AAJ KA RASHIFAL 16 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
16 अगस्त, रविवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 04ः53 तक श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि फिर पंचमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन हस्त नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज से परेशान रहेगे।
बिजनेस में दिन आपके लिए किसी इंर्पोटेंट प्लानिंग को कंप्लीट करने के लिए प्रयास स्टार्ट करने का है, आपको कुछ आर्थिक लाभ मिल सकता है।
लेकिन डिजिटल बिजनेसमैन को किसी पर भी अत्यधिक भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि कोई बहुत नजदीकी आपके साथ फ्रॉड कर सकता है।
वर्कस्पेस पर किसी महत्वपूर्ण काम के बनने से मन में प्रसन्नता भी बनी रहेगी।
किसी भी डिसीजन को लेने में अपनी अंतरात्मा की आवाज को जरूर सुने, इस समय अस्त-व्यस्त हुई चीजें पुनः व्यवस्थित होना स्टार्ट हो जाएंगी, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर प्रभावशाली व्यक्तित्व बनाने के लिए मेहनत खूब करनी है और बात करते समय बहुत सटीक शब्दों का प्रयोग करना है।
नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संडे के दिन खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे, साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स को पढ़ने का पेर्टन बदलना चाहिए, क्योंकि एक ही तरीके से स्टडी करने पर बोरियत बढ़ने के साथ रूचि भी कम हो जाती है।
प्रॉपर्टी रिलेटेड मेटर को को शांति पूर्वक निपटाएं, यदि आप ऐसा करते है तो लोग आपके फेवर में रहेंगे।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से माता-पिता को संतान से सुख मिलेगा।
साध्य योग, सर्वाअमृत योग बनने से व्यावसायिक नजरिये से बिजनेसमैन के लिए दिन धन लाभ वाला रहेगा।
बिजनेसमैन को प्रॉडक्ट की क्वालिटी का ध्यान रखना होगा, अन्यथा कम्प्लेन बॉक्स फूल मिलेगा जो आपके लिए हानिकारक रहेगा।
इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत है साथ ही नए सिरे से अपनी प्राथमिकताएं तय करने का दिन है।
ज्ञान बांटने से बढ़ता है, यदि आपकी किसी विशेष कार्य में पकड़ मजबूत है तो इसे दूसरों तक पहुंचाने का प्रयास करें।
एंप्लॉयड पर्सन के पूर्व नियोजित काम पूरा होने में कुछ संदेह है, आपको समय अनुकूल होने का इंतजार करना चाहिए।
संडे के दिन आप ऑफिस के कार्य घर पर नहीं लेकर आए जिसके चलते अपने फैमिली और पर्सनल लाइफ की रेस्पोंसिबिलिटी को अनदेखा न कर रहे है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपनी प्लानिंग को थोड़ा रोकें या उन पर फिर से विचार करें, कुछ समय पॉजिटिव एक्टिविटी में अथवा नेचर के साथ भी जरूर व्यतीत करें क्योंकि परेशानियों की वजह से मेंटली डिस्टर्ब होने से सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 9
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से घर में किसी महिला की सेहत खराब हो सकती है।
बिजनेस में कुछ वाद विवाद जैसी स्थिति बन सकती है, इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है, बातचीत के दौरान गलत शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
बिजनेसमैन को सी.सी.टी.वी की व्यवस्था उपलब्ध करनी होगी, चोरी होने की आशंका है, जल्दी ही सी.सी.टी.वी. का इंतजाम कराएं।
आप अपनी जरूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें, आप भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितना कोई और महत्वपूर्ण है।
नौकरी में संभावना है कि कुछ परिस्थितियों से आप थोड़े विचलित रहेंगे, करियर के मोर्चे पर भी लगभग यही स्थिति बन सकती है, आपको धैर्य रखना होगा।
एंप्लॉयड पर्सन को जूनियर एंड कोकर्वर को व्यक्तिगत कार्य सौंपने से पहले विचार जरूर कर लेना चाहिए, यह आपके संबंधों में दरार ला सकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन फिटनेस को लेकर एक्टिव है, और जिम भी जाते हैं, उन्हें भारी वजन उठाने से बचना है क्योंकि नसों में खिंचाव होने की आशंका है।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी को लेकर घर में विवाद की स्थिति बन सकती है, सरल भाषा में ही मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करना होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 2
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से रिश्तेदारों की मदद करें।
बिजनेस में आपको नया नजरिया प्राप्त होने की वजह से परिस्थिति में भले ही बदलाव नजर न आए, लेकिन परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।
बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बन सकती है साथ ही नए प्रस्ताव भी मिल सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रह सकता व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे।
वर्कस्पेस पर कोवर्कर को उनके विचार प्रकट करने से ना रोकें, आपको अपने काम और रिश्तों के प्रति समर्पण दिखाना होगा, इससे आपको भविष्य में काफी सहायता मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को करियर संवारने के नए रास्ते खोजने होंगे, यदि वर्कप्लेस पर मनमुताबिक नहीं लग रहा है तो जॉब में चेंज भी ला सकते हैं।
छोटी छोटी खुशियां भी फैमिली मेंबर के साथ बांटे और यदि बात सेलिब्रेशन के लिए तो वह भी करें, यह सारे पल आपको प्रसन्नता से भर देंगे।
साध्य योग, सर्वाअमृत योग बनने से कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स अपने फील्ड में जो भी पाना चाहते हैं वह अवश्य मिलेगा, आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है, केवल प्रयास करने की आवश्यकता है।
यदि आप बड़े है तो छोटे भाई बहन की पढ़ाई से लेकर संगति तक सब पर आपको ध्यान देना चाहिए।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 7
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
एंसेस्ट्रल बिजनेस को बिजनेसमैन को मॉर्डनाइज करना होगा क्योंकि समय के साथ चलने वाला ही अपने जीवन में आगे बढ़ता है।
बिजनेस में अपनी बातों या विचारों में अड़ियल न हों नहीं तो आपके अड़ियल स्वभाव के कारण आप अपना नुकसान कर सकते हैं हालांकि आप खुद को थोड़ा बदलने का प्रयास भी करेंगे।
फ्यूचर की प्लानिंग के साथ कुछ इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत उपयुक्त है।
एंप्लॉयड पर्सन के मन में यदि जॉब छोड़कर बिजनेस स्टार्ट करने का विचार आ रहा है, तो इसे कुछ समय के लिए त्यागना ही उचित होगा।
ऑफिस में आपका शांत और जिम्मेदार व्यवहार उन्हें अन्य लोगों से अलग बनाएगा, इसे आगे भी ऐसे ही बरकरार रखें।
संडे के दिन पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भुला देगा, बड़े भाई बहन का सम्मान करें, उनकी कहीं गई बातों का अनुसरण करें, उनके सानिध्य में रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
स्टूडेंट्स की पढ़ाई यदि किसी कारणवश बीच में ही छूट गई थी, उन्हें पढ़ाई पूरा करने के लिए पुनः प्रयास करने होंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मसम्मान व आत्म-चिंतन बढेगा।
साध्य, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है।
बिजनेसमैन को भाग्य का सपोर्ट मिलेगा, भाग्य और कर्म के कॉम्बिनेशन से आपको सफलता जल्दी हासिल होगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कॉवर्कर के साथ अनबन से बचते हुए काम करना होगा, तभी आप पूर्ण रूप से रिजल्ट दे पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए करियर को लेकर बदलाव की स्थिति बन रही है, न्यू ऑफर भी प्राप्त होंगे मन में जॉब चेंज का विचार आएगा।
डे स्टार्टिंग किसी जरूरतमंद को दान करने से करें, बहुत कुछ नहीं तो सीजनल फलों का दान भी कर सकते हैं।
कॉम्पिटिटर पर्टिकुलर किसी सब्जेक्ट के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं या आने वाली परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार कॉन्फिडेंस लूज नहीं करना है।
मैरिड लाइफ शांतिपूर्ण गुजरेगी संडे के दिन डिनर पर जाने की प्लानिंग आपकी लाइफ में बदलाव लाएगी, बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, इसलिए अड़ियल स्वभाव से दूर रहें।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालुत के खर्चों की अधिकता रहेगी।
बिजनेस में मशीनरी के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे बढ़ेंगे, जल्दबाजी और भावुकता में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं, यह समय धैर्य पूर्वक व्यतीत करने का है।
बिजनेसमैन को बिजनेस के गिरते ग्राफ को लेकर परेशान नहीं होना है, बल्कि इस बात पर फोकस करना है कि कार्य को ठीक तरह से कैसे पूर्ण किया जाए।
एंप्लॉयड पर्सन को बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद करना है, ऑफिस की गॉसिप से बचते हुए अपना फोकस कार्य पर करें।
टीम के कुछ लोग अवकाश पर जा सकते हैं, जिसके चलते ऑफिस में आपको अपने कार्य के साथ साथ उनके कार्यों को भी मैनेज करना पड़ सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपने टारगेट को हासिल करने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
स्टूडेंट्स भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा, नेगेटिव थॉट्स से बचें और नेगेटिव पर्सन से भी दूर रहें।
बात करे मैरिड लाइफ की तो थर्ड पर्सन की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसके साथ एक सुझाव भी है कि मन में शंका को पनपने न दें।
लक्की कलर वाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आपकी कार्यकुशलता से इनकम में वृद्धि होगी।
बिजनेस में आपके लिए अच्छे परिणाम पाने के लिए थोड़ी एक्स्ट्रा एफर्ट्स करने का दिन है, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा।
साध्य योग, सर्वाअमृत योग बनने से सडनली आपको धन लाभ के अच्छे बनेंगे।
बिजनेस में मनचाहा मुनाफा न होने पर, बिजनेसमैन के मन में न्यू बिजनेस स्टार्ट करने का विचार आ सकता है।
वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट में आपकी वजह से जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने के लिए अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को अपने क्षणिक क्रोध करने की आदत पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा यह आपके करियर और वर्कप्लेस के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
पारिवारिक जीवन में रिश्तों के लिए आपको समय निकालने की आवश्यकता है, इससे आप में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट किसी इवेंट में नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिनके साथ आपकी बॉन्डिंग काफी अच्छी हो सकती है।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से पिता के आदर्शों पर चले।
बिजनेसमैन को बिजनेस में अधिक मुनाफा कमाने के लिए टेक्नोलॉजी की मदद लेनी होगी जिससे बिजनेस की ग्रोथ होगी।
व्यापारी व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और सभी एंप्लॉयड पर्सन को अपना-अपना काम मन लगाकर करें, इसके लिए आप उन्हें प्रेरित करें साथ ही कुछ कमीशन भी दें।
अगर आप किसी प्रकार की ट्रेवलिंग पर जा रहे हैं, तो के मध्य करना आपके लिए बेहतर रहेगी।
ऑनलाइन मीटिंग से उसे पूरा करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कार्य अधिक होने पर ऑवरटाइम भी करना पड़ सकता है, जिसे लेकर परेशान न हो।
वर्कस्पेस पर कामकाज के मामले में आपका साहस काफी ऊंचा रहने वाला है।
आपका शिष्ट व्यवहार सभी को आपकी और आकर्षित करेगा, घरेलू समस्याओं पर आप बिना किसी ज्यादा परेशानी के नियंत्रण पा लेंगे, बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर भी ध्यान रखें।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच एंड सीनियर की डांट के पीछे उनका छिपा प्रेम और गाइडेंस को समझना होगा, अन्यथा उनकी बातों से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य।
साध्य योग, सर्वाअमृत योग बनने से बिजनेस में आपका अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कार्य में व्यतीत होगा, रुकी हुई पेमेंट भी हासिल होगी।
बिजनेस में अप्स-डाउन की सिचुएशन हो सकती है, जिसे देखकर आपको बहुत ज्यादा परेशान नहीं होना है बल्कि इससे निपटने के रास्ते खोजने होंगे।
न्यू बिजनेसमैन अपने आप को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखें अन्यथा उनका अचेत मन उन्हें खालीपन और भय महसूस करा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन यदि टीम लीडर है, तो टीम के बीच अनुशासन बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।
नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यभार की अधिकता की वजह से तनाव में रहेंगे, वर्कस्पेस पर आपको अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए फोकस करना होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन जिस टारगेट की प्राप्ति आप करना चाहते हैं, वह मिलेगा, लेकिन कई सारी जटिल बातों का सामना करना पड़ सकता है।
अभिभावक वर्ग संतान की गलतियों पर उन्हें मार की जगह प्यार और डांट से समझाइए, साथ ही उन्हें कि गलतियों के दुष्परिणाम भी बताएं।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 1
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से अनसुलझे मामले में समस्या आएगी।
इस समय व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है, अधिक मेहनत और परिणाम कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी, कार्य विस्तार संबंधी योजनाएं भविष्य में जल्दी ही फलीभूत होगी लेकिन कुछ समस्याएं आएगी।
बिजनेसमैन का मस्तिष्क और मन का तालमेल कुछ बिगड़ा रह सकता है, जिस कारण काम में मन कुछ काम लगेगा।
गेंहू के साथ घुन भी पिस जाता है न्यू बिजनेसमैन गलत लोगों की संगति से दूर रहें अन्यथा आप बिना बात के फंस कर अपने बिजनेस को डाउन करा सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियल मेल करते समय या किसी भी डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करते समय ध्यान रखना चाहिए।
एंप्लॉयड पर्सन को मानसिक संतुलन को मजबूत करके चलना होगा, छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने पर तिनका भी आपको ताड़ के बराबर लगेगा।
शंका को अपने मैरिड लाइफ पर हावी न होने दे, अन्यथा आपकी मैरिड लाइफ नेगेटिविटी से प्रभावित हो सकती है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन अपनी काबिलियत को ध्यान में रखते हुए ही जिम्मेदारियां लेने का है, क्षमता से अधिक आपके लिए मुसीबत बन सकता है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी के साथ संबंधों में गर्मजोशी रहेगी।
बिजनेस में जितनी अधिक एकाग्रता बनी रहेगी, उतनी आसानी से आपका अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
बिजनेसमैन को मार्केट में पार्टी और डीलर के साथ ट्रांसपेरेंसी रखनी होगी, अन्यथा किसी भी तरह का आर्थिक आरोप लग सकता है।
बिजनेसमैन को बिजनेस के साथ-साथ कुछ समय ईश्वरीय भक्ति में भी देना चाहिए अर्थात मन को धार्मिक गतिविधियों में लगा कर रखना होगा।
वर्कस्पेस पर काम अपेक्षा के अनुसार आगे बढ़ता रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की बड़ी प्रगति या बड़ा बदलाव देख नहीं पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन यदि वर्कप्लेस पर बेवजह उलझने की कोशिश करें तो आपको तो बल की जगह बुद्धि का प्रयोग कर उन्हें हराने का प्रयास करना चाहिए।
स्टूडेंट्स अध्यापक और अपने से सभी बड़ो के साथ शिष्टाचार व्यवहार करें, उनके साथ बहस भी करने से बचें।
संतान की शिक्षा से संबंधित कोई भी डिसीजन लेने से पहले सोच-विचार कर लें और एक बार संतान की भी सहमति जरूर लें।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment