AAJ KA RASHIFAL 29 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

29 अगस्त, शनिवार


 
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज सुबह 09ः57 तक भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज पूरे दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सुकर्मा योग, धृति योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09ः38 के बाद मीन राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने कर्तव्यों को पूरा करें।      
सुकर्मा, धृति योग बनने से इस समय बिजनेस संबंधी नए ऑफर मिलेंगे।
नेक्स्ट मंथ को देखते हुए अभी से कारोबारी गतिविधियों में मेहनत ज्यादा हो सकती है, आपको बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन अन्य गतिविधियों के साथ-साथ घर परिवार के प्रति भी अपना दायित्व निभाना जरूरी है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन धैर्य रखते हुए अपने फील्ड में आगे बढ़ते जाएं।
काम के सिलसिले में आपको कुछ समस्या हो सकती है, काम पर ध्यान दें, कुल मिलाकर दिन मिश्रित परिणाम वाला रहेगा।
प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध गहरे होंगे।
स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन बुरी आदतों तथा नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।  
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक स्थिरता रहेगी।
बिजनेस में ग्रोथ लाने के लिए कामों में नयापन लाने की जरूरत है, जिससे आने वाले दिन आपके लिए शानदार बनें।
सुकर्मा, धृति योग बनने से बिजनेस में आपको छोटे-मोटे मुनाफे तो हाथ लगेंगे साथ ही कोई बड़ी डील भी हाथ लग सकते हैं।
बेहतर भविष्य के लिए न्यू बिजनेसमैन को अपने लाइफ स्टाइल को सुधारना होगा तब ही वो अपने बिजनेस को लंबे समय तक चला पाएंगे।
ऑफिशियली वर्क को लेकर सडनली ट्रेवलिंग करनी पड़ेगी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
नौकरी पेशा लोगों को उनके काम का कोई बड़ा पुरस्कार मिल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन किसी निजी काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे जिससे वो अपने टारगेट पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जो उनके लिए प्रॉब्लम क्रिएट कर सकती है।
शादीशुदा लोगों को अपनी संतान के साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन एंजॉय भरा रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं.5
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।          
बिजनेसमैन के लिए दिन मध्यम निकलेगा, पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़े उससे पहले आप उन्हें कम्पलिट कर पाने में सफल होंगे।
अपने छोटे भाई के कारण बिजनेसमैन को खुशी मिलेगी, आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा विरोधी शांत रहेंगै।
ऑफिस के अत्यधिक कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है, लेकिन आप बॉस की गुड बुक में आ सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्तमान समय में धैर्य बनाए रखें, यह आपको आगे तक ले जाएगा।
ऑफिस में कोई शुभ समाचार मिलने से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बना रहेगा।
आप अपने अंदर से खुश होंगे और आपके मन में प्रेम और रोमांस की भावना रहेगी, जिससे आपका दाम्पत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा।
सुकर्मा, धृति योग बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के लिए प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में विशेष सफलता मिलेगी दिन अच्छा गुजरेगा।
लक्की कलर ग्रे, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनैतिक कार्यों से परेशानियां आएगी।            
ग्रह गोचर विपरीत होने से बिजनेस में किसी कार्य को टालने की प्रवृत्ति बनते कार्यों में रुकावट डाल सकती है, इसलिए कार्यों को तुरंत करने की कोशिश करें।
बिजनेसमैन के इनकम बढ़ने के साथ-साथ एक्सपेंडिचर भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से बजट को मैनेज करके चलना होगा।
रात्रि 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से मार्केट मे प्रॉडक्ट को लेकर बेहतर सर्विस देने के बावजूद भी प्रॉडक्ट का नहीं चलना आपके लिए किसी बड़ी समस्यां से कम नहीं रहेगा।
वर्कस्पेस पर आलस और मौज मस्ती में समय व्यर्थ करना नुकसान देगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को उनके फील्ड में विपरित परिणाम मिलेंगे जिससे वो तनाव में रहेंगे।
ऑफिस में एनिमी आपके कार्य को बिगाड़ने में सफल होंगे इससे मनोवांछित काम पूरा करने में आपको  दिक्कत आएगी, जिससे कार्यों की अधिकता रहेगी, जो आपकी चिंता में बढ़ोतरी करेगी।
शादीशुदा लोगों को तनाव से मुक्ति मिलेगी और जीवनसाथी से सहयोग भी मिलेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा आने वाले दिन उनके लिए बहुत आवश्यक होंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में तेजी आएगी।
बिजनेस में भविष्य से संबंधित बातों पर धीरे-धीरे विचार करना होगा, परिणामों की चिंता न करते हुए आप बिजनेस में सतर्कता बनाए रखें।
बिजनेसमैन को बिजनेस में परिवार वालों का साथ मिलेगा जिससे बिजनेस में आ रही मुश्किलें दूर होगी।
बिजनेसमैन को अहम निर्णय और निवेश दोनों ही बातों में फैसला सोच समझकर लेना है।
एंप्लॉयड पर्सन भ्रम की स्थिति में उलझे रहने की बजाय सीनियर से सलाह लें, क्योंकि जितनी जल्दी आप सलाह लेंगे उतनी ही जल्दी आपके काम बनेंगे।
वर्कस्पेस पर काम का बोझ न होने के बाद भी तनाव महसूस हो सकता है, काम में बदलाव न होने से चिंता हो सकती है।
एंपलॉयड पर्सन को अपने करियर में गंभीरता बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन प्यार से भरा रहेगा, आप से उम्र में छोटे या युवा से लव प्रपोजल प्राप्त हो सकता है।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स सेहत के मामले में कुछ समय व्यायाम योग आदि के लिए भी जरूर निकालें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 2
 
कन्या राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिलेगा।          
बिजनेस में कुछ दिक्कतें और परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप उन समस्याओं का हल चुटकियों में निकाल लेंगे।
बिजनेस में हो रहे उथल-पुथल को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते है, लेकिन दोपहर बाद कुछ फायदेमंद सौदे आपके हाथ लग सकते है।
सुकर्मा, धृति योग बनने से ऑफिस में कंपनी द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है और सीनियर की मदद से आप कोई प्रोजेक्ट भी पूरा कर लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर से संबंधित किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा, मेहनत के अनुकूल परिणाम भी सामने आएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन जो टीम में कार्य कर रहे हैं, उन्हें एकजुटता का प्रदर्शन देना है और वर्कप्लेस पर मिलजुलकर कार्य करना है, आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे।
शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा, नन्हे मेहमान की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स स्वास्थय संबंधी कोई भी समस्या आने पर तुरंत इलाज ले, थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 7
 
तुला राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।        
बिजनेसमैन मार्केट में अपनी मीठी बोली के माध्यम से बड़ा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
बिज़नेस में किसी नए प्रोजेक्ट की र्स्टाटिंग करने जा रहे है तो, दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे  के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन किसी ट्रस्ट या एनजीओ जैसी संस्था से जुड़कर कार्य करते हैं, उन पर कार्यभार अधिक रह सकता है।
ऑफिस में किसी फ्रेंड्स से पुराना झगड़ा दोस्ती में कनर्वट हो सकता है।
वर्कस्पेस पर काम धीमी गति से आगे बढ़ने की वजह से आपके अंदर की चंचलता बढ़ सकती है, लेकिन प्रयत्नों में सार्थक बना रहेगा।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा, जिन बातों की वजह से आपको नाराजगी महसूस हो रही है, उनकी ओर ध्यान देने की कोशिश करें, ताकि बदलाव कर सके।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार खानपान में बदलाव लाना आवश्यक होगा।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक समस्याएं हो सकती है।          
बिजनेसमैन बिजनेस में अपनी इनकम को बढ़ाने के नए-नए तरीके आजमाएंगे, कोशिशे करेंगे पर सक्सेस नहीं मिलेगी।
बिजनेस को लेकर मन में किसी प्रकार का संदेह रहने वाला है, जिससे बिजनेस की सिचुएशन थोड़ी उलझी हुई हो सकती हैं।
अनएक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर की वजह से घर और बिजनेस का बजट बिगड़ भी सकता है, कटौती रखना जरूरी है।
वर्कस्पेस पर कुछ दिक्कतों के लिए आप इधर-उधर भटक सकते हैं, काम के सिलसिले में दिन सीख देने वाला रहेगा।  
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन मध्यम फलदायक ही रहेगा, लेकिन आप हार न माने आप अपना बेस्ट देने के प्रयास में जुटे रहें।
रात्रि 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एंप्लॉयड पर्सन अपने करियर को लेकर कुछ तनाव में रहेंगे।  
पारिवारिक जीवन में अनुभवी तथा बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करें।
स्पोर्ट्स पर्सन को उनके फील्ड में कोई बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
 
धनु राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटो की कम्पनी पर नजर रखें।            
बिजनेस में दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा, अपने काम के साथ-साथ श्रेय और पैसों को भी उतना ही महत्व देना होगा, जितना आप अपनी जिम्मेदारियों को देते हैं, अपनी जिम्मेदारी और काम को पूरा करने की कोशिश करें।
कॉर्पोरेट बिजनेस मीटिंग में नए लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से उत्साह बढ़ सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन प्रखर बुद्धि के हैं, जिसके दम पर वह विरोधियों के दांत खट्टे करने में सफल होंगे।
काम के सिलसिले में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन पिछली बातों की वजह से आपको पछतावा महसूस हो सकता है।
पूर्व प्रेमी के व्यवहार की वजह से मन में नकारात्मकता उत्पन्न हो सकती है, वह दूर होने लगेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान ट्रैक पर बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
 
मकर राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
बिजनेस में पिछले कुछ समय से चले आ रहे उतार-चढ़ाव में ठहराव आएगा।
सुकर्मा, धृति योग बनने से बिजनेसमैन के लिए दिन उन्नति दायक साबित होगा।
बिजनेसमैन की इनकम स्थिर रहेगी लेकिन एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं, पूंजी निवेश करने संबंधी योजना भी सार्थक रहेगी।
काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है, ऑफिस की आंतरिक व्यवस्था में कुछ सुधार होंगे जो कि उचित रहेंगे।
सिर्फ मेहनती एंप्लॉयड पर्सन को अपने काम में आनन्द आएगा, बाकी कामचोर तो वैसे ही कार्य को लेकर रोते रहते है।
स्पोर्ट्स में इंटरेस्ट रखने वाले स्टूडेंट्स को अपने हुनर को निखारना है, ग्रहों की स्थिति जल्दी आपको कोई अच्छा प्लेटफॉर्म दे सकती है।
घर का वातावरण सुख शांति से परिपूर्ण रहेगा, प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं.1
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक विकास होगा।  
बिजनेस में दिन सामान्य फलदायक रहेगा, गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने से दिन आपके लिए बेहतर रहेगा।
बिजनेस रिलेटेड की गई ट्रैवलिंग उनके लिए प्रॉफिटेबल साबित होगी।
न्यू बिजनेसमैन को अहंकार की भावना लाने से बचना होगा, क्योंकि अत्यधिक अहंकार पुण्यों का क्षण कर सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन को उम्मीद का दामन थामे रहना होगा, क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपके लिए सकारात्मक हैं।
आपकी नौकरी अच्छे से चलेगी और आपकी चिंताओं को कम करेगी, आपका काम अच्छी सफलता अर्जित करेगा।
एंप्लॉयड पर्सन आप कुछ चिंता मग्न व्यवहार करेंगे, जिसकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
जीवन की पेचीदगियों को समझने के लिए घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को शारीरिक और मानसिक थकान बार-बार क्यों महसूस हो रही है, इस बात की जांच-पड़ताल अवश्य करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 4
 
मीन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।          
बिजनेसमैन छोटी-छोटी बातों को लेकर कस्टमर के साथ नोकझोंक न करें, इससे कस्टमर का तो कुछ नहीं जाएगा कि लेकिन हां आपकी छवि जरूर खराब हो जाएगी।
रात्रि 09ः38 तक चन्द्रमा-राहु का ग्रहण दोष फिर चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से आलस्य और लापरवाही में रहने से बिजनेसमैन के खर्चों में बढ़ोतरी होगी।
बिजनेसमैन आर्थिक रूप से काफी परेशान दिखाई देंगे, लेकिन भविष्य को लेकर व्यर्थ की चिंता न करें, मेहनत से भागना नहीं है क्योंकि ग्रहों की स्थिति आपको आलसी बना सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे भुगतने पड़ेंगे।
नौकरी में आप की पकड़ ढीली होगी, आपके लिए दिन कुछ प्रतिकूल रहेगा, आप किसी को बुरी तरह निराश कर सकते हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को नकारात्मक कल्पनाओं से बचकर रहना है, सच्चाई का सामना करने का साहस जुटाएं और परिस्थितियों का सामना करें।
परिवार की जिम्मेदारियां नहीं समझेंगे जिससे आप न तो अपने कार्य और न ही बिजनेस पर ध्यान दे पाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन अपने फील्ड में कुछ नया सोचेंगे लेकिन उसे कर नहीं पाएंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 8

Comments