें।
शोभन योग बनने से बिजनेसमैन के पूर्व में किए गए बिजनेस के छोटे-छोटे निवेशों से लाभ कमा सकेंगे, जिस कारण उनका दिन मंगलमय बीतेगा।
ऑफिस में ऑफिशियली वर्क को योजनाबद्ध तरीके से करें जिससे काम समय पर व अच्छी तरह से कर पाने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस के सामने ज्ञान का दम भरने से बचें, यह मत भूलिए कि वह आपके भी गुरु है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस में आपके कार्य की सराहना हो सकती है, और सार्वजनिक रूप से आपको सम्मान भी मिलेगा।
र्स्पोट्स पर्सन धूर्त प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें क्योंकि ऐसे लोग आपको बुरी आदतों में फंसा सकते हैं, विश्वसनीय मित्रों के साथ रहने का प्रयास करें।
आपको सुख-सुविधाओं के प्रति रुझान कम रखना है, यानी मनोरंजन से ज्यादा फोकस काम पर करना है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।
बिजनेस को बढ़ाने के लिए आप थोड़ा सोशल मीडिया में समय दें नेटवर्क बढ़ने पर कस्टमर की संख्या भी बढ़ेगी।
बिजनेसमैन को एंप्लॉयड के प्रति अच्छा व्यवहार करना है, समय आने पर उन्हें गिफ्ट एंड सैलरी वृद्धि जैसे खुशियां देनी चाहिए।
बिजनेसमैन अपने मन को एकाग्र चित्त करें, मन को शांत रखने के लिए योग एवं ध्यान करें ताकि बिजनेस पर ध्यान दे पाएं।
शोभन योग बनने से वर्कप्लेस पर कार्य के प्रति समर्पित दिखाई देंगे, कार्य के प्रति समर्पण आपको प्रमोशन जल्दी दिलाने में मदद करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन असुविधा से बचने के लिए एक समय पर एक ही कार्य करें, जिससे कार्य सटीकता और निपुणता के साथ हो सके।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य को लेकर इस बात को परख लेना होगा कि आप जो कार्य ले रहे हैं उसे बखूबी निभा पाएंगे या नहीं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को नेक्स्ट एग्जाम की तैयारी अभी से ही कर लेनी चाहिए।
विवाह योग्य संतान के विवाह को लेकर परेशान हो सकते हैं, धैर्य बनाएं रखे क्योंकि जल्दी ही घर बैठे रिश्ता आने की संभावना है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी।
बिजनेसमैन माल खरीदते समय लोकल कंपनी की जांच जरूर कर लें तत्पश्चात ही माल लें वरना आप नकली माल बेचने के जुर्म में फंस सकते हैं।
व्यापारी वर्ग व्यावसायिक मामलों का कुशल प्रबंधन करेंगे किंतु अहंकार करने से बचना होगा।
बिजनेसमैन का किसी गवर्नमेंट ऑफिसर से विवाद संभव है, ऐसी स्थिति बनती है तो आपको पहल करते हुए शांत रहना होगा।
करियर के फील्ड में असफलता को देखकर परेशान न हो, बल्कि असफलताओं के जरिए अपनी कमी को पहचानने का और उनसे सीखने का प्रयास करें।
ऑफिस में दूसरों के विवादों में हस्तक्षेप करने के बजाए अपने फील्ड पर कंसन्ट्रेट करे तो यह उनके भविष्य के लिए बेहतर रहेगा।
दोपहर 01ः35 के बाद चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियली अन कम्पलीट वर्क को कम्पलीट करने पर जोर दें, कामों में और अधिक देरी आपकी जॉब के लिए खतरा बन सकती है।
पेरेंट के सानिध्य में ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करें उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9

Comments
Post a Comment