AAJ KA RASHIFAL 10 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali

 ।।श्रीगणेशाय नमः।।

10 अक्टूबर, शनिवार, सर्वपितृ अमावस्या


   
सुरेश श्रीमाली 
 
पंचांग-
आज रात्रि 09ः20 तक आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज रात्रि 09ः43 तक हस्त नक्षत्र फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, ऐन्द्र योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज दो समय है। दोपहर 12ः15 से 01ः30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02ः30 से 03ः30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 09ः00 से 10ः30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
 
मेष राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।      
आपकी मजबूत सप्लाई चेन और क्लाइंट के लिए की गई बेहतरीन सर्विस पॉलिसी के कारण मार्केट री-ब्रांडिंग का आपका फैसला पूरी तरह सुपरहिट रहेगा।
वीकेंड पर मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत उत्पन्न कर सकते हैं।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज आपकी कार्यकुशलता और डेडलाइन प्रेशर को हैंडल करने की क्षमता देखकर बॉस आपको बहुत बड़ा इंक्रीमेंट दे सकते हैं।
ऐन्द्र योग बनने से वर्कस्पेस पर सहकर्मियों का सहयोग कर उनके टारगेट अचीव करने में उनका सहयोग करेंगे।
वर्तमान वातावरण की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को अपने कार्य प्रणाली में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत रहेगी।
पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में कुछ अप्रिय घटनाओं से चिंतित रहेंगे।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1
 
वृषभ राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से यश प्रिय रहेगे।    
ऐन्द्र योग बनने से बिजनेस में समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेस में वित्तीय लाभ के संकेत हैं, आप अपनी पेशेवर गतिविधि का विस्तार करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं।
न्यू बिजनेसमैन को सिर्फ व्यवस्थित दिनचर्या और योजनाएं बनाने की जरूरत है, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
वर्कस्पेस पर आपके कार्य आसानी से आगे बढ़ेंगे और आप कुछ सकारात्मक सुनेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन की कामयाबी में वृद्धि होने से आपका झुकाव घमंड की तरफ हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन समय से पूर्व टारगेट कंपलीट करेंगे जिसके कारण ऑफिस का माहौल बहुत ही खुशनुमा और पार्टी जैसा रहेगा।
मैरिड लाइफ में लाइफ पार्टनर आपसे अपनी भावनाओं और प्यार का इजहार कर सकता है।
स्टूडेंट्स को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य में अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
 
मिथुन राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अच्छी-खासी घरेलू सुविधा में कमी आ सकती है।        
ग्रह गोचर आपके विपरीत होने से बिजनेस में आय में कमी के चलते बिजनेस की ग्रोथ में कमी आएगी।
न्यू बिजनेसमैन अगर किसी नए कार्य को शुरू करने की प्लानिंग है तो अभी उसे स्थगित करने में ही भलाई है, क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है।
बिजनेस मीटिंग में बाहरी पर्सन का इन्टरफेयर न होने दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
घर से दूर रहकर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स का परिवार में सामंजस्य कम रहेगा।
वर्कस्पेस पर अपने ईगो और गुस्से जैसे स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है।
नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी नाखुश हो सकते हैं, सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में आपके सारे करीबी दिल से आपके दोस्त नहीं है, सोच विचार के बाद ही भरोसा करें।
आपकी संतान कुछ गलत करके आपको दुखी कर सकती है।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
 
कर्क राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने भाइयों की अच्छी देखभाल करेंगे।            
आपके व्यक्तित्व में वृद्धि होगी और आप आसानी से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे, मार्केट में अपने द्वारा दिए गए वचन का मान रखें।
बिजनेसमैन शेयर्स अथवा तेजी मंदी जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाले पूर्व में प्राप्त हुए प्रॉफिट को आने वाले दिनों में कहीं निवेश कर की प्लानिंग आज बना सकते है।
न्यू बिजनेसमैन को अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर पर विराम लगाना होगा।
मार्केटिंग के एंप्लॉयड पर्सन को आज क्षेत्र में काम करते समय बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे उनका टारगेट आसानी से पूरा होगा।
ऐन्द्र योग बनने से आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।
इस वीकेंड पर नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन, स्टूडेंट्स एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने भाग्य को चमकाने के प्रयास में लगे रहेंगे।
आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदनशील मामलों पर चर्चा न करें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
 
सिंह राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक धन की प्राप्ति होगी।
ट्रांसपोर्टेशन की पुरानी सभी प्रॉब्लम्स आज पूरी तरह सॉल्व हो जाएंगी, जिससे आपका माल समय पर और सुरक्षित देश-विदेश पहुंच जाएगा।
व्यवसाय में कुछ मंदी का दौर रहेगा, आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे।
बिजनेसमैन किसी भी व्यवसाय संबंधी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें।
ऑफिस की गतिविधियों के प्रति आकर्षित होंगे और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में कोवर्कर से अलर्ट रहना होगा, वो आपके खिलाफ षडयंत्र रचने में जुटे हुए है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपनी पुरानी असफलता को भुलाकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
आप अपने छोटे भाई के कारण आपको खुशी मिलेगी, आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा लेकिन दंपत्तियों के बीच तनाव की कुछ संभावना रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन मस्कुलर पेन की समस्या से परेशान रहेंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
 
कन्या राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से शक्तिशाली, बुद्धिमान रहेगे।    
बिजनेसमैन प्रॉपर्टी अथवा किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बिजनेस में बार-बार स्वयं के डिसीजन चेंज करने की वजह से लोग आपको गैर जिम्मेदार समझ रहे हैं, जो आपके लिए निराशा का कारण बन रहा है।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के पक्ष में होने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज सीनियर्स और बॉस आपकी लीडरशिप को देखते हुए आपको किसी बड़े प्रॉजेक्ट का हेड बना सकते है।
वर्कस्पेस पर नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ-साथ आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन की वर्किंग स्टाइल सभी को उनकी ओर अट्रैक्ट करेगी।
अविवाहितों के बेहतर रिश्ते प्राप्त हो सकते है, परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स बेकार की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
 
तुला राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।                
बिजनेस में युवा वर्ग अपने करियर के प्रति सजग रहें, अचानक आर्थिक हानि होने की संभावना है।
बिजनेस में अपने ईगो और अति आत्म विश्वास जैसी कमियों पर काबू करने का प्रयास करें, इस समय ज्यादा मेलजोल न बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा, समय धैर्य और शांति रखने का है।
ग्रह गोचर बिजनेसमैन के विपरित होने से उनके आलसी होने की संभावना है।
वर्कस्पेस पर आपको आपके कार्यों में असफलता मिलेगी जिसके परिणामस्वरूप आप दिन भर तनाव में रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को घरेलु कार्यों के चलते ऑफिस से लीव लेनी पड़ेगी जिसको मिलने में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
संतान से जुड़ा मामला तनाव देगा, शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी की दिल से कंपनी की कमी महसूस करेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन के एक्सपेंडिचर ज्यादा हो सकते है, जो उनके लिए अच्छी बात नहीं है।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
 
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने के प्रयास में सफल होगे।      
बिजनेस में फर्निचर संबंधित बड़े बदलाव करने के लिए सोच-विचार करें।
ऐन्द्र योग के बनने से अचानक कोई बड़ा सौदा भी हो सकता है।
किसी निकट संबंधी से बिजनेसमैन को बिजनेस रिलेटेड कोई खुशखबरी मिल सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को काम की जगह आ रहे बदलाव की वजह से आपको चिंता महसूस हो सकती है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है, काम की तारीफ होगी, सामंजस्यपूर्ण और खुशहाल दिन व्यतीत करेंगे।
कोवर्कर्स एंड जूनियर आपके कार्यों के कायल हो जाएंगे और वो भी आपकी तरह कार्य करने प्रयास करेंगे।
पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का असर आपके रिलेशनशिप पर नजर आएगा। स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन की फ्रेंड के साथ समझ ठीक रहेगी।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
 
धनु राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जो काम हाथ में लगे उसमें सफल होगे।
बिज़नेसमैन को आज अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट्स के जरिए कोई बहुत बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे समाज में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा।
बिजनेसमैन बिजनेस की प्लानिंग को हर किसी के साथ शेयर न करें।
व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन साथ ही आपको अलर्ट रहना होगा धोखा होने की आशंका बन रही है।
वर्कस्पेस पर एंप्लॉयड पर्सन कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तनाव आपकी कार्य क्षमता में रुकावट डाल सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को अपना अधिकतर समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें जिससे आप अपने टारगेट को अचीव कर पाएंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को मार्केट में फ्रेंड से मदद मिल सकती है।
पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर का माहौल उचित और अनुशासित बना रहेगा, हालांकि परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन सकारात्मक रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
 
मकर राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से दूसरों के कल्याण के लिए काम करेगे।        
बिजनेस में आपस में चल रही गलतफहमी किसी की मध्यस्थता से दूर होगी, निश्चित ही सफलता मिलेगी, माहौल पुनः सुखद हो जाएगा।
आने वाले फेस्टिवल सीजन से पहले बिजनेसमैन को अपनी टेक टीम को अपडेट करना होगा, तब ही वो फेस्टिवल पर बेहतर प्रॉफिट प्राप्त कर पाएंगे।
आपकी बेहतरीन पब्लिक डीलिंग और सर्विस के चलते मार्केट में आपका ही डंका बजेगा, जिससे आपके ब्रांड की वैल्यू बहुत बढ़ जाएगी।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को आज ऑफिस में सभी का भरपूर प्यार और सकारात्मक माहौल मिलेगा, जिससे वे काम को बहुत जल्दी सीख लेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन आप अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल कर लेंगे, कुल मिलाकर दिन सुखद व्यतीत होगा।
इस वीकेंड पर कामकाज में आ रही रुकावटें इस दिन दूर हो सकती है, कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
अपने जीवनसाथी के साथ विनम्रता से बात करने की जरूरत है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
 
कुंभ राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिश्तेदारों से विमुख होना पड़ सकता है।        
न्यू बिजनेसमैन व्यर्थ की मौज-मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं।
बिजनेसमैन बिजनेस में आप अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें।
बिजनेस में आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह समय मेहनत और परिश्रम करने का है।
नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वेतन में कटौती हो सकती है, जिससे उनका वर्कप्लेस पर मन नहीं लगेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ग्रह स्थितियां विपरीत होने से वाणी आक्रामक होगी जो किसी को आहत कर सकती है।
आपके जीवनसाथी के साथ कुछ समस्याएं रहेंगी क्योंकि आप अहंकारी व्यवहार से ग्रस्त हैं।
बात करें स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत की तो वो बीमार पड़ सकते हैं या प्रैक्टिस के दौरान खुद को घायल कर सकते हैं।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
 
मीन राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।    
बिजनेस में आप अपनी क्षमता पर विश्वास बनाए रखें, जिस टारगेट को आप काफी दिनों से पाना चाहते हैं, उससे रिलेटेड डिसीजन लेकर बड़े काम की स्टार्टिंग कर सकते हैं।
बिजनेस में लाइफ पार्टनर के भूतकाल की बातों का जिक्र होने से विवाद वाली परिस्थिति बन सकती है।
आपकी ओल्ड एंड न्यू टेक्नोलॉजी का बेहतरीन तालमेल कॉम्पिटिटर्स के होश उड़ा देगा और थोक व रिटेल मार्केट में आपका प्रॉफिट डबल हो जाएगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, यात्रा में थोड़ी सतर्कता रखेें।
एंप्लॉयड पसर्न काम से संबंधित अलग-अलग अवसर आपकी दुविधा बढ़ा सकते हैं, किसी एक अवसर का चुनाव करके उस पर टिके रहने की कोशिश करें।
वेतनभोगी लोगों को कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है।
अपने पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और आनंद का अनुभव करेंगे, प्रेमी के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
स्टूडेंट्स अपनी स्ट्रीम्स पर ध्यान देंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3

Comments