AAJ KA RASHIFAL 14 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
14 अगस्त, शुक्रवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज शाम 06ः47 तक श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि फिर तृतीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, परिध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
कोर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में आपको किसी को भी रिप्लाई करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, जल्दबाजी के चलते आप गलत जवाब दे सकते हैं।
बिजनेस में आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल आपको प्राप्त होगा, सरकारी काम आपके आसानी से पूरे होंगे।
बिजनेस में किसी डील संबंधी कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन अपने किसी कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन का दिन मिलाजुला रहेगा, काम समय पर पूरे होंगे और आप जल्दी घर जा सकेंगे।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे, किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो आपके लिए नए द्वार खोल सकता है।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी में व्यस्त रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं.5, अन लक्की नं.1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में ध्यान रखें कि गुस्सा करना परिस्थितियों को बिगाड़ भी सकता है, बनने से बनते कामों में अड़चन आएगी।
बिजनेसमैन सिर्फ अधिक मुनाफे को देखकर ही किसी भी डील को फाइनल करने से बचें, किसी भी बिजनेस से जुड़ने से पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च अवष्य कर लें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन दिन भर व्यस्त रहेंगे जिससे वो शरीर में थकान और आलस महसूस करेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको किसी के साथ उलझनें में हानि ही होगी आपके लिए सलाह है कि आप व्यर्थ के विवाद से दूरियां बनाकर रखें, दौड़धूप अधिक होगी आप धैर्य रखें।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन काम के साथ-साथ डेटा सिक्योरिटी पर भी ध्यान दें, क्योंकि इसके लॉस होने की आशंका है।
करियर में अपने आप को काफी पीछे पाएंगे और निराश रहेंगे, क्रोध पर नियंत्रण रखें।
घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना ले, बल्कि धैर्य पूर्वक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाए, अपने जीवन को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स सफलता पाने के लिए अपनी स्टडी पर ज्यादा ध्यान दें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.7, अन लक्की नं.9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
बिजनेस में आप अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच समझकर पूरा करने की कोशिश करें, आपके कार्य सुगमता से बनते जाएंगे।
परिध योग बनने से व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी और व्यवसाय में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के लिए आय और व्यय की स्थिति बराबर रहेगी, एक हाथ से पैसा आएगा तो दूसरे हाथ से जाने का रास्ता भी बन जाएगा।
वर्कस्पेस पर थकान महसूस होगी, कॉम्पिटिटर एक्टिव रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचना चाहिए, किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने एक्सपेंडिचर की लिस्ट को कम करके धन की बचत करने से संतुष्ट रहेंगे।
ऑफिस के किसी खास के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, आप दोनों की बात ऑफिस में आग की तरह फैल सकती है।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेसममैन के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आयेगा उनको किसी बड़ी कम्पनी से टाइअप का ऑफर प्राप्त हो सकता है।
बिजनेसमैन सोच समझकर ही कस्टमर को कार्यो के पूरे होने की समय तारीख दें, क्योंकि कार्य के पूरे होने में कुछ शंका है।
प्रॉपर्टी परचेज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको अपनी इच्छानुरूप जगह जमीन समझ आ सकती है और डील फाइनल भी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को आजीविका के क्षेत्र में संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है, इसलिए मेहनत से जी न चुराए।
एंप्लॉयड पर्सन को जेलेसी करने वालों से बचकर रहना होगा, वह आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं।
करियर से संबंधित बातों में ठहराव महसूस हो रहा है, वह दूर होकर काम को गति प्राप्त होने लगेगी।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, वस्तुएं संभालकर रखें, अभी सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें, आपकी आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, परिवार वालों के साथ बैठकर वक्त बिताएं आपको अच्छा लगेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.6, अन लककी नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में घर के मुखिया की भावनाओं को सम्मान देते हुए, डिसीजन लेने चाहिए, काम वही करे जिससे सभी को आप पर गर्व हो।
व्यावसायिक व्यवस्था में सुधार हो सकता है, ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे।
बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ी डील हाथ लगने की प्रबल संभावना दिख रही है।
एंप्लॉयड पर्सन की डे स्टार्टिंग अच्छी रहेगी, लेकिन दिन के मध्य तक काम का तनाव बढ़ने के साथ कोवर्कर संग नोक-झोंक की आशंका भी बढ़ेगी।
ऑफिस में चीटर लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें, वहीं आपको प्रगती दिलाएगा।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी।
परिध योग बनने से पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा, साथ ही धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अगर आप अकेला या उदास महसूस कर रहे हैं तो अपने कोच के पास जाएँ उनकी गाइडेंस से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं.3
कन्या राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति में कुछ उठापटक रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं, अधिकतम लाभ के लिए किसी महत्वपूर्ण कार्य को तय समय पर पूरा करने का प्रयास नहीं कर सकेंगे।
चन्द्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से लोभ के जाल में फंसकर बिजनेसमैन मिलावटी सामान बेचने का विचार बना सकते हैं, ऐसे विचारों से दूर रहें।
सामाजिक संबंधों को मजबूत करने की बिजनेसमैन को आवश्यकता है, इसमें देरी करने से बचें।
नकारात्मक प्रवृत्ति की कुछ लोग आपकी आलोचना और निंदा करेंगे, परंतु चिंता ना करें आपका अहित नहीं होगा, बेहतर होगा कि अपने कार्य में व्यस्त रहें, समय पर काम पूरा करने के लिए बेहतर होगा कि मन को केंद्रित करें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस के रूल्स का पालन करें, इसका उल्लंघन करने पर आर्थिक दंड के भी भागीदार हो सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप गलत संगति के प्रभाव में आ सकते हैं, इसलिए यारी दोस्ती के लिए हाथ बहुत सोच समझकर ही बढ़ाए।
घर के छोटे सदस्यों को अनुशासित रहना है, क्योंकि घर के नियमों के विरुद्ध जाकर काम करने से पिता और अन्य बड़े बुजुर्गों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.9
तुला राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
बिजनेसमैन मीटिंग में सभी को खुश रखने की कोशिश करें, जहां लगे वहां थोड़ा सख्त व्यवहार रखें, एंप्लॉयड के साथ बैठे बातें करें।
बिजनेस में आप किसी खास काम को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती हैं, कोई सरकारी काम रुका है, तो उसे पूरा करने के लिए अच्छा मौका है, लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
बिजनेसमैन को डिसीजन लेने में धैर्य बनाए रखना होगा, नहीं तो धन की हानि हो सकती है।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्य करते समय अलर्ट रहना होगा, साथ ही यह भी प्रयास करें कि काम को रिचेक जरूर कर लें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन वर्कलोड को लेकर मानसिक तनाव लेंगे जिसका असर उनकी सेहत पर दिखेगा, ज्यादा तनाव लेना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।
समाज में मान-सम्मान मिलेगा, घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाने में सक्षम रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट नकारात्मक विचारों से घिरकर गलत कार्यों की ओर बढ़ सकते हैं, अच्छे लोगों की संगत में रहे जो आपको गलत कार्यों को करने से रोक सके।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.4, अन लक्की नं.1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
परिध योग बनने से वर्तमान समय उपलब्धियों वाला रहेगा, इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन अपना अलग और न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन अपने प्रॉडक्ट से महिलाओं का सम्मान करें, उनके काम और भावनाओं की कद्र करें कोई ऐसी पंच लाइन न डाले जिससे वाद-विवाद की स्थिति बन जाएं।
आपको अजीविका के नए स्रोत मिलते दिख रहे हैं, इस क्षेत्र में आगे बढ़ने से पहले थोड़ा सोच समझकर डिसीजन लें।
वर्कस्पेस पर आ रही समस्याओं को सुलझाने में उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा, तथा सहकर्मियों से आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को जोखिम से डरना नहीं है, डर के आगे जीत है बस इसी बात को आपको भी समझना है।
पारिवारिक समस्याएं बनी रहेगी, मतभेद हो सकता है, गृहस्ती में शांति बनाने की कोशिश में आप सफल होंगे, परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में प्रैक्टिस को ज्यादा से ज्यादा समय दे जिससे वो परफेक्ट हो जाएं।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.6, अन लक्की नं.3
