AAJ KA RASHIFAL 26 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
26 अगस्त, बुधवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 08 बजे तक श्रावण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि फिर चतुर्दशी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सौभाग्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मकर राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5.15 से 6.15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 12ः00 से 01ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीति कर सकता है।
सौभाग्य योग बनने से व्यापारियों के लिए दिन विशेषतया शुभ है, आप काफी प्रगति करेंगे।
शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के लिए दिन बहुत अच्छा है, आज की गई छोटी सी भी इन्वेस्टमेंट भविष्य में बड़ा रिटर्न देगी।
पर बिजनेस में अनुभव अत्याधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने अनुभव का व्यापार में उपयोग करते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम करें।
बुजुर्गों के पास बैठना चाहिए उनका अनुभव आपकी लाइफ में बहुत काम आएगा।
ऑफिस में व्यवस्था उचित बनी रहेगी, आपको अपने प्रयास तथा परिश्रम के उचित परिणाम भी हासिल होंगे
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर, जूनियर एंड कोवर्कर के साथ व्यवहार उचित बनाकर रखें, आपको कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
इस समय आपका परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा, और आपके दोस्त और रिश्तेदार आपकी वृद्धि और सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, लाइफ पार्टनर आप पर प्यार लुटाएगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी क्योंकि
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में बाधाएं आ सकती है।
सौभाग्य योग बनने से व्यापार के विस्तार के लिए आज का दिन सर्वोत्तम है, कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या सरकारी टेंडर आज आपके हाथ लग सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा, परंतु दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहे और ना ही विश्वास करें।
बिजनेस में वृद्धि के लिए अनुकूल स्थिति विकसित होगी, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, फिर भी चिंतित रहेंगे, भागदौड़ रहेगी।
लोन के लिए प्रयास रत लोगों को शुभ समाचार प्राप्त होगा, लोन मिलने से आपके कई रुके हुए काम आसानी से हो सकेंगे।
न्यू मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को झगड़ा फसाद और विवाद करने वाली संगत से दूरी बनाकर रखनी होगी, इससे उनकी अच्छी छवि प्रभावित होती है।
करियर में चुनौतियां आने से आपकी आय में स्थिरता देखने को मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा काम करना उचित परिणाम देगा।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में सकारात्मक स्थायित्व बना रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे।
सोशल एंड पॉलिटिकल लेवल पर शांत रहें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में परेशानियां आएगी।
ग्रह गोचर का आपके विपरित होने का असर बिजनेस पर दिखेगा, आपको कुछ लॉस का सामना करना पड़ेगा।
आज मार्केट में आपका पैसा लंबे समय के लिए अटकने के योग बने हुए हैं, इसलिए किसी को उधार माल न दें।
पब्लिक डीलिंग करते समय क्लाइंट के साथ वाद-विवाद बढ़ाना बिजनेसमैन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ऑफिस में आज अचानक काम का प्रेशर और नई डेडलाइन का मानसिक बोझ संडे के दिन भी महसूस होगा।
अपनी हठ के चलते किसी का दिल दुखा सकते हैं, बॉस की बातों पर तीखी प्रतिक्रिया न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, आर्थिक तनाव रहेगा।
विवाहित जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं, कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच झगड़े की वजह बन सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड की बारीकियों को समझने के लिए संघर्ष करेंगे और केवल नियमित अभ्यास से ही आप अपने विषय पर नियंत्रण हासिल करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी में बोड़िग मजबुत होगी।
बिजनेसमैन को मुनाफा होगा, इसलिए उन्हें अपने कस्टमर के नेटवर्क को एक्टिव करना चाहिए ताकि वह अपने टर्न ऑवर को बढ़ा सके।
नए सेक्टर्स में हाथ आजमाने के लिए सितारे बिजनेसमैन का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।
सौभाग्य योग बनने से व्यवसाय से संबंधित पब्लिक रिलेशन तथा मीडिया संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं।
एंप्लॉयड पर्सन की पिछली बचत भविष्य में कठिन समय को पार करने में सहायता करेगी।
करियर से रिलेटेड चल रही दिक्कत ठीक होगी।
ऑफिस के कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा पुनः नहीं करने पड़ जाएं।
स्टूडेंट्स का संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
लाइफ पार्टनर एंड और आपकी माँ के बीच संबंध अच्छे रहेंगे, जिसकी वजह से आपको भी बहुत खुशी होगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात से शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा।
आपकी विनम्रता और बेहतरीन डीलिंग स्किल्स के कारण आज न्यू कस्टमर आपके ब्रांड के दीवाने हो जाएंगे।
सितारों का साथ मिलने से बिजनेसमैन के आज लिया गया कोई भी कैलकुलेटेड रिस्क आपको मार्केट का नया लीडर बना सकता है और भारी मुनाफा कमा कर देगा।
ऑफिस में सहयोगी और कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें उनका अनुभव तथा मेहनत व्यवसाय की गतिविधियों को और अधिक बढ़ाएगा।
व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा, लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें।
वर्कस्पेस पर मन अज्ञात भय और बाधाओं से ग्रसित रहेगा।
बॉस आपके डिसिजन लेने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताएंगे, जिससे आपके करियर में एक बड़ा उछाल आएगा।
मार्केट में आज किसी पुराने सहकर्मी या ऑफिस के दोस्त से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।
अविवाहितों के विवाह की बात चल रही है तो वह बनती हुई दिखेगी।
स्टूडेंट्स स्टडी मटेरियल को अच्छे से पढ़ने समझने में कामयाब रहेंगे और उनका हौसला बुलंद होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
पिछले कई महीनों से फंसा हुआ पुराना पैसा आज अचानक वापस मिलने से आपका बैंक बैलेंस काफी मजबूत होगा।
सौभाग्य योग बनने से नई उपलब्धियां सामने आएगी, ज्यादा सोच विचार करने में समय व्यर्थ ना करें तथा तुरंत निर्णय ले।
व्यवसाय संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी, दोपहर बाद व्यापारियों को बड़े मुनाफे हाथ लगेंगे।
ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आपको अलग रखें, भागदौड़ की संभावना कम है।
वर्कप्लेस पर आप आत्मविश्वास से ओतप्रोत प्रयासों में अवश्य सफल होंगे।
बॉस आज आपके किसी इनोवेटिव आइडिया या नई स्ट्रेटेजी को ऑफिशियली हरी झंडी दे सकते हैं, जो आपके लिए तो जीत होगी लेकिन विरोधियों के लिए हार होगी।
यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कठिन अध्ययन और तैयारी कर रहे हैं, तो यह अधिक प्रयास करने का सही समय है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।
बिजनेसमैन के कामकाज को लेकर बनाई गई कोई प्लानिंग डिले हो सकती है, धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शेयर मार्केट, सट्टेबाजी या किसी भी नए अनजाने सेक्टर में आज बड़ा रिस्क बिल्कुल न लें।
व्यावसायिक पार्टियों के साथ हिसाब-किताब करते समय पारदर्शिता रखें, इससे संपर्क मजबूत होंगे।
नेटवर्किंग और सेल्स से संबंधित लोगों के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, एनीमी एक्टिव हो सकते हैं।
कोई सहकर्मी आपकी बात का गलत बतंगड़ बनाकर सीनियर के कान भर सकता है, जिससे आपकी इमेज खराब होगी।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की चिंताएं रहेंगी ऐसी स्थिति वर्किंग वुमन को चिड़चिड़ा बनाएगी, खुद को नियंत्रण में रखें और सोच समझ कर ही लोगों के बीच बोलें, अन्यथा मजाक का पात्र बन जाएंगे।
रिश्तों की डोर को मजबूत बनाए रखना होगा, इसके लिए सभी को सभी से प्रेम से बात करनी होगी।
भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स स्टडी में ढिलाई न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहें, यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, संभलकर रहें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद मिलेगी।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर तुरंत फैसला लेने की कोशिश करें, बहुत सोच-विचार करना तथा समय लगाना नुकसान दे सकता है।
बिजनेस में किसी पुरानी प्लानिंग को धरातल पर पुनः लाने की प्लानिंग बना रहे है, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करें।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से मार्केट से अटका हुआ पुराना कलेक्शन भी आज आसानी से आपके हाथों में आ सकता है।
ऑफिस की कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से आपको सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानियां आएगी।
वर्कस्पेस पर पॉजीटिव एटीट्यूड आपके अतीत की कड़वाहट को भी मीठी यादों में बदल देगा।
एंप्लॉयड पर्सन को स्वयं के फील्ड में हुनर दिखाने के अच्छे अवसर मिलेंगे।
लाइफ पार्टनर के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा, यद्यपि कुछ व्यवधान भी रहेंगे, फिर भी आपका उत्साह सफलता देने में सहायक होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
आज बिजनेसमैन की बात करने की बेहतरीन शैली और नेगोशिएशन स्किल्स की वजह से कोई बड़ा क्लाइंट प्रभावित होगा।
व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 09ः00 बजे तक व शाम 5ः15 से 6ः15 बजे के मध्य करना बेहतर रहेगा।
बिजनेसमैन को स्टॉक स्वयं मेंटेन करना होगा।
ऑफिस में सभी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, इस वातावरण से काम करने में भी मन लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्किंग स्ट्रैटजी की सराहना होगी, जिससे आने वाले दिनों में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को किसी प्रोजेक्ट को लीड करने के लिए कहा जा सकता है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने लक्ष्य तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट होना चाहिए।
जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें किसी से रिश्ता बनाने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय आपके द्वारा लिया जा सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 1
मकर राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व खुशनुमा रहेगा।
आपकी दूरदर्शी सोच और दमदार प्रेजेंटेशन के कारण विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे और बड़ी डील लॉक होगी।
ग्रह गोचर साथ होने से बिक्री अपेक्षाकृत कुछ अधिक होगी, मार्केट से पुराना पेमेंट क्लियर होने से आपके चेहरे की रंगत बदल जाएगी।
प्रभावशाली व्यावसायिक लोगों से संपर्क बनेंगे, इस समय व्यापार से संबंधित गतिविधियों का भी अधिक प्रचार प्रसार करना जरूरी है।
वर्कस्पेस पर काफी दिनों से चली आ रही समस्या पर अंकुश लगेगा।
सौभाग्य योग बनने से युवा वर्ग मनपसंद नौकरी मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
ऑफिस के पेंडिंग काम को आप बिना किसी हड़बड़ाहट के बहुत ही सलीके से निपटा लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने टिचर के साथ बॉडिंग बेहतर बनाने के प्रयास में सफल रहेंगे।
लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा, जीवन में हो रहे बदलाव के बारे में आपको यही सलाह दी जाती है कि हठ छोड़कर परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 5
कुंभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करे।
व्यवसाय में कुछ उलझने बनने से अपेक्षित लाभ भी नहीं मिलेगा, विस्तार संबंधी योजनाओं पर अभी और विचार विमर्श करने की जरूरत है।
आज किसी भी नए एग्रीमेंट या पार्टनरशिप डीड पर साइन करने से पूरी तरह से बचें।
बिजनेस में चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
वर्कस्पेस पर चारों ओर के टेंशन के माहौल में काम करना आसान नहीं होगा, बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें।
आज सितारे आपके पक्ष में नहीं हैं, इसलिए बात बनने के बजाय पूरी तरह बिगड़ सकती है, कुछ दिन रुक जाना ही समझदारी है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, वो आपकी पीठ पीछे षड़यंत्र रच सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन को किसी और के द्वारा ध्यान भटकाया जा सकता है, जिससे वो अपने फील्ड में बेस्ट देने के प्रयास में विफल रहेंगे।
मैरिड लाइफ में तनाव है तो उसे बढ़ावा देने से बचें और लाइफ पार्टनर के साथ तालमेल बना कर रहें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिटेबल दिन रहेगा।
न्यू कस्टमर आपके साथ लंबे समय के लिए परमानेंट जुड़ जाएंगे, जिससे आपकी मार्केट इमेज और चमकेगी।
सौभाग्य योग बनने से व्यवसाय में नए नए लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जिनके द्वारा आपकी उत्तरोत्तर उन्नति होगी, प्रतिद्वंदी भी परास्त रहेंगे।
वर्कस्पेस पर बहुत धैर्यवान तथा आशावादी रहें और निश्चिंत रहें कि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में होते ही भाग्य आप पर मुस्कुराएगा, निराशा को छोड़कर आत्मविश्वास से काम लें।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आत्मनिरीक्षण के लिए कुछ अकेला समय उपयोगी होगा।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को उनके कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे है।
स्टूडेंट्स के अंदर आत्मविश्वास की कमी होने के कारण फील्ड में आ रही बाधाओं में कमी होगी।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8

Comments
Post a Comment