AAJ KA RASHIFAL 12 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
12 अगस्त, बुधवार, हरियाली अमावस्या
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 11ः07 तक श्रावण कृष्ण पक्ष देवपितृकार्य हरियाली अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज सुबह 08 बजे तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गजकेसरी योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5ः15 से 6ः15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेसमैन को आलस्य की वजह से कुछ कामों को पूरा करने के लिए अधिक समय भी देना पड़ेगा।
सडनली कोई बड़ा कमर्शियल खर्च या पुराना टैक्स, बिल सामने आने से आपका बिजनेस बजट पूरी तरह बिगड़ सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड डॉक्यूमेंट संभाल कर रख लें, बेवजह के विवादों से दूर रहने में ही भलाई है साथ ही इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, इस वजह से बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन आप अनुशासनहीनता न करें, अनुशासनहीनता के कारण उनके काम बिगड़ सकते हैं, फिर पछताने के अलावा कुछ नहीं बचेगा।
वर्कस्पेस पर आपके काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेंगे, अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
आप कठोर और अप्रिय शब्द बोल सकते हैं जो आपके माता-पिता को नाराज कर सकता है और आपके जीवनसाथी को चोट पहुंचा सकता है।
जिन स्टूडेंट्स के एग्जाम नजदीक है, उन्हें अभी से स्टडी को लेकर सीरियस हो जाना चाहिए अन्यथा एग्जाम रिजल्ट नेगेटिव प्राप्त होंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन को उन्नति के शिखर पर पहुंचने के लिए समय-समय पर विशेषज्ञ की सलाह अनुसार काम करें।
वाषि योग बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी साथ ही आपका अटका हुआ काम बनेगा जिससे बिजनेसमैन अब हैप्पी पर्सन बनेंगे बनेंगे।
नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करते समय बिजनेसमैन कानूनी सलाह जरूर लें, अन्यथा कोई आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकता है।
वर्कस्पेस पर सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
किसी खास एंप्लॉयड पर्सन के सडनली जॉब स्विच करने से ऑफिस की व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगे जिसका भार आप पर आएगा।
प्रेमी प्रेमिका के मध्य गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं लेकिन आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने वाले कार्यों को करना चाहिए, इसके लिए आप अच्छे लोगों की संगत करें और अच्छी किताबों का सहारा लें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.3, अन लक्की नं.5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंस से होगा लाभ।
बिजनेसमैन को यात्रा के दौरान कुछ विद्वान लोगों के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा, उनके सानिध्य में रह कर कुछ गाइडेंस ही प्राप्त होगा।
बिजनेस में लम्बे समय से आ रही परेशानीयां खत्म होगी, व्यवसायिक पहलुओं को संवारने के कई मौके बनते नजर आते रहेंगे, अपने कामों में बढ़त बनाने के लिए प्रयासरत बने हुए रहेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस रिलेटेड नॉलेजेबल पर्सन से कांटेक्ट करके और उनके सुझावों पर ध्यान देकर बेहतर बनाएं।
एंप्लॉयड पर्सन का बॉस के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा जो सफलता के रास्ते की ओर ही ले जा सकेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, ऑफिस में सभी से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।
वर्कस्पेस पर आप अपने कार्यों कें प्रति अधिक सचेत रहेगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को पेरेंट्स के द्वारा कहीं गई बातों से राह चुनने में मुश्किल नहीं आएगी।
सुनफा योग बनने से आपकी ऊर्जा का स्तर हाई रहेगा जिसे आप कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं, इससे संपर्क दायरा भी विस्तृत होगा।
बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सकून बना रहेगा, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं.6
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना दिख रही है, बिजनेस पर फोकस करना चाहिए।
बिजनेसमेन के कैश का रोटेशन धीमा रहेगा, जिससे रोजमर्रा के खर्चों को मैनेज करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है।
बिजनेस में आपको बार-बार प्रयत्न करते रहने की आवश्यकता होगी, साथ ही आपको अपने काम के बदले में कितना मुनाफा प्राप्त हो रहा है, इस बात पर ध्यान देकर काम करना होगा।
ऑफिस में किसी कलीग के साथ अगर पुरानी अनबन चल रही थी, तो आज वो खत्म होगी और रिश्ते सुधरेंगे।
वर्कस्पेस पर ऊर्जावान और स्फूर्तिदायक महसूस करेंगे, आपकी ऊर्जा और समय बहुत सही ढंग से खर्च होंगे, जिससे वर्कप्लेस पर दूसरों की हेल्प करने से आपका मान सम्मान बढेगा।
वाषि योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के जिन कार्यों की कमांड आपके हाथ में है, उन्हें बेहतर तरीके से पूरा करके आगे बढ़ सकेंगे।
न्यूली मैरिड कपल को संतान सुख मिल सकता है जिसके बाद घर का माहौल प्रसन्नता से भर जाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन स्टूडेंट्स अपने फील्ड में चुस्त, जोश और मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ेंगे।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं.9
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात बिजनेसमैन की मानहानि का कारण बन सकती हैं, बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में ना आए, और अपने विवेक और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें।
बिजनेस में बढ़त की पूरी उम्मीदें कायम रहेंगी पर आपको उसके लिए पूर्ण समर्पित रहना होगा, पैसे संबंधी उधारी का लेनदेन बिल्कुल भी ना करें, किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए, यह लापरवाही आपका व्यापार प्रभावित करेगी।
बिजनेसमैन किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, क्योंकि जल्दबाजी कार्यों में रुकावटें खड़ी कर सकती है।
ऑफिस में आपको हिडन एनिमी से अलर्ट रहना होगा, क्योंकि यह अप्रत्यक्ष रूप से आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको पता भी नहीं चलेगा।
वर्कस्पेस पर कामकाज के बारे में कुछ परेशान रह सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में किसी कार्य को करने के लिए प्रेशर किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने आलस्य को दूर करना होगा और सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
पार्टनर के स्वभाव को जानने की कोशिश करें, पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
लक्की कलर ग्रीन,लक्की नं.7, अन लक्की नं.2
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, उन्हें अपने लोगों के बीच में सम्मान प्राप्त होगा जिससे वह प्रफुल्लित होंगे।
सुनफा योग बनने से मार्केट से अटका हुआ पुराना कलेक्शन भी आज आसानी से आपके हाथों में आ सकता है।
बिजनेस में आपको मेहनत के मुताबिक अनुकूल परिणाम मिलेंगे, इससे कार्य क्षमता बढ़ेगी, उन्नति बनी हुई रहेगी, लेकिन आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खोने की संभावना है, अपना सामान सावधानी से रखें।
वर्कस्पेस पर आपको अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अनुशासन सिद्ध करने का अवसर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन जिस प्रॉजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, उस सिलसिले में विदेश जाने का प्रस्ताव मिल सकता है।
संतान को लेकर चिंता हो सकती है, चिंता कम करने के लिए उसके साथ बैठ कर करियर के संबंध में बात करनी चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट चिंताओं को दूर करके कोशिशों को सफलता के मुकाम तक पहुंचा कर ही रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं. 4, अन लक्की नं.2
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
व्यवसाय में कार्यप्रणाली में के लिए किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, हालांकि छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, परंतु आप अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
बिजनेसमैन संयम और समझदारी से काम लें, निवेश करने की योजना है तो पूरी जानकारी एकत्र करने के बाद ही डिसीजन लें।
करियर को संभालने के लिए आपके काम के घण्टों की अवधि बढ़ी हुई रहेगी।
जॉब ट्रांसफर या प्रमोशन की की प्रक्रिया तेज कर दे क्योकि जल्द ही आपकी विष कंप्लीट होने वाली है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखें, उनके साथ वार्ता में वाणी की मधुरता बनाए रखें।
आपको फ्रेंड्स की हैल्प करने से पीछे नहीं हटना है।
पति-पत्नी के बीच कुछ उदासीनता रह सकती है, विवाहोत्तर प्रेम संबंधों में रुचि बिल्कुल भी ना ले, पेरेंट्स की सलाह और अनुभव का सम्मान करें, यह रिश्ते को और मजबूत बनाएगा।
स्टूडेंट्स को दूसरों द्वारा किए गए दोषों के लिए सुधारात्मक तरीके खोजने होंगे, आपको अपने पिता से सलाह लेने के बारे में सोचना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में कुछ कामों को आपके द्वारा टालने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन व्यापार से संबंधित की गई यात्रा सफलता दिलाएगी।
नई डील्स को फाइनल करने और एग्रीमेंट पेपर तैयार करने के लिए आज का दिन हर तरह से अनुकूल है।
बिजनेसमैन को बिजनेस में निवेश कहां और कितना करना है? आदि बातें सुनिश्चित करने के बाद किसी भी नए क्षेत्र में आगे बढ़े।
वर्कस्पेस पर आप किसी व्यक्ति से केवल व्यक्तित्व की वजह से आकर्षित हो रहे हैं, उनके स्वभाव और विचारों को भी जानने की कोशिश करें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में मन लगाकर काम करते हुए नजर आएंगे, जिसका परिणाम भी उन्हें अपेक्षित मिलेगा।
सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इस कारण मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर करेंगे, इसका असर आपकी कार्यक्षमता पर न होने दें, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिल सकती है।
परिवार में आपकी बातों का सभी समर्थन करेंगे, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कॉन्फिडेंस से पूर्ण रहेंगे, जिसके चलते कठिन चीजें भी आसान लगेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू,लक्की नं.3, अन लक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी रखें।
