AAJ KA RASHIFAL 13 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
13 अगस्त, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 08ः42 तक श्रावण शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, वरियान योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 06ः07 के बाद सिंह राशि में रहेंगे वहीं चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें, मार्केट में किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
इस समय अपनी व्यावसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है।
बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड चिंताओं का समाधान खोजना शुरू कर देना चाहिए, समय अनुकूल होने से उचित समाधान मिलने की प्रबल संभावना है।
वर्कप्लेस पर सीनियर एंड जूनियर का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और टीम प्रोजेक्ट्स में आपकी लीडरशिप की सराहना होगी।
नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी, कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क को लेकर टू-डू लिस्ट तैयार कर लेनी चाहिए, जिससे सभी काम समय पर पूरे हो सकें।
वरियान योग का साथ मिलने से स्टूडेंट्स के शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
मैरिड लाइफ में मधुरता रहेगी, गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी लेकिन आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
बिजनेस में मीटिंग में अपना व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा संबंधों में कड़वाहट का असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा।
बिजनेसमैन की प्रतिष्ठा में कमी आएगी, आप शाम तक थक सकते हैं और कमजोर महसूस कर सकते हैं, मामूली रूप से स्वास्थ्य की समस्या बेचैन करेगी।
जो लोग न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहें है उन्हें इसे स्थगित कर देना चाहिए।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि आपका किसी से विवाद होने की आशंका लग रही है।
सितारे आपके पक्ष में नहीं चल रहे हैं, वर्कस्पेस पर लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा, आपका काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, काम के बीच खान-पान का ध्यान रखें।
आपको भावनाओं से भरी बातों को सुनकर भी किसी की बातों में फंसने से बचना चाहिए, क्योंकि सामने वाला आपको बहला फुसलाकर अपने काम निकलवाने का प्रयास कर सकता है।
वर्कप्लेस का गुस्सा लाइफ पार्टनर पर करने से बचे, बल्कि अपनी समस्याओं को उनके संग साझा करें इससे हल्कापन महसूस होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिसट का मन निराशाजनक विचारों से घिर सकता है, समय व परिस्थिति को देखते हुए आपको खुद से ही खुद को मोटिवेट करना पड़ सकता है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
बिजनेस में आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी, आपके व्यक्तित्व में अनुशासन की वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, लेकिन आप वित्तीय योजनाओं में पैसा लगाने का सोचेंगे पर फिलहाल विचार टालें।
बिजनेसमैन को धन का निवेश सही जगह पर करें, इसके लिए यदि आपको आवश्यक सूची पहले से तैयार कर लेनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य में उत्सुकता तो दिखानी है, लेकिन कार्यों में गलती न हो इस बात का भी पूरा ध्यान रखना है।
वरियान योग बनने से परमोशन या ट्रांसफर होने के योग बनेंगे जिससे कार्य में ऊर्जा की लहर दौड़ते हुई नजर आएगी, काम के लिहाज से आप अच्छी परफॉर्मेंस दे सकेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फिल्ड में कुछ नई जानकारियां मिल सकती है।
दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा, आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है, धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य आप किसी शुभ कार्य की नींव रख सकते है।
बिजनेस में पारदर्शिता बनाकर रखें, छोटी सी गलतफहमी से मार्केट में आपकी और पार्टी के मध्य संबंधों में दरार आ सकती हैं, इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे।
यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट दिन होगा जो नौकरी पर जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को मंजिल तक पहुंचाते है।
एंप्लॉयड पर्सन जूनियर की बातों पर गौर करें, यदि वह कुछ कहते है तो उसे गंभीरता से लेते हुए उस पर एक्शन लें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस की विधियों के अनुसार काम करें, यदि समय व परिस्थिति के अनुसार थोड़े बदलाव करने पड़ते है तो एक बार बॉस से मंजूरी जरूर लें ले।
बात करें हाउस वाइफ की तो घरेलू कामकाज के साथ वह लाइफ पार्टनर के बिजनेस में भी मदद करती हुई नजर आएंगी।
आर्टिस्ट के लिए यह समय आपकी कला को निखारने का है, इसलिए जितना हो सके अपनी कला पर काम करें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।
अच्छे कस्टमर ही बिजनेसमैन की शान है, इसलिए बिजनेसमैन को कस्टमर से सदैव संबंध मधुर बनाए रखना हैं।
जिन बिजनेसमैन ने लोन ले रखा है उन्हें इसे सही समय पर चुकाने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को कोवर्कर से लेकर बॉस की ओर से मान सम्मान मिलने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं।
कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आएगी, फिलहाल अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें।
बड़ों की देखभाल करेंगे और सभी दायित्वों को पूरा करेंगे, फैमिली में पेरेंट्स की आशा और विश्वास से आत्मविश्वास बढ़ेगा, संयम से काम लेना होगा गोधुली वेला पर कोई अच्छी खबर मन को गुदगुदाएगी।
स्टूडेंट्स पॉजिटिव एनर्जी से ओतप्रोत होकर, जिस कारण वह अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए नजर आएंगे।
किसी सामाजिक कार्य का दायित्व आप पर आ सकता है और आप इसे बखूबी निभा भी लेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी।
बिजनेसमैन अपना हर एक कदम फूंक कर रखेंगे तो वह होने वाले फाइनेंशियल लॉस से बच सकेंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन अगर शोरूम, गोदाम का रिनोवेशन करा रहे हैं, उनका जिससे धन अधिक व्यय हो सकता है जो आपके लिए मुसीबत के द्वार खोल सकता है।
आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी, परंतु तनाव लेने की बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें, मिश्रित फलदायी दिन रहेगा।
सरकारी सेवारत लोग किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं इसलिए सावधान रहें, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन तनाव भरा रहेगा, अपने से अनुभवी और अधिकारी की सलाह और नाराजगी से निराश नहीं होना चाहिए।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं एंप्लॉयड पर्सन ऑफिशियल डिसीजन में अहंकार का दरवाजा बाहर रखें, आशंका है कि आपका अहंकार कार्यों की प्रगति में बाधा बन सकता है।
यदि आपका मिजाज जिद्दी है, तो आपको उस पर कंट्रोल करने की स्टार्टिंग कर देनी चाहिए अन्यथा आगे चलकर या आपको मेंटली एंड फिजीकली डिस्टर्ब कर सकता है।
व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं, कुछ देर मौन रहें, जो होता है उसे होने दें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से स्टूडेंट्स, एंड स्पोर्ट्स पर्सन की राह में कठिनाइयां आएंगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
बिजनेस में आप अपनी अपेक्षाओं का अवलोकन करें और उसी प्रकार से प्लानिंग बनाकर काम करने की कोशिश करें।
वरियान योग बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है, बिजनेसमैन को अधिक लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं, ऐसे में नया निवेश फायदे का सौदा हो सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, आपके काम की तारीफ होगी, शाम होते-होते एनिमी की नजर लगने से क्षणिक रूप से कुछ बुरा असर हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को टारगेट को हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है, जिसे करने के लिए अभी से खुद को तैयार रखें।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को बोलकर और लिखकर याद करने की सलाह दी जाती है।
यदि बहुत दिनों से घर के इंटीरियर पर फोकस नहीं किया है, तो इसकी शुरुआत कर सकते हैं, संभावना है कि घर के लोगों को आपके द्वारा किए गए परिवर्तन पसंद आएंगे।
फ्रेंड के साथ बीते दिनों को याद करते हुए नजर आएंगे, जिसे याद करते हुए भावुक हो सकते हैं।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
बिजनेसमैन को बड़ा लाभ होने की संभावना है, हां यदि लंबे समय से बिजनेस को अपडेट नहीं किया तो इसके लिए दिन अच्छा है, शुभ समय सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य का समय अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन कुछ मानसिक उलझन प्रदान करने वाला है, लेकिन दोपहर बाद आपके जिन कार्यों में फूल स्टॉप लग गया था, उन्हें फिर से गति मिलने की संभावना दिख रही है।
वर्कस्पेस पर सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें, स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएगी, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को सभी कामों को बराबर समय देना चाहिए, क्योंकि किसी एक काम को पूरा करने में बाकी के कार्य अधूरे रह सकते हैं।
किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
समय की परिस्थिति को देखते हुए स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट केे फैमिली में चल रहे विवादों के सुलझने की संभावना दिख रही है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
बिजनेस में आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा, साथ ही आत्मचिंतन से भी आपको लाभ की प्राप्ति होगी।
बिजनेसमैन को सही समय पर सरकारी औपचारिकताओं को पूरा करा लेना चाहिए, सरकारी कामों में देरी के चलते फाइन तक देना पड़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऊपर जहां एक ओर रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ेगी, तो वहीं दूसरी ओर मान सम्मान के साथ प्रमोषन की भी संभावना बढ़ेगी।
करियर से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान भी मिल सकता है।
ऑफिस में सीनियर के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पहले उसे संपन्न करने पर जोर देना चाहिए, जिससे आप अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, सकारात्मक और आसान दिन बिताएंगे।
जीवन के प्रति उत्साह बढ़ेगा, आपको भावनात्मक और शारीरिक सहायता का विस्तार करना चाहिए, किसी की मदद करनी चाहिए।
स्टूडेंट्स की किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
बिजनेस में तुरंत निर्णय लेकर को कोई भी कार्य र्स्टाट नहीं करें अन्यथा आपको हानि का मुंह देखना पड़ेगा।
बिजनेसमैन को बिना सोचे-समझे पैसे का लेन देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा पेमेंट फंसने का डर है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन को मार्केट में निवेश करते समय अलर्ट रहना होगा, हानि होने की संभावना बन रही है।
ऑफिस में समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है, काम के मामले में हालात सामान्य नहीं रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को खास सतर्कता बरतनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य पर ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
आपको किसी वजह से करियर संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार भी करना पड़ सकता है।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा दिन को शांति और संयम से बिताएं, कुछ नया सीखने का प्रयास आपको अद्भुत अहसास कराएगा, दिन भर तनावग्रस्त और चिंतित रहेंगे।
आपके जीवन की गाड़ी पटरी पर नहीं चलेगी, लाइफ पार्टनर से प्रेम और तालमेल बढ़ाने के कोषिष में आप लगे रहेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है।
बिजनेस में किसी खास विषय से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको उत्तम जानकारी भी हासिल होगी साथ ही आपको अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त होगा, दोपहर बाद आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
यदि आप एंसेस्ट्रल बिजनेस करते हैं तो उसे यथावत बनाए रखने के लिए आपको कुछ ठोस प्लानिंग बनानी पड़ सकती है।
वर्कस्पेस पर आपको कुछ गलत काम करने के लिए किसी के द्वारा लालच देने की संभावना है, सावधानी जरूरी है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने नेटवर्क पर फोकस करना है, क्योंकि यह नेटवर्क ही आपके स्वर्णिम भविष्य की कुंजी है।
किसी प्रियजन को कष्ट हो सकता, परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा, पैसों की आमद होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को पॉजिटिव एनर्जी रखते हुए ही अपने-अपने फील्ड में जुट जाना चाहिए।
आपका मन एडवेंचर कार्यों की ओर अटेªक्ट होगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
बिजनेस में स्वयं की जिम्मेदारियों के लिए आपको अधिक जागरूक रहने की आवश्यकता होगी, तब ही आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन को मार्केट में पार्टी से कॉर्डिनेशन बना कर चलना होगा जिससे बिजनेस में लाभ होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को मन को एकाग्र चित्त करना होगा, कई जगह एक साथ मन विचरण करेगा जिसके कारण काम करने में मन कम लग सकता है।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर के साथ अगर गलतफहमी है तो उन्हें सुलझाने के लिए वरिष्ठों की सहायता लें, मिश्रित परिणाम वाला दिन लग रहा है।
भविष्य संबंधी बातों की अधिक चिंता करने की वजह से रिलेशनशिप की स्थिरता मिटती हुई नजर आ सकती है।
स्टूडेंट्स समय की सिचुएशन को देखते हुए यह स्पष्ट हो रहा है कि ज्ञानार्जन का समय चल रहा है, स्वयं की कमी को तत्काल स्वीकार करते हुए त्रुटियों को दूर करना चाहिए।
जिन लोगों की बात अभी तक पक्की नहीं हो रही थी, ग्रहों की स्थिति अब उनके हाथ पीले करने वाली चल रही है, जल्दी ही आपका रिश्ता तय हो सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5

Comments
Post a Comment