धनु राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
परिध योग बनेने से व्यवसाय में आ रही कानूनी अड़चन दूर होने से आपका व्यापार गति पकडे़गा, धन लाभ के आसार बनेंगे।
बिजनेसमैन यदि कोई डील साइन करने जा रहे है तो सभी डॉक्यूमेंट अच्छे से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर करें।
बिजनेस में ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी, इस समय आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।
लाइफ पार्टनर यदि बिजनेस पार्टनर है, तो आपको लाभ होने वाला है।
वर्कस्पेस किसी से वार्तालाप करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दोपहर बाद का समय मिश्रित फलदायी रहेगा।
आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ समय बिताएंगे, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, बाहर जाने का मन बनेगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा, प्रमाद न करें।
स्टूडेंट्स एकाग्रता के लिए ध्यान लगाए और इष्ट की आराधना करें, उसके बाद दिन की शुरुआत करें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.8, अन लक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
बिजनेस मीटिंग में दूसरों को नीचा दिखाने के चक्कर में आपके हाथ से कुछ लाभदायक मौके निकल भी सकते हैं, ध्यान रखें कि समय एक सा नहीं होता है, अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।
बिजनेसमैन के लिए दिन प्रतिकूल होने पर उन्हें पैसों से जुड़े मामले में उलझने से बचना होगा, साथ ही उधार के लेन-देन से भी बचें।
ग्रह गोचर विपरीत होने से आज बिजनेसमैन को मार्केट में अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा, किसी पार्टी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में पूरा मन लगा कर बिना किसी तरह की गलती के कार्य करें।
जॉब सर्चर को अपना करिकुलम विटे को प्रोफेशनल तरीके से तैयार करें।
चंद्रमा-केतु का ग्रहण दोष होने से रोजगार में वृद्धि के आसार न के बराबर रहेंगे, विवाद से बचें।
संतान की सेहत का ख्याल रखें, आपके लिए भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
किसी कारण वश कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स का स्टडी में मन नहीं लगेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.2, अन लक्की नं.9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन एनर्जी से लबरेज रहेंगे, साथ ही आत्मविश्वास भी चरम सीमा पर होगा, जिसके चलते लिए गए ओडर में आपको सफलता मिलेगी।
बिजनेस में दूरदृष्टि रखते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है, व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा, लोन के लिए कॉल आ सकता है, अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
गवर्नमेंट एक्टिविटी रिलेटेड बिजनेसमैन को बिजनेस में सडनली प्रॉफिट हो सकता है, कॉन्टेक्ट्रों को गवर्नमेंट से कोई बड़ी डील मिल सकती है।
अगर आप ऑफिस में सीनियर है, तो आप सभी को एक समान देखें और उनके साथ एक समान व्यवहार करें, किसी के साथ भी तुलनात्मक व्यवहार करने से बचें।
वर्कस्पेस पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन शांत मन, सच्ची लगन और पूरे भरोसे के साथ जॉब के प्रति निष्ठा दिखाएं।
पारिवारिक व्यापार से संबंधित कई बातों में बदलाव लाना आवश्यक होगा, पार्टनर और परिवार के साथ जुड़े रहने की कोशिश जारी रखनी होगी, बुजुर्गों को सेहत पर अधिक ध्यान देना आवश्यक होगा, आप पर पारिवारिक जिम्मेदारी डाली जा सकती है।
स्टूडेंट्स शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे, फिर भी सावधानी आवश्यक है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.6, अन लक्की नं.4
मीन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन आप अपने से नेगेटिविटी को दूर रखें, आपकी सोच ही आपके फ्यूचर को तय करती है।
बिजनेसमैन न्यू कस्टमर को अपनी ओर अट्रैक्ट करने के लिए न्यू स्कीम एंड ऑफर निकालें जिससे कस्टमर में बढ़ोतरी हो सकें।
व्यवसाय में कर्मचारी का सकारात्मक रवैया कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है, आपकी उपस्थिति तथा एकाग्रता अति अनिवार्य है।
ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से आपकी प्रमोशन भी संभव है।
एंप्लॉयड पर्सन की किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी तथा ऑफिस की पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में विवाद से बचने के लिए सभी पक्ष की बात भी सुनें और उनके सुझावों का ध्यान रखें।
बड़े भाई बहन का फर्ज निभाते हुए छोटी बहन को भावनात्मक रूप से सहयोग देने का मौका मिलता है तो अवश्य करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड में सक्सेस होने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.8, अन लक्की नं.1

Comments
Post a Comment