बिजनेस में सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्यो के कारण हानि भी भुगतनी पड़ सकती है।
गवर्नमेंट कॉन्टेªक्टर बिजनेसमैन किसी तरह के विवाद पर सुनवाई चल रही है, तो अलर्ट रहें।
बिजनेसमैन जिस पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं वही उनके साथ कोई गड़बड़ कर सकता है, जिससे आपके कष्ट बढ़े हुए रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन चुनौतियों से घबराने की नहीं बल्कि मुकाबला करने की जरूरत है, एक बार तय कर लेंगे तो सफलता मिलना भी निश्चित है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य अनुभव की कमी के कारण बिगड़ सकते हैं, अच्छा होगा की सीनियर या स्वयं से ज्ञान लेने के बाद ही कार्य करने के लिए आगे बढ़े।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा, आपकी आक्रामक बात आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है, यदि पारिवारिक यात्रा करना तय है, तो जरूरी दवा रखना न भूलें क्योंकि यात्रा के दौरान बड़े बुजुर्गों का स्वास्थय खराब होने की आशंका है।
स्टूडेंट्स जितना चाहते हैं, उस किस्म की सफलता न मिलने से चेहरे पर उदासी छा जाएगी।
आपको अपनी दवा को ठीक से लेना चाहिए और सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, आप अपनी योग्यता व क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन नॉमर्ल रहेगा, लाभ तो होगा लेकिन यह आपके तय किए गए पैमाने का आंकड़ा नहीं छू सकेगा, आर्थिक मामलों में हाथ कुछ तंग ही रहेगा,
अपने करियर को और अच्छा बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंकते रहेंगे, जो लोग किसी कारणवश घर से काम करते हैं, वे वित्तीय मोर्चे पर बहुत अच्छा करेंगे, काम के साथ सब अपना भी ध्यान रखना जरूरी है।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के लिए उपलब्धियां इंतजार कर रही हैं, किंतु इन्हें पाने के लिए आपको सिद्ध करना होगा कि आप इसके लिए सर्वथा उपयुक्त व्यक्ति हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य है, तो वहीं आपको बॉस के कार्यों को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपनी पर्सनेलिटी डेवलपमेंट करने पर ध्यान देने की जरूरत है, ग्रुप डिस्कसन के लिए कोचिंग का सहारा भी ले सकते है।
आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, मंदिर में देव दर्शन को जाएं तो कुछ दान भी करें, पिता जी का सानिध्य और उनका आशीर्वाद पाने का प्रयास करें।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.4, अन लक्की नं.6
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
बिजनेस पार्टनर को सम्मान दें, किसी भी व्यावसायिक निर्णय पर पहुंचने से पहले उनकी सलाह लेना न भूलें।
व्यवसाय संबंधी नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने का सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन के प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
टीमवर्क वाले कामों में आज आपको कोवर्कर का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे बड़ा प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा।
वर्कस्पेस पर आप उन लोगों के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं जिनके पास कोई ज्ञान नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर यदि किसी व्यक्ति विशेष के कारण अपने वर्क पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे, तो वह अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है।
अपने जीवन के बारे में सामान्य रूप से चिंतित और चिंतनशील रहेंगे, परिवार के सदस्यों के साथ एक बढ़िया समय बिता सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे है, उनके लिए ग्रुप डिस्कशन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
लक्की कलर वाइट,नं-4
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
यह समय व्यवसाय पर बहुत अधिक फोकस रहने का है, आपकी सूझबूझ बिजनेस की मैनेजमेंट को उचित बनाकर रखेगी तथा बेहतरीन आर्डर भी मिलेंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे, एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे, निवेश की योजना बनाने के लिए यह एक अच्छा दिन होगा।
आपको अपने स्किल की बदौलत एक बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है आप उस मौके को हाथ से जाने न दे।
वर्कस्पेस पर आपके आसपास के लोगों की वजह से मन पर बोझ बढ़ सकता है, इस कारण कई सारे डिसीजन बदलने पड़ सकते हैं, दूसरों की राय को महत्व जरूर दें, लेकिन उसका असर अपने डिसीजन पर किस हद तक होने देना है, यह भी तय करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कामकाज में भागदौड़ बढ़ सकती है, जिसके लिए आपको मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।
घर के मोर्चे पर अव्यवस्था और गड़बड़ होगी, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
आप बेवजह की उलझनों से दूर होकर किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे, यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट खाली समय में आप अपनी खूबियों और खामियों के बारे में सोचेंगे, आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 3, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment