AAJ KA RASHIFAL 6 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

6 अगस्त गुरुवार


सुरेश श्रीमाली 

पंचांग-
आज शाम 06ः53 तक श्रावण कृष्ण अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 08ः14 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, गण्ड योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा मध्य रात्रि 01ः53 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिये आज दो समय है। सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक शुभ का चैघडिया एंव शाम 05ः00 से 06ः00 बजे तक शुभ का चैघडिया रहेगा। वहीं दोपहर 01ः30 से 03ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप दक्षिण दिषा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।

मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से विवेक व ऐथुजियाज्म में डवलमेंट होगा।    
बिजनेस में ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई रहेगी जिससे दिन आपके लिए अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा, धन प्राप्त होने की संभावना है, लेकिन आपका खर्च अधिक रहेगा।
बिजनसमैन किसी प्राॅडक्ट को रि-लाॅच करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करें तो आपके लिए प्राॅफिटेबल रहेगी।
इनकम का कुछ हिस्सा दान पुण्य जैसे कार्यों के लिए पहले से अलग कर दें, इसे आदत में लाने का प्रयास करें।
यदि नौकरी की तलाश में है तो अपने प्रयास जारी रखें आप सफल होंगे।
एंप्लाॅयड पर्सन के जब तक कार्य पूरे न हो जाए तब तक अपनी प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट को सिक्रेट ही रखना चाहिए।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें, आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7

वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से खर्चो को कम करने की प्लानिंग करें।          
बिजनेस में मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
बिजनेसमैन को मुश्किल समय में मदद लेने में संकोच नहीं करना चाहिए, सिचुएषन कंट्रोल से बाहर हो जाएं उससे पहले ही साॅल्यूषन ढूंढ लीजिए।
बिजनेसमैन के प्लान फेल हो सकते है, आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है।
आॅफिस में काॅम्पिटिषन को बढ़ावा मिलेगा, जिसके चलते कार्य को लेकर आपसी मतभेद भी हो सकते है, आप अलर्ट हो जाएं।
वर्कस्पेस पर ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें, आपके काम बढ़ सकते है, कोवर्कर से मदद नहीं मिल पाएगी, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, आपकी वाणी आक्रामक और आहत हो सकती है।
आपका अहंकारी व्यवहार मैरिड लाइफ में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, सडनली आर्थिक हानि होने की संभावना है।
स्टूडेंट्स एंड आर्टिस्ट को अपने-अपने फिल्ड में सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 9

मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम को बढाने का प्रयास करें।        
वेल विषर द्वारा मिली जानकारी बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी, जितना हो सके लोगों के काॅन्टेक्ट में बने रहने की कोशिश करें।
बिजनेस मंे कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है, जो भविष्य में आपके लिए बेहतर रहेगी।
गण्ड योग बनने से सडनली ही बिजनेसमैन का कोई कार्य बन सकता है।
एंप्लाॅयड पर्सन कोई मीटिंग में प्रजेंटेषन देने जा रहे है, तो वही अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी।
एंप्लाॅयड पर्सन कठिन परिश्रम से समृद्धि की मजबूत नींव रखने में सफल होंगे, मेहनत से सफलता के सभी आयाम हासिल कर सकेंगे।
किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
लाइफ पार्टनर से भावनात्मक रिश्ता और गहरा होने की संभावना है, मैरिड लाइफ सुखद बनी रहेगी।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4

कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से कोई आपके खिलाफ राजनीतिक कर सकता है।          
डे स्टार्टिंग बिजनेसमैन के लिए कुछ डाउन रहेगा लेकिन डे स्टार्टिंग ऐंडिंग स्थिति आपके लिए प्राॅफिटेबल साबित हो सकती है।
गण्ड योग बनने से बिजनेस में कुछ सकारात्मक सुनेंगे, आपको अपनी इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता दोनों बढ़ाने की कोशिश करनी होगी आपको सामान्य से अधिक लाभ कमाने की संभावना है।
करियर से संबंधित नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें।
वर्कस्पेस पर आपको अपने हिस्से से ज्यादा काम करना पड़ सकता है, दोस्तों से मदद मिल सकती है।
एंप्लाॅयड पर्सन को आॅफिस की ओर से जो भी रेस्पोंसिबिलिटी मिलेगी, उसे पूरी एनर्जी के साथ करेंगे।
आॅफिस में आप केवल मेहनत पर भरोसा रखें, जिन कार्यों को लेकर हताश थे वह काम भी मेहनत के दम पर पूरे होंगे।
रिलेशनशिप ठीक-ठाक बना रहेगा किसी भी प्रकार के अप्स-डाउन नहीं रहेंगे, आपको कुछ गैरकानूनी काम करने के लिए किसी के द्वारा लुभाने की संभावना है, आप एक महत्वपूर्ण पेशेवर परियोजना के बारे में निश्चिंत रह सकते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा उनकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 7

सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से शुभ कार्यो में सफलता मिलेगी।          
बिजनेस में संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है, प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें।
न्यू मार्केटिंग स्टेªटजिक आपके बिजनेस को रास आएगी जिससे बिजनेस में नई उम्मीद प्राप्त होगी।
आपको पंक्चुअल होकर अपने कार्यों को अंजाम देना होगा, आपको टाइम की इंपोर्टेंस को समझना होगा।
कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
धन खर्च के योग है, फ्रेंड्स के साथ एंजाॅय करते समय बजट पर ध्यान न देने से बाद में पछतावा हो सकता है, बचत को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए आगे बढ़ेंगे, कोई म्यूचुअल फंड एंड पाॅलिसी ले सकते हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन को प्रैक्टिस के दौरान अपने गुस्से के प्रकोप और अपमानजनक बोलचाल को नियंत्रित करना चाहिए।
घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा, अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9

कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधनी बरते।            
बिजनेस में किसी की भी प्लानिंग पर अमल करने से पहले उस पर उचित सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा कोई आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है।
इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखें, क्योंकि इसकी वजह से बिजनेसमैन के कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।  
आप कल्पना करेंगे जैसे कि कुछ बुरा होने वाला है और दूसरों को भी तनाव दे सकते है न, ऐसा करने से बचें।
पेशेवर मोर्चे पर समस्याओं और झगड़ों को सुलझाने में व्यस्त रहने की संभावना है।
नौकरीपेशा लोगों के काम से सीनियर नाखुश हो सकते हैं, उनके सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।
एंप्लाॅयड पर्सन को अपने डाटा को सिक्योर रखना होगा, क्योंकि डाटा लाॅस होने की आशंका है।
जो प्रेम संबंध में है उन्हें आपस में अहम का टकराव करने से बचना होगा, वरना आपका ब्रेकअप तक हो सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को घर की बातें परेशान कर सकती हैं, प्रयास करें कि आप अपने मन को संतुलित रख सकें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6

तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के सम्बधों मजबुती आएगी।        
बिजनेसमैन को अच्छे अवसर मिलने पर ज्यादा सोच-विचार नहीं करना चाहिए, वरना मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।
बिजनेस में इस समय आर्थिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे।
प्रयासरत युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से सुकून और राहत रहेगी।
गण्ड योग का साथ मिलने से एंप्लाॅयड पर्सन के कामकाज समय पर पूरे हो पाएंगे और काम में मन भी लगेगा, साथ ही सीनियर से आपके मतभेद दुर होंगे।
फाॅरेन में जाॅब करने की इच्छा रखने वाले पर्सन को इससे गुड न्यूज मिलने की प्रबल संभावना है।
यदि पुत्री संतान है तो उसके साथ बैठकर संवाद करें ऐसा करने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के किसी कार्य के न होने से वे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
लक्की कलर औरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4

वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से ज्ञात व अज्ञात शत्रुओ से छुटकारा मिलेगा।          
बिजनेस से संबंधित छोटे-मोटे अप्स-डाउन बने रहेंगे, लेकिन किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
बिजनेसमैन अगर आज आप मार्केट में कोई नया प्रोडक्ट या सर्विस लॉन्च कर रहे हैं, तो कस्टमर्स का रिस्पॉन्स देखकर आप गदगद हो जाएंगे, प्रोडक्ट तुरंत हिट हो जाएगा।
बिजनेसमैन की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी, अपनी सोच और तार्किक क्षमता के बल पर जरूरी डिसीजन ले सकते हैं।
एंप्लाॅयड पर्सन अपनी कार्य योजनाओं के चलते सभी लोगों से प्रशंसा बटोरने में आगे रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य अच्छी तरह से आगे बढ़ेंगे लेकिन निर्णय लेते समय भावुक न हो।
भावनाओं और प्यार का इजहार करेंगे, कुछ बातों की चर्चा करते समय पार्टनर के सामने हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, फिर भी खुलकर बोलने की कोशिश जरूर करें।
न्यू रेस्पोंसिबिलिटी स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के कंधों पर आ सकती है, जिसके लिए मानसिक रूप से पहले से तैयार रहें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5

धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख मिलेगा।        
गण्ड योग के बनने से बिजनस में पैसों की आवक बढ़ती हुई नजर आ रही है, आपके द्वारा निवेश करने के लिए प्रयास भी बढ़ाए जाएंगे, इस निवेश से आप खुद को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने की कोशिश करेंगे।
आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, आप किसी बिजनेस गु्रप में से पार्टनरषिप करने के बारे में विचार करेंगे।
डे स्टार्टिंग एंप्लाॅयड पर्सन सामान्य तौर पर होगी, लेकिन डे एडिंग जिम्मेदारी और कार्यभार आपके कंधों पर आ सकता है।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं, बाधाएं और मुश्किलें अब दूर होने लगेगी, आप सोचने की बजाय अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और स्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी।
आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है, कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी क्रिएटिविटी की सराहना करेंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट कभी-कभी अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3

मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से पारिवारिक सुख-सुविधाओ में कमी आएगी।          
बिजनेस को ध्यान में रखते हुए मार्केट में बिना मतलब किसी से भी ना उलझे, तथा अपने स्वभाव में सौम्यता और ठहराव रखें।
बिजनेसमैन को घाटे का सामना करना पड़ सकता है, घाटे को लेकर मन छोटा न करें, नुकसान है तो लाभ भी होगा।
ग्रह गोचर विपरित होने से बिजनेसमैन के फायनेंषियली कंडिषन में अप्स-डाउन आ सकता है।
वर्कस्पेस पर कामकाज में असफलता मिलने के योग हैं, प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ये दिन अशुभ रह सकता है।
आॅफिस में एंप्लाॅयड पर्सन को कोवर्कर से अपनी क्रिटिसिज्म सुनने को मिल सकती है, जिससे जानने के बाद मन कुछ उदास रहेगा।
आॅफिस में कंपनी की कमी महसूस करेंगे, आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
स्पोर्ट्स पर्सन का प्रैक्ट्सि के दौरान ध्यान इधर-उधर भटक सकता है, कन्संटेªषन  के लिए सुबह सूर्य अघ्र्य देने का नियम बनाएं।
थाॅट्स न मिलने के कारण लाइफ पार्टनर के साथ कुछ गरमा गरमी हो सकती है, लेकिन यह बहुत लंबे समय तक नहीं टिकने वाली है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6

कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने से छोटो का ध्यान रखें।            
व्यवसायिक गतिविधियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
बिजनेस में अभी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी, आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होने की संभावना है।
बिजनेस में किसी जटिल समस्या के समाधान में पिता का सहयोग उपयोगी साबित होगा।
पूरे आत्मविश्वास के साथ आप अपने सभी रुके हुए कामों को गति देंगे, आपको अपनी प्लानिंग में अन्य सहयोगियों को जोड़ने की आवश्यकता पड़ सकती है।
आज ऑफिस के काम को और तेज व आसान बनाने के लिए आप आॅनलाइन आप कुछ नया  सीख सकते हैं, यह आपकी एफिशिएंसी को डबल कर देगा।
युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी शुभ सूचना मिलेगी।
अगर आप किसी खास के साथ लाॅग ड्राइव पर जाते हैं, तो एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलेगा।
भाग्य पक्ष में होने से स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट के जीवन में कोई बड़ी समस्या खड़ी नहीं होगी।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4

मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से फाईनेशियली स्ट्रोग रहेगे।    
ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन को उधारी पर दी गई रकम या रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
बिजनेस में कड़ी मेहनत और परीक्षा का समय है, सफलता जरूर मिलेगी, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे।
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की निराशा दूर होगी।
नौकरीपेशा लोगों को फायदा हो सकता है, आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं, न्यू रेस्पोंसिबिलिटी आपको मिल सकती हैं।
एंप्लाॅयड पर्सन के लिए अच्छा रहने वाला है, आप किसी की मदद करेंगे, जिससे पूरे दिन आप सकारात्मक बने रहेंगे, आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो समय पर पूरा हो जायेगा।
कुछ नए लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपसे बात करना चाहेंगे, साथ ही आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होगी।
परिवार में आ रही कुछ परेशानियां खत्म हो सकती है, साथ ही सोचे हुए किसी कार्य को कंपलिट करने करने के लिए सुबह 07ः00 से 08ः00 बजे तक व शाम 05ः00 से 06ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
काॅम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले काॅम्पिटिटर को सफलता मिलने की संभावना है, मेहनत को तेजी से बढ़ाएं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 8

Comments