AAJ KA RASHIFAL 15 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
15 अगस्त, शनिवार, स्वतंत्रता दिवस
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज शाम 05ः29 तक श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शिव योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 09ः35 के बाद कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
शिव, सिद्ध योग बनने से बिजनेस में किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपका कोई प्रॉपर्टी अथवा रुका हुआ कार्य हल हो सकता है, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।
में साख बढ़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन प्रोफेशनल होकर काम करें और परिश्रम से पीछे न हटें साथ ही बॉस की बातों का बुरा न मानें और न्यू जॉब चाहते हैं तो कोशिश करें।
वर्कस्पेस पर बेस्ट एर्म्प्लाइज की ट्रॉफी के हकदार बन सकते है, मान-सम्मान व प्रभाव बढ़ेगा, कड़ी मेहनत से कार्य बनेंगे एवं दैनिक कार्य समय पर पूरा कर सकेंगे।
ऑफिस मीटिंग में संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करने की पूरी संभावना है जिसमें मुख्य रूप से प्रॉडक्ट की सेल को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट पेरेंट्स का आशीर्वाद लेकर अपने कार्य करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
सामाजिक दायरा बढ़ेगा, सोसायटी के संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में इजाफा होगा।
घर का माहौल प्रफुल्लित करने वाला रहेगा, सभी सदस्यों के साथ बैठकर भोजन करें और बाद में गपशप भी करें।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं.1,अन लककी नं.5
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से अचानक से धन लाभ हो सकता है।
कॉर्पोरेट मीटिंग में किसी व्यक्ति से मिल रही नकारात्मक टिप्पणी आपको परेशान कर सकती है, अन्य लोगों की बातों से अधिक अपनी भावनाओं पर ध्यान देना जरूरी है।
बिजनेसमेन को अपने प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा, इस प्रोजेक्ट के जरिए भविष्य में बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन डीलर से संबंध मधुर रखें, बहुत दिनों से नहीं मिलें हैं तो आज उनसे मिलें, बाहर हों तो फोन पर हालचाल लें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में जमकर मेहनत करनी होगी, हो सकता है लंच के लिए भी समय न मिले तो परेशान न हों।
एंप्लॉयड पर्सन को क्रिएटिविटी पर ध्यान देना होगा, आप ऑफिस में जो भी कार्य करते हैं उसे नए तरीके से करने का प्रयास करें, छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
पार्टनर के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप अपने माता-पिता के कारण लाभ कमाएंगे, सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
स्टूडेंट्स इधर-उधर की बातों से दूर हट कर घर पर बैठकर सिर्फ और सिर्फ स्टडी ही करें।
लक्की कलर क्रीम,लक्की नं. 8, अन लक्की नं.4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर, भूमि और वाहन के सुख में कमी आएगी।
बिजनेसमैन को जीवन के पॉजिटिव पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए, ताकि नेगेटिविटी को दूर कर सकें।
बिजनेस में आपके बनते कार्यों में अक्सर कांटे आने का कारण कार्य के प्रति आपका आलस्य और लापरवाही ही होती है, अपनी इन आदतों पर काबू पाना जरूरी है, अपने व्यक्तिगत कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें।
बिजनेसमैन के सामने रुकावट आ सकती हैं जिनका सामना सूझबूझ के साथ करना होगा, सौदे के बाद बिलिंग करते समय खास तौर पर अलर्ट रहना होगा।
समय एंप्लॉयड पर्सन के पक्ष में नहीं हैं, सावधान रहें, अपने स्वास्थय का ध्यान रखें क्योंकि सेहत गड़बड़ा सकती है।
वर्कस्पेस पर आप किसी घटना से निराश और परेशान हो सकते हैं, आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, आपके सीनियर्स काम के बारे में कुछ परेशान कर सकते हैं।
वर्कलोड को चलते एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में वीकनेस महसूस करेंगे इसलिए कोई एनर्जी ड्रिंक ले सकते हैं साथ ही कार्य से रेस्ट लेते रहें।
स्टूडेंट्स के व्यवहार और आचरण से सभी असंतुष्ट रहेंगे।
हमेशा एक जैसी ही सोच रखना ठीक नहीं होता, फैमिली में आपको सभी के साथ समझदारी से पेश आते हुए समझौता करने की कोशिश करें।
लक्की कलर येलो,लक्की नं. 6, अन लक्की नं.1
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से आप परिश्रमी रहेगे।
व्यवसाय के क्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति का सामना करना पड़ सकता है।
बिजनेसमैन बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ इनोवेटिव आइडियाज़ का इस्तेमाल करें, प्रॉडक्ट पर रिसर्च कर उन्हें डेवलेप करें साथ ही बिजनेसमैन हाथ आए हुए अवसर मौके का फायदा उठाएं लेकिन किसी को हानि पहुंचाकर नहीं।
अपने करियर को बेहतर बनाने का जुनून आपको सफलता देगा।
एंप्लॉयड पर्सन जिस कंपनी में कार्यरत हैं वहां से संबंधित यदि कोई औपचारिकता रह गई है तो उसे समय रहते पूरा करा लें।
नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल ट्रैवलिंग का ऑर्डर आ सकता है, आपके लिए दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य जाना फलदायी रहेगा।
व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें, शुभ कार्यों पर धन व्यय होगा, घर में आप शाम को अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्यारा समय बिताएंगे।
स्टूडेंट्स को उन्नति के शुभ अवसर प्राप्त होंगे।
लक्की कलर पर्पल,लक्की नं. 2, अन लक्की नं.7
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से धन संचय की क्षमता बढेगी।
शिव, सिद्ध योग बनने से बिजनेस में आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है।
व्यापारी निवेश चाहते हैं तो विभिन्न संस्थानों और सरकारी योजनाओं से संबंधित अनुदान या सहायता प्राप्त करें।
शुभचिंतक की मदद से बिजनेसमैन की कोई महत्वाकांक्षा दोपहर बाद पूरी हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल वर्क की रेस्पोंसिबिलिटी ऑनेस्टी के साथ निभानी होगी।
वर्कस्पेस पर काम से संबंधित परियोजनाओं के लिए एक सामान्य दिन होगा, अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें।
आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख रहेगा, अपने माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को अपनी परीक्षा से संबंधित उचित परिणाम हासिल होंगे।
लक्की कलर ऑरेंज,लक्की नं. 9, अन लक्की नं.4
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से बौद्धिक निर्णय की भावनाओं से प्रभावित रहेगे।
बिजनेस में किया गया कोई काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, यह काम आसानी से पूरा भी होगा और अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है।
बिजनेसमैन को सेल में बढ़ोतरी करने के लिए व्यापारिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने चाहिए।
वर्कस्पेस पर किसी भी व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा का असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर न हो इस बात का ध्यान रखें, अन्य लोगों की बातें आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती हैं, भविष्य संबंधित चिंता की वजह से क्रोध उत्पन्न हो सकता है।
अन एंप्लॉयड पर्सन के लिए अपने कौशलों और अनुभव के अनुसार सीनियर को प्रभावित करना चाहिए।
विवाह से संबंधित निर्णय लेने से पहले पार्टनर के साथ ठीक से चर्चा करें, आपको अपने नियमित काम करने के लिए ऊर्जा मिलती रहेगी।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में अपनी जी जान लगा दें, अपना पूरा ध्यान अपने गोल पर केंद्रित कर दें।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं.3, अन लक्की नं.1
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कानूनी मामलो में अड़चन आएगी।
बिजनेस में आप द्वारा जल्दबाजी और भावुकता में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है, पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी, छोटी-छोटी बातों पर तनाव ना हावी होने दे, इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
बिजनेसमैन आज आप आत्मबल का सही उपयोग करके समस्याओं से निपटने का मार्ग खोजें।
बिजनेसमैन नेगेटिव थॉट्स से परेशान नजर आ सकते हैं, आपको मेहनत पर भरोसा करना है और बेफिजूल की बातों से दूर रहना है।
आप उन कार्यों का प्राथमिकता दें जिसे वह मन लगाकर करते हो, काम की प्रैक्टिस आपके काम को और बेहतर कर सकेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस का काम उलझा हुआ है, तो आक्रोश को खुद पर हावी न होने दें और शांति से कार्य पूरा करें।
वर्कस्पेस पर काम में सफलता आपके हाथ से निकल जाएगी, किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह अवश्य लें।
घरेलू उलझनें बढ़ेंगी, कुटुंब में कलेश होगा, वाद-विवाद से बचें, शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, परोपकार करें, दान देने से बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, जल्दबाजी से बचें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड पर किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ेगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से अपने से बड़ो का सहयोग मिलेगा।
बिजनेस में आज किया गया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है, यह काम आसानी से पूरा भी होगा और अपेक्षा से अधिक फायदा मिल सकता है, विरोधी और शत्रुओं का पक्ष कमजोर होगा।
बिजनेसमैन अपने बिजनेस को ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ें, इसके जरिए आपको मुनाफा अच्छा होगा।
एंप्लॉयड पर्सन बॉस को समय से पहले अपने काम की प्रगति के बारे में जानकारी देने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर अपनी नियमित गतिविधियों को करने में आप सभी से आगे रहें, कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते की डोर कमजोर न होने दें, क्योंकि छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस होगी और मैरिड लाइफ का संतुलन बिगड़ेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को हर परिस्थिति में अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं. 2, अन लक्की नं.7
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा।
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन को बिजनेस में परेशानियां आ सकती है, लेकिन जल्दी ही आप विवेकपूर्ण तरीके से इनका हल निकाल ही लेंगे, विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे।
बिजनेसमैन किसी नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग करने की प्लानिंग बना सकते है, दिन आपके फेवर में रहेगा।
बिजनेसमैन आप अपना कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर लगाएं, इसके लिए अपने इष्ट की आराधना करना शुरू कर दे।
एंप्लॉयड पर्सन आराम करने के चक्कर में काम को किनारे कर सकते हैं, आराम को स्वयं पर हावी न होने दें अन्यथा आलस्य के चलते जॉब आप पर हावी हो जाएगा।
ऑफिस के कामकाज में गोपनीयता का ध्यान रखना जरूरी है, वर्कस्पेस पर एकाग्रता और दक्षता के साथ अपने पेशेवर प्रोजेक्ट पर काम में अच्छा कर सकेंगे।
आप और आपके जीवनसाथी किसी भी मामले पर आंख बंद करके नहीं बैठे हैं, यानी आप अलर्ट हैं, आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
स्टूडेंट्स दिन भर इंजॉय करेंगे और लंबे समय तक अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे, कुछ नई प्लानिंग भी होगी और किसी वेकेशन पर घूमने जाने के योग बनेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.8, अन लक्की नं.1
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म और अध्यात्म में रुचि बढेगी।
शिव, सिद्ध योग बनने से बिजनेस में आप एक असंभव परियोजना पर अपना पैसा और ऊर्जा खर्च कर सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगी।
बिजनेसमैन के द्वारा लिए गए डिसीजन बेहतरीन साबित होंगे और कॉन्फिडेंस से काम लेंगे जिससे आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे।
जॉब में इच्छा अनुकूल परिवर्तन हो सकता है, समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की भागदौड़ बढ़ सकती है, मानसिक और शारीरिक रूप से कार्य करने के लिए तैयार रहें।
एंप्लॉयड पर्सन यात्रा के समय खान-पान में संयम रखें वरना फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
पड़ोसियों के साथ व्यवहार अच्छा रखे, लड़ाई झगड़ा तो बिलकुल भी न करें।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट की दुविधाओं का अंत होगा, पेरेंट्स की एडवाइस से सही डिसीजन ले सकेंगे।
लक्की कलर ब्राउन,लक्की नं. 8, अन लक्की नं.3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ददियाल में बड़े परिवर्तन होते-होते रूक जाएगे।
बिजनेस में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो खुद का ही नुकसान करेंगे, आप सुसंगत और तार्किक रूप से सोचने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।
बिजनेसमैन वर्तमान सिचुएशन को देखकर परेशान न हो, बल्कि धैर्य रखते हुए बिजनेस के लिए बेहतर प्लानिंग करें जिससे बिजनेस का विस्तार जल्दी हो सके।
जॉब में अपने द्वारा पूर्व में किए गए किसी गलत काम का परिणाम भुगतना पड़ेगा, वर्कस्पेस पर वरिष्ठों द्वारा आपको काम समझाया जाएगा।
वर्कस्पेस पर व्यर्थ की बाधा आ जाने एवं वाद-विवाद से मन अशांत और आप परेशान रहेंगे, आपका काम सामान्य गति से आगे नहीं बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कर रहे महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित न करें अन्यथा आप अपने लिए एक जटिल स्थिति बना सकते हैं।
पेरेंट्स के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है, लेकिन इस समय चिंता करने के बजाय उनके स्वास्थय का ध्यान रखें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.6, अन लक्की नं.9
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से बिजनेस में कस्टमर से अच्छे संबंध बनेगे।
बिजनेस में ग्रहों के मिश्रित योग से दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा, कुछ परेशानियां सामने आएगी, परंतु आप अपनी बुद्धि बल तथा चतुराई से समस्या का समाधान भी पा लेंगे, किसी जरूरी सरकारी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।
शिव, सिद्ध योग बनने से बिजनेसमैन के आय और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लाभ बढ़ेगा।
बिजनेसमैन किसी डील को पाने के लिए अनुचित कार्य को करने से बचें, आपके पास जो भी है उसे ही बेहतर बनाने का प्रयास करें।
वर्कस्पेस पर आपके कार्यों में रुकावट आने से मन दुखी होगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां अधिक विपरीत हो जाएगी।
एंप्लॉयड पर्सन आप नए कार्य करने का प्रयास करें, कुछ नई चीजें सीखने और अपने आप को बेहतर बनाने की चुनौती मान कर आगे बढ़ें।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में आप फालतू मुद्दों को सुलझाने में अपना समय बर्बाद न करें।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने फील्ड पर कंसन्ट्रेट करने में सफल होंगे जिससे वो अपने फील्ड में सफलता प्राप्त करेंगे।
पारिवारिक समस्या हल होगी, यदि संतान के विवाह को लेकर परेशान थे, तो वह चिंता दूर होती नजर आ रही है।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं.7, अन लक्की नं.3

Comments
Post a Comment