AAJ KA RASHIFAL 17 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
17 अगस्त, श्रावण मास तृतीय सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः01 तक श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि फिर षष्ठी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुभ योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 04ः19 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव बढ सकता है।
बिजनेस में पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का दिन है।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के आज के दिन बिजनेस में की गई कोशिशों से उन्हें सफलता मिलेगी।
शेयर, स्टॉक मार्केट के कामों में फायदा होने की संभावना है, साथ ही किसी नए काम की शुरुआत होगी।
एंप्लॉयड पर्सन का काम से मन भटकेगा लेकिन आपको कमजोर न पड़ते हुए उन्नति के लिए आगे बढ़ना हैं।
वर्कप्लेस पर कामकाज करते हुए आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है, इसके चलते आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकते हैं।
मैरिड लाइफ में मधुरता रहेगी, लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को कंठस्थ करने वाले कार्य को ब्रह्म मुहूर्त में करें, इससे विषय आपको लंबे समय के लिए याद रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की स्मरण शक्ति अच्छी रहेगी।
बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहेगा, आपके अधुरे अटके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे।
शुभ योग बनने से बिजनेस में किसी नवीन प्लानिंग को कार्य रूप देने के लिए अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है।
बिजनेसमैन आर्थिक मामलों की समस्याओं से निजात पाने के लिए बजट के अनुसार ही खर्च करें, साथ ही बिजनेस के लिए घर के अन्य सदस्यों से सलाह सलाह दें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से यात्रा करनी पड़ सकती है, सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए ट्रेवल पर निकले।
वर्कस्पेस पर आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी हो सकती हैं, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा।
कामकाज में साथियों से पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन फिर भी काम की डेडलाइन पूरी करने में परेशानी हो सकती है, दुविधाओं में डिसीजन न लें, सिचुएशन के फेवर होने का इंतजार करें।
स्टूडेंट्स को ग्रुप स्टडी पर फोकस करना है, इससे एक और जहां आपकी डाउट क्लियर होंगे तो दूसरी ओर ज्ञान भी बढ़ेगा।
संतान एवं अपने टैलेंट को अपडेट करने के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घरेलू अशांति हो सकती है।
बिजनेस में कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है, कोई लोन लेने की प्लानिंग बन रही है तो पहले उस पर अच्छी तरह विचार अवश्य करें।
बिजनेसमैन को धन से संबंधित लेन-देन में सावधानी रखनी चाहिए, किसी अनजान की बातों में आकर फाइनेंशियल लॉस करवा सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को जालसाजों से बचना है, कोई आपको जॉब का लालच देकर ठगने का काम कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन काम के लिए अति आत्मविश्वास न दिखाएं, छोटा सा काम भी गंभीर चुनौतियां दे सकता है।
वर्कस्पेस पर आपको प्रोजेक्ट से रिलेटेड सारी फाईल सिक्रेट रखनी होगी, अन्यथा कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा भी उठा सकता है, अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है।
किसी पारिवारिक बात को लेकर अगर आप चिंतित है, तो उसे परिवार के साथ शेयर करें जिससे आप स्वयं को हल्का महसूस करेंगे।
स्टूडेंट्स भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
बिजनेसमैन यदि कोई डील करने जा रहे हैं तो डील से पहले पुख्ता तैयारी जरूर करें।
न्यू बिजनेसमैन को दिन में मिलने वाले अवसरों को भुनाने के लिए लगन के साथ करना पड़ेगा।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों, नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान करवा सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
वर्कस्पेस पर कामकाज में दिन आपके लिए सहयोग और समर्थन का रह सकता है, आपको अपने आसपास के लोगों या टीम मेंबर से काफी मदद मिल सकती है, आपको दूसरों का नजरिया देखने का प्रयास करें तभी कोई मसला हल होगा।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर आनंद की अनुभूति होगी।
फोन पर या सोशल मीडिया पर मजाक का मूड रहेगा।
स्टूडेंट्स के अपने फील्ड में कुछ आइडियाज बहुत सराहनीय हैं किन्तु उन्हें थोड़ा प्रैक्टिकल बनाने की भी आवश्यकता है।
मैरिड लाइफ में शांति बनाए रखने का प्रयास करना होगा, इस ओर यदि खुद से पहल करनी पड़े तो संकोच न करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक सम्पति के मामलो में उतार-चढ़ाव आएगा।
बिजनेस में किसी ऑर्डर को कम समय में ज्यादा काम करने की चुनौती हो सकती है, बिजनेसमैन यदि सतर्कता बरतेंगे, तो नुकसान से भी बच सकेंगे, कुल मिलाकर आपको हर एक कदम फूंक कर रखना है।
बिजनेसमैन यदि प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने या रेंट पर लेने का विचार बना रहे थे, तो दिन उत्तम है।
एंप्लॉयड पर्सन की किसी के साथ अनऑफिशियली मीटिंग हो सकती है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
ऑफिस में कोकर्वर एंड सीनियर का पूर्ण सहयोग रहेगा, किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें, अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं।
वर्कस्पेस पर आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा, आपको कुछ न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती हैं, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।
मैरिड लाइफ में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद विवाद की स्थिति रहेगी, बेहतर होगा कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को सुलझाएं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के नकारात्मक विचार उठने से तनाव और डिप्रेशन हावी हो सकते हैं, मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व व सौम्य स्वभाव से काम में सफलता मिलेगी। शुभ योग बनने से बिजनेस में जो भी आप पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आप प्रयास करते रहें, आर्थिक लाभ की स्थितियां बनाने वाला दिन है, आपको साझेदारी के कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकते है।
ग्रहों के खेल को देखते हुए धैर्य के साथ यदि कार्य करेंगे, तो बिजनेसमैन को डे एंडिंग तक लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको नए अवसर मिलेंगे, आपको अपने काम के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को दिन की शुरुआत से ही काम का तनाव कुछ परेशान कर सकता है, लेकिन दिन के मध्य तक आपके काम बनने शुरू हो जाएंगे।
किसी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा।
पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल है, यदि आप मैरिड है तो लाइफ पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलेगा।
स्टूडेंट्स को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से विदेशी यात्रा के योग बनते-बनते रह जाएगे।
मार्केट में बिजनेसमैन किसी के साथ व्यर्थ के वाद विवाद में ना पड़े तो बेहतर रहेगा, इससे आपके मान सम्मान पर आंच सकती हैं, कहीं भी पैसा ना लगाएं, क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है।
बिजनेसमैन को भुगतान लेते और करते समय सजगता बरतनी है, एक बार आपको रिचेक जरूर करना है।
एंप्लॉयड पर्सन के कार्य की तुलना अन्य लोगों के कार्यों से की जा सकती है, जोकि आपको रास नहीं आने वाली है।
वर्कस्पेस पर आपके ऊपर रेस्पोंसिबिलिटी का प्रेशर बढ़ेगा, जॉब में संभावना है कि कुछ सिचुएशन से आप थोड़े विचलित रहें।
करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है, आप उनसे निकलने के लिए प्रयास करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन को फीटनेस को लेकर थोड़ा एक्टिव रहना है वजन कंट्रोल रहे, यह न तो बहुत ज्यादा हो और न ही कम, इस बात का ध्यान रखें।
घर-परिवार के कामों को पूरा करने में दिन बीत सकता है, किसी व्यक्ति के लाइफ में दखलअंदाजी करने की वजह से आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सहयोग मिलेगा।
बिजनेस में आपकी कोई प्लानिंग आगे बढ़ जाने से आ रहा प्रेषर कम होगा, दिन अच्छा रहेगा।
बिजनेसमैन को रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक तंगी की वजह से जो काम रुके हुए थे, उनकी शुरुआत कर सकेंगे।
किसी नए काम की स्टार्टिंग कर रहे है तो सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। दीपक सा चातुमार्स को देखते हुए समय डालना।
ऑफिस में आपको कुछ मामलों में सीनियर से रियायत मिल सकती है, आपकी सलाह बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने से झिझक न करें, नेगेटिव थॉट्स से बचें और नेगेटिव थॉट्स रखने वाले पर्सन से भी दूर रहें।
एंप्लॉयड पर्सन यदि कार्य को कल के लिए छोड़ते हैं, तो जवाबदेही के लिए भी तैयार रहें क्योंकि बॉस आपके कार्यों की डिटेल आपसे ले सकते है।
फैमिली के साथ यदि कहीं बाहर जाते हैं तो उम्मीद से ज्यादा एक्सपेंडिचर होने की आशंका है, पैसों का प्रयोग सोच समझकर करें।
पार्टनर की अनुमति के बिना उनके पर्सनल लाइफ का डिसीजन लेना गलत होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर गुजरेगा, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी नेतृत्व क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन यदि किसी बिजनेस मीटिंग में जा रहे हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई पर रहेगा।
बिजनेसमैन को एंप्लॉयड से मान-सम्मान मिलेगा, ऐसे में आपको भी उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रखनी है, बिजनेस में इंपोर्टेंट डिसीजन लेने के लिए अच्छा दिन है। यदि आप आज के दिन कर्ज चुकता करते हैं, तो लेकिन नहीं ले तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मार्केट में पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी को सुनिश्चित करना जरूरी है, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
वर्कप्लेस पर कार्य को लेकर अप्स-डाउन का सामना करने के बावजूद, एंप्लॉयड पर्सन को काम को अपेक्षा के अनुरूप करने में सफल रहेंगे।
वर्कप्लेस पर कुछ निर्णय आपके विरुद्ध लिए जा सकते हैं, कभी कभी परिस्थिति और समय की नजाकत को समझते हुए परिवर्तन को स्वीकार कर लेना चाहिए।
भाई के संपर्क में रहना है, यदि दूर रहते है तो भी फोन के माध्यम से उनका हाल चाल लेते रहें, क्योंकि आपको उनकी ओर उन्हें आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।
स्टूडेंट्स की सेहत में सुधार आने से उनका ध्यान स्टडी की तरफ रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 8
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियल काम करने से समाज में सम्मान बढेगा।
बिजनेस में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
शुभ योग बनने से बिजनेसमैन के उन्नति और तरक्की के योग हैं।
बिजनेसमैन को मार्केट से जुड़े कॉन्टेक्ट को स्ट्रांग करने पर फोकस करना है, अच्छा नेटवर्क व्यापारिक ग्रोथ में प्रॉफिटेबल साबित होगा।
वर्कस्पेस पर अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा, आपको अपने रिश्तों के लिए समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आप में भी पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा, धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, आपको आत्मिक शांति महसूस होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर उचित व्यवस्था बनाकर रखनी है, जिससे आपके कार्यों से अन्य लोगों के कार्य प्रभावित न हो।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल एग्जाम की तैयारी कर रहे है उनके लिए दिन बेहद शुभ है, मेहनत रंग लाने वाली है।
लाइफ पार्टनर की सेहत में सुधार आएगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेस में आपकी लापरवाही की वजह से व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की स्थिति रहेगी, कभी-कभी गुस्से व जिद जैसी नेगेटिव बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है।
न्यू बिजनेसमैन को पार्टी से कमिटमेंट बहुत सोच समझ कर करनी है, क्योंकि स्थिति कुछ ऐसी बनेगी कि आप कही हुई बात पूरी नहीं कर सकेंगे।
बिजनेसमैन को गवर्नमेंट रुल्स का उल्लंघन नहीं करना है, क्योंकि इस बार आपकी गलतियों पर क्विक एक्शन लिया जा सकता है।
वर्कस्पेस पर क्षमता से अधिक काम लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है, अपनी कुछ पूर्व योजनाओं में बाधा आने के कारण मन में बेचैनी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में ईर्ष्या भाव पनप सकता है, जो आपके सुख शांति में ग्रहण लगाने का कार्य करेगा।
परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए निकालना चाहेंगे, लेकिन ऑफिशियल वर्क लोड के चलते आप समय नहीं दे पाएंगे।
स्टूडेंट्स को अपने फील्ड पर फोकस करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस पार्टनर के संबंध अच्छे रहेगे।
बिजनेस में फ्यूचर से रिलेटेड किसी प्लानिंग पर सोच-विचार करने के बाद ही उस पर कार्य करें।
बिजनेसमैन जो रेंट पर सामान या प्रापर्टी देते हैं, उनके लिए रेंटल इनकम आय का अच्छा सोर्स बनेगी।
शुभ योग बनने से आपको अतिरिक्त आय मिल सकती है।
घर और ऑफिस सभी जगह प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना कर रखना सही रहेगा, जिससे आपका व्यक्तिगत जीवन भी सुचारू रूप से चल सके।
वर्कस्पेस पर ज्ञान और कौशल के लिए तारीफ सुनने को मिल सकती है, जॉब चेंज की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
केवल चिंता को महत्व देने की वजह से एंप्लॉयड पर्सन कार्यक्षमता का इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पा रहे हैं और अधिकतर समय चिंता को दूर करने के लिए खर्च हो रहा है, इस कारण जो महत्वपूर्ण काम हैं, उन्हें करने में देरी हो सकती है, काम की गति के साथ डेडलाइन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन को चोट लग सकती है।
यदि संतान का रिश्ता तय करने जा रहे हैं तो जल्दबाजी दिखाने से बचना है, पूरी जांच पड़ताल के बाद ही रिश्ते के लिए हामी भरनी चाहिए।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment