AAJ KA RASHIFAL 22 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
22 अगस्त, शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पुरे दिन दशमी तिथि रहेगी। आज दोपहर 02ः49 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 02ः49 के बाद धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्य में रुकावट आ सकती है।
बिजनेसमैन के प्रतिष्ठान में माल इधर उधर रखा हुआ है तो उसे व्यवस्थित करना चाहिए ताकि समय पर आसानी से सामान निकाला जा सके।
बिजनेस में आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है, इस दिन आपको कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है साथ ही कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है।
यात्रा के दौरान अनुभवी लोगों के साथ बिजनेसमैन का बेहतरीन समय व्यतीत होगा तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु सफलता मिलने से खुशी भी बनी रहेगी।
जॉब में परमोशन या चेंज में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय स्किल पर धयन जरूर देवे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में कॉवर्कर के साथ अहम का टकराव करने से बचें, कोवर्कर के साथ किसी भी तरह का मन मुटाव होना अच्छा नहीं है।
घर में नजदीकी संबंधित संबंधियों अथवा मित्रों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को उनेक फील्ड में सितारों का साथ मिल सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.3, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रहस्यमय चीजों को सीखने में समस्या आएगी।
बिजनेसमैन बिजनेस में बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए डिसीजन से आपको लोस ही होगा।
न्यू बिजनेसमैन इस बात को समझ लें कि वह जितनी मेहनत से बिजनेस करेंगे उसी से उनका अच्छा भविष्य तैयार होगा।
बिजनेसमैन एक बात ध्यान रखें कि कोई भी गैर कानूनी काम नहीं करना है नहीं तो फंस सकते हैं।
ऑफिस में कोवर्कर के साथ व्यर्थ में वाद-विवाद हो सकता है, जिससे ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
जॉब में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, एंप्लॉयड पर्सन अच्छा ऑफर मिलने पर मामूली शर्तों के चलते जॉब को हाथ से न जाने दें।
वर्कस्पेस पर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर नजर रखना उचित होगा क्योंकि वे आपकी गतिविधियों को रोकने का प्रयास करेंगे।
लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है, चिंताओं को दूर करने के लिए फैमिली में अपने दिल के सबसे करीबी पर भरोसा करें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में परेशानियों से पार पाना होगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.5, अन लक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में मजबूती आएगी।
विष्कुम्भ योग बनने से धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं।
बिजनेसमैन व्यापारिक योजनाएं बनाते समय अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें, उनकी सलाह आपके बिजनेस के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
बिजनेस का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होने से आपको सफलता मिलेगी, आपकी कुछ परेशानियां खत्म होगी साथ ही आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, साथ ही आपके सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
वर्कस्पेस पर कुछ पुरानी बाधाएं और मुश्किलें स्वतः ही दूर हो जाएगी, हर काम सुनियोजित ढंग से पूरे होते जाएंगे, आपको फायदा हो सकता है, आपके कार्य से सीनियर खुश हो सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन अपने कार्य करने के तरीके को ठीक बना कर रखें और बुद्धिमानी का परिचय दें।
जो लोग सिंगल हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, प्रेम संबंधों में हो रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स मोबाइल पर लंबी बातचीत जैसी बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
सेहत के मामले में भी समय अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रु की शत्रुता को कम करें।
बिजनेसमैन बिजनेस में न्यू प्रोडक्ट एंड सर्विस को सही करें ताकि उनके प्रॉडक्ट मार्केट में फेमस हो सके, इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर एडवरटाइजिंग का भी सहारा लेना चाहिए।
बिजनेसमैन के लिए समय अनुकूल है अपने पुराने सभी अटके काम अब पूरे होने लगेगे, दिन तरक्की वाला रहेगा, कोई बड़ा ऑडर आपके हाथ लग सकता है जिससे फाइनेंस से संबंधित गतिविधियों में सफलता प्राप्त करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है।
नौकरी में तरक्की संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है, आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
परिवार में सभी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है, लाइफ पार्टनर एंड फैमिली मेंबर के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड के प्रति समर्पित हो कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में आगे बढ़ें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती है।
व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझना होगा, पैसों की आमद के प्रबल आसार हैं।
समय व स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को बिजनेस में कुछ न्यू चेंज लाने का प्रयास करना चाहिए।
बिजनेसमैन का यदि मन व्यथित हैं और कुछ भी करने में भी मन नहीं लग रहा है, तो फैमिली के साथ समय व्यतीत करें, इससे आपको अच्छा महसूस होगा।
रिसर्चर फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के भीतर भीतर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में कुछ नयी खोज करने की इच्छा बढ़ेगी।
विष्कुम्भ योग बनने से ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद दूर होंगे, आपके कार्य टाइमली कम्पलीट होंगे न्यू प्लानिंग भी बनेगी साथ ही आपका काम में मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
स्टूडेंट्स अपनी स्टडी को और बेहतर बनाने के प्रयास में लगे रहेंगे।
बेवजह घर से बाहर न निकलें, घर पर रहते हुए मनपसंद कार्य करें और साथ ही धर्म से जुड़ी बातों का ज्ञान लेने का प्रयास करें।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 2
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
व्यापारिक गतिविधियों में कुछ मंदी की स्थिति रहेगी जिससे बिजनेसमैन बिजनेस पर ध्यान नहीं दें पाएंगे, कुछ नया कार्य करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है, अभी आप जितनी मेहनत करेंगे भाग्य भी उतना ही साथ देगा, जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।
बिजनेसमैन यदि ऑनलाइन शेयर एंड सट्टे या मोबाइल गेम आदि से पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो विचार त्यागना ही बेहतर होगा।
बिजनेसमैन अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा आपके प्रॉडक्ट का ग्राफ डाउन हो सकता है।
नौकरी में किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में दूसरे क्या करते हैं इस पर गौर न करें, फिजूल की बातों में कीमती समय बर्बाद हो सकता है।
कार्यक्षेत्र में बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक के समझ में न आने से परेशान रहेंगे, निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलेगी।
महिलाएं दान पुण्य के कार्यों को बढ़ावा दे, दान की शुरुआत छोटी कन्या से करना ज्यादा अच्छा रहेगा।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.4, अन लक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्त से मदद मिलेगी।
बिजनेसमैन को धन प्राप्त होने की संभावना है। आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी। आपको फ्रेंडस के माध्यम से नई परियोजनाएँ मिल सकती हैं।
जिन बिजनेसमैन को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे थे, उनके लिए दिन शुभ है फैसला आपके पक्ष में होता दिखाई दे रहा है।
मार्केट में बिजनेसमैन के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से दूसरों को प्रभावित कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का कार्य के प्रति समर्पण भाव बढ़ेगा, अन्य कार्यों को पीछे रखते हुए ऑफिशियली वर्क को प्राथमिकता देंगे।
यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे के साथ कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। हालांकि यह समय धैर्य और संयम रखने का है, लेकिन अपनी ऊर्जा और जोश को सकारात्मक दिशा में लगाने से शुभ परिणाम मिलेंगे।
जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के दुविधाओं का अंत होगा, पेरेंट की एडवाइस से सही गाइडेंस ले सकेंगे।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसों की लेन-देन में सावधानी बरते।
वित्तीय लाभ के संकेत हैं, जिससे आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन डिसीजन लेते समय भावुक न हो दोपहर बाद आपके एक्सपेंडिचर में कमी आएगी।
कांट्रेक्टर की सकारात्मक सोच आपके लिए नए आयाम उत्पन्न करने वाली है, तरक्की के अवसर मिलेंगे, कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों में आपकी जीत संभव है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के पूर्व में किए गए प्रयास सफल होने से आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
प्रॉजेक्ट कम्पलीट करने के लिए आपको टीम में काम करना पड़ सकता है, सभी लोगों के साथ कॉर्डिनेट करने के बाद ही काम की शुरुआत करें।
वर्कस्पेस पर काम का अतिरिक्त भार बढ़ेगा परंतु आप बड़ी आसानी से संभाल भी लेंगे साथ ही पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप बॉस और सीनियर्स से कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
रिलेशनशिप से संबंधित बातें अपनी मर्जी के अनुसार आगे बढ़ेंगी, वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप अपने भीतर आत्मविश्वास विकसित करें, अपनी क्षमताओं और सामथर्य को बढ़ाने का प्रयास लगातार करते रहें।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं1, अन लक्की नं. 5
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में अचानक से धन लाभ हो सकता है।
बिजनेसमैन अपने प्रॉडक्ट की क्वालिटी एंड कस्टमर की डिमांड के अनुरूप क्वालिटी इंप्रूव करने का कार्य करें।
व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आपकी समझ ठीक रहेगी। आप में से कुछ पेशेवर लाभ कमा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर अपने कार्य को निर्धारित समय के हिसाब से विभाजित कर कार्य करें ताकि समय से पूरा हो सके, केवल अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन अनुकूल रहेगा उनके अधुरे प्रॉजेक्ट गति पकड़ने से उन्हें कुछ राहत महसूस होगी।
ऑफिस में सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल पूर्ण वातावरण रहेगा, नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है आपके कार्य की तारीफ होगी।
अपने परिवार के सदस्यों की कंपनी का आनंद लेंगे, आपके छोटे भाई बहन आपकी तरफ ही बने रहेंगे, घर से काम में चीजें सुगमता से आगे बढ़ेंगी।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स आपको अपने आत्मविश्वास और अद्वितीयता को बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि आप अज्ञात भय से निपट सकें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.2, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन के कोई मनचाहा कार्य ना बनने से कुछ चिड़चिड़ा हट रहेगी आपके लिए दिन कुछ परेशानियों भरा रहेगा, संभलकर रहें।
बिजनेसमैन डेली अपने बिजनेस के लाभ और हानि की समीक्षा करें और अपने उत्पादों को उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करें।
बिजनेसमैन आप अपने बिजनेस की उचित दिशा तय करने के लिए टाइम मैनेजमेंट का खास ध्यान रखें।
एंप्लॉयड पर्सन की किसी जटिल समस्या के समाधान में सीनियर एंड बॉस का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए नैतिकता और सजगता से काम करें।
एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए कार्यों की सूची बना लें और फिर उसका पालन करें।
परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें या कराना चाहिए।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो सकते है प्रैक्टिस करते समय ध्यान रखें।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.1, अन लक्की नं. 8
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपका प्रॉफिट किस में है उस पर काम करें।
नियमित रूप से आपको अपने बिजनेस के लाभ और हानि की समीक्षा करनी चाहिए और अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए।
व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय कुछ खास नहीं है, बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेंगी।
बिजनेसमैन अपने बिजी शेड्यूल से कुछ टाइम निकालकर फैमिली, पेरेंट्स और बच्चों के साथ बिताएं ताकि तनाव को कुछ हद तक कम किया जा सके।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में टाइम मैनेजमेंट और नैतिकता पर ध्यान देकर बॉस को प्रभावित करने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन शुभ है, वह अपने फील्ड में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे, जो उनके भविष्य के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।
विष्कुम्भ योग बनने से स्टूडेंट्स के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
फैमिली मेंबर के मध्य आपसी प्रेम और सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित रखने के लिए रिश्तों का महत्व समझाने का प्रयास करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.7, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।
विष्कुम्भ योग बनने से बिजनेस में आपकी समझ बढ़ेगी, कुछ सकारात्मक सुनेंगे आपके सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए समय देने के साथ ही समीक्षा कर जो क्षेत्र कमजोर हो उस पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन अपने ऑफिस में सक्रिय भागीदारी और साझेदारी बनाएं, ताकि आपका बॉस आपकी बातों को सपोर्ट कर सकें, साथ ही आप किसी विवाद से बचने के लिए वर्कप्लेस पर कोवर्कर के साथ घुलमिल कर रहें।
वर्कस्पेस पर किसी गलत कार्य के लिए आपको ललचाया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है, आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट का दिन शानदार रहेगा, वह अपने-अपने फील्ड में हो रहे इवेंट में जी तोड़ मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
फैमिली मेंबर के साथ दिन में कम से कम एक बार एक साथ मिलने का प्रयास करें, और इसको बढ़ाते रहें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 6

Comments
Post a Comment