AAJ KA RASHIFAL 8 August 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
8 अगस्त, शनिवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज दोपहर 02 बजे तक श्रावण कृष्ण दशमी तिथि फिर एकादशी तिथि रहेगी। आज दोपहर 04ः51 तक रोहिणी नक्षत्र फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, धु्रव योग, व्याघात योग, सर्वाअमृत योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
कोई नया कार्य र्स्टाट करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है।
बिजनेस में अपने विरोधियों से थोड़ा अलर्ट रहना होगा, हालांकि आपकी बुद्धि अच्छी से समय पर सही काम करते हुए विरोधियों को चारों खाने चित करने में सफल होंगे।
जिन कार्यों में जोखिम अधिक है, बिजनेसमैन को ऐसे कार्यों को करने से बचना चाहिए तो दिन उनके लिए बेहतर रहेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन का काम में मन कम लगेगा, जिस कारण कार्य आधे अधूरे ही रहेंगे।
वर्कस्पेस पर आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी, अच्छे नतीजे मिलने से दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन को कामकाज में तेजी अधिक रखनी है, क्योंकि कोवर्कर के साथ कॉम्पीटीशन बढ़ सकता है।
स्टूडेंट्स के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें संभव हो तो उन्हें कोई उपहार ला कर अवश्य दें, उनका आशीर्वाद बेहद महत्वपूर्ण है।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.2, अन लक्की नं.7
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आकर्षक व्यक्तित्व से आत्म-विश्वास खुद ब-खुद जलकेगा।
ध्रुव, व्याघात, सर्व अमृत योग बनने से ऑनलाइन बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और आपको पैसों का लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन को मार्केट से अपडेट समय-समय पर लेते रहना चाहिए।
बिजनेस में दिक्कतें और परेशानियां आती रहेगी, लेकिन आपके साहस के आगे वो टिक नहीं पाएगी।
मार्केटिंग एंड पेमेंट कलेक्ट करने जैसे कार्य में ध्यान दें, ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
ऑफिस से रिलेटेड ट्रेवलिंग हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
वर्कप्लेस पर वर्क को लेकर सिचुएशन पूरी तरह से आप के पक्ष में नजर आएंगी, जिससे आप काफी खुश होंगे।
घर में खुशी आएगी और अपनी प्यारी मीठी बातों से आप सबका दिल जीत लेंगे, आने वाली खुशी की दस्तक घर में होगी और घर में लोगों का आना-जाना हो सकता है।
स्टूडेंट्स सही दिशा में आगे बढ़ते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं.9 अन लक्की नं.4
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से अत्यधिक खर्च के कारण धन संचय करने में दिक्कतें आएगी। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें, नया काम करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल नहीं है।
अगर व्यवसाय संबंधी कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उस फैसले को लेकर आप टेंस में रहेंगे, ऑफिशियल फाइलें कंप्लीट रखें।
बिजनेस रिलेटेड कार्यों में सफलता मिलने में समय लगेगा, दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
वर्कप्लेस पर आपकी ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी, इसलिए कोई भी कार्य करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है।
ऑफिस में फ्रेंड को लंगोटिया यार समझ कर उनसे गलत व्यवहार न करें, यदि वें नाराज हो गए तो उन्हें मनाने का काम बहुत मुश्किल हो जाएगा।
स्टूडेंट्स अपने फील्ड में जितनी उम्मीद रखेंगे, उसके मुताबिक ना मिलने से निराश होंगे, आपको इस भावना को बदलना होगा, आप अपना बेहतर रिजल्ट देने का प्रयास में लगे रहे अवश्य ही आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।
जीवन को अच्छा बनाने के लिए खुलकर हर गतिविधि में हिस्सा लें और अपनों को समय दें।
लक्की कलर ऑरेंज,लक्की नं.3, अन लक्की नं.1
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त होगी।
व्यवसाय में इंटरनेट और फोन के माध्यम से पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। बिजनेस में दिन मिश्रित फलदायी होगा, दोपहर बाद बिजनेस में अच्छे ओडर आपके हाथ लग सकते है।
बिजनेसमैन कानूनी कार्यों में उलझे हुए नजर आएंगे, इसे समय पर ही सुलझाने का प्रयास करें।
मार्केटिंग से जुडे बिजनेसमैन को थोड़ा गंभीर रवैया अपनाना जरूरी होगा।
धु्रव, व्याघात, सर्वाअमृत योग बनने से जॉब सर्चर को किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर किया जा सकता है।
वर्कस्पेस पर आप लकीर के फकीर बनने की बजाय कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें।
स्पोर्ट्स पर्सन को अपने फील्ड में किसी बात को लेकर थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आपको अपनी स्थितियों को मजबूत करना होगा, आपके प्रयास सफल होंगे।
परिवार में चुनौतियों से ना घबराए अपने आत्मविश्वास को जगाने से आपको अपने रिश्तों से प्यार मिलेगी।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं. 7, अन लक्की नं.4
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से अपने काम में आकर्षक और प्रभावशाली रहेगे।
बिजनेस विस्तार के लिए डिजिटल मार्केटिंग के लिए आपको मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास करना होगा।
स्ट्रांग व्यावसायिक पार्टी द्वारा आपको बेहतरीन ऑफर मिलने वाले हैं।
इकोनॉमिक सिचुएशन में कुछ अप्स-डाउन देखने को मिल सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
नया कार्य करने जैसी प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपके लिए दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक व दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे के मध्य करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
एम्प्लॉइड पर्सन काम करते समय कॉन्फिडेंस बनाए रखें, जल्दबाजी या लापरवाही से बचें ताकि किसी प्रकार की गलती न हो।
ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा, अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य लें।
आप अपने पारिवारिक कामों में इतना व्यस्त रहेंगे कि काम के लिए थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे, फिर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
स्टूडेंट्स के साथ दोपहर बाद कुछ नया घटित हो सकता है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं. 6, अन लक्की नं.8
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से सोशियली कुछ अलग व रचनात्मक करेगे।
बिजनेसमैन के आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई देगी, जो आपको एक अलग दिशा की ओर ले जाएगी और आप प्रतिकूलता में भी अनुकूलता खोज निकालेंगे।
बिजनेस में अच्छी मात्रा में धन प्राप्त होगा, पूर्व में निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
बिजनेसमैन को हर परिस्थिति में मन को शांत रखना होगा, ताकि कार्य को आसानी से कर पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन कोवर्कर के साथ तालमेल बनाकर काम करें और छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें, वरना ऑफिस में अनावश्यक विवाद की स्थिति बन सकती है।
एम्प्लॉइड पर्सन के किसी प्रोजेक्ट के सफल होने से जहां आप काम कर रहे हैं, वहां पर कोई पार्टी की प्लानिंग बन सकती है।
ऑफिस में वर्कलोड कम होने से आपके लिए दिन नॉर्मल रहेगा।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली का आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा, और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
स्टूडेंट्स के किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मनोबल ऊंचा होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 1
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है।
सजगता के साथ बिजनेस करना चाहिए, बड़ा स्टॉक सोच समझ कर स्टोर करना चाहिए अन्यथा माल फंस भी सकता है।
बिजनेसमैन को कमाई के लिए कड़ी मेहनत तो करनी ही है साथ ही दिमाग भी लगाना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।
बिजनेस में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन-चिंतन करने की जरूरत है।
बिजनेसमैन को दूसरों पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, दूसरों पर अत्यधिक भरोसा कभी-कभी चोट पहुंचा सकता है, इस ओर सचेत रहते हुए कार्य करना होगा।
काम के सिलसिले में या पर्सनल वर्क के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं, कार्यो में कुछ बाधा आ सकती है।
प्रॉपर्टी संबंधित सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अत्यधिक कार्यभार की वजह से तनाव रहेगा।
ऑफिस में कोवर्कर से विवाद के चलते कोई प्रोजेक्ट आपके हाथ से छिन सकता है।
खर्चों में तेजी रहेगी, जो आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ेगी और आपकी चिंता को बढ़ाएगी, विरोधियों को प्रबल होने का मौका मिलेगा, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।
घर में आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान सावधानी रखें चोट चपेट के शिकार हो सकते है।
लक्की कलर मैरून, लक्की नं.5, अन लक्की नं.3
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपसी टकराव हो सकता है। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए बिजनेसमैन के फॉरेन वर्क में प्रगति होगी, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा।
बिजनेसमैन के लिए ट्रैंड को देखते हुए मीडिया या संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यावसायिक संबंधी उत्तम जानकारियां हासिल करना जरूरी है।
बिजनेसमैन प्लानिंग बनाकर पैसों का उपयोग करें, वरना जरूरी काम रुक सकते हैं।
किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले पारिवारिक सदस्यों के साथ विचार जरूर कर लें, निश्चित ही उचित सलाह मिलेगी।
नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपना उचित व्यवहार बनाकर रखें।
वर्कस्पेस पर केवल एक बात का ध्यान रखें, ज्यादा उकसावे में आकर किसी से बुरा भला ना बोले नहीं तो दिक्कत हो सकती है।
