AAJ KA RASHIFAL 18 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
18 अगस्त, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः51 तक श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शुक्ल योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से दांपत्य जीवन में भावनात्मक जुड़ाव रहेगा।
डे स्टार्टिंग भगवान हनुमान की आराधना से करें, हो सके तो हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।
बिजनेसमैन को अच्छे प्रोफेशनल रिलेशन बनाने के मौके मिलेंगे, तो वहीं दूसरी और लंबी दूरी की यात्रा फलदायी होगी।
बिजनेस में किसी कार्य या प्लानिंग को ज्यादा डिलें न करें हो सके तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करने की कोशिश करें उससे आपका ही फायदा होगा।
न्यू बिजनेसमैन अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, मेहनत के दम पर सभी का दिल जीतने में सफल रहेंगे।
वर्कस्पेस पर मेहनत के अनुसार परिणाम प्राप्त होगा, कोकर्वर के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा आपके कार्यों में उनका सहयोग रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा, परेशान न हो शाम तक स्थितियां आप के अनुरूप होगी।
जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा, दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर सबको प्रसन्नता तथा नई ऊर्जा प्रदान करेगा, दान देने पर धन खर्च होने की संभावना है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के लिए दिन सकारात्मक रहेगा, वो अपने आने वाले भविष्य के लिए सोचेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओं से संभलकर रहें।
शुक्ल योग बनने से बिजनेस अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं, आपका खर्च कम रहेगा, पेशेवर मोर्चे पर चीजें आसानी से आगे बढ़ेंगी और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
बिजनेसमैन अपने नेटवर्क को एक्टिव रखें, क्योंकि पुराने संपर्कों के माध्यम से बड़े ऑर्डर मिलने की प्रबल संभावना है।
वर्कस्पेस पर आप अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे, आप अपने कार्य पर विश्वास रखें, इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन ने अगर न्यू जॉब जॉइन की है, उन्हें ऑफिस में उपस्थिति सही समय में दर्ज करानी चाहिए जिससे आप का रिकॉर्ड साफ सुथरा बना रहे।
एंप्लॉयड पर्सन मानसिक स्तर पर सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दें और अपना अधिकांश समय ज्ञानी लोगों की संगत में व्यतीत करें।
लाइफ पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें, उनके साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएं ऐसा करने से आपके उनके साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी में अधिक मेहनत करते हुए ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान सुख की संभावना बढेगी।
बात करें बिजनेसमैन की तो कस्टमर की सुविधाओं पर आपको पैनी निगाह रखनी होगी, उनकी समस्या जानकर उसका निदान करना भी आपकी जिम्मेदारी है।
बिजनेसमैन बिजनेस विस्तार करने की प्लानिंग बना सकते है, आपकी एक बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है क्योंकि यह आपके लिए एक शुभ दिन होगा, सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें।
बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए उनकी सेवा करते रहिए और आशीर्वाद लेते रहिए।
मार्केटिंग एम्प्लॉयड पर्सन की सकारात्मक सोच और हंसमुख व्यवहार से बाहरी लोग प्रभावित होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन रिजल्ट क्या होगा इसकी चिंता भूलकर कठिन परिश्रम करें, आपको कर्म का फल जरूर मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अति आत्मविश्वास दिखाने से बचना होगा क्योंकि ओवर कॉन्फिडेंस बनते हुए कार्य में अवरोध उत्पन्न कर सकता है, इसलिए गंभीर विषयों पर दूसरों से राय अवश्य लें।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने कोच के सामने अपनी बात रख पाएंगे जिससे आ रहीं समस्या दूर होगी।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से मॉ की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में कोर्ट केस संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है, आपको सलाह दी जाती है कि आप शांतिपूर्वक धैर्य धारण कर लें।
समय की सिचुएशन को देखते हुए बिजनेसमैन को सलाह दी जाती है, कि बेवजह की बातों में दिमाग खराब करने से बचें और काम पर फोकस करें।
एंप्लॉयड पर्सन कठिन कार्यों में भाग न लें, तो बेहतर होगा क्योंकि ग्रहों की चाल कार्य में रुकावट पैदा करेगी।
वर्कस्पेस पर आपके गुस्से व जिद्द जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी, आपको अपनी नेगेटिविटी पर कंट्रोल रखना होगा।
आजीविका के क्षेत्र में एक्टिव एंप्लॉयड पर्सन को काम को लेकर सतर्कता बरतनी है।
मैरिड लाइफ में वाद-विवाद चल रहा है, तो कुछ समय के लिए संवादहीन बने रहने में ही फायदा है, बात करने से और बात बढ़ सकती है।
स्टूडेंट्स को नियमों का पालन करना है, फिर चाहे वह स्कूल एंड कॉलेज रुल्स का पालन करके लाइफ को डिसिप्लिन बनाएं।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहसी और परिश्रमी रहेगे।
व्यावसायिक मोर्चे पर कुछ जटिलताओं से जूझते हुए आप अपने कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होंगे।
व्यस्तता के चलते बिजनेसमैन फैमिली को समय कम दे सकेंगे, इसके बाद भी फैमिली का फूल सपोर्ट मिलेगा।
बिजनेसमैन के लिए दिन शुभ रहेगा, ऐसे कई प्रॉजेक्ट मिल सकते है, जिस पर इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बना सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन आप दिन भर चुस्त बने रहेंगे जिससे आपके महत्वपूर्ण काम में देरी होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को मीटिंग एंड कॉन्फ्रेंस में शामिल होने का मौका मिलेगा, इससे स्किल डेवलप तो होगी साथ ही न्यू कॉन्टेक्ट भी बनेंगे।
शुक्ल योग बनने से नौकरी में काम बनने के योग बनेंगे, लेकिन साथ ही जॉब में टारगेट कंप्लीट करने का प्रेशर रहेगा, किसी सीनियर की मदद से आपका कार्य हल हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में कुछ नया करने की ओर बढ़ सकते है।
वरिष्ठ लोगों से पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे, आपको आत्मिक शांति महसूस होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन के लिए यदि किसी से लोन लिया था, तो उसे चुकाना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
बिजनेसमैन इंपोर्टेंट डिसीजन में बड़े और तजुर्बे वाले लोगों की राय को शामिल करना चाहिए, इससे आपका ही फायदा होगा।
बिजनेस में फाइनेंस संबंधी गतिविधियों पर ध्यान देना आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन दिन की शुरुआत ऊर्जावान होकर करेंगे, जो उन्हें काम से जल्दी फ्री करने में मदद करेगा।
शुक्ल योग का साथ मिलने से नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में पिछली हुई गलतियों में खुद को कोसने के बजाय, सीख लेकर आगे बढ़े।
आपके और आपकी बहन के बीच सामंजस्य में वृद्धि होगी, आप कुछ खास करने के लिए लोकप्रियता हासिल करेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से परिस्थितियों के अनुसार जल्दी ढलने की क्षमता बढेगी।
बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है, आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है, कहीं से धन प्राप्त होने की संभावना है, आपको कोई नया इनकम सोर्स मिल सकता है, आर्थिक आवक को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग में बदलाव किया जा सकता है।
न्यू बिजनेसमैन समय की सिचुएशन को देखते हुए आपको सेविंग पर फोकस करना है, क्योंकि कुछ ऐसी स्थिति बनने की संभावना है जिसमे आपको धन की जरूरत पड़ सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस प्रोडक्शन के लिए न्यू टेक्नोलॉजी को अपनाएंगे तो उन्हें लाभ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए सीनियर की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, उनके लिए दिन का टास्क हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर से तालमेल बनाकर चलें, क्योंकि वर्कलोड अधिक की सिचुएशन बन सकती है, जिसमें आपको कोवर्कर की मदद लेनी पड़ सकती है।
वर्कस्पेस पर कामकाज में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं।
आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
स्टूडेंट्स की किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों में अधिकता रहेगी।
बिजनेस में कोई भी इंपोर्टेंट डिसीजन लेने से परहेज करें, आपको किसी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, सडनली इकॉनोमिकली लॉस होने की संभावना है।
बिजनेसमैन का यदि किसी से विवाद होता है तो विवादों को हवा न दें, बल्कि उसे दि ऐंड करने के प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन कामों को जल्दबाजी में करने से बचें, समय और श्रम की फिक्र न करें काम त्रुटिरहित हो इस बात पर ज्यादा फोकस रखें।
नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार करते हैं, कुछ समय बच्चों के साथ ही व्यतीत करना जरूरी है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में अतिरिक्त प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पहचान कर पूरा करें।
शुक्ल योग बनने से कारोबार में मनोवांछित नतीजे हासिल होंगे, भूमि और वाहन संबंधित व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार होगा।
बिजनेसमैन को उधारी चुकती करने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि ज्यादा दिनों के लिए उधारी रखना सही नहीं है।
एंप्लॉयड पर्सन का आत्मविश्वास बिगड़े हुए कार्यों को भी सफल बनाएगा, लेकिन ध्यान रहें ओवर कॉन्फिडेंस में आकर किसी को अपशब्द न कहें।
एंप्लॉयड पर्सन के हाथों में कोई बड़ा प्रॉजेक्ट लग सकता है, जो आपको उन्नति के शिखर पर ले जाने में मदद करेगा।
राजकीय कामों में बाधाएं आ सकती हैं, ऑफिस में बॉस और सीनियर के साथ संबंध उत्तम रहेंगे, वर्कस्पेस पर आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
जो कपल शादी करने का विचार बना रहे हैं वह पहले से ही इस बात को समझ ले, कि वह इस जिम्मेदारी को उठाने के लायक है भी या नहीं।
स्टूडेंट्स कोई एग्जाम देने जा रहे है, तो निश्चित रूप से वह बहुत अच्छी जाने वाली है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उथल-पुथल हो सकती है।
बिजनेसमैन अपॉजिट पार्टी को अपने से कम समझने की भूल न करें, उनसे ज्यादा शातिर और चालक बने और मजबूत रणनीति के साथ व्यापारिक कदम बढ़ाए।
बिजनेस में पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हुई थी जिन्हें आप धरातल पर लाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेसमैन परेशानियों का हल आप अपनी बुद्धिमता और विवेक से ढूंढ भी लेंगे, आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
वर्कस्पेस पर न्यू रेस्पोंसिबिलिटी आपको मिल सकती हैं, सोचे हुए काम पूरे होने के योग भी बन रहे हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ख्याली पुलाव बनाने से बचना है, यह समय बड़ी-बड़ी बातों के लिए नहीं बल्कि काम करने के लिए है।
अविवाहितों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन प्रेम संबंध में जुड़े लोग पार्टनर पर शादी का दबाव न बनाएं, यदि वह कुछ समय और मांगते है तो उन्हें दे देना चाहिए।
स्टूडेंट्स की कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
बिजनेसमैन को सडनली से कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है, जिससे धन की आवक होगी, साथ ही अपने आसपास कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
न्यू बिजनेसमैन पहले अपना फायदा ढूंढे उसके बाद दूसरों के लाभ के बारे में सोचें।
बिजनेसमैन की अंतरआत्मा जोखिम लेकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी, तो वही बुद्धि आपको रोकेगी, ग्रहों के खेल को देखते हुए आपको जोखिम से बचने की सलाह दी जाती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से विदेश यात्रा करने का मौका मिलने की संभावना है, इसलिए पहले से ही अपने कार्य और व्यवस्था पूरी बनाकर रखें।
वर्कस्पेस पर कार्य की स्टार्टिंग में जिस प्रकार से आप उत्साह दिखाते हैं, उसी उत्साह को अंत तक टिकाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन फ्रेंड्स की कंपनी एंजॉय करेंगे, शाम सबके साथ मूवी या बाहर डिनर कर सकते हैं।
स्टूडेंट्स की टीचर के साथ बॉन्डिंग शानदार रहेगी।
मां व मां तुल्य के सानिध्य में रहें और उनकी सेवा करें, उनका आशीर्वाद आपके लिए सुख समृद्धि के द्वार खोलेगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रहस्यमय विषयों में रुचि बढेगी।
बिजनेस में कोई भी डिसीजन बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर लें, जल्दबाजी में लिए गए कुछ डिसीजन बदलने पड़ सकते हैं।
इस समय फाइनेंशियल कंडीशन को ठीक रखने के लिए बिजनेसमैन को एक्सपेंडिचर पर अंकुश लगाना जरूरी है, दिन भर तनाव में रहेंगे।
बिजनेसमैन को आलस्य से बचना है, तो वहीं दूसरी ओर महत्वपूर्ण कार्यों में पैनी निगाहे बनाए रखनी है।
एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर से बहस नहीं करनी है, अन्यथा वो आपके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकते है, ऑफिस में अहम किरदार को लेकर जो अहंकार और भ्रम था वह टूट सकता है।
गवर्नमेंट कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं, गवर्नमेंट ऑफिसर के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है, आपका एक्सपेंडिचर ज्यादा रहेगा।
परिवार की ओर से विवाह करने का दबाव बनाया जा सकता है, अपनों की खुशी के लिए आप हां बोल सकते हैं।
स्टूडेंट्स के आलसी होने की संभावना है, आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7

Comments
Post a Comment