AAJ KA RASHIFAL 27 October 2026 | मेष से मीन राशिफल | Today Horoscope - Suresh Shrimali
।।श्रीगणेशाय नमः।।
27 अक्टूबर, मंगलवार
सुरेश श्रीमाली
पंचांग-
आज सुबह 07:02 तक कार्तिक कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज दोपहर 03:39 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, लक्ष्मीनारायण योग, परिजात योग, बुधादित्य योग, सिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग का साथ मिलेगा वहीं अगर आपकी राशि मेष, कर्क, तुला, मकर राशि है तो मालव्य योग का साथ मिलेगा। चन्द्रमा रात्रि 09:07 के बाद वृषभ राशि में रहेंगे। वहीं आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट कीजिए आज एक समय है। दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा। वहीं दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। आज आप उत्तर दिशा की तरफ यात्रा करें शुभ रहेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा आपकी राशि में होने से दूसरों के प्रति सहानुभूति रहेगी।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग का साथ मिलने से व्यवसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है।
आपके बिजनेस में आपको रिवेन्यू का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा, शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन अवश्य ले।
आपके लिए आवश्यक और अनावश्यक अपेक्षाओं का अवलोकन करना जरूरी है, तभी आप सही दिशा में कार्य कर सकेंगे।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें, आप खाली समय का उपयोग करेंगे और सभी काम आसानी से पूरे करेंगे।
वेतनभोगी लोग बिना किसी तनाव या प्रतिस्पर्धा के डर के काम करेंगे।
परिवार के साथ भोजन और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, उन परेशानियों का अंत होगा जिसकी वजह से परिवार का माहौल तनावपूर्ण था, पुनः परिवार के सभी लोग चैन की सांस ले सकेंगे।
स्टूडेंट्स एग्जाम पर फोकस रखें, आप इस समय अपना अधिकांश समय स्टडी को देंगे।
लक्की कलर पिंक, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 1
वृषभ राशि
चन्द्रमा 12th हाउस में होने से गोपनीयता और अलगाव की प्रवृत्ति रहेगी।
इस समय व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि फेस्टिवल सीजन पर कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान होने की स्थिति बन रही है ऑफिस की मीटिंग में किसी महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक चर्चा रहेगी, आप के योगदान की सराहना होगी।
बिजनेसमैन किसी भी पेपर पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी कानूनी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें।
नेगेटिव सिचुएशन आने पर शांति और सूझबूझ से डिसीजन लें नहीं तो सिचुएशन ज्यादा बिगड़ सकती है, अनुभव व्यक्ति से सलाह-मशहवरा करना आपके लिए उचित रहेगा।
अधिक सोचने-विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है, तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें, किसी भी पॉलिसी में पैसा लगाने से पहले उसकी शर्तों को समझ लें।
हिडन एनिमी सामने आ सकते है, जो आपके जीवन को प्रभावित कर सकते है, स्वयं पर भरोसा रखें, शांत रहे।
एंप्लॉयड पर्सन को अतीत में की गई गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
जीवनसाथी के दृष्टिकोण को समझने की आवश्यकता है, आपकी तबियत खराब होने से जीवनसाथी परेशान रहेगा।
स्टूडेंट्स के कंसंट्रेशन में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर ऐड करें।
लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 7
मिथुन राशि
चन्द्रमा 11th हाउस में होने से आर्थिक लाभ और आकांक्षाओं की पूर्ति।
इस समय अपने व्यवसाय के प्रति और अधिक मनन व चिंतन करने की जरूरत है, आपके बिजनेस के सही फाइनेंस मैनेजमेंट के कारण आप सक्सेस के नए आयाम हासिल कर सकेंगे।
बिजनेसमैन को प्रॉफिट पाने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है, इसलिए यदि मेहनत अधिक करनी पड़े तो संकोच न करें।
सीनियर के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर अथवा किसी बड़ी संस्था से आर्डर दिलवा सकते हैं।
ऑफिस में स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है, वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ आकर्षित होंगे, आपकी महत्वाकांक्षाएं नई सफलता की ओर बढ़ेंगी।
आपका जीवनसाथी उत्तेजित और चिड़चिड़ा रह सकता है, आपको वापस उसी तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए।
एन्सेस्ट्रल प्रॉपर्टी का लाभ मिल सकता है, लेकिन विवादित मामलों से दूर ही रहने की सलाह आपको दी जाती है।
स्पोर्ट्स पर्सन के लिए दिन नॉर्मल रहेगा, आप खुशी-खुशी अपने सारे काम करते चले जाएंगे।
फेस्टिव सीजन पर एप्लाइंसेज की परचेजिंग कर सकते है, परचेजिंग बजट के अनुसार करना ही फायदेमंद रहेगा।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 3
कर्क राशि
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कौशल बढेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस तरह की बनेगी, जिसमें बिजनेसमैन को लीगल एडवाइस की जरूरत पड़ सकती है जिससे उनको सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े काम सफल रहेंगे, यदि बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण की तलाश है, तो अपने प्रयासों को जारी रखें क्योंकि भाग्य आपके साथ है, कुछ नए लाभ अर्जित करेंगे, आप किसी को भी कर्ज नहीं दे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे, वर्कस्पेस पर आपको दूसरों की गलतियों और व्यवहार को ठीक करने पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहिए, दूसरों को सलाह न दें।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिशियली वर्क के उद्धेष्य से ट्रैवलिंग पर जाना पड़ सकता है, जिसे आप चाहकर भी मना नहीं कर सकेंगे।
आपको लंबे अरसे के बाद फ्रेंड्स के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा, सब दोस्त मिलकर बाहर लंच एंड डिनर की प्लानिंग बना सकते है।
स्टूडेंट्स करियर प्लानिंग करे, मौज मस्ती के लिए पूरा जीवन है, इस समय सिर्फ और सिर्फ करियर पर फोकस करे।
लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 6
सिंह राशि
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से धर्म और दर्शन के प्रति गहरी रुचि बढेगी।
इस समय बिजनेस में परिस्थितियां बहुत अच्छी रहेगी, सही समय पर सही डिसीजन लेने से आप सफल हो सकते हैं।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे, कोई रुकी हुई पेमेंट में जाने से आर्थिक व्यवस्था सुधर जाएगी।
आपको अपने अंदर एक शांत आचरण विकसित करना चाहिए, ग्रहों की स्थिति को देखते हुए क्षमतानुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज का दान करें।
नौकरी पेशा लोगों को अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे, पदोन्नति होने के योग हैं, आर्थिक रूप से आप सुरक्षित होंगे।
यदि नौकरी की तलाश है तो अपने प्रयास जारी रखें और आप सफल होंगे।
घर में परिवार जनों के साथ धार्मिक प्रार्थना का आयोजन कर सकते हैं, परिवार के सदस्यों के प्यार का आनंद लेंगे।
स्टूडेंट्स अपने हर असाइन्मेंट को टाइमली कंप्लीट कर पाएंगे जिससे उन पर से मानसिक तनाव का बर्डन कम होगा।
लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 9
कन्या राशि
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से मानसिक अस्थिरता और गहरी भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी।
बिजनेसमैन प्रोडक्शन संबंधी कामों में रुकावट आने की वजह से नुकसान हो सकता है, समय के अनुसार कार्य प्रणाली में भी लचीलापन लाने की जरूरत है, आप मार्केटिंग संबंधी कामों को भी बहुत सावधानी से करें।
बिजनेस में आर्थिक लेन-देन में परेशानी का अनुभव करना पड़ सकता है, क्योंकि इच्छानुसार मुनाफा हाथ न लगने की आशंका है।
आपको को इनकम के अन्य सोर्स तलाशने के प्रयास करने चाहिए, वर्तमान समय को देखते हुए आपके लिए सेल्फ डिपेंड होना जरूरी है, ऑफिस में कर्मचारियों को अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करने से ही काम पूरे होंगे।
नौकरीपेशा लोगों को सीनियर द्वारा काम पर लगाया जाएगा, आप अपने गुस्से पर काबू रखें घर में बड़ा झगड़ा हो सकता है।
स्टूडेंट्स स्वयं के बनाए हुए नोट्स संभालकर रखें, क्योंकि नोट्स गुम होने की आशंका लग रही है।
मैरिड लाइफ में यदि तनाव चल रहा है, तो तनाव बढ़ाने वाली बातों पर आत्मंथन जरूर करें, अन्यथा लापरवाही के चलते बात बिगड़ सकती है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-7, अन लक्की नं. 2
तुला राशि
चन्द्रमा 7th हाउस में होने से विवाह और संबंधों से भावनात्मक संतुष्टि रहेगी।
व्यावसायिक कार्यप्रणाली में विस्तार करने के लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल है, शेयर्स तथा तेजी मंदी के कामों से दूर रहे या ज्यादा सावधान रहें, कोई भी डिसीजन लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की एडवाइस एंड गाइडेंस अवश्य ले।
आपका व्यवसाय अच्छी तरह से आगे बढ़ेगा लेकिन डिसीजन लेते समय इमोशन न हो, बिजनेस को अपडेट करने की आवष्यकता महसूस होगी, जिसके लिए आप आगे भी बढ़ेंगे।
जिन बातों से घर का माहौल अशांत होता है, स्पोर्ट्स पर्सन उन बातों को इग्नोर ही करें।
नौकरी में अभी किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा ना करें, आपकी सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
एंप्लॉयड पर्सन अगर करियर में बदलाव लाने का विचार बना रहे है, उन्हें इस दिशा में प्रयासों को तेजी से बढ़ाना है।
किसी कार्य को लेकर ट्रैवलिंग करने जा रहे है तो आप दोपहर 12:15 से 02:00 बजे के मध्य करें लाभकारी होगी।
आपकी नियमित दिनचर्या करने में असमर्थता आपके लाइफ पार्टनर को नाराज कर सकती है।
स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करने से कोई नहीं रोक सकता।
लक्की कलर नेवी ब्लू, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
वृश्चिक राशि
चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पाचन और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं रहेगी।
कोई नया व्यवसाय करना चाहते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें, वरिष्ठों या फील्ड के अनुभवी लोगों से एडवाइस अवष्य करें उसके बाद ही करें।
बिजनेस में भय और डर को छोड़कर आत्मविश्वास से अपने बिजनेस में लगे रहे, जटिल समस्या को हल करके अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।
काम के मोर्चे पर वास्तव में दिन आपके लिए कुछ उत्साहजनक होगा जो आपको कार्य की तरफ मोडे रखेगा।
अगर आप पार्ट टाइम जॉब करते हैं, वह समय और परिस्थिति की मांग अनुसार उसे फूल टाइम करने का विचार बना सकते हैं।
ऑफिस में ट्रांसफर का टाइम चल रहा है, संभव है कि वर्कप्लेस में न्यू रेस्पोंसिबिलिटी या नया स्थान मिले, इसे पॉजिटिव लेना होगा।
करियर रिलेटेड यदि दिक्कत चल रही है, तो उसमें ठीक होता दिखाई दे रहा है।
फैमिली में छोटे मोटे इश्यू के कारण प्रॉफेशनल लाइफ पर इफेक्ट पड़ेगा इसलिए पर्सनल एंड प्रॉफेशनल लाइफ को अलग रखे, यह समय परिवार को समर्पित करने का है।
स्पोर्ट्स पर्सन कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
लक्की कलर येलो, लक्की नं-4, अन लक्की नं. 7
धनु राशि
चन्द्रमा 5th हाउस में होने से कला, संगीत और रचनात्मक क्षेत्रों में प्रतिभा बढेगी।
बिजनेस युनिट के लिए गोल्डन टाइम होगा जिससे आपकी वर्किंग स्टाइल व कस्टमर सपोर्ट ही आपका एडवर्टाइजमेंट होगा।
एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन के कार्य टाइमली कम्पलीट होंगे जिससे बिजनेस के दूसरे कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे।
आपके लिए दिन सामान्य है, यदि कामकाज से छुट्टी पर है, तो अपना वक्त बच्चों और परिवार के साथ बिताना चाहिए, पारिवारिक विरासत में हिस्सा मिलने की संभावना बन रही है।
एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के कार्य को भले ही पूर्ण करने में समय लग जाए पर जल्दबाजी में कार्य को न करें, रुल्स एंड रेगुलेशन के साथ रहें।
ऑफिस मे कोवर्कर की एक्टिविटी से अनभिज्ञ ना रहे, पेशेवर मोर्चे पर अच्छा करेंगे और आप द्वारा किए गए योगदान की कोकर्वर के द्वारा सराहना की जाएगी।
चैरिटी या बिना लाभ वाले कार्य भी आपके जीवन और चरित्र को श्रेष्ठ बनाने के उपयोगी तरीके हैं।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट को अपनी माँ से कुछ महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी जिसका पालन करना आपके लिए बेहतर होगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 4
मकर राशि
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से परिवर्तन और नई परिस्थितियों के प्रति प्रतिरोध रहेगा।
आपके बिजनेस में इनवेस्टर इंटरेस्ट दिखा सकते है, लेकिन आप सोच समझ कर ही बिजनेस करे।
बिजनेस में आप बहुत कुछ हासिल करना चाहेंगे लेकिन जल्दबाजी में लिए गए डिसीजन से आपको नुकसान होगा।बिजनेसमैन को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, अपने एक्सपेंडिचर पर कंट्रोल रखें।
वर्कस्पेस पर आप अपने टारगेट तक पहुंच जाएंगे लेकिन आपका मन स्पष्ट नहीं होगा, आपको अपने कॉम्पिटिटर पर नजर रखनी होगी क्योंकि वे आपकी एक्टिविटी को रोकने का प्रयास करेंगे सडनली यह सब कुछ होने से आप स्पष्ट रूप से नहीं सोच पाएंगे।
एंप्लॉयड पर्सन पर ऑफिशियली वर्क का भार इतना होगा, कि उन्हें छुट्टी पर होते हुए भी कार्यों को करना पड़ सकता है।
घरेलू मोर्चे पर तनाव और कठोरता रहेगी, लाइफ पार्टनर के साथ व्यवहार करते समय आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है।
स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट उत्तेजित महसूस करेंगे क्योंकि कुछ भी आपके लिए सही नहीं लग रहा है।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
कुंभ राशि
चन्द्रमा 3rd हाउस में होने से संचार कौशल और अभिव्यक्ति की स्पष्टता रहेगी।
सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि योग बनने से बिजनेसमैन सफल रहेंगे साथ ही आपके हाथ कोई रुकी हुई पेमेंट आ सकती है, आपके न्यू बिजनेस या पहले से सेट बिजनेस की ग्रोथ में भारी उछाल आएगा।
बिजनेस में अभी बिजनेस से रिलेटेड मेटर आपको अपने से बड़ों की सलाह लेनी चाहिए, बुजुर्गो की सलाह हमेशा फलदायी रहती है।
वित्तीय स्थिति में सुधार होगा लेकिन अनावश्यक खर्च आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं, बिजनेस विस्तार की प्लानिंग बन सकती है।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी कार्यशैली में कुछ परिवर्तन लाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे, सोचने की बजाय वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करें और सिचुएशन धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो जाएंगी, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
एंप्लॉयड पर्सन के अंदर नया उत्साह और प्रसन्नता रहेगी, आप जो भी काम करें, पूरे मन से करें, इससे आपको नया अनुभव मिलेगा।
न्यूली मैरिड कपल के बीच मीठी नोकझोंक होगी, इससे रिलेशन में और मधुरता आएगी, पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।
हायर एजुकेशन के लिए कहीं बाहर जाने की सोच रहें थे, तो उनको तैयारी पर फोकस करना होगा साथ ही ऑनलाइन स्टडी पर आपको फोकस करना पड़ सकता है।
लक्की कलर सिल्वर, लक्की नं-6, अन लक्की नं. 1
मीन राशि
चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से प्रकृति और सौंदर्य के प्रति गहरा प्रेम रहेगा।
मार्केटिंग संबंधी कामों और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है, अपनी कार्यप्रणाली में अभी कोई भी बदलाव ना लाए।
बिजनेसमैन किसी डिल को फाइनल कर रहे है तो आप दोपहर 12:15 से 02:00 बजे के मध्य फाइनल करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
वर्कस्पेस पर लंबित असाइनमेंट को कंपलीट करने में आप सक्षम होंगे।
एंप्लॉयड पर्सन को अपनी प्राथमिकताओं में कुछ परिवर्तन लाने होंगे, समय व स्थिति को देखते हुए कुछ परिवर्तन लाना अनिवार्य भी है।
एंप्लॉयड पर्सन किसी और की समस्या को लेकर परेशान हो सकते है, जिसका असर आपके फील्ड को प्रभावित करेगा।
सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि होगी, आपको टाहम टू टाइम फ्रेंड्स एंड वेलविशर का सपोर्ट मिलता रहेगा, आपको लोगों की सीमाओं को अनदेखा करना चाहिए।
स्टूडेंट्स को सफलता मिलने की संभावना है, लेकिन उन्हें अपनी स्टडी में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।
आपको परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
लक्की कलर ब्राउन, लक्की नं-8, अन लक्की नं. 4

Comments
Post a Comment