AAJ KA RASHIFAL 5 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
5 अक्टूबर, सोमवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज पूरे दिन आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि रहेगी। आज रात्रि 11ः09 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, शिव योग, लक्ष्मी योग, गजकेसरी योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 11ः15 बजे तक शुभ का चौघड़िया एवं दोपहर 04ः00 से 06ः00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 07ः30 से 09ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पूर्व दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से अच्छी-खासी घरेलू सुविधा में कमी आ सकती है।
बिज़नेस के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ नहीं रहेगी, जिससे आपके संचित धन और बैंक बैलेंस में कमी आएगी।
बिजनेस में व्यवसाय संबंधी कोई कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
सडनली बिजनेस में बेहतरीन स्थिति बनेगी, किसी अनजान व्यक्ति का सहयोग आपको आश्चर्यचकित कर देगा।
ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण नहीं रहेगा, जहां कोवर्कर और सीनियर से आपके कार्यों में अड़चने खड़ी की जा सकती है।
ग्रह गोचर विरूद्ध होने से जो लोग रोजगार के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें अभी और प्रयास करने होंगे जॉब के लिए।
कार्यक्षेत्र पर कार्य में कोई अवैध प्रयास कर सकते हैं, ऐसा करने से बचें।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, जीवनसाथी के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
आर्टिस्ट, स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स कुछ बेवकूफी वाले कार्य कर सकते हैं।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 6
वृषभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से अपने भाइयों की अच्छी देखभाल करेंगे।
बिजनेस के दृष्टिकोण से भी यह समय नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला साबित होगा।
बिजनेस में बहुत फायदा होने की संभावना है, हालांकि व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, कुछ विरोधी आपके मनोबल को गिराने की कोशिश करेंगे।
बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए तैयार रहना होगा, साथ ही पुरानी प्लानिंग भी सफल हो सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन के सोचे हुए सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे और आपके द्वारा किए गए कठिन परिश्रम का अपेक्षा से अधिक फल प्राप्त होगा।
वर्कस्पेस पर बेहतर प्रदर्शन होगा, बॉस और सहकर्मियों सभी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का ऑफिस में कोवर्कर के साथ सामंजस्य उचित बना रहेगा।
आप अपने परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, बच्चे आने वाले दिनों में छुट्टियों के लिए अभी से ही प्लानिंग बनाने लग जाएंगे।
स्पोर्ट्स पर्सन प्रैक्टिस के दौरान ट्रैक पर किसी से बहस न करें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 1
मिथुन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से पैतृक धन की प्राप्ति होगी।न्यू बिजनेसमैन को अपनों की सलाह पर अधिक ध्यान देना चाहिए, वर्तमान समय में यह आपके लिए हितकर साबित होगा।
बिजनेस में दिन ठीक रहेगा, पूर्व में किए गए कठोर परिश्रम का सुखद परिणाम अब मिल सकता है, परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है।
मैन्युफैक्चरिंग संबंधी बिजनेस में विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी, अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें, क्योंकि कोई इन्हें विफल करने की कोशिश कर सकता है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन की किसी विशेष उपलब्धि के लिए उनको सम्मानित भी किया जा सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन यदि दूसरी जॉब सर्च कर रहे है, तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर वरिष्ठों से आपको सहयोग और प्रशंसा मिलती रहेगी।
घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन का स्वयं के फील्ड में कंसन्ट्रेट करना मुश्किल होगा।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से शक्तिशाली, बुद्धिमान रहेगे।
बिजनेसमैन के पूर्व में की गई यात्राएं सत्ता और सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोगों की मदद से भविष्य में बड़ी लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
बिजनेस में फायदेमंद परिस्थितियां रहेंगी, जिससे पुरानी भरपाई को पाटने में आप कामयाब होंगे।
बिजनेसमैन को आने फेस्टिव सीजन को देखते हुए प्रचार-प्रसार का भी सहारा लेना चाहिए, क्योंकि जो दिखेगा वो ही बिकेगा।
मार्केटिंग, सेल्स एंड कमीशन एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन किसी वरदान से कम नहीं है।
वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस को प्रसन्न करने के लिए ऑफिस के रूल्स का ठीक से पालन करना होगा।
वर्कस्पेस पर किसी और की समस्या के कारण आपका काम प्रभावित हो सकता है, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करके अपने कार्य पर एकाग्र होकर ही आप सफल हो पाएंगे।
हायर स्टडी करने वाले स्टूडेंट्स विदेश में रहने वाले दोस्तों से गपशप करने में मशगूल रहेंगे।
सोशलिस्ट एंड पॉलिटिशियन के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हाथ लग सकती है।
आपके घरेलु खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, प्रेम जीवन में रोमांस भरपुर रहेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
सिंह राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से कष्टों का सामना करना पड़ेगा।
कारोबारियों को अपने बिजनेस पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत रहेगी, किसी भी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह ज़रूर लें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सतर्कता बरतें।
बिजनेसमैन को नकारात्मक परिस्थितियां आपको घेर सकती हैं, इसलिए आपको ऊर्जावान रहते हुए मुश्किलों से बाहर आना होगा।
बिजनेस में पब्लिक रिलेशन और मजबूत करें अन्यथा बिजनेस की ग्रोथ डाउन जा सकती है।
ऑफिस में स्थितियां आपके अनुसार बनेगी कोवर्कर और सीनियर के सपोर्ट से आपके कार्यों कंप्लीट होंगे और आपकी जमकर तारीफ होगी।
ऑफिस में आपकी उपस्थिति बहुत जरूरी है, स्टाफ पर ज्यादा विश्वास रखना नुकसानदायक रहेगा।
वर्कस्पेस पर चुनौतियों और कठिनाइयों के बीच आपको रास्ता खोजने की आवश्यकता होगी।
परिवार में किसी की बातों को सार्वजनिक नहीं करें, एक दूसरे के राज को राज ही रहने दें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अतीत में की गई गलती का खामियाजा अपने-अपने फील्ड में भुगतना पड़ेगा।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं-7, अनलक्की नं. 4
कन्या राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से प्रॉफिट को बढाने के प्रयास में सफल होगे।
बिजनेसमैन यदि आप सामाजिक सेवा से जुड़े हैं, तो आपके विशेष योगदान के लिए आपको सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सकता है।
बिजनेसमैन किसी डील को फाइनल करने जा रहे है, तो उसके सभी बिंदु ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि बाद में किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।
व्यवसाय संबंधी नया काम शुरू करने की अपेक्षा अभी वर्तमान गतिविधियों पर भी ध्यान देना उचित है, क्योंकि कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है।
आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे और ऑफिस में विरोधी न चाहते हुए भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे होगी, जिससे आपके मान-सम्मान और रुतबे में वृद्धि होगी।
नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल कामों के लिए दूर जाना पड़ सकता है।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे।
पारिवारिक मामलों में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रखा जा सके।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन नए और पुराने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
तुला राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जो काम हाथ में लगे उसमें सफल होगे।
कारोबार से जुड़ी कोई बहुप्रतीक्षित शुभ सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्नता से भर जाएगा।
शिव, लक्ष्मी, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से वर्कस्पेस पर आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जो आपके कार्यों को समय से पूर्व करने में आपको आगे रखेगा।
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें, दोपहर बाद महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की संभावना है।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने के लिए खुद को तैयार रखें।
डे स्टार्टिंग एंप्लॉयड पर्सन की लाइफ में मनचाही सफलता और उत्कृष्ट परिणाम लेकर आने वाली है।
ऑफिस में सीनियर्स की पूरी कृपा बनी रहेगी और आपके किसी विशेष प्रोजेक्ट के लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है।
किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए एंप्लॉयड पर्सन को र्कोवर्कर का साथ मिलेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को समय रहते खुद में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है, अन्यथा जीवन की रेस में आप पीछे हो जाएंगे।
आपको अपने भाई की सलाह के बारे में जरूर सोचना चाहिए, जो लोग प्यार में हैं, वे अपने रिश्ते को अंतिम रूप दे सकते हैं।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से दूसरों के कल्याण के लिए काम करेगे।
बिज़नेसमैन को ज़बरदस्त आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे बाज़ार में आपकी साख और साख बढ़ेगी।
व्यवसाय विस्तार के लिए समय बेहतर नहीं हैं, क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहा है, साथ ही अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं।
बिजनेस में अच्छा-खासा मुनाफा कमाएंगे खासकर के किड्स और यंग जनरेषन के कपड़ों में उनकी अच्छी कमाई के आसार है।
आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, इससे वह अपना काम आसानी से पूरा कर सकेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी काम में गलती होने से बॉस या अधिकारियों की डांट पढ़ सकती हैं।
करियर से जुड़ी समस्याओं का निवारण होगा, आप अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके जीवनसाथी को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन को अपने-अपने फील्ड में कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
धनु राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से रिश्तेदारों से विमुख होना पड़ सकता है।
बिजनेस में जब तक आप स्वयं निश्चित और संतुष्ट न हो जाएं, तब तक किसी नए प्रोजेक्ट की बात किसी से शेयर न करें।
बिजनेसमैन व्यवसायिक फाइलें तथा डॉक्यूमेंट को संभाल कर रखें, कोई इसका दुरुपयोग कर सकता है।
व्यापारिक मामलों में आपका व्यवहार ही आपकी पहचान बनेगा, इसलिए इसे बनाए रखें और व्यवहार को हमेशा ठीक रखें।
वर्कप्लेस पर आप दूसरों के कहने पर न आएं, बल्कि जो भी निर्णय लें सभी पहलुओं पर सोच-समझकर अपने विवेक का उपयोग करते हुए लें।
वर्कस्पेस पर अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा फालतु में बड़ा झगड़ा हो सकता है, विचारों को सुलझाने के लिए ध्यान, योग और प्राणायाम के लिए समय निकालें।
आपका पारिवारिक आचार व्यवहार तनावपूर्ण और अप्रिय होगा, आप आध्यात्मिक खोज की ओर आकर्षित होंगे।
किसी प्रकार के तनाव को लेकर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर कंसन्ट्रेट नहीं कर पाएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा।
बिजनेस में कुछ नया कार्य करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो श्राद्ध पक्ष के बाद करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस में अच्छा-खास मुनाफा हाथ लग सकता है, मार्केट में डीलर के साथ पूरी पारदर्शिता बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में बिजनेसमैन को बड़े-बुजुर्गों की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए।
यदि आप लंबे समय से मनचाहे ट्रांसफर एंड प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपकी यह विश पूरी हो सकती है।
आपकी ईमानदारी और आपकी कार्य के प्रति कमर्ठता और ऑफिस के प्रति समर्पण देखकर पदोन्नति के आसार बन सकते है।
काम के मोर्चे पर वास्तव में एंप्लॉयड पर्सन के लिए दिन कुछ उत्साहजनक होगा, रोजगार में कुछ अच्छा करेंगे।
परिवार के किसी सदस्य से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, घर में प्रेम और सौहार्द रहेगा।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्टस पर्सन अपने बेहतर परिणाम और अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 7
कुंभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।
ग्रहों का साथ मिलने से बिजनेसमैन को आज कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है।
बिजनेस में आधुनिक टेक्नोलॉजी का पूर्ण उपयोग करें और साथ ही अपने को अपडेट करें।
शिव, लक्ष्मी, गजकेसरी, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से किसी राजनीतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति का संपर्क आपके व्यवसाय में सहायक रहेगा।
पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
सीनियर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे, जिससे भविष्य में बड़ा लाभ उठाने में आप कामयाब रहेंगे।
ऑफिस में बनाई नई नीतियों और योजनाओं पर अमल करने के लिए उचित समय है, आलस बिल्कुल ना करें।
ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी हो सकती हैं एंप्लॉयड पर्सन को दिमाग से काम लेने की जरूरत है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन आप अच्छे संगीत का आनंद लेकर अपने स्ट्रेस को दूर भगाएंगे।
आपके लिए अपनी भावनात्मक और शारीरिक तंदुरुस्ती इस समय महत्वपूर्ण है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से यश प्रिय रहेगे।
न्यू बिजनेसमैन को अपने लक्ष्यों को निर्धारित कर आगे बढ़ें, मन का भटकाव परेशान कर सकता है, लेकिन आपको डिस्टर्ब नहीं होना है।
शिव, लक्ष्मी, गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से आसपास के व्यापारियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में आपका वर्चस्व बना रहेगा, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, महत्वपूर्ण ऑर्डर या डील मिलने की उम्मीद भी है।
बिजनेस में कुछ पूंजी निवेश करना होगा और फिर इसके माध्यम से भविष्य की योजना बनानी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन आज ऑफिस में अपनी बुद्धिमता और चातुर्यता से विरोधियों की बोलती बंद करने में सफल होंगे।
ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, किसी सीनियर ऑफिसर की मदद से आपकी तरक्की भी संभव है, वर्कस्पेस पर आप काफी प्रगति करेंगे।
वर्कप्लेस पर एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा बॉस की तारीफ विरोधियों के सीने में जलन लाएगी, आपकी कामयाबी में वृद्धि होगी।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और अप्रियता रहेगी, आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन की नसों में खिंचाव होने की आशंका है, ऐसे में अपने उठने-बैठने के तरीके पर ध्यान दें और सही पोस्चर बनाए रखें।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 1

Comments
Post a Comment