घर में न्यू मेंबर के आने से रौनक आएगी, कोई फंक्शन हो सकता है या घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कोई नई चीज खरीद सकते है।
स्पोर्ट्स पर्सन दिन को खूब इंजॉय करेगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.1, अन लक्की नं.8
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से भावुकता में कुछ गलत डिसीजन ले सकते है।
व्यावसायिक परिस्थितियां कुछ अनुकूल रहेगी, आपको फायदेमंद अनुबंध हासिल हो सकते है।
बिजनेस के लिए यदि किसी लोकेशन की सर्चिंग चल रही थी तो वह कंप्लीट होती नजर आ रही है।
बिजनेसमैन को मार्केट में धन संबंधित कार्य करते समय थोड़ा अलर्ट रहना होगा, थोड़ी लापरवाही की वजह से नुकसान हो सकता है।
काम को लेकर स्थितियां बड़ी अच्छी होगी, आपके लिए आसानी होगी।
एम्प्लॉइड पर्सन कठिन कार्यों में भाग न लें, तो बेहतर होगा क्योंकि जो चल रहा है उस कार्य को करने के बाद ही उस कार्य में हाथ डाले।
एम्प्लॉइड पर्सन अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाते हुए दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे, ऑफिस में आपको मान-सम्मान मिलेगा और आपके प्रयासों को सराहा जाएगा।
लाइफ पार्टनर के साथ दिल खोलकर जिएंगे और मन में प्यार को लेकर, जो उमंगे होंगी, उनका आनंद लेंगे आपका प्रिय भी आपकी खुशी में पूरी तरह से शामिल होगा, जिससे दिन खुशनुमा होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर प्रैक्टिस के दौरान हंसी मजाक के मूड में होंगे, जिससे हर मुसीबत को बड़ी आसानी से दूर कर लेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं. 5, अन लक्की नं.3
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से व्यावहारिक अनुभवों से संतान को सच्ची सफलता मिलती है।
देश-विदेश के बड़े बिजनेसमैन के साथ आज आपकी ऑनलाइन और ऑफलाइन मीटिंग्स बेहद सफल रहेंगी, जिससे बिजनेस विस्तार के रास्ते खुलेंगे।
बिजनेसमैन अच्छा लाभ कमा सकते हैं, साथ ही बिजनेस एक्टेंड की प्लानिंग भी बन सकती है।
बिजनेस में भाग्य की प्रबलता के चलते सफलता सुनिश्चित होगी, जमीन जायदाद से जुड़े कामों में सफलता आपके कदम चूमेगी।
ध्रुव, व्याघात, सर्व अमृत योग बनने से वर्कस्पेस पर आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे।
बॉस एंड कोवर्कर का कॉर्पोरेटिव मूड में है, एंप्लॉयड पर्सन समय का लाभ लेते हुए अवसरों को भुनाने के काम में लग जाए।
वर्कप्लेस पर सभी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, कार्य को लेकर सभी के मध्य आपसी सहयोग बना रहेगा।
आप अपने विरोधियों को हराने में कामयाब रहेंगे और अपनी पर्सनल लाइफ में खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स को कोई सम्मान मिल सकता है।
लक्की कलर स्काई ब्लू,लक्की नं.1, अन लक्की नं. 9
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में रुकावट आती है।
बिजनेसमैन एम्प्लॉइड पर्सन के साथ व्यवहार अच्छा रखें, उनके साथ किसी भी तरह का बुरा बर्ताव व अपशब्द का प्रयोग करने से बचें।
ग्रह गोचर आपके विपरित होने से बिजनेस में कुछ अनावश्यक खर्च होने की आशंका दिख रही है जो आपके परेषानियों में बढ़ोतरी करेगी।
व्यापार में आर्थिक मामलों पर और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी, लेकिन एनिमी उस सिचुएशन को बिगाड़ने में लगे रहेंगे।
एम्प्लॉइड पर्सन के ऑफिशियल सिचुएशन की बात करें तो पिछली गलतियों से सीखकर उसे न दोहराने की कोशिश करें।
वर्कप्लेस पर बदलाव होने से आपको सीनियर एंड जूनियर का सपोर्ट कम ही मिल पाएगा।
स्टूडेंट्स की दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग सेहत गड़बड़ा जाने के चलते कैंसिल हो सकती है।
आपका लाइफ पार्टनर बुद्धिमानी की बातें करेगा और उनकी ही किसी सलाह को सुनकर आपको अपने काम को आगे बढ़ाने का कोई नया तरीका मिल सकता है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.4, अन लक्की नं.7
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपनी इच्छाशक्ति के बल पर कठिन कार्य भी पूरे करते।
टैक्स संबंधी समस्या हो सकती है, किसी पार्टी के साथ डील करते समय उस कार्य की समझना जरूरी है।
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी इस लिए प्रयासरत रहें, अपने व्यावसायिक हिसाब किताब में पारदर्शिता रखें।
मार्केट में जनसंपर्क का दायरा और बढ़ाएं जिससे आपके प्रॉडक्ट्स की पकड़ बढ़ेगी और आपके बिजनेस को नई पहचान मिलेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है, खासकर यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना या परियोजना पर काम कर रहे हैं।
नौकरी में क्लाइंट के प्रति मधुर व्यवहार और संयम रखना अति आवश्यक है।
एम्प्लॉइड पर्सन ऑफिस में उत्साह और सृजनात्मकता का माहौल रहेगा, जो आपके लिए नए अवसरों को जन्म देगा।
घर परिवार के कार्यों में सहयोग देना तथा सब का ध्यान रखना वातावरण को सुखद और उत्तम रखेगा।
स्टूडेंट्स जो करना चाहते है उसे दिल से करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य ही मिलेगी।
लक्की कलर स्काई ब्लू,लक्की नं.6, अन लक्की नं. 3

Comments
Post a Comment