AAJ KA RASHIFAL 20 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
20 अगस्त, गुरुवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः19 तक श्रावण शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज सुबह 09ः08 तक विशाखा नक्षत्र फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, ऐन्द्र योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से ससुराल में किसी से अनबन हो सकती है।
बिजनेसमैन को आज अलर्ट रहना होगा, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित भी कर सकती हैं।
किसी समस्यां के चलते बिजनेस में पिछड़े हुए रहेंगे, स्टाफ के साथ तामलमेल नही बिठा पाएंगे।
बिजनेसमैन को अपने बिजनेस की स्ट्रेटजी को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें, सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजें।
वर्कप्लेस पर दिन ठीक नहीं रहेगा एनिमी आप पर हावी रहेंगे, आपको शांति बनाए रखनी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कंसंट्रेशन के साथ सिचुएशन को सुधारने के लिए प्रयास करने होंगे, कंसंट्रेशन के लिए स्वयं को मेंटली वीक न होने दें।
स्वास्थ्य संबंधित समस्या होने से एंप्लॉयड पर्सन अपने किसी प्रॉजेक्ट से हट सकते है, या उनकी जगह बॉस किसी और को उनकी जगह कमांड दे सकते है।
फैमिली में आप रिलेशन को स्ट्रांग करने में लगे रहेंगे, यही सही भी है, जीवन में आपका साथ देने वाले लोग अति महत्वपूर्ण होते हैं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी के अलावा अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और एक्सपेंडिचर भी कम होने से ग्रोथ बढ़ेगी।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में बिजनेसमैन बुजुर्गों की सलाह और अनुभव का सम्मान करें क्योंकि उनके पास आपसे ज्यादा जिंदगी के अनुभव है।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग से आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे, नए ऑर्डर भी हाथ लग सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम में अचानक से बड़ा बदलाव होता हुआ नजर आएगा।
ऑफिस में बॉस से किसी प्रॉजेक्ट पर काफी विचार-विमर्श के बाद आगे की ओर बढ़ेंगे।
ऑफिस में एकता, भाईचारे का भाव देखने को मिलेगा, लेकिन आपको अलर्ट रहना होगा, यह आपके विरोधी को कोई चाल हो सकती है।
सेहत अच्छी रहेगी और आपको सुख मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन स्वयं को एक्टिव बनाने के लिए मेंटली बल्कि फिजिकली एक्टिव रहने के लिए डेली वर्कआउट करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से नया कर्ज लेने से पहले उसे चुकाने की प्लानिंग करें।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेस में आपको कम मेहनत में ज्यादा मुनाफा होगा।
न्यू बिजनेसमैन के अंदर गजब की फुर्ती रहेगी जिससे वो मार्केट में अपनी छाप छोड़ने में सफल होंगे।
काफी दिनों से मार्केट में चल रही प्रतिस्पर्धा में आप प्रतिस्पर्धी से आगे निकलने में सफल होंगे।
वर्कस्पेस पर मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन आत्मविश्वास तथा आदर्श को बनाए रखने के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन उनको काम में और सेहत में आगे रखेगा।
लाइफ पार्टनर आपके प्यार को समझेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जिएंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स टारगेट को पाने के लिए सफल होंगे जिसमें मुख्य सुत्रधार उनका ही कोई रिलेटिव होगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
कर्क राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में निखार आएगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन के लिए डे स्टार्टिंग बेहतर रहेगी।
बिजनेसमैन को कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, मार्केट में आपके प्रेम पूर्ण व्यवहार से हर पार्टी आपके साथ बिजनेस करने के लिए आतुर रहेगी।
बिजनेसमैन आप अपने धन को सही तरीके से निवेश करने का प्लान बनाएंगे, इनकम भी नॉर्मल रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन अपनी दैनिक दिनचर्या में आप कोई बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं जो उनके लिए फायदेमंद साबित होगी।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, भविष्य में लाभ प्रदान करेगी।
कपल के लिए दिन अच्छा है, साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, आप दोनों आउटिंग के लिए भी जा सकते हैं।
स्टूडेंट्स अपनी रुचि से अध्ययन की कोशिश करेंगे, जिससे बढ़िया परिणाम प्राप्त कर सकें। आरोग्य बना रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
मार्केट में बिजनेस में कुछ पुराने वाद विवाद उठ सकते हैं, लेकिन आप समस्या का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें।
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से मार्केट से पैसे के लेनदेन संबंधी कोई भी उधारी करना नुकसानदायक हो सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन फिटनेस को लेकर अलर्ट हो जाएं अन्यथा यह गलती आपके कार्य और आपकी प्रगती में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
वर्कस्पेस पर एनिमी के चक्रव्यूह के चलते वर्क रिलेटेड रिजल्ट निराशाजनक मिलेंगे।
जो एंप्लॉयड पर्सन पदोन्नती की आस लगाए बैठे थे उन्हें अभी और इंतजार करना होगा, चंकि आसार बनते-बनते रह जाएंगे।
फैमिली में किसी को लेकर आपके मन में गलतफहमियों हो सकती है, जो किसी विवाद की सिचुएशन बना सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स आने वाले एग्जाम को लेकर ढिलाई बरतेंगे, जो उनके लिए हानिकारक साबित होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटों का ध्यान रखें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन को बड़ा लाभ होने की संभावना है।
कॉर्पोरेट मीटिंग के दौरान कुछ नए बिजनेसमैन आप से इतने प्रभावित होंगे कि वो मीटिंग के बाद आपसे मिलना चाहेंगे आपसे कुछ बिजनेस रिलेटेड टिप लेना चाहेंगे।
बिजनेसमैन को ऑफिस एंप्लॉय का ध्यान रखना होगा, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, साथ ही एडवर्टाइजमेंट पर इनकम से ज्यादा एक्सपेंडिचर अधिक होना आपके लिए नुकसानदायक होगा।
वर्कस्पेस पर स्वयं की क्षमताओं पर भरोसा रखें।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने वर्क को टाइमली कंप्लीट करना आवश्यक रहेगा कोई प्रॉब्लम आए उससे पहले आप स्वयं को तैयार कर पाएं।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रूप से ही चलेगा।
लव लाइफ में अपॉजिट जेंडर के सपोर्ट से आपकी लव लाइफ आगे बढ़ेगी।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
तुला राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाइनेंशियल स्ट्रोंग रहेगे।
कोई गवर्नमेंट वर्क अटका हुआ है ,तो उसे कंप्लीट करने के लिए अच्छा मौका है, बिजनेस में लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन पारिवारिक मामले को लेकर शांत रहें और सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के पक्ष में होने से एक्सपेंडिचर कम और इनकम में वृद्धि होगी जिससे आपको प्रॉफिट प्राप्त होगा।
ऐन्द्र, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर अचानक कुछ बदलाव होंगे जो कि आपके लिए सकारात्मक भी रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को उनके फील्ड में गवर्नमेंट से फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपने आगे बढ़ेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस की ओर से न्यू रेस्पोंसिबिलिटी मिल सकती है, ऑफिस में सभी से अच्छा व्यवहार रखना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा।
बात करें लव लाइफ की तो लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से मन नेगेटिव विचार आ सकते है।
बिजनेस एक्टिविटी में सुधार संबंधी योजनाओं पर अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा।
लंबे समय बाद बिजनेस को अपडेट करने जा रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
आप पब्लिक डीलिंग और एडवरटाइजमेंट से रिलेटेड वर्क में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि अच्छा मुनाफा हो सकता है।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से होलसेल एंड रिटेल बिजनेसमैन अपने-अपने फील्ड में सफलता के निकट पहुंचेंगे।
वर्कप्लेस पर दिनमान सामान्य रहेगा, युवाओं के रोजगार के भी उचित अवसर बनेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अत्यधिक वर्कलोड की वजह से थकान और कमजोर महसूस करेंगे।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ शॉपिंग में टाइम स्पेंड करने से आपसी रिलेशन में नजदीकियां और मधुरता आएगी, मैरिड लाइफ में प्रेम रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करे।
यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है, क्योंकि ग्रह गोचर आपके फेवर में नहीं है, शेयर, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें।
बिजनेस मीटिंग में आप एक ही बात पर ध्यान बनाए रखना है कि किस तरीके से बिजनेस को दोबारा गति प्रदान की जाए।
वर्कस्पेस पर किसी कार्य और प्रोजेक्ट को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें तथा पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे।
करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के कुछ समस्या चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। संतान की किसी नेगेटिव एक्टिविटी का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा, परंतु इस समय बहुत ही समझदारी से समस्या सुलझाने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर विरोधी को पीछे छोड़ने के चक्कर में चोटिल हो सकते है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढ़ाने का प्रयास करें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़ने में सफलता मिलेगी।
बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें, मार्केट में किसी इंपोर्टेंट प्लानिंग में आपके योगदान के लिए आपकी सराहना की जाएगी।
सितारे बिजनेसमैन के फेवर में होने से मार्केट में पार्टी के साथ आपके पुराने बिगड़े हुए रिलेशन बेहतर होंगे जिससे आपको कोई बड़ा ओडर मिल सकता है।
ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन आज अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की भी जरूरत है।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स के साथ किसी भी तरह की गलतफहमी में न रखें।
आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगी, काम और परिवार के मध्य तालमेल बिठाएंगे, आपका ध्यान परिवार की ओर रहेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रही समस्याएं दूर होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेस में आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है, इनकम के साथ एक्सपेंडिचर भी बढ़ेंगे।
बिजनेस में नए काम की स्टार्टिंग कर रहे है, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य कर सकते है।
बिजनेसमैन का किसी स्थिति को देखकर आध्यात्मक की तरफ झुकाव बढ़ सकता है।
वर्कस्पेस पर वर्क को लेकर वर्कलोड ज्यादा रहेगा आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अलर्ट रहना होगा, एनिमी आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
मार्केटिंग एंड एंप्लॉयड पर्सन अपने-अपने फील्ड में सफलता के झंडे़ लगाने की ओर बढ़ेंगे, जो उनके करियर के ग्राफ को बढ़ाएगा।
फैमिली मेंबर या लाइफ पार्टनर की कोई बात आपके लिए तनाव की वजह बन सकते हैं।
एजुकेशन के फील्ड में स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 8, अन लक्की नं.6
मीन राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
टाइम एंड सिचुएशन को देखते हुए बिजनेसमैन को स्वयं को ही मोटिवेट करना पड़ सकता है।
ग्रह स्थिति अनुकूल होने से बिजनेस में बेहतरीन ऑर्डर हासिल होंगे।
किसी राजनीतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी।
सरकारी ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं, अलर्ट रहें कहीं आप उसमें फंसकर अपनी नौकरी दांव पर न लगा दें।
ऐन्द्र, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर किसी विवाद के निपटारे को लेकर आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने विचारों को सुलझाने और बेहतर करने की तरफ ध्यान देना होगा तब ही आप ऑफिस में अन्य से अलग दिखेंगे।
घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा, लेकिन लव लाइफ में लवर की नाराजगी झेलना पड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी डाइट पर ध्यान रखना होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment