AAJ KA RASHIFAL 11 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
11 अक्टूबर, रविवार, शारदीय नवरात्र प्रारंभ
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज रात्रि 09ः32 तक आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 10ः33 तक चित्रा नक्षत्र फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा सुबह 10ः04 के बाद तुला राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 04ः30 से 06ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से आप सुंदर, सुव्यवस्थित, प्रसन्न और भावुक होगे।
व्यावसायिक सहयोगियों के साथ आपके संबंध मजबूती प्राप्त करेंगे।
बिजनेस में आप कुछ व्यावसायिक लाभ कमा सकते हैं जिससे आप आगे की रणनीति बनाएंगे।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में जो भी डील करेंगे उसे पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस में काम के सिलसिले में दिन दोपहर तक कमजोर है।
वर्कस्पेस पर किसी भी बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता इसलिए सावधान रहें, संडे खराब हो सकता है।
एंप्लॉयड पर्सन के व्यक्तिगत कार्य और परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत होगा, घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और स्नेह आपके लिए सुखद रहेगा।
संडे और फेस्टिवल सीजन होने पर अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत होगा।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड स्टूडेंट्स अपने-अपने फील्ड में शानदार प्रदर्शन करेंगे।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 3
वृषभ राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से शारीरिक तनाव हो सकता है।
राजनीतिक संपर्कों से आज कोई बड़ा कमर्शियल ऑर्डर मिल सकता है।
बिजनेस में बदलाव करते हुए कुछ बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे, आपकी इच्छा शक्ति प्रबल होती हुई नजर आ रही है, इस कारण बड़े लक्ष्य हासिल करना आपके लिए संभव हो सकता है, अभी आपको अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें।
बिजनेस में अधिक काम करें तभी आप अच्छा लाभ कमा सकेंगे, आराम से बैठे रहने से व्यापार नहीं चलता है।
अपोजिट जेंडर के कोवर्कर्स आज आपके करियर ग्रोथ में मददगार साबित होंगे।
वर्कप्लेस पर मेहनत से काम करेंगे, काम के नए तरीके विकसित करेंगे और नए आइडिया देने में सफल रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर बेहतर कार्य के लिए सम्मान आपको आनंदित करेगा।
पारिवारिक लोगों के साथ आनंद और उल्लास पूर्ण समय व्यतीत होगा, जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड स्टूडेंट्स को अपने-अपने प्रयासों के लिए फ्यूचर में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आपकी संतान अत्यंत बुद्धिमान होगी।
फेस्टिवल सीजन और संडे के दिन बिजनेसमैन का फैमिली के लिए लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन इस संडें पर आपको कैसे भी करके समय निकालना पड़ेगा।
बिजनेस में किसी नए काम को स्टार्ट करने जा रहें है, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य करना आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।
बिजनेस में बिजी लोगों को फायदा रह सकता है, कुछ अच्छे लाभ होने की संभावना है।
सहकर्मी और जूनियर्स आपके काम में आपकी पूरी मदद करेंगे, जिससे मंथ-एंड टारगेट का प्रेशर पूरी तरह गायब हो जाएगा।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर क्रोध और आक्रामकता को ना बढ़ने दें।
मैरिड लाइफ में फैमिली मेंबर आपसी सामंजस्य द्वारा किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में सक्षम रहेंगे।
ट्रैक पर स्पोर्ट्स पर्सन अपनी प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे।
लक्की कलर ब्लैक, लक्की नं.1, अनलक्की नं. 5
कर्क राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है।
घरेलु कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की व्यवसायिक यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन अपने दिमाग को तनावों से दूर कर व्यापार में अवसर प्राप्ति के बारे में विचार करेंगे तो निश्चित ही अवसर प्राप्त होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कप्लेस पर किसी बात को लेकर क्रोध और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं, रिलैक्स रहना चाहिए।
कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, सावधान रहें, काम के बारे में बुरी खबर आने की संभावना है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मार्केट में अपने विचारों और स्वभाव को संयम में रखें।
पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा, पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़े, आपके पारिवारिक आचार-विचार बिगड़े रहेंगे।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स स्टडी में किसी टॉपिक को लेकर पशोपेश में रहेंगे।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.4, अनलक्की नं. 8
सिंह राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से वस्त्र एवं अनाज का संचय करेगे।
संडे के दिन फैशन, कॉस्मेटिक्स, आभूषण या लक्जरी आइटम्स बिजनेसमैन को आज बंपर प्रॉफिट होगा।
कॉर्पोरेट मीटिंग में आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से आपका वर्चस्व बना रहेगा।
बिजनेस में मेहनत कर सकेंगे, फेस्टिव सीजन को देखते हुए सरकारी दस्तावेज मजबूत कर लें, संडे होने के बाद भी डिपार्टमेंट की टीम भी निरीक्षण करने आ सकती है।
करियर की समस्याओं से बाहर निकलने के लिए रास्ते की तलाश करें, प्रयास करने पर ही रास्ता मिलेगा।
एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिस में रेस्पोंसिबिलिटी बढ़ सकती हैं।
वर्कप्लेस पर बॉस एंड सीनियर की कृपा आप पर बनी रहेगी, जिससे आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे।
प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और दाम्पत्य जीवन जीने वालों को भी खुशनुमा माहौल मिलेगा, परिवार के साथ संडे का आनंद लें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए यह दिन अनुकूल रहेगा।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं.2, अनलक्की नं. 5
कन्या राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद लेगे।
इंटीरियर एक्सटीरियर डिजाइनिंग में लगे बिजनेस में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे।
बिजनेसमैन को धन संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
बिजनेसमैन के धार्मिक अनुष्ठानों पर धन खर्च होने की संभावना है, उसके बाद अच्छे अनुभव होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन का पैसे किसी चीज पर बर्बाद हो सकता है।
वर्कस्पेस पर जब तक आपका कार्य पूरा नहीं होता, तब तक प्रलोभन से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के काम में उनको सराहना मिलेगी, कार्यों के लेकर की गई प्लानिंग सफल होगी, ट्रांसफर की संभावना बन सकती है।
आपका पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा लेकिन किसी के साथ मुद्दों पर बहस न करें, प्रेम जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया रहेगा।
जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के नोट्स को लेकर चल रही परेशानियां दूर हो जाएगी, दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं.3, अनलक्की नं. 9
तुला राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से धनी, सुखी और मृदुभाषी होगे।
कॉम्पिटिशन होने के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर रहेगी और आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
बिजनेसमैन को किसी भी सरकारी काम को करने से पहले इस संडे को उसके बारे में उचित जानकारी लेनी जरूरी है।
न्यू बिजनेसमैन को किसी भी खास काम को करते समय मित्रों का सहयोग लेने से स्थिति में सुधार आएगा।
वर्कस्पेस पर आपकी किस्मत आपके लंबित कार्यों को पूरा करने में सक्षम रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन को कुछ कार्यों में विरोधियों से अलर्ट रहना होगा, दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
सेहत को लेकर दोपहर तक स्थितियां एंप्लॉयड पर्सन के कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी।
इस संडे पर जीवनसाथी के साथ कहीं शोपिंग की प्लानिंग बन सकती है ,जिससे दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा।
स्टडी के लिए आप अपने बच्चे के साथ बहस में पड़ सकते हैं।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं.7, अनलक्की नं. 5
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से ईर्ष्यालु, आलसी, परेशान और अपमानित होगे।
बिजनेसमैन अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस संदर्भ में अभी और अधिक सोच-विचार करने की जरूरत है।
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले इस समय डाटा सिक्योर करते चलें अन्यथा पूरा मैटर उड़ सकता है।
बिजनेसमैन आज संडे के दिन बिना काम के ही बिजनेस में व्यस्त रहेंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
वर्कप्लेस पर आपको ऑफिस में हो रही राजनीति से दूर रहना होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, इस समय दूसरों के साथ सामान्य दूरी बनाकर रखना भी जरूरी है।
आप संयुक्त परिवार वाला आनंद नहीं उठा सकेंगे, प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान कमजोर है।
स्टूडेंट्स, एंड स्पोर्ट्स पर्सन के लिए आज का दिन सुनहरी शुरुआत वाला रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं.2, अनलक्की नं. 8
धनु राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आप अपने काम में प्रसिद्ध होगे।
पुराने क्लाइंट्स आपकी सर्विस से इतने खुश रहेंगे कि वे आपके साथ लॉन्ग-टर्म का नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे।
बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग में कुछ नए संपर्क स्त्रोत बनेंगे, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेंगे।
फेस्टिवल सिजन को देखते हुए बिजनेस में विरोधी पक्ष हावी हो सकता है, पर इससे आपका कोई भी अहित नहीं होगा, पेशेवर मोर्चे पर कुछ मुद्दों को छोड़कर हालात सामान्य रहेंगे, आपका खर्च सामान्य रहेगा।
यदि आप जॉब स्विच करना चाहते हैं, तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से आकर्षक पैकेज के साथ बुलावा आ सकता है।
वर्कप्लेस पर पूरी टीम को साथ लेकर चलें उसमें आपका ही फायदा है।
करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।
जीवन साथी के साथ भावनात्मक लगाव रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन के समय अनुकूल रहने से मन खुश रहेगा।
लक्की कलर ब्लू, लक्की नं.9, अन लक्की नं. 6
मकर राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीति में शीघ्र ही सफलता प्राप्त करेगे।
मार्केट में अटके हुए कार्य फिर से बन पाएंगे, बिजनेसमैन नवरात्रा पर एक्टिव रहें, व्यापार में अनुभव बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है।
कारोबारियों को अच्छा लाभ होने की संभावना है, पैसों की आमद के आसार हैं।
एंसेस्ट्रल बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग किसी तरह आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
वर्कप्लेस पर सीनियर आपकी कार्य में परफेक्शन को देखकर आपकी पीठ थपथपाएं बिना नहीं रह पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए संडे का दिन उन्नति दायक रहेगा, कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होगी।
वर्कस्पेस पर आपको अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
आप अपने साथी के प्रति गर्मजोशी और स्नेह महसूस करेंगे, जो लोग विवाह की गाँठ बाँधने के इच्छुक हैं, उन्हें एक अच्छा मैच मिल सकता है और बातचीत शुरू हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स के परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना दिख रही है इसलिए तैयारी में जुटे रहें।
लक्की कलर येलो, लक्की नं.4, अनलक्की नं. 2
कुंभ राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आप बहुत भाग्यशाली होगे।
खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए आज का दिन रिकॉर्ड तोड़ बिक्री वाला रहेगा।
समय कुछ चुनौतीपूर्ण प्रतीत हो रहा है, इस संडे पर व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है।
बिजनेस में दोपहर बाद व्यापार के सिलसिले में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन जो प्रयास करने पर दूर हो सकती है।
नौकरी मैं भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है, लेकिन उस समय रहते, उनका हल भी निकल आएगा।
वर्कप्लेस पर आपको अपनी योग्यता के अनुसार उचित परिणाम हासिल नहीं होने से आप परेशान रहेंगे।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन गलत आदतों और गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य और व्यक्तिगत जीवन पर पड़ सकता है।
लाइफ पार्टनर एंड फैमिली मेंबर के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा, प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर एक्टिव रहेंगे, जो उनके लिए अच्छी बात है।
लक्की कलर रेड, लक्की नं.8, अनलक्की नं. 6
मीन राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा में समस्या हो सकती है।
बिजनेसमैन बिजनेस में जोखिम और रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में विरोधी निवेश न करें।
बिजनेस के साथ ही अपने प्रतिष्ठान के पेंडिंग कामों की भी योजना बनाएं, पेंडेंसी बढ़ने न दें, जितना हो उन्हें कम्पलिट करने के प्रयास करें।
अगर आपने नई नौकरी ज्वाइन की है, तो उन्हीं कामों को लिए हामी भरे जो खुद कर सकते हैं, अन्यथा काम न कर पाने के चलते आप कार्यस्थल पर हंसी के पात्र बन सकते है।
बॉस एंड सीनियर के साथ पहली बार कार्य करने में आपको कुछ परेषानियों का सामना करना पड़ेगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपनी सेहत का ध्यान रखें, पैरों में दर्द की शिकायत और पैरों में सूजन हो सकती है।
सार्वजनिक रूप से हंसी के पात्र बनने से अच्छा है बहुत ही सचेत और सतर्क हो कर काम करें, आपकी वाणी बहुत कठोर हो सकती है।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स असफलता देख कर परेशान होने के बजाय इस बात की तलाश करें कि असफलता क्यों मिली, प्रयास में क्या कमी थी।
आपके वैवाहिक संबंधों में कुछ परेशानियां आएंगी, घर के कठोर फैसले भावुकता में आकर न करें बल्कि अच्छी तरह से सोच विचार करने के बाद ही करें तो अच्छा रहेगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं.1, अनलक्की नं. 3

Comments
Post a Comment