AAJ KA RASHIFAL 23 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
23 अगस्त, रविवार
सुरेश श्रीमाली पंचांग-
आज पुरे दिन पवित्रा एकादशी तिथि रहेगी। आज शाम 05ः45 तक मूला नक्षत्र फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है।
बिजनेस के लिए समय अनुकूल है, जो भी डिसीजन लेंगे या कदम उठाएंगे उसमें सफल होंगे।
ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है।
एंप्लॉयड पर्सन के हेल्थ रिलेटेड प्रॉब्लम दूर होगी, जिससे वो अपने कार्य पर ध्यान लगा पाएंगे।
वर्कस्पेस पर आप काफी प्रगति करेंगे। बॉस की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी। आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी। आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए। दूसरों को सलाह न दें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के ज्यादा स्टडी करने से सेहत का ग्राफ डाउन जा सकता है।
अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलेगा, इसलिए बिना अहंकार को बीच में माफी मांग लें।
आज आप तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें और सूर्य गायत्री मंत्र बोलें।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं. 2, अन लक्की नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
बात करें बिजनेसमैन की तो अधिक धन कमाने की उत्सुकता में अनावश्यक निवेश से बचें, किया हुआ निवेश आर्थिक हानि के रूप में सामने आ सकता है।
अपने व्यवसायिक फाइलें तथा डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है, स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदायक रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के अतीत में की गई गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वर्कस्पेस पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी। ”अपने आप में विश्वास करें, चुनौतियों को स्वीकार करें, आकांशाओ पर विजय पाने के लिए अपने भीतर आत्मविश्वास पैदा करें। कभी किसी को नीचे नहीं गिराएं, बस आपको चलते जाना है।“
लाइफ पार्टनर के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है, संतान की तबियत खराब होने से आप और आपके जीवनसाथी थोड़े परेशान रह सकते हैं संडे का दिन खराब रहेगा।
स्पोर्ट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फील्ड में टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा।
आज आप सूर्य मंदिर में ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात् सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।
लक्की कलर व्हाइट,लक्की नं.7, अन लक्की नं.3
मिथुन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में नए प्रोडक्ट से होगा लाभ।
बिजनेस में निवेश कर सकते हैं, यदि कोई डील सस्ते दामों में मिल रही हो तो इसे हाथ से जाने न दें।
मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी।
बिजनेसमैन अपनी प्लानिंग हर किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है।
किसी सरकारी काम में गलती होने से इंक्वायरी की भी आशंका है, यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर से सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी, आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
संडे को फंडे बनाने के लिए एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस कोवर्कर के साथ पिकनिक स्पॉट पर पार्टी का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स का स्वयं के फील्ड में कंसन्ट्रेट करना मुश्किल होगा जो उनके लिए अच्छी बात नहीं है।
बेफिजूल की बातों में समय देने से अच्छा है कि महिलाएं पूजा पाठ भजन और कीर्तन करें।
आज आप सूर्य नारायण भगवान को अर्घ्य देवें और किसी कुष्ठ आश्रम में अपनी सेवा दें।
लक्की कलर ग्रे,लक्की नं.2, अन लक्की नं.9
कर्क राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
प्रीति, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से क्रय-विक्रय के व्यापारियों को अच्छे नतीजे और फायदा मिलेगा।
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए दोपहर बाद बिजनेसमैन को अपेक्षित मुनाफा होने में आशंका है, मुनाफा कम होने से बिजनेसमैन मायूस भी होते हुए नजर आएंगे।
व्यापार में बहुत फायदा होने की संभावना है, हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे।
प्राइवेट सेक्टर रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन न केवल बॉस बल्कि वहां काम करने वाले अन्य लोगों से भी अच्छे संबंध बनाकर रखने हैं।
कार्यस्थल में सहयोगियों के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा, आप बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केटिंग करते समय किसी से बहस न करें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
स्टूडेंट्स समर को कैम्प की यादों को छोड़कर अब पुनः अपनी स्टडी में जुट जाना चाहिए।
इस संडे आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं।
आज आप शिवलिंग पर कच्चा दूध और अक्षत अर्पित करें और गरीबों में खीर बांटें, साथ ही ”ऊँ सों सोमाय नमः” का श्रद्धापूर्वक जप करें।
लक्की कलर पिंक,लक्की नं. 6, अन लक्की नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से एक अच्छा स्टूडेंट्स बनकर दिन गुजारे।
बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी, व्यक्तिगत कामों में व्यस्तता की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, परंतु कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा।
बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड प्रचार-प्रसार की ओर भी ध्यान देना चाहिए।
ग्रह गोचर आपके पक्ष में होने से बिजनेसमैन के गवर्नमेंट ऑफिसर के साथ उठक-बैठक ज्यादा हो सकती है।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है।
सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना ले।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में अपोजिट जेंडर से हो रही अनबन का दी एंड होगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।
स्टूडेंट्स फॉरेन में रहने वाले फ्रेंड से गपशप करने में व्यस्त रहेंगे।
लव पार्टनर का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्यक्षमता को नई दिशा देगा।
आज आप सूर्य देव को अर्घ्य देवें और पिता समान बुजुर्गों का आदर करें।
लक्की कलर नेवी ब्लू,लक्की नं.1, अन लक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर के रिनोवेशन में रुकावट आ सकती है।
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेसमैन के लिए दिन समस्याओं से भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने धैर्य को कायम रखना है।
बिजनेसमैन एक नजर स्टॉक पर भी बनाए रखें, क्योंकि सडनली से स्टॉक शोर्टेज होने जैसी सिचुएशन का सामना भी करना पड़ सकता है।
न्यू बिजनेसमैन को आगे बढ़ने के लिए अपना पूरा समय अपने बिजनेस को सेट करने की तरफ देना चाहिए।
जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी, धैर्य रखें।
वर्कस्पेस पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है, विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नहीं है, इस समय मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा, आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे।
इस संडे को किसी प्रकार के तनाव को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर कंसंट्रेशन नहीं कर पाएंगे।
आज आप सूर्य नारायण भगवान से संबंधित वस्तुओं का दान करें।
लक्की कलर क्रीम,लक्की नं. 6, अन लक्की नं.3
तुला राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटो की कम्पनी पर नजर रखें।
बिजनेसमैन का ओवरकॉन्फिडेंस उन्हें ऊपर उठाने की बजाय गिराने का भी काम कर सकता है, संतुलन बनाकर चलना जरूरी है।
बिजनेसमैन कड़ी मेहनत करेंगे और सीखना जारी रखेंगे जिससे वो स्वयं को कॉम्पिटिटर से एक कदम आगे रखेंगे।
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें, महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी मैनेजमेंट का सही यूज करते हुए वर्कप्लेस के सभी आयामों पर संतुलन बनाकर चलें।
बात करें लव लाइफ की तो लवर के साथ काफी दिनों के बाद घूमने-फिरने की प्लानिंग बन सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को फैमिली एंड फ्रेंड्स का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे वो ट्रैक पर बेहतर दे पाएंगे।
आज आप सूर्य नारायण के बीज मंत्र ”ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.4, अन लक्की नं.8
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से सत्कर्म व पुण्य कर्म करें।
बिजनेस एक्स्टेंड के लिए पूंजी की आवश्यकता होगी, जिसमें किसी पुराने मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
बिजनेसमैन अपने मन और बुद्धि का तालमेल ठीक रखें, ऐसा करना आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन जो प्रमोशन चाहते है, उनकी विश कम्पलीट हो सकती है, इसलिए मेहनत पर फोकस करना है।
एंप्लॉयड पर्सन स्वयं को दूसरों से आगे रखने के लिए यदि कुछ नया करने पर विचार बना रहें है तो समय उपयुक्त है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
स्टूडेंट्स नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
आज आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए ”ऊँ घृणि सूर्याय नमः मंत्र बोले।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं.6, अन लक्की नं.1
धनु राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन शांत व प्रसन्नचित रहेगा।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से व्यवसाय विस्तार के लिए यह समय अच्छा है।
बिजनेसमैन के लिए नेटवर्क ही उनकी ताकत है, जिसको कायम रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने चाहिए।
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य में न्यू टेक्नोलॉजी का उपयोग करना चाहिए, टेक्नोलॉजी का यूज करने से आपके कार्य को रफ्तार मिलेगी।
ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा, आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
यदि परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिले, तो उसे हाथ से जाने न दे, आज के दिन अपनों के साथ बिताया गया वक्त यादगार रहने वाला है।
स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
आज आप सूर्य नारायण भगवान को तांबे के लोटे में लाल पुष्प डालकर अर्घ्य देवें।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं.8, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
बात करें बिजनेसमैन की तो आपकी चिंताओं में वृद्धि हो सकती है, इसे अनुभवी व्यक्ति की सलाह से दूर करने का प्रयास करें।
बिजनेसमैन को छोटी-मोटी समस्याओं से घबराने की बजाय उनसे लड़ने का हौसला लाए, आपकी हिम्मत ही आपको चुनौतियों को पार करने में मदद करेगी।
बिजनेस रिलेटेड कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
ऑफिस में सडनली ही स्थिति डाउन हो सकती है, किसी अनजान व्यक्ति से आपको नुकसान पहुंचा जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें, वर्तमान समय में ऊर्जा का सही समय में प्रयोग करना बेहद जरूरी है।
वर्कप्लेस पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्टूडेंट्स कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं।
आप आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और गेहूं का दान करें, और हो सके तो ”ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः” का जाप करें।
लक्की कलर सिल्वर,लक्की नं.5, अन लक्की नं.3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से बड़ो के साथ सम्बधों में मजबुती आएगी।
प्रीति, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा।
बिजनेसमैन द्वारा की गई मेहनत सार्थक साबित होती दिख रही है, आपको अधिक लाभ होने की संभावना दिख रही है।
बिजनेसमैन के बिजनेस में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है, आलस बिल्कुल ना करें।
डे स्टार्टिंग ही एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में किसी कोवर्कर के साथ तालमेल शानदार बैठेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आपको आपका पसंदीदा कार्य करने के लिए कहा जा सकता है उन्हें अपने दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स एंड आर्टिस्ट के फील्ड में प्रदर्षन को देखते हुए उन्हें किसी बड़ी कम्पनी से एड करने के लिए ऑफर आ सकता है जिससे उनकी कुछ परेशानियों में कमी आएगी।
घर परिवार में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, इससे आपको भी सुकून को अनुभूति होगी।
आज आप ऊँ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात् सूर्य गायत्री मंत्र का जाप करें।
लक्की कलर ऑरेंज,लक्की नं.7, अन लक्की नं. 9
मीन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से वर्कोहोलिक रहेगे।
बिजनेस में किया गया कोई नया प्रयोग फायदेमंद होगा, मेहनत के बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे।
बिजनेस में कुछ नया कार्य करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करें।
काफी दिनों के बाद आज संडे के दिन बिजनेसमैन को स्वस्थ बेहतर रहेगा जिससे वो उत्साहित महसूस करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में ईमानदारी से काम करें, जिसकी तारीफ बॉस के साथ पूरा विभाग करता हुआ नजर आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन सीनियर की सलाह पर गंभीरता दिखाते हुए उस पर कार्य करें, उनकी सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी।
गवर्नमेंट से संबंधित किसी भी कार्य में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है।
रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे, काम के मोर्चे पर वास्तव में कुछ उत्साहजनक होगा।
परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
स्टूडेंट्स अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
आज आप ”ऊँ सूर्याय नमः“ का जाप करें।
लक्की कलर येलो,लक्की नं.5, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment