AAJ KA RASHIFAL 28 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
28 अगस्त, शुक्रवार, रक्षाबंधन
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 09ः49 बजे तक श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, अतिगंड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे वहीं चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से मजबूत इच्छाशक्ति से आय के अनेक स्रोत मिलेगे।
बिजनेस में अपने विरोधियों से थोड़ा अलर्ट रहना होगा, हालांकि आपकी बुद्धि अच्छी से समय पर सही काम करते हुए विरोधियों को चारों खाने चित करने में सफल होंगे।
कोई नया कार्य र्स्टाट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
जिन कार्यों में जोखिम अधिक है, बिजनेसमैन को ऐसे कार्यों को करने से बचना है।
वर्कस्पेस पर आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी, अच्छे नतीजे मिलने से दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को कामकाज में तेजी अधिक रखनी है, क्योंकि कोवर्कर के साथ कम्पटीशन बढ़ सकता है।
अतिगंड योग बनने से एंप्लॉयड पर्सन के लिए डे पॉजिटिव रहेगा।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें संभव हो तो उन्हें कोई उपहार ला कर अवश्य दें, उनका आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण है।
लक्की कलर रेड,लक्की नं.1, अन लक्की नं.3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जॉब में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से बिजनेसमैन को सफलता मिलेगी।
व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। मार्केटिंग से जुडे बिजनेसमैन को थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा ताकि टारगेट को समय पर कंपलीट करवाया जाएं।
वर्कस्पेस पर आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
ऑफिस में अपोजिट जेंडर से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, इस दौरान मस्ती के मूड में रहेंगे।
नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें।
पिता या पिता तुल्य व्यक्ति के मान-सम्मान में कोई कमी न रखें, जरूरत के समय इन्ही लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपको अपनी स्थितियों को मजबूत करना होगा, आपके प्रयास सफल होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढेगी।
अतिगंड योग बनने से ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन को मार्केट से अपडेट समय-समय पर लेते रहना चाहिए ताकि आपको पता रहे कि क्या मार्केट में क्या ट्रेंड चल रहा है।
बिजनेसमैन की डील के समय पार्टी के साथ एक नई सुखद सन्धि हो सकती है, दिन आपके पक्ष में होने से कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी क्योंकि भाग्य आपके पक्ष में होगा।
ऑफिस में की किसी जटिल समस्या के समाधान में सीनियर एंड कोवर्कर की मदद उपयोगी साबित होगा।
ऑफिस से रिलेटेड ट्रेवलिंग हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
वर्कप्लेस पर वर्क को लेकर सिचुएशन पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
घर में खुशी आएगी और अपनी प्यारी मीठी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना-जाना हो सकता है।
स्टूडेंट्स सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.3, अन लक्की नं.7
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनचाहि यात्रा से चिंता व भय रहेगा।
अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उस फैसले को लेकर आप टेंस में रहेंगे, ऑफिशियल फाइलें कंप्लीट रखें।
बिजनेस रिलेटेड कार्यों में सफलता मिलने में समय लगेगा, दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने फील्ड में जितनी उम्मीद रखेंगे, उसके मुताबिक ना मिलने से निराश होंगे, आपको इस भावना को बदलना होगा, आप अपना बेहतर देने का प्रयास में लगे रहे अवश्य ही आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से वर्कप्लेस पर आपकी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
र्स्पोट्स पर्सन को मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर क्रीम, नक्की नं.9, अन लक्की नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
बिजनेस विस्तार के लिए डिजिटल मार्केटिंग के लिए आपको मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करना होगा।
स्ट्रांग व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने के योग बन सकते है।
नया कार्य करने जैसी प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा, अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
बात करें एंप्लॉयड पर्सन की तो दिन ऑफिस में खट्टे मीठे अनुभव से भरा रहेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के साथ दोपहर बाद मार्केट में कुछ नया घटित हो सकता है।
आज के दिन आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि बाहर के काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
स्पोर्ट्स एंड स्टूडेंट्स की सेहत में सुधार आएगा जिससे वो अपने फील्ड पर ध्यान दे पाएंगे।
लक्की कलर ऑरेंज,लक्की नं.8, अन लक्की नं.2
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शत्रुओं पर विजय की क्षमता बढेगी।
बिजनेसमैन के लिए ट्रेंड को देखते हुए मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यावसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है।
बिजनेसमैन किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार जरूर कर लें, निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी।
अतिगंड योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें।
वर्कस्पेस पर केवल एक बात का ध्यान रखें, ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की बदलते मौसम और बाहर के खाने से सेहत को लेकर छुटपुट समस्या रह सकती है।
घर में न्यू मेंबर के आने से रौनक आएगी, कोई फंक्शन हो सकता है या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड र्स्पोट्स पर्सन आज के दिन को बहन के साथ खूब एंजॉय करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.4, अन लक्की नं.8
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अच्छी स्मरण शक्ति से स्टूडेंट्स की पढ़ाई अच्छी रहेगी।
बिजनेस में अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा, पूर्व में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
आज के दिन बिजनेसमैन को किसी कॉर्पोरेट मीटिंग में सफलता मिलने से मनोबल ऊंचा होगा।
बिजनेसमैन को हर परिस्थिति में मन को शांत रखना होगा, ताकि कार्य को आसानी से कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के सफल होने से जहां आप काम कर रहे हैं, वहां पर कोई पार्टी की प्लानिंग बन सकती है।
सीनियर एंड कोवर्कर का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
ऑफिस में वर्कलोड कम होने से आपके लिए दिन नॉर्मल रहेगा।
जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आज फैमिली मेंबर के साथ किसी प्रोग्राम का आनंद लेंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं.1, अन लक्की नं.6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में नहीं रहेंगे जिससे बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन को दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, दूसरों पर अत्यधिक भरोसा कभी-कभी चोट पहुंचा सकता है, इस ओर सचेत रहते हुए कार्य करना होगा।
चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी।
प्रॉपर्टी संबंधित सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा। ऑफिस में कोवर्कर से विवाद के चलते कोई प्रोजेक्ट आपके हाथ से छिन सकता है।
मार्केट में विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिलेगा, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें, अपने काम से काम रखें।
आज के दिन घर में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात और घर का महौल बिगड़ सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स आज अपने फील्ड पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.7, अन लक्की नं.2
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से दोस्तों के साथ संचार कौशल मजबूत होगा।
बिजनेसमैन को दोपहर बाद मार्केट में धन संबंधित कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है, आपके चेहरे की रंगत ही अलग लगेगी।
व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी, आपको सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य फायदेमंद अनुबंध हासिल हो सकते है।
कम्पटीशन को देखते हुए बिजनेसमैन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि यह समय सिर्फ और सिर्फ मेहनत करने के लिए है जिससे आने वाले दिनों में आप अपनी मेहनत से संतुष्टि प्राप्त करेंगे।
ऑफिस में काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होगी, आपके लिए आसानी होगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आज वर्क को लेकर टेंशन फ्री रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन कठिन कार्यों में भाग न लें, तो बेहतर होगा क्योंकि जो चल रहा है उस कार्य को करने के बाद ही उस कार्य में हाथ डाले।
लाइफ पार्टनर के साथ दिल खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी, उनका आनंद लेंगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे दिन खुशनुमा होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस के दौरान हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.4, अन लक्की नं.6
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
बिजनेसमैन को किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है, ताकि भविष्य में आपको किसी प्रकार की परेषानी का सामना नहीं करना पड़े।
बिजनेसमैन को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी इस लिए प्रयासरत रहें, अपने व्यावसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें।
मार्केट में जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं जिससे आपके प्रॉडक्ट्स की पकड़ बढ़ेगी और आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन सुनी सुनाई बातों पर भरोसा ने करें आप अपनी मेहनत के बल पर कुछ अलग हट के करने में सफलता प्राप्त करेंगे।
नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग अभी से बन सकती है।
घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्टूडेंट्स जो करना चाहते है उसे दिल से करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.1, अन लक्की नं.9
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन संवेदनशील और कल्पनाशील रहेगा।
बिजनेस में भाग्य की प्रबलता के चलते सफलता सुनिश्चित होगी, जमीन जायदाद से जुड़े कामों में सफलता आपके कदम चूमेगी।
बिजनेसमैन आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और प्रोफेशनल लाइफ में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे।
ऑनलाइन कॉर्पोरेट मीटिंग में आप ज्ञान और अनुभव के बल पर सभी को कुछ नया बताने की कोशिश करेंगे, जिसे सब बड़े ध्यान से सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन स्वयं में जबरदस्त बदलाव महसूस करेंगे, एक पल में ऊर्जावान और दूसरे पल में तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर सभी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, कार्य को लेकर सभी के मध्य आपसी सहयोग बना रहेगा।
अतिगंड योग बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
काफी समय के बाद घरवालों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिससे शाम तक घर का माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन, आर्टिस्ट एंड स्टूडेंट्स को कोई सम्मान मिलने की सूचना मिल सकती है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.6, अन लक्की नं.3
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कमजोर कल्पना शक्ति के कारण नए कॉन्टैक्ट टूट सकते है। न्यू बिजनेसमैन को बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष होने से बिजनेसमैन पार्टी के साथ व्यवहार पारदर्शी बना कर रखें, अन्यथा रिलेशन खराब होने से आपके प्रोडक्ट की सेल डाउन हो सकती है।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में इकॉनोमिकल मैटर को लेकर फैमिली मेंबर के साथ विवाद होने की आशंका है, कोशिश करें कि बातचीत के जरिए ही मामलों को सुलझा लें।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, लेकिन एनिमी उस सिचुएशन को बिगाड़ने में लगे रहेंगे।
वर्कप्लेस पर बदलाव होने से आपको सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट कम ही मिल पाएगा।
स्टूडेंट्स की दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सेहत गड़बड़ा जाने के चलते कैंसिल हो सकती है।
आपका जीवन साथी बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है।
लक्की कलर येलो, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.5

Comments
Post a Comment