AAJ KA RASHIFAL 4 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
4 अगस्त मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 10ः04 तक श्रावण कृष्ण षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः54 तक रेवती नक्षत्र फिर अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, धृति योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो भद्र योग का लाभ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09ः54 के बाद मेष राशि में रहेंगे वहीं रात्रि 09ः54 तक चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12ः15 से 02ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03ः00 से 04ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखे।
डे स्टार्टिंग धार्मिक गतिविधियों जैसे पूजा-पाठ, दान-पुण्य के साथ करें इससे प्रभु की कृपा आप पर बनी रहेगी।
बिजनेस के लिए किए जा रहे प्रयास के कारण आप कुछ हद तक सफलता के द्वार पर पहुंच पाएंगे।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से बिजनेसमैन को पार्टनरशिप में बड़े डिसीजन लेने से फिलहाल दूरी बनाकर रखें।
लेन-देन को लेकर बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ ऊंची आवाज में बात करते हुए नजर आ सकते हैं।
ऑफिस में प्रभावशाली लोगों से संपर्क बना कर चले, सीनियर्स और बेकबाइटिंग करने वालों के साथ विवाद से बचें अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ सकता है, आप अपने काम से काम रखें।
एम्प्लॉइड पर्सन के लिए निरंतर संवाद करते रहना जरूरी है, फिर चाहे वह कॉवकर्स हो या बॉस कम्युनिकेशन गेप न हो इस बात का ध्यान रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड र्स्पोट्स पर्सन को नेगेटिव थॉट्स और माहौल से बाहर निकलने के लिए मोटिवेशनल स्पीच या उनकी बुक को पढ़े।
भाई और भाई के संतान से व्यवहार अच्छा रखें, आप सभी के बीच तालमेल बने रहना बहुत जरूरी है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
वृषभ राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेसमैन के कोई बड़ी डील फाइनल होगी, दूरगामी लाभ होगा।
बिजनेस में फाइनेंसियल लेवल पर बेहतरी के संकेत मिलेंगे, संकेतों को मार्गदर्शन मानते हुए आगे बढ़े।
बिजनसमैन बिजनेस से रिलेटेड इर्म्पोटेंट डॉक्यूमेंट रेडी रखें वरना कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
ऑफिस का माहौल बेहद दोस्ताना रहेगा, किसी प्रोजेक्ट के पूरे होने पर छोटी पार्टी हो सकती है।
वर्कस्पेस और करियर के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके काम करेंगे, तो आप काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन जो जन सेवा केंद्र से जुड़ कार्य करते हैं, उन्हें लोगों से प्रशंसा सुनने को मिल सकते हैं।
फैमिली में किसी मेंबर्स के जॉब ट्रांसफर या अन्य किसी कारण से स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
स्टूडेंट्स के स्टडी में कुछ तनावभरी सिचुएशन बन सकती है स्टडी में मन न लगने के साथ ही व्यवहार भी कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है।
हसबैंड-वाइफ के मध्य प्रेम और रोमांस देखने को मिल रहा है, एक दूसरे के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित नजर आएंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से घर के बड़े-बुझुर्गो की सलाह से काम में सफलता मिलेगी।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनसमैन को विदेशी कंपनी के साथ जुड़कर व्यापार करने का ऑफर मिल सकता है, विदेशी कंपनी से जुड़कर आपके व्यापार का और भी प्रचार प्रसार होगा।
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सर्वोत्तम है, निवेश किए गए पैसे से आपको बड़ा रिटर्न मिलने की उम्मीद है।
बिजनेसमैन को लाभ मिलने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है।
एम्प्लॉइड पर्सन अपने उद्देश्यों की ओर व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में सफल होंगे।
अन एम्प्लॉइड पर्सन को अपने नेटवर्क को एक्टिव करना होगा, जिससे उनकी नौकरी की तलाश जल्दी पूरी हो।
आपको करियर पर फोकस करना है, क्योंकि मौज मस्ती के लिए तो सारा जीवन है पहले करियर जरूरी है।
र्स्पोट्स पर्सन नियम कानून को लेकर विशेष सजग रहे हैं। नियम कानूनों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा नुकसान भगुतना पड़ सकता है।
आपका विनम्र स्वभाव जीवनसाथी के साथ साथ अन्य लोगों के साथ भी रिश्तों को मजबूत करेगा।
सोशियल वर्कर के लिए दिन शुभ है, आपके काम के बदले में सरकार की ओर से कोई सम्मान मिल सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 9
कर्क राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा, किसी डिल को क्रैक करने के काम में लगे हुए थे तो वह आशा पूरी होगी।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेसमैन की कोई बड़ी डील हो सकती है जिससे उनको मनचाहा मुनाफा होगा साथ ही व्यापार भी बढ़ोतरी करेगा।
बैंक से लोन पास हो सकता है जिससे बिजनेस विस्तार की योजनाएं पूरी होंगी, धन का आगमन लगातार बना रहेगा।
ऑफिस में आपकी ही प्रशंसा के पात्र होंगे। कार्य में बेहतरी के कारण ऑफिस में बॉस के साथ-साथ सीनियर्स से भी प्रसन्नता बटोरेंगे।
आज काम का प्रेशर बहुत कम रहेगा, जिससे आप खुद के लिए और अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन कार्यों को लेकर प्लानिंग करें, योजना बनाने के लिए समय लाभकारी है।
आप अपने क्रोध को कम करने के लिए आध्यात्मिक बातों का सहारा ले सकते हैं।
र्स्पोट्स पर्सन एकेडमी में सीनियर्स का सम्मान करें साथ ही किसी से भी विवाद करने से बचें।
फैमिली में सभी की बातों को सुनने के बाद ही आप अपनी बात को रखें, सभी की जरूरतों को पूरा करने में आप अपनी इच्छाओं को शमन करने से बचें, अपनी ख्वाहिशों को भी प्राथमिकता देना जरूरी है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से घर के जटिल मामलों में समस्याए।
ग्रह गोचर विपरीत होने से पुराना अटका हुआ टैक्स या कोई कानूनी पेनल्टी आज सामने आ सकती है, जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह बचें।
इंडस्ट्रियल बिजनेस में अपेक्षित लाभ न मिलने पर नए बिजनेस की शुरुआत के लिए सोच सकते हैं।
बिजनेसमैन के लिए नए काम की शुरुआत के लिए दिन उत्तम नहीं है, यदि इस तरह की कोई योजना है तो स्थगित करना ही बेहतर होगा।
वर्कप्लेस पर सहयोगी से आप किसी कार्य को लेकर ईर्ष्या कर सकते हैं, ईर्ष्या का भाव मन में लाना उचित नहीं है। साथ ही कार्यस्थल पर किसी की भी बुराई करने से बचना होगा।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से एम्प्लॉइड पर्सन जहां कार्य कर रहे है और अन्य जगह पर भी जॉब के लिए अप्लाई किया है, उन्हें बहुत सोच समझकर कदम बढ़ाना चाहिए।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने इष्ट का ध्यान कर पढ़ाई की शुरुआत करें जिससे उनका पढ़ाई में मन लगेगा।
आपके लिए उनका प्रेम चिंता का विषय बनेगा, जो बात अभी सबसे छिपाने के लिए सोच रहे थे उसका खुलासा हो सकता है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
व्यापारिक रणनीति और पब्लिसिटी तैयार करने में आपके पूर्व के अनुभव काम आएंगे। पूर्व अनुभव के दम पर नई योजनाएं सफल होंगी।
धृति, सर्व अमृत योग बनने से बाजार में आपकी गुडविल की वजह से नए क्लाइंट्स खुद चलकर आपके पास आएंगे।
बिजनेसमैन बिजनेस का दिन निवेश की दृष्टि से फायदेमंद है।
वर्कप्लेस पर समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें, जितनी अधिक मेहनत करेंगे प्रमोशन उतनी ही जल्दी होगा।
फ्री टाइम होने पर घरवालों को समय दें न की लैपटॉप और मोबाइल चलाएं, अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का प्रयोग घर पर कम ही करें।
टेक्निकल फील्ड रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन अपना काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते हुए नजर आएंगे।
आपको करियर को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ सकते है, करियर के लिए किस दिशा में आगे बढ़े इसे लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है।
फैमिली के साथ शॉपिंग पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
तुला राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस के किसी कार्य को लेकर कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे बिजनेसमैन को जीत हासिल होगी, संभावना है कि फैसला आपके पक्ष में होगा।
लाइफ पार्टनर यदि बिजनेस पार्टनर है, तो उनकी बातों और सुझाव को प्राथमिकता दे, वह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
बिजनेसमैन को अपनी आमदनी के हिसाब से बचत और खर्च के बीच तालमेल बनाकर ही चलना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ जाएगा।
ऑफिस के कामों को पूरा करने में दिमाग बहुत ही तेजी से कार्य करेगा।
आपको किसी ऐसे निमंत्रण में जाने का अवसर मिलेगा, जहां सभी पुराने मित्रों से मेल मिलाप होने की संभावना बनेगी।
एम्प्लॉइड पर्सन को न्यू पोस्ट एंड रेस्पोंसिबिलिटी सौंपी जा सकती है, इसलिए शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट रहें।
र्स्पोट्स पर्सन को सीनियर्स के साथ रहने का मौका मिलेगा, सीनियर्स के साथ प्रैक्टिस करने व उनके साथ रहने से उन्हें अच्छे मार्गदर्शन भी प्राप्त होंगे।
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते वक्त अलर्ट रहना होगा। डॉक्टर से रूटीन चेकअप करवाते रहे रहें, जिससे शरीर में पनपने वाली बीमारी का पहले ही पता लग जाए।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 6
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होगा।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से ऑफलाइन और ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई वाला साबित हो सकता है।
बिजनसमैन को बिजनस से रिलेटेड कुछ फॉरेन ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है, जिसमें प्रॉफिट न होने पर मन कुछ उदास हो सकता है।
बिजनेसमैन को आर्थिक मामलों में राहत मिलने की संभावना दिख रही है, संपर्क के माध्यम से काम बनेंगे।
ऑफिस में कॉवकर्स के कार्यों में सर्पोट देकर उनके कार्य को पूर्ण करें और उन्हें उत्साहित रखें, जिससे उनका मनोबल बढ़ता रहे और वह मन लगाकर काम करें।
एम्प्लॉइड पर्सन का समय अनावश्यक कामों पर खर्च होगा, जिस कारण शाम के समय आनन-फानन का माहौल बन सकता है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स का मन यदि कुछ विचलित हो रहा है तो उन्हें कोई अच्छी पुस्तक का सहारा लेना चाहिए।
आप कार्यों को कंसन्ट्रेट के साथ ही करें, फिर चाहे वह स्टडी हो या ऑफिशियल वर्क।
पेरेंट्स संग बहसबाजी करने से बचना है, यदि वह गुस्से में कुछ कह भी देती है, तो उसके पीछे छिपी उनकी भावनाओं को समझें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 4
धनु राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है।
बिजनसमैन को कोई बड़ी डील करते समय खास अलर्ट रहना होगा क्योंकि फाइनेंसियल मेटर में लॉस होने की आशंका है।
बिजनेसमैन पिछली गलतियों को लेकर अलर्ट रहें और उन्हें पुनः दोहराने की भूल तो बिलकुल न करें।
आप ज्ञानी और समझदार व्यक्ति से विचार विमर्श करें और उनकी सुने, क्योंकि अन्य लोगों की राय आपको भटका सकती है।
चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने से वर्कस्पेस पर आपके काम न बनने से तनाव हो सकता है, जिस कारण व्यवहार भी चिड़चिड़ा रहेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन को क्रोध पर नियंत्रण रखना है, क्योंकि यह आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है।
मार्केटिंग एम्प्लॉइड पर्सन वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, स्पीड पर भी ध्यान दें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है।
परिवार में मेहमानों के आगमन से तथा उनकी आवभगत के कारण खर्चे तो बढ़ेंगे ही साथ ही बजट भी बिगड़ सकता है।
स्टूडेंट्स के लिए टीचर की गाइडेंस पर चलना हितकारी साबित होगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 5
मकर राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से साहस व करेज में होगी वृद्धि।
इन्वेस्टर्स की बात करें तो स्टॉक मार्केट में निवेश करने की प्लानिंग बना सकते है।
बिजनेसमैन को अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा कस्टमर के साथ किसी बात को लेकर अनबन करने से बचना होगा, उनके साथ की गई बहस आपकी छवि को खराब कर सकती है।
वर्कप्लेस पर कार्य करते वक्त सजग रहना होगा, और कोशिश करनी होगी कि काम में गलती न हो, क्योंकि विरोधियों के पास दूसरा और कोई काम नहीं रहता है वो आपकी गलतियों पर ताक लगाए बैठे है इसलिए आप अलर्ट रहें।
एंप्लॉयड पर्सन को ज्ञान का बखान करने से बचना है, क्योंकि लोग आपको ज्ञानी समझने के बजाय अहंकारी समझ सकते हैं।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स ऑनलाइन स्टडी करते समय खुद भी नोट्स तैयार करते चलें, जिससे बाद में रिवीजन करने में आसानी हो।
घर की रूपरेखा में बदलाव लाने का विचार बनेगा, जिसमे लाइफ पार्टनर का भी पूरा सहयोग मिलेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैसों की लेन-देन में सावधानी बरते।
धृति, सर्व अमृत योग बनने से मार्केट से उधार में फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है, जिससे आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी और बिजनेस बेहतर चलेगा।
ग्रह गोचर पक्ष में होने से बिजनेसमैन के मार्केट से पुराना डूबा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
ऑफिस में लंच टाइम आप मजाक करते समय अपनी मर्यादा बिलकुल भी न भूलें, वरना मित्र गण आपसे नाराज हो सकते हैं।
वर्कस्पेस पर ऑफिशियल वर्क की लिस्ट बनाकर काम करेंगे, तो उन्हें कार्य पूरा करने में आसानी होगी।
एम्प्लॉइड पर्सन का वर्कप्लेस पर कॉम्पीटीशन बढ़ सकता है, कॉम्पीटीशन में बेहद खास सहकर्मी भी खड़ा मिल सकता है।
लाइफ पार्टनर से कॉर्डिनेशन बनाकर चले सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का सम्मान करना बेहद जरूरी है।
प्रोफेशनल एजुकेशन लेने का विचार बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सार्थक साबित होगा।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
मीन राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
धृति, सर्वाअमृत योग बनने से गॉवरमेंट कॉन्ट्रेक्टर को अचानक से कोई बड़ा कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है जिसके चलते आपको मुनाफे भी बड़े होंगे।
प्रखर बुद्धि का प्रयोग करते हुए बिजनेस रिलेटेड प्रॉब्लम का निदान ढूंढने में आगे रहेंगे।
बिजनेसमैन को दूसरे बिजनेसमैन की आर्थिक सहयोग करना पड़ सकते है, अपनी क्षमतानुसार ही मदद करें लेकिन करें जरूर।
वर्कप्लेस पर कड़ी मेहनत से सफलता का परचम फहराने में सफल होंगे, जिस कारण आप प्रशंसा के पात्र होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस के रूल्स पसंद नहीं आने वाली है, जिसके चलते आप जॉब से ड्रॉप का विचार बना सकते हैं।
काम को सही समय पर खत्म करने के बाद आज आपको परिवार वालों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
मानसिक श्रम के साथ साथ शारीरिक परिश्रम भी करना आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक परिश्रम करने से आपका वर्कआउट भी हो जाएगा जिससे आप फिट रहेंगे।
स्टूडेंट्स को अपनी दिनचर्या को ठीक करना होगा, इसके लिए उन्हें सुबह जल्दी उठकर योग और पूजा-पाठ करना चाहिए।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment