AAJ KA RASHIFAL 31 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
31 अगस्त, सोमवार, कजली तीज
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08ः52 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन रेवती नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मध्य रात्रि 03ः24 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं मध्य रात्रि 03ः24 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए विदेशी संपर्क से हानि होगी।
घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए समय निकालने की कोशिश में लगे रहेंगे।
बिजनेसमैन को सफलता हासिल करने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी, तय मान लें कि बिना परिश्रम कोई भी सफलता हाथ नहीं लगने वाली है।
बिजनेसमैन व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता लाने के लिए जुटे रहेंगे, इसमें बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से मार्केट में पॉजिटिव एनर्जी बनाने में आप सफल होंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से वर्कस्पेस पर अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर और बॉस के द्वारा किसी प्रॉजेक्ट्स में डीले करने पर सुनना पड़ सकता है।
वर्तमान वातावरण को ध्यान में रखते हुए इस समय बहुत ही सावधानी से ऑफिस में समय व्यतीत करने का है।
आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे, संतान की तबीयत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 8
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो के साथ सम्बधों में नयापन आएगा।
ग्रहो का साथ मिलने से बिजनेस के कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वतः ही दूर होंगी, शुभ समाचार मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं।
गण्ड योग बनने से व्यवसाय में दिन आपके लिए शुभ फलदायी होने से आपके चेहरे की मुस्कान लोटेगी।
बिजनेसमैन बिजनेस के साथ-साथ सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, परोपकार की भावना रखते हुए पाप कर्मों से दुर रहें।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है, ऑफिस में आप अपना हंड्रेड प्रतिशत देने में सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर पर पॉजिटिव थिंकिंग रखें, क्योंकि समय की स्थिति आपकी परेशानियां घटाने की ओर बढ़ रही हैं।
आप ऑफिस में अपने फ्रेंड्स के लिए पूर्णरूप से समर्पित रहेंगे, उनकी एक आवाज पर अपना सब काम छोड़कर मदद के लिए तैयार रहेंगे।
जिन लोगों की परिवार में रिश्ते की बात चल रही है, उनका रिश्ता तय होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स सेहत के मामले में आप चैन से रह सकते हैं और अच्छी नींद ले सकेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन निस्संदेह चुनौतीपूर्ण कार्यों को एंप्लॉयड और अनुभवी व्यक्तियों के सहयोग से पूरा कर पाएंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग करने जा रहे है, तो आप सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य जाएं।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में कुछ नया करने के प्रयास में कुछ गलत कर सकते है।
वर्कस्पेस पर आपके पराक्रम में वृद्धि और धन लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं।
एंप्लॉयड पर्सन के प्रॉजेक्ट से जुड़े लोगों को कुछ क्रिएटिव काम करने होंगे, तभी करियर के फील्ड में उन्नती मिलेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के दिन अच्छा रहने वाला है सुख और आनंद की अनुभूति होगी।
परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल लेवल पर पहचान बढेगी।
मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोग ऑनलाइन काफी व्यस्त रह सकते हैं, सडनली ही आपको धन लाभ हो सकता है।
बिजनेसमैन परिश्रम से ज्यादा प्लानिंग के साथ काम करें, तो यह उनके और उनके बिजनेस दोनों के लिए अच्छा रहेगा।
वर्कस्पेस पर आपके नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए लाभकारी होंगे, पेशेवर जीवन के बारे में उत्साहजनक बातें सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए ऑफिस में कामकाज को लेकर उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा, जीवन में यह सब तो चलता ही रहता है इसे देखकर बिलकुल भी परेशान न हो।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में अपने से छोटों से कड़ी मेहनत और कुछ सीखने को मिलेगा। गण्ड योग बनने से पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने -अपने फील्ड में आगे बढ़ेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरते।
बिजनेस में खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है, व्यर्थ की कोशिश से दूर रहें।
बिजनेस में आ रही प्रॉब्लम के चलते बिजनेसमैन का मन कभी-कभी आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेसमैन को कोई भी सौदा करते समय अलर्ट रहना होगा होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका है।
एंप्लॉयड पर्सन जो प्रमोशन एंड सैलरी की उम्मीद लगाए बैठे है, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिसमें आपकी मां आपको बाहर निकाल सकती है।
स्टूडेंट्स स्वयं को कमजोर और अस्वस्थ महसूस करेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के साथ बेवजह की बहस हो सकती है।
बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद कारोबार में बेहतरी आएगी, सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा।
गण्ड योग बनने से बिजनेस में फाइनेंशियल कंडीशन बेहतर रहेगी।
बिजनेसमैन के लिए कर्ज लेने और देने के हिसाब से दिन सही नहीं है, तो कर्ज देर से चुकता हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुटने की आदत बनाएं, आपकी लगन ही आपको ऊंचाई को छूने में मदद करेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन टारगेट अचीव करने के लिए दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे।
परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे। प्यार फैलाने के लिए समय का आनंद लें और संवेदनशील चर्चाओं में न उलझें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स के सितारे चमकेंगे जिससे काफी दिनों के बाद चेहरे पर रंगत दिखेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
बिजनेस में सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और यात्रा प्रवास शुभ फलदायक रहेगी।
न्यू बिजनेसमैन को डील करते समय पार्टी के साथ रिलेशन अच्छा बनाकर रखने होंगे, तब ही आप बेहतर मुनाफा कमा पाएंगे और अपनी पेठ मार्केट में जमा पाएंगे।
गण्ड योग बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उस कार्य में आप महारत हासिल करने में सफल होंगे, कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा।
जे एंप्लॉयड पर्सन जॉब के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं, वह अपनों से मिलने की योजना बना सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में न्यू स्टाफ से बात करने में समय व्यतीत करेंगे, वे नए दोस्त बना सकते हैं।
लाइफ पार्टनर से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा, मैरिड लाइफ में प्रेम और आनंद बढ़ेगा।
ग्रहों का साथ मिलने से स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स के हाथ कई अवसर लगेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेस के अलावा वित्तीय निवेश की प्लानिंग बनाएंगे, पेरेंट्स के सपोर्ट से आ रही जटिल समस्या हल होगी जिससे आप लाभ प्राप्त करेंगे।
गण्ड योग बनने से बिजनेसमैन कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
ऑफिस में आप अपनी बुद्धि का लोहा मनवाने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में नेगेटिव थॉट्स और नेगेटिव थॉट्स वालो से दूरी बनाकर रखें।
घर और ऑफिस के कार्यों के बीच संतुलन बनाकर चले, दोनों जगह का संतुलन आपको सफलता तक जरूर ले जाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन अगर ट्रैक पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहते है, तो बेहतर सेहत के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें, पौष्टिक भोजन खाएं।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
व्यवसायियों के लिए दिन लाभप्रद नहीं है, स्थितियां अभी पूरी तरह आपके अनुकूल नहीं है।
कॉम्पिटिटिव के चलते मार्केट में तनाव रहेगा, पार्टी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय में सुधार से भी राहत नहीं मिलेगी और नए क्षेत्रों में विस्तार के अवसर नहीं आएंगे।
वर्कस्पेस पर आप अपनी कल्पना के अनुरूप कार्य नहीं कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में जॉब को लेकर उथल-पुथल रह सकती है, ऑफिशियली वर्क को लेकर कई प्रकार के विचारों से तनाव भी बढ़ेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में कई नई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से स्पोर्ट्स पर्सन के चोट-चपेट में आने की संभावना बन रही है।
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है, ऐसे में खुद तो उनका ध्यान रखें साथ ही उन्हें भी अपना ध्यान रखने की सलाह दें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अचानक से किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
बिजनेस में भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए निवेश पर विचार करेंगे।
बिजनेसमैन अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
बिजनेसमैन को कानूनी दांवपेच में जीत हासिल हो सकती है।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बेहतर ट्यूनिंग बनाकर रखें, यदि वह आपसे किसी तरह की सहायता की उम्मीद रखती है तो उस पर खरा उतरे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को दिल की बात सुनने से नहीं दिमाग की बात सुनने से लाभ मिलने वाला है।
धार्मिक स्थल और अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को मित्रों से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसो की लेन-देन में सावधानी रखें।
बिजनेसमैन बिजनेस में आज के दिन कुछ नया करने में लगे रहेंगे।
बिजनेस में उन्नति और मान-सम्मान प्राप्त होगा, साथ ही पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
समय की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।
वर्कस्पेस पर विरोधी भी आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक काम करें इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे और घर में कोई मांगलिक कार्य की प्लानिंग बना रहे हैं तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक व दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य न करें तो आपके लिए अनुकूल रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन किसी इवेंट में आनंद लेंगे, आसान दिन बिताएंगे, साथ ही आप अच्छे भोजन और संगीत जैसी सुख-सुविधाओं का लुत्फ उठाएंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन विचलित व बेचेन रहेगा।
बिजनेस में आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
बिजनेसमैन न्यू बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे है, तो उनके लिए समय उत्तम है, उन्हें इस दिशा में सफलता मिलेगी।
बिजनेसमैन को बिजनेस के साथ सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान मिलेगा।
ऑफिस में सफलता मिलेगी और घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी, नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे जिससे सीनियर के बीच उनकी तारीफ होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को सडनली किसी ऑफिशियली वर्क को लेकर ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है।
घर में मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा, जप और ध्यान से शांति अनुभव करेंगे।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अगर एग्जाम देने के लिए घर से निकल रहे हैं, तो मीठा दही अपनी मां के हाथ से खाकर अपने इष्टदेव को याद करते हुए घर से बाहर निकलते समय अपना सीधा पैर पहले बाहर निकाले।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment