AAJ KA RASHIFAL 2 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
2 अक्टूबर, शुक्रवार, लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी जयंती
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 10ः16 तक आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि फिर सप्तमी तिथि रहेगी। आज पूरे दिन मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा दोपहर 03ः40 के बाद मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज दो समय है। सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे तक शुभ चौघड़िया रहेगा। वहीं सुबह 10ः30 से 12ः00 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से आर्थिक स्थिति में उतार-चढाव आ सकते है।
बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने के साथ ही स्टॉक को मेंटेन करना होगा।
बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
राजनीति और समाज सेवा से जुड़े लोगों का नेटवर्क बढ़ेगा और उनकी एक्टिविटी को पब्लिक सपोर्ट मिल सकता है।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से नौकरीपेशा लोगों को अपने काम का अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
यह समय मार्केटिंग पर्सन के लिए टारगेट अचीवमेंट करने का है, अपनी पूरी जी जान लगा दे।
वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
आपकी सेहत स्थिर रहेगी।
स्पोर्ट्स पर्सन को कोच से नई-नई चीजें सीखने को मिलेगी, दूसरों की अच्छी फिटनेस आपके मन में जलन पैदा कर सकती है, और स्वयं को उसके जैसा फिटनेस पाने के लिए प्रेरित करेगी।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-9, अन लक्की नं. 7
वृषभ राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से समाज में आपकी लोकप्रियता बढेगी।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से बिजनेस में रुका हुआ काम पूरा होगा। अच्छे ऑर्डर मिलने से चिंता दूर होगी।
बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो श्राद्ध के बाद करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
बैंक लोन या बिजनेस फाइनेंस से जुड़ी प्रक्रिया की फाइल आगे बढ़ने की न्यूज आप तक आएगी, जिससे आपकी कुछ समस्यां कम होगी।
एम्प्लॉयड पर्सन लोगों को किसी इंपोर्टेंट प्रोजेक्ट में अपनी काबिलियत दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
ऑफिस के काम समय पर पूरे होते जाएंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके काम में निरंतरता बनी रहेगी, जो आपके काम आएगी।
दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा, घरेलू समस्याओं के कारण चुनौतियों का सामना पूरी निडरता से कर पाएंगे, आपको किसी पुराने दोस्त से बातचीत करने का मौका मिलेगा और पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी, जिससे मन हल्का होगा।
कॉम्पिटिटिव एंड जनरल स्टूडेंट्स एग्जाम को देखते हुए टाइम टेबल बनाकर स्टडी में जुटेंगे जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-2, अनलक्की नं. 5
मिथुन राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से नए कानूनी दांवपेच को सिखें।
बिजनेसमैन अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है।
बिजनेस में इस समय व्यावसायिक क्षेत्र से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बना कर रखना जरूरी है, छोटी सी असावधानी नुकसान का कारण बन सकती हैं।
बिजनेस को लेकर ग्रह स्थिति कुछ परिवर्तनशील रहेगी।
एंप्लॉयड पर्सन के वर्कप्लेस पर वर्कलोड बढ़ने की संभावना दिख रही है, साथ ही विरोधियों की एक्टिविटी भी बढ़ सकती है, आप अलर्ट रहें।
ऑफिशियल कार्यों में एंप्लॉयड पर्सन को असफलता का सामना करना पड़ सकता है, दिन आपके लिए मिलाजुला असर लेकर आएगा।
वर्कप्लेस पर विवाद में मतभेद भले ही हो जाए, किंतु मनभेद बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
परिवार में आपको एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी, किसी विवाद के निपटाने क लिए आपको आगे आना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स पर्सन को बड़े इवेंट में भाग लेने का अवसर मिल-मिलता रह जाएगा, सिलेक्शन लिस्ट में आपका नाम किसी बड़े पद व पॉलिटिक्स के चलते नहीं आएगा जिससे आप हताश होंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 7
कर्क राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से इनकम के अनेक स्रोत मिलेगे।
एन्सेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली एक्सपीरियंस और पुराने कॉन्टैक्ट्स का जबरदस्त फायदा मिलेगा, जिससे बिजनेस की ग्रोथ में बढ़ोतरी होगी।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे।
डे स्टार्टिंग आपके लिए बिजनेस और प्रोफेशनल ग्रोथ के शानदार संकेत लेकर आएगा।
एंप्लॉयड पर्सन अपने सीनियर्स के साथ किसी तरह का मिस कम्युनिकेशन न रखें या फिर किसी तरह की गलतफहमी न रहें।
नौकरीपेशा व्यक्तियों का किसी टारगेट को पूरा करने से कंपनी को फायदा होगा। अधिकारियों द्वारा भी आपको मदद मिल सकती है।
ऑफिस में कर्मचारियों और स्टाफ का योगदान रहेगा।
आप अपने काम और परिवार के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे, मेहनत करेंगे और मेहनत का फल भी प्राप्त करेंगे और जिससे आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते है।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और प्लेयर्स के लिए परफॉर्मेंस का समय शानदार रहेगा।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 4
सिंह राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से जनता से जुड़े कार्यो में लाभ मिलेगा।
बिजनेसमैन को नई डील, पेमेंट क्लीयरेंस या किसी बड़े प्रोजेक्ट पर पॉजिटिव डिस्कशन होने के योग बनेंगे।
बिजनेसमैन को विदेशी कंपनियों से अच्छे ऑफर मिल सकते है, जिसमें आपकी ऑनलाइन सर्विस मुख्य रूप से सहायक होगी।
बिजनेस में उचित रणनीति बनाकर काम करने से बिजनेस के काम चलते रहेंगे प्रॉफिट भी हाथ लगेगा।
ऑफिस में किसी कोवर्कर की वजह से एंप्लॉयड पर्सन को वर्क में दिक्कत भी आ सकती है।
वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में भी आपको अधिक प्रयास करने के बाद ही सफलता मिलेगी लेकिन कुछ लोगों से सावधान रहें, जो आप के खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं, विरोधियों के प्रति सतर्कता जरूरी होगी।
एंप्लॉयड पर्सन के लिए आज का दिन करियर में कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रहेगा।
मैरिड कपल्स के लिए फैमिली हैप्पीनेस बढ़ेगी और संतान से संबंधित गुड न्यूज मिल सकती है।
स्टूडेंट्स काफी दिनों के बाद अपने परिवारजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
कन्या राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों और कार्यप्रणाली में कुछ सुधार आएगा, जोखिम भरे कामों में ज्यादा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।
बिजनसमैन आप अगर विदेशी कंपनी के माल को डील करते हैं, तो उनके टच में रहना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से बिजनेस में सेल्स ग्रोथ, कस्टमर रिस्पॉन्स और नए ऑर्डर्स उत्साहजनक रहेंगे।
एम्प्लॉयड पर्सन के काम की ऑफिस में सीनियर और बॉस के द्वारा सराहना की जाएंगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है, जिसकी वजह से आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।
वर्कस्पेस पर अपने साथी कर्मियों के साथ बातचीत करना अच्छा लगेगा, आपके कार्यों में कोवर्कर का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।
परिवार और पिता का सम्मान बढ़ेगा, परिवार के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से किसी काम में आप को आगे बढ़ाया जाएगा।
स्टूडेंट्स घर में ही अपनी अपनी स्ट्रीम में पारंगत होने के लिए अभ्यास कर सकेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
तुला राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से भावनात्मक गहराई बढेगी।
व्यावसायिक गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी लाभ-हानि संबंधी उचित जानकारी जरूर प्राप्त करें।
बिजनेस में घरेलू बात की वजह से मानसिक भटकाव की स्थिति में रहेगी, किंतु भ्रमित न हों, अन्यथा अपने व्यापार को प्रभावित करेंगे आप घर की बात घर तक ही रखें, तो आपके बिजनेस के लिए बेहतर होगी।
नए आउटलेट, फ्रेंचाइजी या दूसरी लोकेशन पर बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है, तो अभी शुभ समय नहीं क्योंकि अभी श्राद्ध पक्ष चल रहे है, इसके बाद आप शुभ समय देखकर स्टार्ट कर सकते है।
एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्लेस पर काम पेंडिंग नहीं छोड़ना है, अन्यथा पिछड़ते जाएंगे, आपको अपने काम के तरीके में तेजी लानी होगी।
वर्कस्पेस पर किसी समस्या के कारण आपको तनाव भी रह सकता है।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन अपने जीवन और करियर को बदलने के लिए अपना दृष्टिकोण बदलें।
पारिवारिक सदस्यों में आपसी मनमुटाव की संभावना दिख रही है, ऐसे में परिवार के लोगों के बीच संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आपकी होगी।
प्रैक्टिस के दौरान स्पोर्ट्स पर्सन किसी से झगड़ा ना करें।
पॉलिटिशियन के द्वारा की गई मेहनत बेकार जाएगी, जितनी उन्होंने उम्मीद बनाकर रखी थी उतना उन्हें परिणाम प्राप्त नहीं होगा।
लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढेगा।
न्यू बिजनेसमैन बिजनेस में रुचि लेंगे, अपनी छवि को मार्केट में चमकाने का मौका मिल सकता है उसे भुनाने में जुट जाएं।
लोन क्लियर में आ रही प्रॉब्लम के सॉल्व होने से फाइनेंस रिलेटेड कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से वर्कस्पेस पर काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वर्कप्लेस पर आपको मनचाहा कार्य करने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे, आपके मन में सकारात्मक विचार आएँगे और आप अधिक मेहनत भी करेंगे।
एम्प्लॉयड पर्सन को अपने फील्ड में नई राह दिखाई देगी, साथ ही कई कंपनियों से नए-नए ऑफर्स भी आ सकते है।
स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मिल सकती है, अपनी अंदर छुपी कला को प्रदर्शित करके अपने टिचर और अपने सीनियर्स को इंप्रेस करने की कोशिश में कामयाब होंगे।
आपका जीवन साथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा, आप अपने घर-परिवार वालों के साथ खूबसूरत यादों को जियेंगे, आपकी गृहस्थी शांत बनी रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 3
धनु राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से कर्ज को लेकर विवाद हो सकता है।
व्यावसायिक गतिविधियों में इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उचित सोच विचार करें, हालांकि कर्मचारियों का सहयोग आपको कोई भी निर्णय लेने में सहायक रहेगा।
एंसेस्ट्रल बिजनेस से जुड़े बिजनसमैन मार्केट में लोगों के साथ तालमेल और संपर्कों को मजबूत करते हुए लाभ कमा पाएंगे।
फेस्टिवल सीजन से पूर्व न्यू स्टॉक और फास्ट मूविंग प्रोडक्ट्स पर फोकस करने से बिजनेसमैन को प्रॉफिट होगा।
वर्कस्पेस पर कार्य करते समय आपको मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों या अधिकारियों का सहारा लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस में पेपर तथा फाइलों से संबंधित कार्यों में लापरवाही करना उचित नहीं है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन रिकॉर्ड बनाने के लिए बहाने न बनाकर भविष्य के लिए प्लान बनाएं।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, आप अपनी संतान के साथ वक्त बिताने में आनंद अनुभव करेंगे।
स्टूडेंट्स स्टडी के दौरान इधर-उधर की बातों पर ध्यान न दें और अपने काम से मतलब रखते हुए लक्ष्य पर फोकस करें।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
मकर राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से संतान से सुख की संभावनाएं बढेगी।
बिजनेसमैन को अपने सपने सच करने के प्रयास में लग जाना चाहिए।
व्यावसायिक दृष्टि से समय कुछ अनुकूल रहेगा। परंतु समय का सदुपयोग करना आपकी कार्यक्षमता पर भी निर्भर करता है।
बिजनेस में ऊर्जा, साहस और पूंजी के साथ अनुभव सबसे महत्वपूर्ण विषय है, कई बार पूंजी, साहस या मेहनत पीछे रह जाते हैं और अनुभवी आगे निकल जाते हैं।
सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ सकता है, और इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से वर्कस्पेस पर सेहत अच्छी रहेगी और आपके अंदर गजब की फुर्ती होगी, हर काम को जल्दी जल्दी निपटाएंगे, जिससे आपके पास काफी समय होगा, उस समय को कहां लगाना है, यह आपको निश्चित करना होगा।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन आने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अभी से ही व्यस्त रहेंगे।
स्टूडेंट्स को किसी एग्जाम या कॉम्पिटिशन में सफलता मिल सकती है।
दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा और प्रेमी युगल के लिए दिन सामान्य है।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है।
बिजनेस में अनावश्यक रूप से हो रहे खर्च के कारण तनाव बढ़ सकता है, तनाव बढ़ाने की बजाय खर्चों पर नियंत्रण करें।
किसी सरकारी नोटिस या डॉक्यूमेंट को नजरअंदाज करना बिजनेसमैन के लिए ठीक नहीं रहेगा, उसे समय पर ही सॉल्व करना आपके बिजनेस के लिए प्रॉफिटेबल रहेगा।
नया आउटलेट खोलने की तैयारी या जगह फाइनल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है, क्योंकि बैंक में लोन के लिए अप्लाई की गई फाइल किसी डॉक्यूमेंट के चलते अटक सकती है।
मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर समय से पूर्व टारगेट कंप्लीट करने का प्रेशर रहेगा, जिसके चलते आप से जल्दबाजी में कुछ गड़बड़ हो सकती है।
ऑफिस में गतिविधियों में अभी मुताबिक सुधार और गति आने की संभावना नहीं है, परंतु वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अभी धैर्य और संयम ही रखना उचित है।
एंप्लॉयड पर्सन वर्कस्पेस पर किसी बात को लेकर आप काफी विचारमग्न रहेंगे जिससे आपका ध्यान आपके कार्य की तरफ नहीं रहेगा जिसके चलते आपके कार्य में लेट लतिफी होगी।
परिवार का माहौल आपको सोचने पर मजबूर कर देगा, कुछ दिक्कतें चली आ रही हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास करें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने क्षेत्र में चाह कर भी कुछ खास नहीं कर सकेंगे।
लक्की कलर, रेड, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
मीन राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से मित्रों का सहयोग मिलेगा।
फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यावसायिक कार्य बन सकते हैं।
व्यवसाय में किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है, परंतु बहस जैसी स्थिति ना उत्पन्न होने दें।
पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
पॉलिटिशियन को अपना प्रभाव बढ़ाना होगा, आप द्वारा किए गए जनहित के कामों के बारे में लोगों को पता लगना चाहिए।
वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
परिजात, लक्ष्मीनारायण योग बनने से मार्केटिंग पर्सन के लिए टारगेट अचीवमेंट की स्थिति मजबूत रहेगी।
ऑफिस में सीनियर से सपोर्ट मिलेगा, ट्रांसफर की संभावना भी बन सकती है, जो शुरुआत में चुनौतीपूर्ण लेकिन आगे चलकर लाभदायक रहेगी।
दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी, प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 4

Comments
Post a Comment